गनपत सहाय पी० जी० कालेज, सुलतानपुर में शिक्षकों का काला फीता बांधकर प्रदर्शन
दिनांक 2 नवम्बर 2026 को उ०प्र० विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के आह्वान पर, डा० राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (आक्टा) के नेतृत्व में गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुलतानपुर की शिक्षक संघ इकाई द्वारा शिक्षकों की विभिन्न लंबित एवं गंभीर समस्याओं के समर्थन में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान सभी शिक्षक सदस्यों ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर शासन और प्रशासन की नीतियों के प्रति रोष व्यक्त किया तथा जोरदार नारों के साथ अपनी एकता का प्रदर्शन किया।
> "शिक्षक एकता जिंदाबाद! शिक्षक एकता जिंदाबाद!" के नारों से महाविद्यालय परिसर गूंज उठा।
यह विरोध प्रदर्शन शिक्षक संघ इकाई के अध्यक्ष प्रो.शक्ति सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
फुपुक्टा और आक्टा के बैनर तले शिक्षकों ने लंबे समय से लंबित अपनी न्यायसंगत मांगों को एक बार फिर से पुरजोर तरीके से उठाया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के प्रति यदि शासन स्तर पर उदासीनता जारी रही, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और उन्होंने एक स्वर में शिक्षक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर शिक्षक संघ इकाई के अध्यक्ष, प्रो० शक्ति सिंह, मंत्री प्रो०मनोज मिश्र तथा प्रो०जयशनाथ मिश्र,प्रो० मोहम्मद शाहिद, प्रोफेसर राजीव श्रीवास्तव, प्रोफ़ेसर गीता त्रिपाठी, प्रोफेसर अनुज पटेल, डॉ शहनवाज आलम (कोशाध्यक्ष), डॉ भोलानाथ, डॉ मोहम्मद शकील, डॉ सुभाष, डॉक्टर देवेंद्र नाथ मिश्रा, डॉ शिशिर श्रीवास्तव, डॉ अश्वनी सिंह, गणेश मिश्र, डॉ आलोक कुमार, डॉ राजाराम, डॉ विनय पांडे, डॉ वेद प्रकाश मिश्रा, डॉ दीपा सिंह, डॉ उर्मिला मिश्रा, डॉक्टर स्तुति शुक्ला, डॉ अंजू सिंह, आदि भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
Nov 02 2026, 18:15
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k