कुलपति बनने के बाद जौनपुर आगमन पर प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी का सम्मान
जौनपुर। पंडित चंद्रेश मिश्र पीठ के संरक्षक प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी का जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रथम जौनपुर आगमन पर पीठ के सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।पीठ के अध्यक्ष पंडित रामकृष्ण त्रिपाठी ने कुलपति के रूप में स्वागत करते हुए शुभकामना दी और विश्वविद्यालय के उत्कर्ष की कामना की।पंडित जी ने कहा कि प्रोफेसर त्रिपाठी विद्वान, सरल एवं सहज व्यक्ति हैं।कुलपति पद उन्हें पाकर गौरवांवित हो गया।
पीठ के प्रमुख सदस्य एडवोकेट गौरीशंकर मिश्र,ब्राह्मण चेतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी,एडवोकेट अश्वनी दुबे,पूर्व प्रवक्ता विनोद सिंह, डॉक्टर रामजी तिवारी, प्रबंधक लिटिल फॉक्स स्कूल रवि श्रीवास्तव, पत्रकार देवी सिंह सोनू, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्र भुवन सिंह,पूर्व डाक अधीक्षक प्रभाकर त्रिपाठी,कलेक्ट्रेट के पूर्व कर्मचारी अशोक मिश्र, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विधि विभाग के प्रवक्ता डॉक्टर राजन त्रिपाठी आदि ने स्वागत कर शुभकामना दी।जनपद से बाहर होने के कारण पीठ के कोषाध्यक्ष पंडित रामदयाल द्विवेदी ने दूरभाष पर बधाई दी। इस अवसर पर प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी ने कहा कि यह उनका 16 वाँ पद है।पद आने और जाने वाले होते हैं इसलिए पद में लिप्त न होकर ईश्वर द्वारा प्रदत्त पद के दायित्वों का निर्वहन सत्यनिष्ठा से करनी चाहिए।
किंग्स ईडेन कॉलेज ऑफ नर्सिंग में रविवार को ‘संकल्पित समर्पण’ विषय पर विशेष स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। क्षेत्र के सदरपुर गालिबपुर स्थित किंग्स ईडेन कॉलेज ऑफ नर्सिंग में रविवार को ‘संकल्पित समर्पण’ विषय पर विशेष स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नर्सिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश सरोज, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन गुप्ता एवं पूर्व विधानसभा प्रभारी डॉ. धर्म सिंह गौतम ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सेमिनार में बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, ओटी टेक्नीशियन एवं डी-फार्मा के विद्यार्थियों ने मानसिक रोग, दमा समेत विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

नाटक एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को जागरूक करते हुए बताया कि मानसिक रोग कोई अंधविश्वास या झाड़-फूंक का विषय नहीं है। ऐसे मरीजों को तंत्र-मंत्र के बजाय योग्य चिकित्सक से परामर्श लेकर समय पर उचित उपचार कराना चाहिए।

इस दौरान कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. मोनिका गुप्ता ने महिलाओं से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत, लगन और समर्पण के साथ शिक्षा ग्रहण करें तथा भविष्य की चुनौतियों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करें।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्रबंधक डॉ. प्रवीण कुमार मद्धेशिया एवं डायरेक्टर डॉ. मोनिका गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रिंसिपल अभिनव श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, अजीत जायसवाल, चंद्रभूषण यादव, संजीव द्विवेदी, अरविंद गुप्ता, मिथिलेश सिंह सहित कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। शासन के निर्देश पर प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना के अंतर्गत आने वाले चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।

करहां समेत चारों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने पहुंचने वाले मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराईं।

स्वास्थ्य मेले के दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ. फैयाज अहमद ने मरीजों से मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन के कारण इन दिनों सर्दी-जुकाम, खांसी, सांस फूलना, घबराहट, ब्लड प्रेशर और शुगर से संबंधित समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और किसी भी परेशानी पर चिकित्सकीय सलाह लेने की जरूरत है।

चारों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में कुल 183 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। जांच के बाद जरूरत के अनुसार मरीजों को दवाएं भी वितरित की गईं।

इस अवसर पर डॉ. जावेद अहमद, डॉ. बृजलाल, डॉ. नेहा रानी, डॉ. बलवंत, डॉ. संजय चौहान सहित जयप्रकाश मौर्य, शैलेंद्र मिश्रा, शिवम पांडे, प्रेम सागर दुबे, मनोज श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश यादव, रितेश कुमार राय, सरोज यादव समेत एएनएम, स्टाफ नर्स एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
मऊ नसोपुर में मिशन शक्ति टीम ने आयोजित किया बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा व हेल्पलाइन की दी जानकारी

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम नसोपुर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

सम्मेलन में महिलाओं के बीच संवाद स्थापित करते हुए घरेलू हिंसा, प्रताड़ना तथा दहेज से जुड़ी घटनाओं की रोकथाम पर चर्चा की गई। वहीं अविवाहित छात्राओं एवं युवतियों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जानकारी ली गई। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को विषम परिस्थितियों में सहायता लेने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया।
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से किसी भी प्रकार की हिंसा या प्रताड़ना की स्थिति में चुप न रहने और तत्काल संबंधित विभाग अथवा पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति केंद्र की महिला पुलिसकर्मी, महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा गुप्ता, एनजीओ प्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा बहुओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।
मऊ में फिटनेस एवं न्यूट्रिशन सेंटर का शुभारंभ, स्वस्थ जीवनशैली के लिए खान-पान पर जोर
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना-मऊ मार्ग स्थित बाईपास के निकट रविवार को लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फिटनेस एवं न्यूट्रिशन सेंटर का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन शिवजी यादव, मिथिलेश सिंह एवं उनके सहयोगियों ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित खान-पान और बदलती जीवनशैली के कारण लोग हृदय संबंधी समस्याओं, पाचन तंत्र, कमजोर प्रतिरोधक क्षमता, त्वचा संबंधी परेशानियों तथा नींद से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए खान-पान के साथ नियमित व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है।

सेंटर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और संतुलित खान-पान से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित विभिन्न जानकारियां भी दी गईं।

इस अवसर पर अप्पू सिंह, विवेक सिंह, रवि कुमार, मनोज श्रीवास्तव, भानु यादव समेत कई दर्जन लोग मौजूद रहे। केंद्र की सेवाएं अब शुरू हो गई हैं।
Mirzapur: डोहरी गांव के पास बाइक और ट्रक से एक्सीडेंट, मासूम सहित तीन की मौत ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
मीरजापुर। जिले के जमालपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के जेके स्टेट हाईवे पर डोहरी गांव के पास रविवार की देर शाम हाईवा की टक्कर से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार किशोर और दो वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार भड़ेवल गांव निवासी नितिश 16 वर्ष पुत्र धनंजय बियार अपनी फैशन प्रो बाइक से अपनी मां श्यामरति 52 और दो वर्षीय अंकिता को लेकर पिपरा चकिया जनपद चंदौली गांव से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सिकंदरपुर चकिया की ओर से आ रहे हाईवा से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे नितिश और दो वर्षीय अंकिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि श्यामरति गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल श्यामरति देबी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर लाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणो ने जीवनाथपुर कंचनपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है और मुआवजे  की मांग पर अडे हुए हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतका श्यामरति के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। वहीं दो वर्षीय अंकिता अपने ननिहाल आई हुई थी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हाईवा को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिवार परामर्श केन्द्र (महिला सहायता प्रकोष्ठ) द्वारा 05 प्रकरणों में कराया गया सुलह-समझौता

गोण्डा। जनपद गोण्डा में पारिवारिक विवादों के निस्तारण एवं परिवारों में आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से परिवार परामर्श केन्द्र (महिला सहायता प्रकोष्ठ) द्वारा निरन्तर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 31.10.2026 (रविवार) को परिवार परामर्श केन्द्र जनपद गोण्डा में कुल 70 पत्रावलियों पर कार्यवाही की गई। जिनमें से 05 प्रकरणों में दोनों पक्षों को समझाकर आपसी सहमति एवं सुलह-समझौता कराया गया। परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा दोनों पक्षों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर पारिवारिक विवाद को आपसी बातचीत एवं सामंजस्य के माध्यम से समाप्त कराया गया तथा भविष्य में आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु परामर्श दिया गया।

*परिवार परामर्श केन्द्र में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण-*

*सदस्यगण-* श्री शशि कुमार भारती, श्री यशोदा नन्दन त्रिपाठी, श्री राजमंगल मौर्या।

*अधिकारी/कर्मचारीगण-*  wcso प्रभारी प्रतिभा सिंह, उप0नि0 बृजेश कुमार चौबे, म0हेड0का0 कलावती, म0 का0 अनुप्रिया सिंह
भाजपा जिला कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, संगोष्ठी का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद। जिला भाजपा मुख्यालय पर भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कटियार मुख्य अतिथि एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यपाल सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कटियार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। गृहमंत्री के रूप में उन्होंने भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उनके दृढ़ संकल्प, अदम्य साहस और कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण ही उन्हें लौहपुरुष के नाम से जाना जाता है।
मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यपाल सिंह ने कहा कि सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं। गुजरात में उनकी 182 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके विचारों और योगदान को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य किया है। वहीं, कांग्रेस ने इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान और महत्व को कम करने का प्रयास किया।

पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने कहा कि सरदार पटेल के साहस, दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति ने देश की नींव को मजबूत किया। उन्होंने रियासतों में बंटे भारत को एकजुट कर अखंड राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही अखिल भारतीय सेवाओं की स्थापना के माध्यम से देश की प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूत आधार प्रदान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार पटेल का त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति प्रत्येक नागरिक को एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्र के प्रति उनके योगदान और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

संगोष्ठी का संचालन जिला मंत्री अनुराग सिंह ने किया।
इस मौके पर पूर्व जिला महामंत्री डी.एस. राठौर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष उमेश बाबू राठौर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर, सत्यम कटियार, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पवन वर्मा, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित कठेरिया, संतोष राजपूत, नरेंद्र आर्य, दिनेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चांदपुर स्थित भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे, जहां सभी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘जय सरदार, जय सरदार’ के गगनभेदी नारे लगाते हुए सरदार पटेल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति संकल्प दोहराया।
बांदा में थाने से दुष्कर्म का आरोपित फरार
बिसंडा थाने में पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी
हथकड़ी की रस्सी खोलकर हुआ फरार, तलाश में जुटीं कई टीमें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के बिसंडा थाने में पुलिस अभिरक्षा से दुष्कर्म आराेपित हथकड़ी की रस्सी खोलकर फरार हो गया। घटना रविवार तड़के करीब चार बजे की बताई जा रही है। आरोपित के थाने से भागने की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार आरोपित की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी मलखान यादव करीब एक माह पहले एक किशोरी को लेकर गांव से फरार हो गया था। मामले की जानकारी मिलने पर बिसंडा थाना पुलिस ने तलाश कर किशोरी और आरोपित को बरामद कर लिया था। आरोपित के खिलाफ बिसंडा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 172/26 दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने में निगरानी के बीच हथकड़ी लगाकर रखा गया था। रविवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराया जाना था, जबकि आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाना था। इससे पहले ही आराेपित मलखान यादव रविवार तड़के करीब चार बजे मौका पाकर हथकड़ी में बंधी रस्सी खोल कर थाने से भाग निकला। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जब उसके फरार होने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।

क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया है। आरोपित के खिलाफ तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फर्रुखाबाद विकास मंच ने परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क भोजन व्यवस्था

फर्रुखाबाद।
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित पेट परीक्षा में जनपद में कई परीक्षा केंद्र बनाए गए थे यह परीक्षा 25 अक्टूबर 30 और 1 नवंबर को आयोजित की गई  परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए बाहर के जनपदों से हजारों की संख्या में छात्र एवं छात्राएं जनपद में आए छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या असुविधा न हो इसके लिए फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा नए छात्रों को रहने खाने चाय नाश्ता आदि की निशुल्क व्यवस्था की और इसके लिए रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड एवं अन्य प्रमुख जगहों पर होर्डिंग एवं फ्लेक्स लगाकर बाहर से आने वाले छात्रों के सुविधा न हो अपनी टीम के कई साथियों के नंबर और अन्य जानकारियां लिखा दी थी ताकि लोग विशंभर दयाल धर्मशाला तक आराम से आ सकें यहां पर आकर परीक्षार्थियों को बिल्कुल घर जैसा माहौल मिला और परीक्षा देने आए सभी परीक्षार्थी की गई व्यवस्थाओं से बहुत प्रसन्न थे फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने बताया कि परीक्षा देने के लिए आजमगढ़ सीतापुर हरदोई लखनऊ उन्नाव कानपुर कानपुर देहात शाहजहांपुर आदि से बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं आए हुए हैं जिनके रहने खाने की सब निशुल्क व्यवस्था की गई है जिसमें की हमारे सभी साथी पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जा रहा है छात्राओं के साथ आने वाले अभिभावकों को भी ठहराया गया है बाहर से आने वाले सभी लोगों को यहां इस प्रकार की व्यवस्था देखकर बहुत खुशी हो रही है आए हुए छात्राओं एवं छात्राओं ने बताया कि आज तक हम लोग बहुत जगह परीक्षा देने गए पर कहीं पर लोग पानी तक नहीं देते हैं अपने घरों के बाहर या दुकानों के बाहर लेटने या बैठने तक नहीं देते हैं पर यहां पर जो व्यवस्था की गई है वह हम लोगों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसी भी व्यवस्था  निशुल्क में कोई कर सकता है आए हुए छात्रों ने इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आयोजकों को दिया और उन्होंने कहा कि अपने जनपदों में भी हम लोग वहां के समाजसेवियों एवं लोगों से कहेंगे कि ऐसी व्यवस्था करें जिससे कि बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना न करना पड़े आज लगभग 350 से अधिक छात्र एवं छात्राएं विशंभर दयाल धर्मशाला और हिंदी भवन में और उनके साथ आए हुए अभिभावकों को रुकाया गया फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने बताया कि पेट परीक्षा अब तक की 11वीं परीक्षा है जिसमें कि हम लोगों के द्वारा बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं को रोकने की व्यवस्था की गई है जब तक हम लोगों ने यह व्यवस्था नहीं की थी तब तक देखते थे की हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं कहीं सड़कों पर कहीं फुटपाथ पर रेलवे स्टेशन बस स्टेशन पर पूरी रात मुश्किल परिस्थितियों में रहकर सुबह पेपर देते थे उनकी परेशानी को देखते हुए जितना हम सब लोगों से हो सकता है उतना हम सब लोग करते हैं दिल को तसल्ली होती है कि आपके किए गए कार्य से जरूरतमंदों को सहायता मिलती है 3 दिन की परीक्षाओं में 800 से अधिक छात्र एवं छात्रों को रोकाया गया सबसे बड़ी बात यह है कि जब यह छात्र-छात्रा में अपने जनपदों में जाएंगे तो फर्रूखाबाद जनपद का नाम बड़े गर्व के साथ लेंगे कि वहां पर हम लोगों को निशुल्क में रहने खाने की बहुत अच्छी व्यवस्था मिली जिसके कारण से सभी लोग अच्छे से अपनी परीक्षा दे पाए । इस दौरान प्रमुख रूप से अंगद पांडे उर्फ कोमल, प्रिंस शुक्ला श्यामेंद्र दुबे ओमनिवास पाठक, निशित दुबे उर्फ निशु, आयुष सक्सेना, राजीव वर्मा, आशुतोष मिश्रा, सनी बाथम, शिवांक बाजपेई रजत वर्मा दिलीप टेंट वाले, सल्लू भारद्वाज, दीपक गुप्ता, विवेक वर्मा, मोनू भाटिया, बीनू गुप्ता विनय दीक्षित, महिपाल सिंह राजपूत, योगेश वर्मा, राम सक्सेना, संजू तिवारी अमित मिश्रा राम सहित बड़ी संख्या में लोग व्यवस्था में लग रहे हैं ।