जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न
![]()
*प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों पर जिलाधिकारी ने जताई कड़ी नाराजगी, विभागीय कार्रवाई के निर्देश*
*जनगणना कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, सभी संबंधित अधिकारी समयबद्ध एवं जिम्मेदारी के साथ करें दायित्वों का निर्वहन:-जिलाधिकारी*
*गोण्डा 04 नवम्बर,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना से संबंधित तैयारियों, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण तथा आगामी स्व-गणना कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें।
*16 नवंबर 2026 से प्रारंभ होगी स्व-गणना, व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश*
जिलाधिकारी ने बैठक में आगामी 16 नवंबर, 2026 से प्रारंभ होने वाली स्व-गणना प्रक्रिया को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्व-गणना के उद्देश्य, प्रक्रिया एवं इसकी उपयोगिता के संबंध में आमजन को व्यापक स्तर पर जागरूक किया जाए।
उन्होंने कहा कि स्व-गणना कार्यक्रम के संबंध में जनसामान्य तक सही एवं आवश्यक जानकारी पहुंचाई जाए, जिससे अधिक से अधिक नागरिक इस प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित कर सकें। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार की कार्ययोजना तैयार करें। साथ ही स्व-गणना की निर्धारित रूपरेखा के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं।
*अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जनगणना कार्य पूर्ण कराने के निर्देश*
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना-2027 के सफल संचालन में सभी विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध ढंग से पालन करना होगा। उन्होंने प्रशिक्षण, जनजागरूकता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए, ताकि जनगणना का कार्य निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, अपर जिलाधिकारी प्रमोद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल, संबंधित उपजिलाधिकारी, जनगणना प्रशिक्षक विनीत कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।![]()




अमेठी। दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही पद्मावत एक्सप्रेस में बुधवार को उस समय किलकारी गूंज उठी, जब एक गर्भवती महिला ने चलती ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया। अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही महिला का प्रसव हो गया। ट्रेन में मौजूद महिलाओं ने प्रसव के दौरान उसकी मदद की । रेलवे पुलिस ने अमेठी स्टेशन पर महिला और नवजात को उतारकर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस और स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की निगरानी में मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर किया कड़ा प्रहार
बोले शंकराचार्य—योगी आदित्यनाथ के शासन की तुलना रामराज्य से करना उचित नहीं
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का दो दिवसीय संगठनात्मक दौरा करेंगे। इस दौरान नितिन नवीन पार्टी के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च का नेतृत्व करेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगे।
Nov 04 2026, 16:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1