मऊ में फिटनेस एवं न्यूट्रिशन सेंटर का शुभारंभ, स्वस्थ जीवनशैली के लिए खान-पान पर जोर
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना-मऊ मार्ग स्थित बाईपास के निकट रविवार को लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फिटनेस एवं न्यूट्रिशन सेंटर का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन शिवजी यादव, मिथिलेश सिंह एवं उनके सहयोगियों ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित खान-पान और बदलती जीवनशैली के कारण लोग हृदय संबंधी समस्याओं, पाचन तंत्र, कमजोर प्रतिरोधक क्षमता, त्वचा संबंधी परेशानियों तथा नींद से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए खान-पान के साथ नियमित व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है।

सेंटर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और संतुलित खान-पान से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित विभिन्न जानकारियां भी दी गईं।

इस अवसर पर अप्पू सिंह, विवेक सिंह, रवि कुमार, मनोज श्रीवास्तव, भानु यादव समेत कई दर्जन लोग मौजूद रहे। केंद्र की सेवाएं अब शुरू हो गई हैं।
Mirzapur: डोहरी गांव के पास बाइक और ट्रक से एक्सीडेंट, मासूम सहित तीन की मौत ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
मीरजापुर। जिले के जमालपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के जेके स्टेट हाईवे पर डोहरी गांव के पास रविवार की देर शाम हाईवा की टक्कर से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार किशोर और दो वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार भड़ेवल गांव निवासी नितिश 16 वर्ष पुत्र धनंजय बियार अपनी फैशन प्रो बाइक से अपनी मां श्यामरति 52 और दो वर्षीय अंकिता को लेकर पिपरा चकिया जनपद चंदौली गांव से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सिकंदरपुर चकिया की ओर से आ रहे हाईवा से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे नितिश और दो वर्षीय अंकिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि श्यामरति गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल श्यामरति देबी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर लाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणो ने जीवनाथपुर कंचनपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है और मुआवजे  की मांग पर अडे हुए हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतका श्यामरति के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। वहीं दो वर्षीय अंकिता अपने ननिहाल आई हुई थी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हाईवा को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिवार परामर्श केन्द्र (महिला सहायता प्रकोष्ठ) द्वारा 05 प्रकरणों में कराया गया सुलह-समझौता

गोण्डा। जनपद गोण्डा में पारिवारिक विवादों के निस्तारण एवं परिवारों में आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से परिवार परामर्श केन्द्र (महिला सहायता प्रकोष्ठ) द्वारा निरन्तर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 31.10.2026 (रविवार) को परिवार परामर्श केन्द्र जनपद गोण्डा में कुल 70 पत्रावलियों पर कार्यवाही की गई। जिनमें से 05 प्रकरणों में दोनों पक्षों को समझाकर आपसी सहमति एवं सुलह-समझौता कराया गया। परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा दोनों पक्षों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर पारिवारिक विवाद को आपसी बातचीत एवं सामंजस्य के माध्यम से समाप्त कराया गया तथा भविष्य में आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु परामर्श दिया गया।

*परिवार परामर्श केन्द्र में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण-*

*सदस्यगण-* श्री शशि कुमार भारती, श्री यशोदा नन्दन त्रिपाठी, श्री राजमंगल मौर्या।

*अधिकारी/कर्मचारीगण-*  wcso प्रभारी प्रतिभा सिंह, उप0नि0 बृजेश कुमार चौबे, म0हेड0का0 कलावती, म0 का0 अनुप्रिया सिंह
भाजपा जिला कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, संगोष्ठी का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद। जिला भाजपा मुख्यालय पर भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कटियार मुख्य अतिथि एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यपाल सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कटियार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। गृहमंत्री के रूप में उन्होंने भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उनके दृढ़ संकल्प, अदम्य साहस और कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण ही उन्हें लौहपुरुष के नाम से जाना जाता है।
मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यपाल सिंह ने कहा कि सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं। गुजरात में उनकी 182 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके विचारों और योगदान को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य किया है। वहीं, कांग्रेस ने इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान और महत्व को कम करने का प्रयास किया।

पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने कहा कि सरदार पटेल के साहस, दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति ने देश की नींव को मजबूत किया। उन्होंने रियासतों में बंटे भारत को एकजुट कर अखंड राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही अखिल भारतीय सेवाओं की स्थापना के माध्यम से देश की प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूत आधार प्रदान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार पटेल का त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति प्रत्येक नागरिक को एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्र के प्रति उनके योगदान और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

संगोष्ठी का संचालन जिला मंत्री अनुराग सिंह ने किया।
इस मौके पर पूर्व जिला महामंत्री डी.एस. राठौर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष उमेश बाबू राठौर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर, सत्यम कटियार, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पवन वर्मा, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित कठेरिया, संतोष राजपूत, नरेंद्र आर्य, दिनेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चांदपुर स्थित भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे, जहां सभी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘जय सरदार, जय सरदार’ के गगनभेदी नारे लगाते हुए सरदार पटेल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति संकल्प दोहराया।
बांदा में थाने से दुष्कर्म का आरोपित फरार
बिसंडा थाने में पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी
हथकड़ी की रस्सी खोलकर हुआ फरार, तलाश में जुटीं कई टीमें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के बिसंडा थाने में पुलिस अभिरक्षा से दुष्कर्म आराेपित हथकड़ी की रस्सी खोलकर फरार हो गया। घटना रविवार तड़के करीब चार बजे की बताई जा रही है। आरोपित के थाने से भागने की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार आरोपित की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी मलखान यादव करीब एक माह पहले एक किशोरी को लेकर गांव से फरार हो गया था। मामले की जानकारी मिलने पर बिसंडा थाना पुलिस ने तलाश कर किशोरी और आरोपित को बरामद कर लिया था। आरोपित के खिलाफ बिसंडा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 172/26 दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने में निगरानी के बीच हथकड़ी लगाकर रखा गया था। रविवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराया जाना था, जबकि आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाना था। इससे पहले ही आराेपित मलखान यादव रविवार तड़के करीब चार बजे मौका पाकर हथकड़ी में बंधी रस्सी खोल कर थाने से भाग निकला। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जब उसके फरार होने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।

क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया है। आरोपित के खिलाफ तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फर्रुखाबाद विकास मंच ने परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क भोजन व्यवस्था

फर्रुखाबाद।
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित पेट परीक्षा में जनपद में कई परीक्षा केंद्र बनाए गए थे यह परीक्षा 25 अक्टूबर 30 और 1 नवंबर को आयोजित की गई  परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए बाहर के जनपदों से हजारों की संख्या में छात्र एवं छात्राएं जनपद में आए छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या असुविधा न हो इसके लिए फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा नए छात्रों को रहने खाने चाय नाश्ता आदि की निशुल्क व्यवस्था की और इसके लिए रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड एवं अन्य प्रमुख जगहों पर होर्डिंग एवं फ्लेक्स लगाकर बाहर से आने वाले छात्रों के सुविधा न हो अपनी टीम के कई साथियों के नंबर और अन्य जानकारियां लिखा दी थी ताकि लोग विशंभर दयाल धर्मशाला तक आराम से आ सकें यहां पर आकर परीक्षार्थियों को बिल्कुल घर जैसा माहौल मिला और परीक्षा देने आए सभी परीक्षार्थी की गई व्यवस्थाओं से बहुत प्रसन्न थे फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने बताया कि परीक्षा देने के लिए आजमगढ़ सीतापुर हरदोई लखनऊ उन्नाव कानपुर कानपुर देहात शाहजहांपुर आदि से बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं आए हुए हैं जिनके रहने खाने की सब निशुल्क व्यवस्था की गई है जिसमें की हमारे सभी साथी पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जा रहा है छात्राओं के साथ आने वाले अभिभावकों को भी ठहराया गया है बाहर से आने वाले सभी लोगों को यहां इस प्रकार की व्यवस्था देखकर बहुत खुशी हो रही है आए हुए छात्राओं एवं छात्राओं ने बताया कि आज तक हम लोग बहुत जगह परीक्षा देने गए पर कहीं पर लोग पानी तक नहीं देते हैं अपने घरों के बाहर या दुकानों के बाहर लेटने या बैठने तक नहीं देते हैं पर यहां पर जो व्यवस्था की गई है वह हम लोगों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसी भी व्यवस्था  निशुल्क में कोई कर सकता है आए हुए छात्रों ने इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद आयोजकों को दिया और उन्होंने कहा कि अपने जनपदों में भी हम लोग वहां के समाजसेवियों एवं लोगों से कहेंगे कि ऐसी व्यवस्था करें जिससे कि बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना न करना पड़े आज लगभग 350 से अधिक छात्र एवं छात्राएं विशंभर दयाल धर्मशाला और हिंदी भवन में और उनके साथ आए हुए अभिभावकों को रुकाया गया फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने बताया कि पेट परीक्षा अब तक की 11वीं परीक्षा है जिसमें कि हम लोगों के द्वारा बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं को रोकने की व्यवस्था की गई है जब तक हम लोगों ने यह व्यवस्था नहीं की थी तब तक देखते थे की हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं कहीं सड़कों पर कहीं फुटपाथ पर रेलवे स्टेशन बस स्टेशन पर पूरी रात मुश्किल परिस्थितियों में रहकर सुबह पेपर देते थे उनकी परेशानी को देखते हुए जितना हम सब लोगों से हो सकता है उतना हम सब लोग करते हैं दिल को तसल्ली होती है कि आपके किए गए कार्य से जरूरतमंदों को सहायता मिलती है 3 दिन की परीक्षाओं में 800 से अधिक छात्र एवं छात्रों को रोकाया गया सबसे बड़ी बात यह है कि जब यह छात्र-छात्रा में अपने जनपदों में जाएंगे तो फर्रूखाबाद जनपद का नाम बड़े गर्व के साथ लेंगे कि वहां पर हम लोगों को निशुल्क में रहने खाने की बहुत अच्छी व्यवस्था मिली जिसके कारण से सभी लोग अच्छे से अपनी परीक्षा दे पाए । इस दौरान प्रमुख रूप से अंगद पांडे उर्फ कोमल, प्रिंस शुक्ला श्यामेंद्र दुबे ओमनिवास पाठक, निशित दुबे उर्फ निशु, आयुष सक्सेना, राजीव वर्मा, आशुतोष मिश्रा, सनी बाथम, शिवांक बाजपेई रजत वर्मा दिलीप टेंट वाले, सल्लू भारद्वाज, दीपक गुप्ता, विवेक वर्मा, मोनू भाटिया, बीनू गुप्ता विनय दीक्षित, महिपाल सिंह राजपूत, योगेश वर्मा, राम सक्सेना, संजू तिवारी अमित मिश्रा राम सहित बड़ी संख्या में लोग व्यवस्था में लग रहे हैं ।
भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने किया संगठन का विस्तार, छह पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी की मौजूदगी में हुई बैठक, किसान-मजदूरों की आवाज बुलंद करने और संगठन को मजबूत बनाने पर बनी रणनीति

मवाना, मेरठ। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की संगठनात्मक बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर अश्वनी चौहान के कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी और प्रतिनिधि निक्की चौधरी का आगमन हुआ। इस दौरान संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी रणनीति को लेकर पदाधिकारियों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान, सभासद राजेंद्र चौहान, वीरसेन चौहान, ठाकुर शनि प्रताप, अश्वनी चौहान, अभिनव चौहान, अमित चौहान और मुकुल चौहान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और अधिक से अधिक किसानों, मजदूरों एवं युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ उनके अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा।

छह पदाधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

संगठन विस्तार के तहत छह पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इनमें ठाकुर विजेंद्र सिंह को जिला संरक्षक मेरठ, संजीव चौहान निवासी ततीना को ब्लॉक सचिव मवाना, राजा चौहान को युवा नगर अध्यक्ष मवाना, अमरदीप वर्मा को नगर सचिव मवाना, नितिन चौहान को नगर सचिव मवाना तथा शुभम चौहान निवासी रेसना को रजपुरा ब्लॉक उपाध्यक्ष मेरठ नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे तथा किसान, मजदूर और आमजन की समस्याओं को उठाकर उनकी आवाज बुलंद करेंगे।
वृहद सेवा एवं सहायता शिविर का हुआ सफल आयोजन*


Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई सिविल जज सीनियर डिवीजन/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई स्मिता गोस्वामी ने बताया कि पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और आमजन को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 01 नवंबर 2026 को बाबू श्रीश चन्द्र अग्रवाल बारात घर हरदोई में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदोई श्रीमती रीता कौशिक व जिलाधिकारी श्री राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा फीता कारटकर किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सहभागिता करके जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव ने बताया कि शिविर में आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत से संबंधित जानकारी, विभिन्न प्रमाण-पत्रों के लिए मार्गदर्शन तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई तथा शिविर में विभिन्न विभागो के लाभार्थियों को मंच पर लभान्वित किया गया। शिविर मे विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए लगाये गये। उक्त कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारीगण तथा प्रशासनिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई ने किया उद्घाटन, इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी राहत
Sb न्यूज़ बबलू प्रजापति
पिहानी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने और सड़कों को गड्ढामुक्त रखने की दिशा में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में विकास खंड के रैगाई गांव में नवनिर्मित पांच सड़कों का ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई ने लोकार्पण किया। इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्य पूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी, वहीं जलभराव और कीचड़ की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
लोकार्पण के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। गड्ढामुक्त सड़क अभियान की भावना के अनुरूप ग्रामीण मार्गों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम बनाए रखना आवश्यक है। गांवों में सड़क और जलनिकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार विकास की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सोनू भारती, प्रधान संघ अध्यक्ष मेवाराम राठौर, संदीप शुक्ला जहानीखेड़ा, राजीव सिंह कोटरा, साजिद खां देवमलपुर, तहसीम खां पीरपुर, उमाकांत सलेमपुर, सुरेश कुशवाहा शाहपुर सैदान, अखिलेश दीक्षित सरावर, अनिल प्रधान अरुआपारा, गोपाल मिश्रा चढ़िया बुजुर्ग, संजय बहादुरनगर, मोहम्मद महमूदपुर के प्रधान, असीर अहमद सहिजना, विनीत गुप्ता हिंदूनगर और अतीक अहमद देहलिया सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
इसके अलावा बीडीसी हरिराम इटारा, रामदास जमुही, रुकूमकेश राठौर हन्न पसिंगवा, राजीव गुप्ता, राममोहित मौर्य, राजबहादुर कोरिगवां, ममता वर्मा, मंडल अध्यक्ष अमित त्रिवेदी, पूर्व प्रधान बुद्ध प्रकाश अवस्थी, बड़े अवस्थी, गिरीश बाजपेई, नवनीत बाजपेई, विपुल शुक्ला, बब्बन दीक्षित, परशुराम गुप्ता, अमित शुक्ला, मोनू मिश्रा, उदयवीर सिंह, दिनेश सिंह, मोहित तिवारी, शब्बू, तुषार बाजपेई, कुलदीप दीक्षित, पवन मिश्रा, सोनू अवस्थी और अजात बाजपेई सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बाई का बाग दुर्गा पूजा बारवारी का शताब्दी वर्ष में ऐतिहासिक जलवा, सभी श्रेणियों में प्रथम स्थान हासिल कर रचा कीर्तिमान
शताब्दी सम्मान से नवाजी गई समिति, पद्मनाभस्वामी मंदिर की भव्य थीम और अलौकिक मां दुर्गा की प्रतिमा ने बिखेरा आकर्षण

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

बाई का बाग दुर्गा पूजा बारवारी ने अपने गौरवशाली शताब्दी वर्ष में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन, इलाहाबाद दुर्गा पूजा समिति के सहयोग से भारत सेवाश्रम संघ में आयोजित दुर्गा पूजा पारितोषिक वितरण समारोह में बाई का बाग बारवारी को प्रतिष्ठित 'शताब्दी सम्मान पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। इस वर्ष विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समिति ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता का परचम लहराया।बाई का बाग दुर्गा पूजा पंडाल इस वर्ष केरल के विश्वप्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर की भव्य स्थापत्य कला और वैभवशाली स्वरूप पर आधारित था। पंडाल की अद्भुत सजावट, बारीक कलाकारी और आकर्षक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा ऐसी प्रतीत हो रही थी मानो साक्षात मां भवानी भक्तों को दर्शन देने के लिए विराजमान हों। स्वर्णिम आभा से दमकता मां का दरबार अलौकिक छटा बिखेर रहा था।विशेष रूप से केरल के पद्मनाभस्वामी मंदिर के तहखानों में सुरक्षित अकूत संपदा, बहुमूल्य हीरे-जवाहरात और नाग देवता से जुड़ी मान्यताओं को कलात्मक ढंग से जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया था। पूरी थीम की भव्यता और कलात्मक प्रस्तुति ने बाई का बाग पूजा को विशेष पहचान दिलाई।समारोह में विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त शील्ड एवं प्रमाणपत्र समिति की ओर से राजू द्विवेदी, टीपी मिश्रा, सुब्रतो घोष, अमरीश जैन, सचिन रावत, जय मुखर्जी, जय अग्रवाल, अंकित सिंह सहित अन्य सदस्यों ने ग्रहण किए।
पूजा संयोजक एवं मीडिया प्रभारी लालू मित्तल ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को श्रद्धालुओं, नगरवासियों और शुभचिंतकों के अपार स्नेह एवं विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल समिति का नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है, जिन्होंने वर्षों से बाई का बाग दुर्गा पूजा की परंपरा, भव्यता और गरिमा को बनाए रखने में अपना योगदान दिया है। उन्होंने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हाई बजट श्रेणी में भव्य एवं उत्कृष्ट प्रतिमा के लिए प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे परिवार के लिए गौरव और ऐतिहासिक क्षण है।
अन्य श्रेणियों के पुरस्कार
हाई बजट की 'कमाल की मूर्ति' श्रेणी में बाई का बाग बारवारी प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर नेता नगर बारवारी और जॉर्ज टाउन बारवारी को सम्मानित किया गया।धमाल का पंडाल' श्रेणी में कटघर बारवारी विजेता रही, जबकि द्वितीय स्थान शाहगंज बारवारी और तृतीय स्थान रामानंद अल्लापुर बारवारी को मिला।मीडियम बजट की 'कमाल की मूर्ति' श्रेणी में महामाया प्रीतम नगर बारवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मीरापुर, साउथ मलाका, कालिंदीपुरम और कीडगंज बारवारी को क्रमशः द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम स्थान से सम्मानित किया गया।इसी प्रकार मीडियम बजट की 'धमाल का पंडाल' श्रेणी में रामबाग बारवारी प्रथम रही। शास्त्री नगर, करेली, झूंसी योजना-2 और एनसीआर बारवारी को क्रमशः द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम स्थान प्राप्त हुआ। श्रेष्ठ प्रबंधन के लिए राजरूप बारवारी और भारद्वाजपुरम बारवारी को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम का संचालन उत्तम कुमार बनर्जी ने किया, जबकि मंच प्रबंधन की जिम्मेदारी सुदीपा मित्रा ने निभाई।