गंगा एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं की बस पलटी, 19 घायल
वृंदावन से वाराणसी जा रहे थे पश्चिम बंगाल के श्रद्धालु, छह की हालत गंभीर; चालक को झपकी आने से हादसे की
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में रविवार को गंगा एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। हादसे में 19 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में चल रहा है। पश्चिम बंगाल के सभी श्रद्धालु वृंदावन से काशी विश्वनाथ के दर्शन काे वाराणसी जा रहे थे।
पश्चिम बंगाल में हावड़ा ज़िले के कदमतला के श्रद्धालुओं का एक समूह बस से वृंदावन गया था। वृंदावन दर्शन के बाद सभी लोग वाराणसी जा रहे थे। लालगंज के उमरा मऊ में गंगा एक्सप्रेस-वे पर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार 19 श्रद्धालू घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव करते हुए सभी घायलाें काे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया ।
लालगंज थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि घायलों में सुदीप सिंह, उनकी पत्नी मोनिता, पुत्री सोमाली तथा पुत्र सेयम सिंह, पुरखित पांजा, उत्तम दिलोई, रोमा पत्नी पुरखित पांजा, मिनोती दास, सुजीत, सुहानी, दरजीत, विभव दिलई, श्रेष्टा मन्ना,रामदेव मन्ना, स्वामी रामदेव मन्ना, रूबी मन्ना, अशोक दास, खैतली मन्ना व वंदना हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से सेयमं सिंह, पुरखित पांजा, उत्तम दिलोई, रोमा, सोनाली तथा वंदना की हालत गंभीर हाेने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना प्रभारी प्रमोद सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बस के चालक को नींद की झपकी आना हाेना बताया गया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
Nov 01 2026, 19:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k