संभल-गजरौला रेल लाइन के लिए ग्राम प्रधानों ने उठाई आवाज
प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को ज्ञापन भेज आगामी रेल बजट में धनराशि मंजूर करने की मांग, महिलाओं, छात्राओं और तीर्थयात्रियों की परेशानी उठाई
संभल। संभल गजरौला रेल लाइन विस्तारिकारण की मांग को लेकर अधिवक्ता व समाजसेवी चौधरी रविराज चाहल द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के अंतर्गत आज तहसील क्षेत्र के गांव पाली मे ग्राम प्रधान के आवास पर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने एकत्रित होकर माननीय प्रधानमंत्री व माननीय रेल मंत्री महोदय के नाम एक एक ज्ञापन भेज कर आगामी रेल बजट में रेल बजट मंजूर किये जाने की मांग की।
इस दौरान बोलते हुए गांव पाली के ग्राम प्रधान मोहम्मद नौशाद जी ने कहा जी ने कहा कि संभल गजरौला रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग दशकों से की जाती आ रही है हम इसमें अपने इस ज्ञापन के माध्यम से जल्द से जल्द रेल बजट मंजूर के जाने की मांग करते हैं।
आगे बोलते हुए ग्राम प्रधान बसनपुर बसई की ग्राम प्रधान पति राजीव कुमार ने कहा की रेल की सुबिधा नहीं होने से विशेष कर महिलाओं व छात्राओं को दूसरे शहरों में आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आगे बोलते हुए ततारपुर के ग्राम प्रधान उमेश कुमार ने कहा की रेल लाइन विस्तारीकरण की मांग जनहित में है। संभल में साधु संतों व तीर्थ यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है, प्रत्येक माह 24 कोसिया परिक्रमा होती है, देश के कोने-कोने से साधु संत और तीर्थ यात्री आते जाते हैं, रेल लाइन नहीं होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अंत में बोलते हुए चौधरी रविराज चाहल ने कहा कि जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से संभल की जनता को इस मांग को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में आज ग्राम प्रधानों द्वारा माननीय प्रधानमंत्री महोदय को ज्ञापन भेजे गये हैं।संभल की जनता लगातार प्रयास कर रही है।
आगे बोलते हुए चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा यह बहुत अच्छी पहल है, हम सब लोगों को इसमें जागरूकता दिखानी होगी, और अधिक से अधिक पत्र भेजने होंगे, जिससे कि सरकार हमारी इस मांग पर संज्ञान ले सके
अंत में बोलते हुए कैलाश सिंह ने कहा कि हमारी हमारी यह मांग जनित में है हमारा इस मांग के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान मोहम्मद नौशाद सैफी,,चौ रविराज चाहल, राजीव कुमार, देवेंद्र सिंह जाटव,उमेश कुमार पाल, एहसान, साबिर अली, चौधरी वीरेंद्र सिंह, केहर सिंह, कृष्णपाल सिंह, ऋषि पाल सिंह, कर्मेंद्र सैनी, रोहन सैनी आदि रहे।,
Nov 01 2026, 18:19
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k