विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मानविकी विद्याशाखा के तत्वावधान में कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर सत्यपाल तिवारी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. सतीश चंद्र जैसल के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया।इस दौड़ का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव कर्नल विनय कुमार सिंह ने दौड़ के साथ किया।
राष्ट्रीय एकता दौड़ विश्वविद्यालय के गंगा परिसर से प्रारंभ होकर सरस्वती परिसर तक पहुंच कर सम्पन्न हुई । इस अवसर पर प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक दौड़ में सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया। साथी सरदार पटेल की साथ ही सरदार पटेल जी के जीवन आदर्शों एवं योगदान को रेखांकित करते हुए नारे भी लगाए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों में राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन तथा सामूहिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।
कार्यक्रम के सह संयोजक डॉ.साधना श्रीवास्तव , डॉ.अतुल कुमार मिश्र, आयोजन सचिव डॉ.दयानन्द उपाध्याय,सह आयोजन सचिव श्री राजेश कुमार गौतम, डॉ.शिवेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ.अब्दुल रहमान, डॉ.शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ.सुमन सिंह, डॉ.सफ़ीना समावी, डॉ.अमित कुमार सिंह, डॉ.मुकेश कुमार मौर्य, डॉ.सतेंद्र, डॉ.सन्तोष भारती, डॉ.अभय कुमार यादव, श्री संजीव भट्ट,आदि थे। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के आचार्य प्रोफेसर पी.के. पाण्डेय, प्रोफेसर रुचि वाजपेई,प्रोफेसर विनोद कुमार गुप्त, प्रोफेसर ज्ञान प्रकाश यादव सहित अन्य आचार्यगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभाग किया।
Nov 01 2026, 13:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k