गनपत सहाय पी० जी० कालेज, सुलतानपुर में शिक्षकों का काला फीता बांधकर प्रदर्शन
दिनांक 2 नवम्बर 2026 को उ०प्र० विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के आह्वान पर, डा० राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (आक्टा) के नेतृत्व में गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुलतानपुर की शिक्षक संघ इकाई द्वारा शिक्षकों की विभिन्न लंबित एवं गंभीर समस्याओं के समर्थन में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान सभी शिक्षक सदस्यों ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर शासन और प्रशासन की नीतियों के प्रति रोष व्यक्त किया तथा जोरदार नारों के साथ अपनी एकता का प्रदर्शन किया।
> "शिक्षक एकता जिंदाबाद! शिक्षक एकता जिंदाबाद!" के नारों से महाविद्यालय परिसर गूंज उठा।
यह विरोध प्रदर्शन शिक्षक संघ इकाई के अध्यक्ष प्रो.शक्ति सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
फुपुक्टा और आक्टा के बैनर तले शिक्षकों ने लंबे समय से लंबित अपनी न्यायसंगत मांगों को एक बार फिर से पुरजोर तरीके से उठाया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के प्रति यदि शासन स्तर पर उदासीनता जारी रही, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और उन्होंने एक स्वर में शिक्षक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर शिक्षक संघ इकाई के अध्यक्ष, प्रो० शक्ति सिंह, मंत्री प्रो०मनोज मिश्र तथा प्रो०जयशनाथ मिश्र,प्रो० मोहम्मद शाहिद, प्रोफेसर राजीव श्रीवास्तव, प्रोफ़ेसर गीता त्रिपाठी, प्रोफेसर अनुज पटेल, डॉ शहनवाज आलम (कोशाध्यक्ष), डॉ भोलानाथ, डॉ मोहम्मद शकील, डॉ सुभाष, डॉक्टर देवेंद्र नाथ मिश्रा, डॉ शिशिर श्रीवास्तव, डॉ अश्वनी सिंह, गणेश मिश्र, डॉ आलोक कुमार, डॉ राजाराम, डॉ विनय पांडे, डॉ वेद प्रकाश मिश्रा, डॉ दीपा सिंह, डॉ उर्मिला मिश्रा, डॉक्टर स्तुति शुक्ला, डॉ अंजू सिंह, आदि भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।![]()

दिनांक 2 नवम्बर 2026 को उ०प्र० विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के आह्वान पर, डा० राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (आक्टा) के नेतृत्व में गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुलतानपुर की शिक्षक संघ इकाई द्वारा शिक्षकों की विभिन्न लंबित एवं गंभीर समस्याओं के समर्थन में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया।

मऊ नाथ भंजन: दी अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, मऊ नाथ भंजन की सामान्य निकाय की बैठक आज दिनांक 01 नवंबर 2026, रविवार को दिन के 12 बजे डीसीएस के. पी. जी. कॉलेज, मऊ के सभागार में संपन्न हुई।
नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात को दिया अंजाम, होश आने पर घर का सामान बिखरा मिला
जौनपुर। जनपद के बदलापुर के विद्यार्थी रिसोर्ट के प्रांगण में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया आयोजन के दौरान राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री रामचंद्र जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ हुई वहीं जिला अध्यक्ष अशोक तिवारी एवं किसान मोर्चा अध्यक्ष संजय उपाध्याय द्वारा बड़े माले से जोरदार स्वागत किया गया। वहीं स्वागत की कड़ी में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ अतुल कुमार दुबे एवं उनकी टीम द्वारा भगवान परशुराम का चित्र एवं भगवान परशुराम का फरसा भेंट किया गया तथा भगवान परशुराम के जयकारे से प्रांगण गूंज उठा हुआ। वही संस्थापक के साथ प्रदेश कार्यकारिणी में विश्व दीप अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष, सरोज नाथ योगी, आशीष तिवारी प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, कैप्टन सतीश कुमार चौबे महासचिव, कविता तिवारी, गीता पाण्डेय, विकास उपाध्याय का जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया वहीं वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सवर्ण समाज के हित में बात रखी तथा मंच से यूजीसी बैक रोल बैक एससी एसटी आरक्षण को लेकर सभी ने हुंकार भरी असम की धरती से आई गीता पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में मातृशक्तियों को आगे आने की बात कही कहा आज इस शासन में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है छोटी बच्चियों के साथ गलत व्यवहार हो रहा है तथा घर की रक्षा करने वाले पुरुष बेरोजगारी के कारण आज अपना घर छोड़ रहे हैं परिवार छोड़ रहे हैं तथा इस शासन सत्ता में राम को लाने की बात कही गई वहीं प्रभु श्री राम जहां सब को लाने वाले हैं वहीं भाजपा इन्हीं को लाने की बात कह कर। आज अपने जाने की तैयारी में है कब तक झूठ के अंधेरे में लोगों को रखा जाएगा। तथा ब्राह्मण संगठन के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र ने मंच से कहां की ब्राह्मण जाति नहीं है ब्राह्मण सबको साथ लेकर चलने वाला जीव है जहां सभी के सम्मान सभी की रक्षा की बात करता है वही समाज में हर वर्ग को एक धागे में पिरोने का काम करता है तथा आज के युवाओं के लिए संस्कृत का ज्ञान व धर्म की रक्षा के लिए संस्कृत विद्यालय में पढ़ने को लेकर जोर दिया वही ब्राह्मण संगठन के अध्यक्ष अतुल दुबे ने जिले पर क्रांतिकारी मंगल पांडे की मूर्ति लगाई जाए व ब्राह्मण हित की बात हो को मंच से कहा गया तथा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री द्वारा जौनपुर के कार्यकर्ताओं का बखान किया गया वहीं उन्होंने कहा कि हम अपने समाज के लिए अपनी नौकरी को त्याग दिए आज अपने समाज का कौन नेतृत्व कर रहा है सभी समाज के अपने-अपने नेता हैं जो अपनी पार्टी से अपनी जाति के लिए बगावत कर सकते हैं लेकिन ब्राह्मणों का कोई हितैषी नहीं है और ब्राह्मण आज अनाथ है। वहीं बेरोजगारी, ब्राह्मणों पर अत्याचार आरक्षण व जातिगत भेदभाव को लेकर मंच से अपनी बातें रखी वहीं उपस्थित लोगों ने उनकी खूब सराहना की और खूब तालियां बजाई। इस मौके पर पारसनाथ उपाध्याय, रविंद्र मिश्रा, बजरंग प्रसाद, सिया दीन शर्मा, ओमप्रकाश दुबे, कामेश्वर नाथ उपाध्याय, आनंद दुबे, संतोष तिवारी संजय पांडे डॉक्टर सुरेश त्रिपाठी, विनोद तिवारी, रामनयन उपाध्याय, अवनीश मिश्रा, शरद मिश्रा, सत्यम दुबे, दीपक तिवारी, राजेश तिवारी, माला शुक्ला, संतोष चंद्र दुबे, गोली दुबे व प्रमोद चतुर्वेदी सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
जौनपुर। पंडित चंद्रेश मिश्र पीठ के संरक्षक प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी का जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रथम जौनपुर आगमन पर पीठ के सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।पीठ के अध्यक्ष पंडित रामकृष्ण त्रिपाठी ने कुलपति के रूप में स्वागत करते हुए शुभकामना दी और विश्वविद्यालय के उत्कर्ष की कामना की।पंडित जी ने कहा कि प्रोफेसर त्रिपाठी विद्वान, सरल एवं सहज व्यक्ति हैं।कुलपति पद उन्हें पाकर गौरवांवित हो गया।
Nov 02 2026, 18:03
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k