पोती का इलाज कराने गए चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी कर दी पार
![]()
पीड़ित सेवानिवृत्ति पुलिस सब इंस्पेक्टर वर्तमान में भाजपा नेता
Sb न्यूज़
ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। जिले में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी लालपालपुर चौकी क्षेत्र के पालपुर कस्बे में देखने को मिली। यहां चोरों ने एक भाजपा नेता के बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने घर में रखी अंग्रेजी शराब की बोतल भी खाली कर दी। घटना ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने जैसे सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक हरदोई के आवास विकास निवासी राजाराम गुप्ता यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान में वह भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक हैं। उन्होंने अपनी पत्नी निर्मला के साथ लखनऊ-बरेली हाईवे किनारे पालपुर कस्बे में मकान बनवाया है। बताया गया कि करीब एक सप्ताह पहले मंगलवार को उनकी पोती की तबीयत खराब हो गई थी। पोती का इलाज कराने के लिए राजाराम गुप्ता अपनी पत्नी के साथ लखनऊ चले गए। मकान में ताला लगा हुआ था। रविवार को उनके बेटे संतोष गुप्ता घर की साफ-सफाई करने पहुंचे थे, तब तक सब कुछ सामान्य था। बुधवार शाम जब राजाराम गुप्ता वापस अपने मकान पहुंचे तो मुख्य गेट अंदर से बंद मिला। अंदर जाकर देखा तो घर के जाल खुले हुए थे और कमरे के दरवाजे का हुक टूटा पड़ा था। दो बक्सों का सामान अस्त-व्यस्त था। घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
राजाराम गुप्ता के मुताबिक चोर घर से 23 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, सोने की झुमकी, चांदी की पायल और कीमती साड़ियां चोरी कर ले गए। उनकी पत्नी निर्मला ने चोरी में करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। वहीं, घर में रखी अंग्रेजी शराब की बोतल खाली मिली, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने वारदात के दौरान घर में बैठकर शराब भी पी।
इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस लालपालपुर क्षेत्र में चोरी हुई, वहीं पुलिस चौकी भी मौजूद है। हाईवे पर यूपी-112 की रात्रि गश्त के दावे भी किए जाते हैं। इसके बावजूद हाईवे किनारे स्थित कस्बे में एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया और इत्मीनान से वारदात को अंजाम देकर निकल गए।
सवाल यह है कि जब पुलिस चौकी क्षेत्र में मौजूद है और हाईवे पर गश्त का दावा किया जाता है, तो आखिर चोरों को इतनी बड़ी वारदात करने का मौका कैसे मिल गया? क्या रात में पुलिस की निगरानी सिर्फ कागजों तक सीमित है?
घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। राजाराम गुप्ता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक चोरों का सुराग लगाकर चोरी की इस वारदात का खुलासा कर पाती है ?




40 सालों की अटूट निष्ठा और संघर्ष का पूरा ब्योरा
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के ऐतिहासिक नगर पंचायत तुलसीपुर स्थित मां पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर इस दीपावली पर आस्था, संस्कृति और प्रकाश के महापर्व का एक बार फिर भव्य साक्षी बनने जा रहा है। स्वदेशी परंपरा और सनातन संस्कृति के इस अनूठे केंद्र पर इस बार का दीपोत्सव बेहद खास और दिव्य होने वाला है।
जौनपुर। खुटहन थाना अंतर्गत स्थित दौलतपुर गांव निवासी सनातन धर्म रक्षक पंडित उमेश दुबे के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कल शाम उनकी तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें इलाज के वाराणसी ले जाया गया था। अत्यंत विनम्र, शालीन और धार्मिक स्वभाव के पंडित उमेश दुबे का पूरे क्षेत्र में बहुत ही सम्मान था। वे अपने पीछे एक लड़का,दो लड़की,दो भाई से भरा पूरा परिवार छोड़ गये। उनके निधन पर एनसीपी नेता पारसनाथ तिवारी, ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, डॉ श्रीपाल पांडे, राम अनंद पांडे, विजय शंकर पांडे, डॉ सुभाष चंद्र पांडे, सरपंच कैलाशनाथ पांडे, शिवपूजन पांडे, प्रधान नरेंद्र यादव, समाजसेवी अरुण तिवारी, चंद्रकांत दुबे, गुड्डू दुबे, गगन दुबे, सुरेश तिवारी, प्रमोद पांडे, मुकुंदधर तिवारी, दयाराम उपाध्याय, संजय पांडे, दयाशंकर पांडे, राजन पांडे, जगदीश पांडे, जगदंबा पांडे, दिनेश गुप्ता, नन्हे मिश्रा, मुकेश पांडे, राहुल सिंह, डीएम दुबे, गुरु प्रसाद दुबे समेत अनेक लोगों ने दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
लखनऊ /हाथरस। उत्तर प्रदेश हाथरस सादाबाद में सादाबाद कस्बे के मोहल्ला कहारान में बुधवार/ बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घर के अंदर सो रहे 70 वर्षीय शहजाद और उनकी 65 वर्षीय पत्नी सलमा बेगम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय दंपती का छोटा बेटा शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था।
वाराणसी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना सब प्रमुख एकनाथ शिंदे का बाबा विश्वनाथ जी की नगरी काशी में आगमन पर उत्तर भारतीय संघठन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष गुलाब चंद दुबे और मुंबई के उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में पहुंचकर बाबतपुर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को देखकर एकनाथ शिंदे खुश नजर आए। उन्होंने हर हर महादेव कहकर सबका अभिवादन किया।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बक्शा थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार के पास बुधवार रात बच्चों से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस सवार 36 बच्चों समेत 40 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रतापगढ़ के जहानाबाद से संबंधित स्कूल बस बच्चों को लेकर जा रही थी। हादसे की सूचना पर 108 सेवा के ईएमई मनीष सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और सर्किल की सभी उपलब्ध एंबुलेंस को मौके पर बुलाया। एंबुलेंस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान ईएमटी जयप्रकाश ने एंबुलेंस में ही घायलों को प्राथमिक उपचार दिया, जबकि पायलट मोहम्मद शाहिद ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई।घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने चिकित्सकों को सभी घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में कुल 22 बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें एक छात्रा सौम्या पांडेय की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। शेष बच्चों की स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस बच्चों के डिनर के लिए रुकी थी। आशंका है कि चालक ने शराब का सेवन किया था। हादसे के बाद से चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी की मृत्यु नहीं हुई है। सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
1 hour and 20 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1