. देवघर के डॉ रूपाश्री को EGN National Education Awards 2026 में सम्मानित किए जाने का गौरव।
देवघर: मुंबई, 4 नवंबर 2026। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, नेतृत्व और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित EGN Connect X International Exhibition & Conference 2026 का आयोजन मुंबई के बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर, NESCO, गोरेगांव में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित आयोजन में EGN – Education Growth Network द्वारा National Education Awards 2026 के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षाविदों के कार्यों को सम्मानित किया जा रहा है। मदर्स टच प्ले स्कूल की निदेशक डॉ. रूपश्री को इस प्रतिष्ठित आयोजन में आमंत्रित किया गया है। प्रारंभिक बाल शिक्षा के क्षेत्र में लगभग दो दशकों के अनुभव के साथ डॉ. रूपश्री का उद्देश्य बच्चों को प्रेम, संस्कार, रचनात्मकता और सहज सीखने के अवसरों से जोड़ना है। उनका मानना है कि बच्चे के जीवन के शुरुआती वर्ष उसके व्यक्तित्व और भविष्य की नींव तैयार करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  अदिति वर्धा सुनील काटखरे (महिला एवं बाल कल्याण मंत्री महाराष्ट्र)की गरिमामयी उपस्थिति आयोजन को विशेष महत्व प्रदान करती है। यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित शिक्षकों एवं शिक्षाविदों के योगदान को पहचानने, नवाचार को बढ़ावा देने और आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। डॉ. रूपश्री के लिए यह अवसर शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास के संकल्प को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। मदर्स टच प्ले स्कूल का संकल्प है—हर बच्चे को प्रेमपूर्ण वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अपनी विशिष्ट प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करना।
देवघर-में पहली बार इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की अनूठी पहल – जरूरतमंद महिला को भेंट किया गया ‘पिंक टोटो’।
देवघर: 3 नवंबर 2026: महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर ने देवघर में पहली बार एक जरूरतमंद महिला को रोजगार का साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘पिंक टोटो’ भेंट किया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देवघर की डेप्युटी मेयर टीप चटर्जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में क्लब सदस्य  रीता चौरसिया एवं डॉ. के. पल्लवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने संयुक्त रूप से महिला लाभार्थी आशा सिंह को पिंक टोटो की चाबी सौंपकर उनके जीवन में एक नई शुरुआत का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य आशा सिंह को सम्मानजनक आजीविका का अवसर प्रदान कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को माँ ललिता देवी विद्या विहार संस्थान द्वारा प्रायोजित किया गया है। संस्थान के सहयोग से साकार हुई यह पहल महज एक वाहन का उपहार नहीं, बल्कि एक महिला के जीवन में आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की संभावनाओं का प्रवेश द्वार है। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष डॉ. ममता किरण ने कहा, “महिला सशक्तिकरण का वास्तविक अर्थ केवल महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसे अवसर और संसाधन उपलब्ध कराना भी है, जिनसे वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। हमारा प्रयास है कि आशा सिंह इस पिंक टोटो के माध्यम से अपनी आजीविका अर्जित करें और आत्मसम्मान के साथ अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। हमारा मानना है कि जब एक महिला आत्मनिर्भर बनती है, तो उसका पूरा परिवार सशक्त होता है। इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की यह पहल सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को एक नई दिशा देती है। क्लब का विश्वास है कि समाज में वास्तविक बदलाव तभी संभव है, जब जरूरतमंदों को केवल सहायता ही नहीं, बल्कि स्वावलंबी बनने के अवसर भी प्रदान किए जाएँ। क्लब ने इस पुनीत कार्य को संभव बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए माँ ललिता देवी विद्या विहार संस्थान के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही, मुख्य टीप चटर्जी एवं विशिष्ट अतिथियों रीता चौरसिया और डॉ. के. पल्लवी , सेक्रेटरी अर्पणा सिन्हा,iso अर्चना सिंहा,tresrer चंद्रप्रभा,pp ज्ञानी मिश्रा,पीपी सरिता अग्रवाल,पीपी सारिका साह,पीपी अर्चना भगत एडिटर सुषमा रानी,पीपी रश्मि रंजन झा,पीपी रूपा छाछरिया, नमिता भगत,निशा जायसवाल,करुणाजी, विभा सिंह, सावित्री गुप्ता,जुली कुमार,शालिनी सौरव,आरती झा,के प्रति भी विशेष धन्यवाद प्रकट किया। एक पिंक टोटो, एक नई शुरुआत और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता एक मजबूत कदम। डॉ. ममता किरण अध्यक्ष, 2026–27 इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर डिस्ट्रिक्ट 325
देवघर-में पहली बार इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की अनूठी पहल – जरूरतमंद महिला को भेंट किया गया ‘पिंक टोटो’।
देवघर: 3 नवंबर 2026: महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर ने देवघर में पहली बार एक जरूरतमंद महिला को रोजगार का साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘पिंक टोटो’ भेंट किया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देवघर की डेप्युटी मेयर टीप चटर्जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में क्लब सदस्य  रीता चौरसिया एवं डॉ. के. पल्लवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने संयुक्त रूप से महिला लाभार्थी आशा सिंह को पिंक टोटो की चाबी सौंपकर उनके जीवन में एक नई शुरुआत का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य आशा सिंह को सम्मानजनक आजीविका का अवसर प्रदान कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को माँ ललिता देवी विद्या विहार संस्थान द्वारा प्रायोजित किया गया है। संस्थान के सहयोग से साकार हुई यह पहल महज एक वाहन का उपहार नहीं, बल्कि एक महिला के जीवन में आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की संभावनाओं का प्रवेश द्वार है। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष डॉ. ममता किरण ने कहा, “महिला सशक्तिकरण का वास्तविक अर्थ केवल महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसे अवसर और संसाधन उपलब्ध कराना भी है, जिनसे वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। हमारा प्रयास है कि आशा सिंह इस पिंक टोटो के माध्यम से अपनी आजीविका अर्जित करें और आत्मसम्मान के साथ अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। हमारा मानना है कि जब एक महिला आत्मनिर्भर बनती है, तो उसका पूरा परिवार सशक्त होता है। इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की यह पहल सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को एक नई दिशा देती है। क्लब का विश्वास है कि समाज में वास्तविक बदलाव तभी संभव है, जब जरूरतमंदों को केवल सहायता ही नहीं, बल्कि स्वावलंबी बनने के अवसर भी प्रदान किए जाएँ। क्लब ने इस पुनीत कार्य को संभव बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए माँ ललिता देवी विद्या विहार संस्थान के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही, मुख्य टीप चटर्जी एवं विशिष्ट अतिथियों रीता चौरसिया और डॉ. के. पल्लवी , सेक्रेटरी अर्पणा सिन्हा,iso अर्चना सिंहा,tresrer चंद्रप्रभा,pp ज्ञानी मिश्रा,पीपी सरिता अग्रवाल,पीपी सारिका साह,पीपी अर्चना भगत एडिटर सुषमा रानी,पीपी रश्मि रंजन झा,पीपी रूपा छाछरिया, नमिता भगत,निशा जायसवाल,करुणाजी, विभा सिंह, सावित्री गुप्ता,जुली कुमार,शालिनी सौरव,आरती झा,के प्रति भी विशेष धन्यवाद प्रकट किया। एक पिंक टोटो, एक नई शुरुआत और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता एक मजबूत कदम। डॉ. ममता किरण अध्यक्ष, 2026–27 इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर डिस्ट्रिक्ट 325
देवघर -चित्रगुप्त पूजा को लेकर चित्रांश परिवार के द्वारा एक विशेष बैठक की गई। और निर्णय लिया गया।
देवघर: आज 1 नवंबर 2026 रविवार को एक निजी आवास पर बैद्यनाथ चित्रगुप्त सभा ,देवघर की बैठक प्रदीप कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आहूत की गई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11 नवंबर 2026 दिन बुधवार को अंबेडकर चौक के निकट ,परमेश्वर दयाल रोड में पंडाल बनाकर एवं भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा बैठा कर बड़े धूमधाम से चित्रगुप्त पूजा मनाई जाएगी। उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 नवंबर को ही दोपहर के 3:00 बजे बच्चों की चित्रांकन प्रतियोगिता की जाएगी, संध्या 6:30 बजे भगवान चित्रगुप्त की महा आरती की जाएगी एवं रात्रि 8:00 बजे से बिरादरी भोज का आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात 12 नवंबर 2026 को 11:00 बजे दिन में भगवान चंद्रगुप्त की प्रतिमा का नंदन पहाड़ तालाब में विसर्जन किया जाएगा। बैठक में सचिन विनायक सिन्हा सहित विनय कुमार सिन्हा,अनय कुमार सिन्हा,प्रणय कुमार सिन्हा1, प्रणय कुमार सिन्हा 2, निर्णय कुमार सिन्हा ,दिलीप श्रीवास्तव, चंद्रशेखर सिंहा , सौरभ कुमार, सुभाष कुमार,अजय प्रताप सिंहा ,अनिल कुमार सिंहा ,संजय आनंद, अजय प्रसाद, पंकज कुमार ,राजेश कुमार सिन्हा ,रितु पति दास, रवि कुमार सिन्हा,प्रशांत कुमार सिन्हा,मनोज कुमार सिन्हा,प्रत्यूष सिंन्हा शहित काफी चित्रांशो ने अपनी भागीदारी दी।
देवघर-डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स की भाषण एवं एक्सटेंपोर प्रतियोगिता आयोजित, डीएवी बना विजेता।
देवघर: गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स, देवघर के तत्वावधान में भाषण एवं एक्सटेंपोर प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देवघर एवं आसपास के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी वाक्पटुता, विचार अभिव्यक्ति तथा त्वरित चिंतन क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने कर्णप्रिय स्वागत गान एवं आकर्षक पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। स्वागत उद्बोधन में गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला, देवघर के प्राचार्य सह सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स, देवघर के सचिव मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भाषण एवं एक्सटेंपोर जैसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास, तार्किक चिंतन, भाषा कौशल तथा विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक कुशल वक्ता, विचारशील नागरिक और आत्मविश्वासी व्यक्तित्व के रूप में तैयार करना भी है। भाषण प्रतियोगिता (कनिष्ठ वर्ग) में गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला की सोनल गुप्ता एवं कुमार आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। द्वितीय स्थान संत जेवियर्स हाई स्कूल की तनीषा वाजपेयी एवं रिहाना कश्यप को मिला, जबकि तृतीय स्थान शालोम स्कूल, मधुपुर के जागृत मिल्ड्रेड एवं अक्षय इकबाल ने प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब संत जेवियर्स हाई स्कूल की रिहाना कश्यप को प्रदान किया गया। एक्सटेंपोर प्रतियोगिता में गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला की वैष्णवी सिंह एवं संस्कृति शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान संत जेवियर्स हाई स्कूल की तनीषा राय एवं मौसमी बरियार को मिला, जबकि तृतीय स्थान शालोम स्कूल की खुशी कुमारी एवं रिया कुमारी ने हासिल किया। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल की वैष्णवी सिंह को मिला। विजेताओं का सम्मान मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों के रूप में मौजूद सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स, देवघर के अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला के प्राचार्य सह सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स, देवघर के सचिव मोहम्मद मुस्तफा मजीद , शिक्षाविद् एवं सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स देवघर के पूर्व अध्यक्ष राम सेवक सिंह गुंजन, रेड रोज स्कूल के प्राचार्य अनिल पांडेय, देवसंघ नेशनल स्कूल की प्राचार्या पूनम भौमिक तथा आर.के.वी.वी.एम., जसीडीह के प्राचार्य डॉ. पाठक ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में देवघर कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक ललित देव, ए.एस. कॉलेज के सहायक प्राध्यापक सोमू कुमार मेहता, आशा बेसरा तथा बी.आई.टी. मेसरा, देवघर (जसीडीह कैंपस) के सहायक प्राध्यापक डॉ. कंकन दास शामिल थे। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास विकसित करने तथा मंच पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार रखने का अवसर प्राप्त हुआ। सभी प्रतिभागियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। इस सफल आयोजन ने विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुपरवाइजरी हेड आर. के. पाठक,एस. एन.झा, नीलम चौधरी,सन्निवा पाटांदी, आशुतोष मिश्रा, सपन कुमार तिवारी, आदित्य मिश्रा, मुकेश कुमार झा, अभिषेक सूर्य और दीपिका सिन्हा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर- नगर निगम में चार दशकों तक अपनी सेवा देने वाले अशोक राम के सेवानिवृत होने पर विदाई सह सम्मान समारोह।
देवघर: नगर निगम सभागार में चार दशकों (41 वर्षों) से भी अधिक समय तक समर्पित एवं निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं देने वाले चतुर्थवर्गीय कर्मचारी अशोक राम के सेवानिवृत्त होने पर विदाई-सह-सम्मान समारोह का गरिमामयी आयोजन किया गया। अशोक राम ने अपने सेवाकाल की शुरुआत नगर निगम में रोड कुली के पद से की थी। अपने पूरे कार्यकाल के दौरान उन्होंने पूरी निष्ठा, सादगी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। समारोह के दौरान नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, उपमहापौर (डिप्टी मेयर) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। अधिकारियों द्वारा उन्हें पारंपरिक तरीके से अंगवस्त्र, माल्यार्पण और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति के सम्मान स्वरूप उन्हें ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) का प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अशोक राम के परिजन भी ससम्मान उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने उनके दीर्घकालिक योगदान की सराहना की और कहा कि अशोक राम ने अपने चार दशकों के सेवाकाल में ईमानदारी और लगन की मिसाल कायम की है। कार्यक्रम के अंत में नगर आयुक्त समेत उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने अशोक राम के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना की।
देवघर- JIADA की बैठक में चैंबर ने उठाए औद्योगिक समस्याओं के मुद्दे, त्वरित समाधान पर दिया जोर।
देवघर: 30 अक्टूबर 2026। झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (JIADA) के क्षेत्रीय उपनिदेशक द्वारा डाबरग्राम, देवघर स्थित स्पियाडा भवन में आयोजित उद्योग संघों की बैठक में संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, महासचिव निरंजन कुमार सिंह एवं संयुक्त सचिव पंकज भलोटिया ने भाग लिया। बैठक में चैंबर प्रतिनिधियों ने जसीडीह एवं देवीपुर औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं, औद्योगिक भूखंडों के दखल-कब्जे, सड़क, बिजली, जलापूर्ति, जल निकासी एवं सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं तथा उद्यमियों की लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विराज इंजीकन को आवंटित भूमि पर दखल-कब्जा दिलाने में आ रही बाधाओं के समाधान हेतु प्रशासनिक समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया गया। साथ ही जसीडीह औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस पिकेट के लिए चिह्नित भूमि पुलिस अधीक्षक को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का आग्रह किया गया। चैंबर ने औद्योगिक क्षेत्र की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के लिए उद्योगों से अपने प्रवेश द्वार और सामने के हिस्से में पौधरोपण कर हरित पट्टी विकसित करने की अपील करने का भी सुझाव दिया। गोपाल कृष्ण शर्मा ने कहा कि संथाल परगना में औद्योगिक विकास, निवेश, रोजगार सृजन एवं व्यापार के विस्तार के लिए JIADA और उद्योग संगठनों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने प्रत्येक समस्या पर अलग-अलग चर्चा कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर बल दिया। चैंबर ने आशा व्यक्त की कि बैठक में उठाए गए मुद्दों पर विभाग सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा। बैठक में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कमल नयन सिंह सहित JIADA के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। गोपाल कृष्ण शर्मा अध्यक्ष संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर
देवघर- क्षत्रिय गौरव मंच के जिला अध्यक्ष बने पंकज सिंह भदौरिया।
देवघर: क्षत्रिय गौरव मंच के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रवीण कुमार सिंह ने झारखंड प्रदेश की केंद्रीय समिति, कार्यसमिति और 18 जिलों के जिला अध्यक्षों की आधिकारिक घोषणा की है. इस संगठनात्मक विस्तार के तहत देवघर जिले की कमान पंकज सिंह भदौरिया को सौंपी गई है. मंच ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई बड़े चेहरों को शामिल किया है, जिसमें पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह और सुनील कुमार सिंह जैसे दिग्गज नेताओं को संरक्षक मंडल में जगह दी गई है. इसके साथ ही डॉ. अजय शाहदेव को वरीय उपाध्यक्ष और रमेश सिंह को प्रधान महासचिव बनाया गया है. पंकज सिंह भदौरिया के कंधों पर अब देवघर जिले में क्षत्रिय गौरव मंच के सांगठनिक ढांचे को सशक्त करने, युवाओं को जोड़ने और स्थानीय स्तर पर समाज की समस्याओं को मुखरता से उठाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी. मंच ने यह भी स्पष्ट किया है कि शेष बचे जिलों में भी अगले एक महीने के भीतर अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी. पंकज सिंह भदौरिया को देवघर जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी है.
देवघर- के गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में साइबर जागरूकता अभियान आयोजित।
गीता: देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने, डिजिटल सुरक्षा का महत्व समझाने तथा बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने के उद्देश्य से साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साइबर क्राइम विभाग की टीम ने विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित कर साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, पॉक्सो एक्ट तथा बच्चों की सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैलाश प्रसाद महतो, उपाधीक्षक , साइबर क्राइम विभाग उपस्थित थे। उनके साथ देवेश भगत, थाना प्रभारी साइबर; संतोष कुमार मंडल, अवर निरीक्षक साइबर; राकेश कुमार, तकनीकी कर्मचारी; बिस्वजीत कुमार एवं सपन कुमार, आरक्षी तथा नंदन कुमार, अंगरक्षक भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में किसी की तस्वीर या वीडियो के साथ छेड़छाड़ करना, फर्जी फोटो या वीडियो बनाना तथा उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित करना गंभीर कानूनी परिणामों का कारण बन सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा, निजता और सम्मान को नुकसान पहुँचाने वाले ऐसे कृत्यों पर कानून के तहत कठोर कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि कम उम्र होने का अर्थ यह नहीं है कि कोई कानून से ऊपर है। हालांकि, नाबालिगों के मामलों में कानून के अनुसार अलग-अलग प्रावधान लागू होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने, संदिग्ध कॉल से सावधान रहने तथा अपनी निजी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने से बचने की सलाह दी। साथ ही, किसी की तस्वीर या वीडियो का गलत इस्तेमाल करने, बिना अनुमति उसे प्रसारित करने और ऑनलाइन किसी को परेशान करने के दुष्परिणामों से भी अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, व्यक्तिगत सीमाओं, सुरक्षित एवं असुरक्षित व्यवहार की पहचान तथा किसी भी अनुचित घटना की स्थिति में अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बच्चों के साथ आयोजित इंटरैक्टिव सेशन रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और कानूनी प्रावधानों से जुड़े प्रश्न पूछे। साइबर टीम के अधिकारियों ने उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने साइबर क्राइम विभाग की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों की जानकारी देना भी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को जिम्मेदार, सतर्क और संवेदनशील नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर नगर निगम कार्यालय में प्रो. डॉ. ओमप्रकाश चौधरी एवं आचार्य प्रवर निरंजन  द्वारा रचित पुस्तक का हुआ विमोचन।
देवघर: महापौर देवघर नगर निगम कार्यालय परिसर में आज प्रो. (डॉ.) ओमप्रकाश चौधरी एवं आचार्य प्रवर निरंजन द्वारा संयुक्त रूप से रचित पुस्तक 'श्रेष्ठ भारत के पुनर्निर्माण में संस्कारक की भूमिका' का विधिवत विमोचन देवघर महापौर रवि कुमार राउत द्वारा किया गया। पुस्तक विमोचन के उपरांत उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक पहचान केवल उसके भौतिक अथवा आर्थिक विकास से नहीं, बल्कि उसकी सांस्कृतिक और नैतिक संपन्नता से होती है। उन्होंने कहा, "श्रेष्ठ और समर्थ भारत के निर्माण में संस्कारों की भूमिका रीढ़ की हड्डी के समान है। यह पुस्तक वर्तमान समय की मांग है, जो आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करेगी।" महापौर ने दोनों रचनाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रो. (डॉ.) ओमप्रकाश चौधरी और आचार्य प्रवर निरंजन ने अपने गहन चिंतन और व्यावहारिक दृष्टिकोण को शब्दों में पिरोकर समाज को एक अमूल्य धरोहर दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक शिक्षकों, अभिभावकों और विशेषकर युवाओं के लिए एक मार्गदर्शक सिद्ध होगी। लेखक ओमप्रकाश चौधरी ने पुस्तक के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस कृति का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग में नैतिक चेतना का प्रसार करना तथा भारत के स्वर्णिम भविष्य के लिए संस्कारयुक्त नागरिकों को तैयार करना है। इस अवसर पर पार्षद मृत्युंजय राउत ,पूर्व पार्षद आशीष पंडित, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।