जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का एक नवंबर को मेगा बृहद से वा शिविर
![]()
फर्रुखाबाद।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायाधीश निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार की अध्यक्षता में एक नवंबर 2026, रविवार को सुबह 10:00 बजे से ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव बिंदिया भटनागर ने मीडिया को बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता एवं उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना है, ताकि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को सरकारी योजनाओं और विधिक सेवाओं का लाभ सरलता से प्राप्त हो सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे। इस दौरान समाज कल्याण, महिला एवं बाल कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, श्रम कल्याण, शिक्षा, पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, पशुपालन, कौशल विकास, नगर विकास तथा अन्य संबंधित विभागों की सहभागिता रहेगी।
शिविर में आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक अभिलेखों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की जाएगी जैसे की आधार कार्ड से संबंधित सेवाओं, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन तथा वायुष्मान कार्ड से संबंधित योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
शिविर में जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके कानूनी अधिकारों और विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के अंतर्गत सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र एवं दंत परीक्षण जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। शिविर का उद्देश्य विभिन्न विभागों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर आमजन की समस्याओं के निराकरण एवं पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता प्रदान करना है।
साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण जैसी गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आमजन से अपील की है कि एक नवंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़ में आयोजित मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचें तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएँ।![]()
![]()


लखनऊ । उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मंगलवार की रात को पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। इस दौरान बदमाश की गोली से सिपाही घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
लखनऊ , वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वाराणसी खंड शिक्षक सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर पार्टी का परचम लहराया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के डॉ. प्रमोद मिश्रा को 5,015 मतों से शिकस्त दी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड में आराेपित ऋषभ शुक्ला के घर देर रात काे बुलडाेजर की कार्रवाई हुई। इस दौरान पुलिस और लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए), नगर निगम की टीम मौजूद रही।
प्रयागराज,।दीपावली पर घर-आंगन को रोशन करने के लिए मिट्टी के दीये और खिलौने तैयार करने में कुम्हार दिन-रात जुटे हैं। उनके हाथों से आकार ले रहे मिट्टी के दीये दूसरों के घरों में उजाला फैलाएंगे, लेकिन इन कारीगरों के अपने जीवन में आर्थिक परेशानियों का अंधेरा अब भी बना हुआ है। मिट्टी के बर्तन बनाने का पुश्तैनी कारोबार कभी उनकी आजीविका का प्रमुख साधन था, लेकिन बदलते समय के साथ इसकी कमाई से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में नई पीढ़ी भी इस हुनर को अपनाने से पीछे हट रही है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी ताकत का संकेत माने जा रहे विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना के बीच मेरठ की दोनों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा और स्नातक सीट पर दिनेश गोयल ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को हराकर लगातार दूसरी बार इन सीटों पर भाजपा का कब्जा बरकरार रखा।
2 hours and 14 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1