गंगा उत्सव-2026 के अवसर पर सरयू-कटरा घाट पर भव्य सरयू आरती, भजन संध्या एवं दीपोत्सव का आयोजन
![]()
*श्रद्धा, आस्था और भक्ति के संगम से जगमगाया सरयू-कटरा घाट, दीपदान कर दिया गया स्वच्छ एवं निर्मल नदियों का संदेश*
*जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला गंगा समिति द्वारा हुआ भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने की सहभागिता*
*गोण्डा 05 नवम्बर,2026*।
जनपद में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार गंगा उत्सव-2026 के उपलक्ष्य में जिला गंगा समिति की तत्वावधान में वन विभाग द्वारा करनैलगंज स्थित सरयू-कटरा घाट पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सरयू आरती, भजन संध्या, दीपदान एवं दीपोत्सव का आयोजन पूरे श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सरयू नदी का तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदियों के प्रति जनमानस में श्रद्धा, सम्मान एवं संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित करना तथा भारतीय संस्कृति, परंपरा और नदी सभ्यता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा। सरयू आरती के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं ने मां सरयू की आराधना की। इसके पश्चात आयोजित भजन संध्या में भक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। वहीं दीपदान कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मां सरयू के तट पर दीप प्रज्वलित कर सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की कामना की। दीपोत्सव के मनोहारी दृश्य ने पूरे घाट को अलौकिक छटा से आलोकित कर दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को नदियों की स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने ऐसे आयोजनों को भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के बीच समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
गंगा उत्सव-2026 के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर उदाहरण बना। सरयू-कटरा घाट पर आयोजित इस भव्य दीपोत्सव ने न केवल लोगों को आध्यात्मिक अनुभूति कराई, बल्कि नदियों के संरक्षण एवं उनके प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का प्रेरणादायी संदेश भी दिया।
इस अवसर पर माननीय जिला अध्यक्ष भाजपा गोण्डा श्री अकबाल बहादुर तिवारी, जिला महामंत्री श्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह, कर्नलगंज विधायक प्रतिनिधि श्री सूरज सिंह, श्री गुड्डू सिंह, परसपुर प्रधान पसका श्री पिंकू सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री देवेंद्र दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य श्री विवेक सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, क्षेत्र की माताएं-बहनें तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।![]()
![]()
![]()
![]()
![]()




लखनऊ /हाथरस। उत्तर प्रदेश हाथरस सादाबाद में सादाबाद कस्बे के मोहल्ला कहारान में बुधवार/ बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घर के अंदर सो रहे 70 वर्षीय शहजाद और उनकी 65 वर्षीय पत्नी सलमा बेगम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय दंपती का छोटा बेटा शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था।
वाराणसी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना सब प्रमुख एकनाथ शिंदे का बाबा विश्वनाथ जी की नगरी काशी में आगमन पर उत्तर भारतीय संघठन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष गुलाब चंद दुबे और मुंबई के उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में पहुंचकर बाबतपुर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को देखकर एकनाथ शिंदे खुश नजर आए। उन्होंने हर हर महादेव कहकर सबका अभिवादन किया।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बक्शा थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार के पास बुधवार रात बच्चों से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस सवार 36 बच्चों समेत 40 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रतापगढ़ के जहानाबाद से संबंधित स्कूल बस बच्चों को लेकर जा रही थी। हादसे की सूचना पर 108 सेवा के ईएमई मनीष सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और सर्किल की सभी उपलब्ध एंबुलेंस को मौके पर बुलाया। एंबुलेंस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान ईएमटी जयप्रकाश ने एंबुलेंस में ही घायलों को प्राथमिक उपचार दिया, जबकि पायलट मोहम्मद शाहिद ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई।घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने चिकित्सकों को सभी घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में कुल 22 बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें एक छात्रा सौम्या पांडेय की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। शेष बच्चों की स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस बच्चों के डिनर के लिए रुकी थी। आशंका है कि चालक ने शराब का सेवन किया था। हादसे के बाद से चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी की मृत्यु नहीं हुई है। सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड केकार्यकर्ताओं ने बुधवार को हजरतगंज थाना में पहुंचकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत पत्र थाना प्रभारी को साैंपा है।
आशीष कुमार
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k