उत्तर प्रदेश: किसानों नौजवानों और दलितों के सम्मान की रक्षा करेगा जन हित संकल्प पार्टी : डॉ आर एस पटेल
![]()
*जन संकल्प पार्टी के तत्वावधान में जन चेतना आरक्षण बचाओ रैली आयोजित
सोनभद्र/मीरजापुर।
जब तक इस देश के किसानों नौजवानों और पिछड़े दलितों के हक सम्मान नहीं मिल जाते और इस देश से वोट चोरी का मामला खत्म नहीं हो जाता तथा आरक्षण नहीं मिल जाता तब तक जन संकल्प पार्टी संघर्ष करती रहेगी उक्त बातें घोरावल विधानसभा के इमलीपुर में एक इंटर कॉलेज के मैदान में जन चेतना आरक्षण बचाओ रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल ने कहा उन्होंने कहा कि जब से इस देश में और प्रदेश में एनडीए की सरकार बनी है तब से इस देश प्रदेश में महिला अपराध बढ़ गया है और पिछड़ों तथा दलित का आरक्षण छीन कर मुख्यमंत्री अपने लोगों को नौकरी दे रहे हैं साथ ही देश में वोट को चोरी करके सरकार बनाई जा रही है जिसे जनहित संकल्प पार्टी पूरा नहीं होने देगी।
उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि इस देश में महंगाई चरम सीमा पर है किसान मजदूर नौजवान परेशान हैं सरकारी जमीनों को कौड़ी के भाव में निजी कंपनियों को दिया जा रहा है और जब किसान नौजवान अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं तो उन्हें लाठियां से पीटा जा रहा है। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मिर्जापुर सोनभद्र को पर्यटन के क्षेत्र में विकास करके नैनीताल, अल्मोड़ा यहां बनाया जा सकता है और युवाओं को रोजगार दिया जा सकता है, पर योगी मोदी की सरकार ऐसा ना करके हक मांगने वालों को पीट रही है।
अपने पार्टी के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जनहित संकल्प पार्टी प्रदेश के 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का विकल्प बन चुकी है और उसके सभी प्रत्याशी तय हो चुके हैं उन्होंने कहा कि पार्टी दूसरी पार्टियों से गठबंधन के लिए अपने विकल्प को खुला रखी है यदि कोई समान विचारधारा वाली पार्टी उसके साथ तालमेल करेगी तो उसे पर विचार किया जाएगा।
आगे बोलते हो उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार ने महंगाई को कम करने और एक करोड़ नौकरी देने का वादा किया था प्रतिवर्ष लेकिन इस सरकार ने महंगाई को काम किया और ना तो युवाओं को रोजगार दिया ऐसे में सरकार को हटाना जरूरी हो गया है इसलिए जनसंकल्प पार्टी युवाओं नौजवानों किसने और बेरोजगारों के साथ दलितों के उत्थान और अधिकार के लिए बाबा साहब अंबेडकर के संविधान के साथ सरदार पटेल के विचारों के साथ आगे बढ़ेगी और इस प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।
इस अवसर पर डॉ रमेश पटेल प्रदेश अध्यक्ष के अलावा मिर्जापुर, फतेहपुर, वाराणसी, कौशांबी, गोंडा इत्यादि जिलों से हजारों कार्यकर्ता एवं लोग उपस्थित रहे।
*डॉ अरविंद पटेल को घोरावल से प्रत्याशी घोषित किया गया*
जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल ने भीड़ मैं उत्साह भरते हुए कहा कि घोरावल विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिए हमने यहां के प्रभारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ अरविंद पटेल को लगाया है जो समस्याओं को हल करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।यही आप लोगों के आगामी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रत्याशी होंगे आप लोग अपनी समस्याओं को हल करने के लिए इन्हें अपना नेता बनाएं।![]()




40 सालों की अटूट निष्ठा और संघर्ष का पूरा ब्योरा
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के ऐतिहासिक नगर पंचायत तुलसीपुर स्थित मां पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर इस दीपावली पर आस्था, संस्कृति और प्रकाश के महापर्व का एक बार फिर भव्य साक्षी बनने जा रहा है। स्वदेशी परंपरा और सनातन संस्कृति के इस अनूठे केंद्र पर इस बार का दीपोत्सव बेहद खास और दिव्य होने वाला है।
जौनपुर। खुटहन थाना अंतर्गत स्थित दौलतपुर गांव निवासी सनातन धर्म रक्षक पंडित उमेश दुबे के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कल शाम उनकी तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें इलाज के वाराणसी ले जाया गया था। अत्यंत विनम्र, शालीन और धार्मिक स्वभाव के पंडित उमेश दुबे का पूरे क्षेत्र में बहुत ही सम्मान था। वे अपने पीछे एक लड़का,दो लड़की,दो भाई से भरा पूरा परिवार छोड़ गये। उनके निधन पर एनसीपी नेता पारसनाथ तिवारी, ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, डॉ श्रीपाल पांडे, राम अनंद पांडे, विजय शंकर पांडे, डॉ सुभाष चंद्र पांडे, सरपंच कैलाशनाथ पांडे, शिवपूजन पांडे, प्रधान नरेंद्र यादव, समाजसेवी अरुण तिवारी, चंद्रकांत दुबे, गुड्डू दुबे, गगन दुबे, सुरेश तिवारी, प्रमोद पांडे, मुकुंदधर तिवारी, दयाराम उपाध्याय, संजय पांडे, दयाशंकर पांडे, राजन पांडे, जगदीश पांडे, जगदंबा पांडे, दिनेश गुप्ता, नन्हे मिश्रा, मुकेश पांडे, राहुल सिंह, डीएम दुबे, गुरु प्रसाद दुबे समेत अनेक लोगों ने दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
लखनऊ /हाथरस। उत्तर प्रदेश हाथरस सादाबाद में सादाबाद कस्बे के मोहल्ला कहारान में बुधवार/ बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घर के अंदर सो रहे 70 वर्षीय शहजाद और उनकी 65 वर्षीय पत्नी सलमा बेगम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय दंपती का छोटा बेटा शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था।
वाराणसी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना सब प्रमुख एकनाथ शिंदे का बाबा विश्वनाथ जी की नगरी काशी में आगमन पर उत्तर भारतीय संघठन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष गुलाब चंद दुबे और मुंबई के उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में पहुंचकर बाबतपुर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को देखकर एकनाथ शिंदे खुश नजर आए। उन्होंने हर हर महादेव कहकर सबका अभिवादन किया।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद
1 hour and 20 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1