माकपा पार्टी क्लास में शामिल होंगी पूर्व सांसद माकपा कॉमरेड सुभाषिनी अली
*गोण्डा /* भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी) मध्य क्षेत्र जनपदों जिसमें मध्य क्षेत्र में आने वाले जिलों
कासगंज फिरोजाबाद फर्रुखाबाद मैनपुरी इटावा चित्रकूट कानपुर फतेहपुर रायबरेली लखनऊ बाराबंकी बहराइच लखीमपुर बस्ती संतकबीर नगर फैजाबाद गोंडा बरेली जालौन हरदोई औरेया के कार्यकारिणी सदस्यों का पार्टी क्लास दिनांक 31 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सुवास्तु लॉन जानकीनगर में आयोजित किया जाएगा जिसमें कॉमरेड सुभाषिनी अली पूर्व सांसद माकपा एवं पोलित ब्यूरो, डॉ हीरालाल यादव सदस्य केन्द्रीय कमेटी, कॉमरेड रविशंकर मिश्रा राज्य सचिव सीपीआईएम तथा कॉमरेड डी पी सिंह सदस्य राज्य सचिव मंडल सीपीआईएम शामिल होंगे। कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय सचिव सीपीआईएम जिला कमेटी गोण्डा बलरामपुर ने बताया कि वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों और देवीपाटन मंडल में वामपंथी लोकतांत्रिक विकल्प तैयार करने का भी विचार करते हुए किसानों मजदूरों छात्रों नौजवानों महिलाओं अल्पसंख्यकों की समस्याओं और शोषण के खिलाफ आंदोलन करने की भी रूपरेखा तय किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वामीनाथ वर्मा, के पी पांडेय, अमित शुक्ला, आशीष सिंह, रॉबी गांगुली, अमृतलाल, मोहर्रम अली, योगेन्द्र वर्मा, रविन्द्र सिंह, विनीत तिवारी, संतोष शुक्ला अहमद अली, डॉ सुकुरुल्ला आदि को जिम्मेदारी दी गई है।
Oct 30 2026, 19:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k