1,08,00,000 श्री नवकार महामंत्र सामूहिक जाप की भव्य पूर्णाहुति
मुंबई । श्री प्रगट प्रभावी श्री चंद्रप्रभ स्वामी जैन देरासरजी, प्रार्थना समाज, मुंबई में अध्यात्म, भक्ति एवं मंत्रसाधना के पावन संगम के रूप में 1,08,00,000 (एक करोड़ आठ लाख) श्री नवकार महामंत्र सामूहिक जाप की भव्य पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में श्री नवकार महामंत्र गुणगान, अनुष्ठान पूर्णाहुति तथा भावपूर्ण बहुमान समारोह का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं एवं भाविक भक्तों ने सहभागी होकर नवकार महामंत्र की सामूहिक आराधना का लाभ लिया। इस पावन अवसर पर संयम सम्राट एवं प्रसिद्ध प्रवचनकार प.पू. आचार्य श्री विजय प्रभाकर सूरीश्वरजी म.सा., प.पू. मुनिराज श्री महाप्रभविजयजी म. तथा प.पू. मुनिराज श्री श्रीप्रभविजयजी म., सहित प.पू. साध्वीजी श्री तत्त्वदर्शना श्रीजी म.सा. आदि ठाणा का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। गुरु भगवंतों के मंगलमय सान्निध्य एवं आशीर्वाद से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। श्री नवकार महामंत्र जैन धर्म की परम पवित्र आध्यात्मिक साधना का प्रतीक है। करोड़ों मंत्र जाप की इस सामूहिक आराधना में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सहभागी होकर नवकार महामंत्र के जाप के माध्यम से आध्यात्मिक शांति एवं ऊर्जा का अनुभव किया। भव्य अनुष्ठान की पूर्णाहुति के अवसर पर नवकार महामंत्र के महात्म्य एवं गुणों का गुणगान किया गया। श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक आराधना करते हुए सामूहिक जाप में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिससे प्रार्थना समाज का पूरा परिसर नवकार महामंत्र की भक्तिध्वनि से गूंज उठा। इस पावन अवसर पर सामूहिक जाप में सहभागी बने साधकों, भाविकों तथा विभिन्न रूपों में अपना योगदान देने वाले भाग्यशाली श्रावक-श्राविकाओं का भावपूर्ण बहुमान किया गया। श्री जैन धार्मिक शिक्षण संघ के उपाध्यक्ष संजय जीवनलाल शाह तथा जैन अल्पसंख्यक सेवा संस्थान की उपाध्यक्ष श्रीमती अल्पा संजय शाह सहित ट्रस्टियों द्वारा श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का बहुमान किया गया। वहीं श्री चंद्रप्रभ स्वामी जैन देरासरजी के ट्रस्टियों द्वारा भी भाविकों एवं सहयोगियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जेसर निवासी मुकेशभाई मगनलाल दोशी परिवार भी सहभागी बना तथा श्रीमती हर्षाबेन मुकेशभाई दोशी ने बहुमान का लाभ लिया। इस अवसर पर जयेशभाई लब्धी, संजय बिपिनचंद्र शाह, विलासभाई शाह, श्रेणिकभाई शाह, शिल्पाबेन लब्धी, श्रीमती अल्पाबेन संजय शाह, कौशलकुमार, क्रीना बहन, धनवीर, अंकितकुमार, ध्वनीबेन, अशेष, दिव्यान सहित समाज के अनेक अग्रणी, श्रावक श्राविकाएं एवं भाविक भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 1,08,00,000 नवकार महामंत्र जाप की पूर्णाहुति का यह पावन प्रसंग समस्त जैन समाज के लिए श्रद्धा, साधना एवं आध्यात्मिक प्रेरणा से परिपूर्ण एक यादगार अवसर बनकर रहा।

मुंबई। गणपति विसर्जन के दौरान उत्तर मध्य युवक कांग्रेस की टीम ने जिला अध्यक्ष निखिल रूपारेल के नेतृत्व में , सांताक्रूज पश्चिम में लैंडमार्क शोरूम के पहले वहां से गुजर रहे गणेश भक्तों को नाश्ता और पीने का पानी उपलब्ध कराया। उनकी इस सेवा भावना का गणेश भक्तों के अलावा स्थानीय नागरिकों ने भी सराहना की। इस अवसर पर निखिल रूपारेल के अलावा प्रीति चोकसी, शेख मुस्तकीम, चंद्रप्रसाद शर्मा, विकास जैसवार, फ़ुज़ैल शेख, जुनैद अंसारी, समीर शेख, नाजिम वारसी अरविंद साहनी समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। निखिल रूपारेल ने कहा कि हम सब अपने नेता राहुल गांधी के विचारों और आदर्शों पर चलते हुए सभी धर्म के लोग मिलकर बप्पा के सेवकों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की यही खुशबू है , जिसका सारा दुनिया लोहा मानती है। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
मुंबई। राज्य के युवक-युवतियों को रोजगार के प्रत्यक्ष अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री श्री. मंगल प्रभात लोढ़ा की संकल्पना से 29 सितंबर को ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविक्रमी रोजगार महाकुंभ महाराष्ट्र’ का आयोजन किया गया है। इस पहल के तहत राज्यभर में रोजगार मेलों एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों तथा विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों और नियोक्ताओं को एक ही मंच पर लाया जाएगा।
मुंबई। देशभर में अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन हुआ, जिसके तहत भारी सुरक्षा के बीच बप्पा को विदाई दी गई। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और उनकी धर्मपत्नी डॉ मंजू लोढ़ा द्वारा वन लोढा़ प्लेस, लोअर परेल स्थित कार्यालय में गणपति बप्पा की स्थापना के बाद आज श्रद्धा और भावनाओं से भरे वातावरण में बप्पा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के इस क्षण में पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। बप्पा को विदाई देते समय लोढ़ा परिवार के हर सदस्य की आँखों में आँसू थे और दिल में उनके प्रति अपार श्रद्धा एवं प्रेम। डॉ मंजू लोढ़ा के अनुसार ऐसा लगा मानो कुछ दिनों के लिए हमारे बीच आए बप्पा अब हमसे विदा लेकर अपने धाम लौट रहे हों।
मुंबई। राष्ट्रीय हिंदी दैनिक 'यशोभूमि' के संपादक श्रीनारायण तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हे आज का कर्मवीर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह श्री श्रीनारायण तिवारी को मीडिया (प्रिंट) कटेगरी में दिया जाएगा। इस अवसर पर उद्योग और राजनीति जगत के दिग्गज भी मौजूद रहेंगे। इस भव्य अवार्ड समारोह का आयोजन 27 सितम्बर को "द वास्तीन गोरेगाँव पूर्व,मुंबई" में किया जा रहा है। यह जानकारी आज का कर्मवीर अवार्ड सोशल् फाउंडेशन के निदेशक जेम्स डिसुजा ने दी है। आपको बतादें कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीनारायण तिवारी को पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैँ। जिसमें गऊ भारती समारोह आदि भी शामिल है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित बदलापुर तहसील के जगजीवन पट्टी के मूल निवासी श्रीनारायण तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान मिलने पर कई सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें बधाई दी है। अखंड राजपूताना सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने दैनिक यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी को बधाई दी है। श्री तिवारी पिछले 41 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं। श्रीनारायण तिवारी ने जौनपुर जिले के शाहगंज से प्रकाशित राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक 'वादरायण' से सन् 1984 से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। विभिन्न साप्ताहिकों व दैनिकों में काम करते हुए उन्हें सन् 1988 में मुंबई से प्रकाशित हुए राष्ट्रीय हिंदी दैनिक जनसत्ता में स्टाफ रिपोर्टर के रूप में सेवा करने का सुअवसर प्राप्त हुआ, फिर सन् 2003 से "लोकमत समचार" में बतौर ब्यूरो चीफ के रूप में सेवाएं दी। लोकमत समाचार से जुड़ने के थोड़े ही दिन बाद उन्हें समूचे 'लोकमत समूह' के लिए विशेष संवाददाता के रूप में काम करने का सुअवसर मिल गया। उसके बाद हिंदी दैनिक 'दबंग दुनिया', हिंदी दैनिक 'एब्सल्यूट इंडिया', हिंदी दैनिक 'पूर्ण विराम', हिंदी दैनिक 'जागरूक टाइम्स' में स्थानीय संपादक, संपादक और कार्यकारी संपादक के रूप में उल्लेखनीय कार्य किया। इन दिनों वह राष्ट्रीय हिंदी दैनिक 'यशोभूमि' के संपादक हैं। श्री तिवारी को धारदार रिपोर्टिंग व खोजी पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्हें खोजी पत्रकारिता के लिए अब तक अनेक पुरस्कार व सम्मान मिल चुके हैं। वह लगातार मंत्रालय व राजनीतिक क्षेत्र की रिपोर्टिंग करते रहे हैं, इसलिए उनकी धारदार रिपोर्टिंग की चर्चा आज भी मंत्रालय में होती रहती है। रेलवे में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने और सतत १५ दिन तक उस मुद्दे को पकड़ कर रखने, फालोअप रिपोर्टिंग करके भ्रष्टाचार में संलिप्त आरोपियों पर अंजाम तक पहुंचाने तक साहस के साथ लिखते रहने के लिए उन्हें "गजानन आर्य साहसिक व खोजी पत्रकारिता पुरस्कार" से नवाजा गया था। इसके बाद महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग( एमपीएससी ) में व्याप्त भ्रष्टाचार को हिंदी दैनिक "लोकमत समाचार", मराठी दैनिक "लोकमत" और अंग्रेजी दैनिक "लोकमत टाइम्स" एक साथ प्रकाशित करके भ्रष्टाचार पर नकेल कसा था। इसकी आलोअप स्टोरी तीनों भाषाओं लगातार १२ दिन छपी थी। जिसके चलते भ्रष्टाचार रुक गया था। बहुत सारे मगरमच्छों को सलाखों के पीछे जाने पर मजबूर होना पड़ा था। इस दौरान उन्हें पैसों का प्रलोभर, जान से मारने की धमकियां लगातार मिलती रहीं लेकिन वो टस से मस न हुए। तीनों भाषाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार पर हथौड़ा चलाते रहे। इसके बाद उन्हें पुरस्कारों व सम्मानों की श्रृंखला शुरु हो गई थी। श्रीनारायण तिवारी आज देश के जाने माने चुनिंदा संपादकों में से एक हैं। उनकी धारदार व पैनी संपादकीय, उनके दमदार लेखों की आज पूरे मीडिया जगत में चर्चाएं होती रहती हैं। उनके नेतृत्व में दैनिक 'यशोभूमि' अखबार नित नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। यशोभूमि में 'नया तेवर, नया कलेवर' उनके नेतृत्व की ही देन है।
लखनऊ /आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना डौकी क्षेत्र के बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अनंत्रित होकर कई बार पलट गई। इस हादसे में कार की पिछली सीट पर बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर सहित दो अन्य लोग घायल हाे गए।
मुंबई। रिज़वी महाविद्यालय, बांद्रा (प.) में हिंदी विभाग एवं नैशनल लायब्रेरी, बांद्रा (प.) के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस के अवसर पर स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्या, उप-प्राचार्य, पर्यवेक्षिका, शिक्षकगण, अतिथियों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ शेख अन्सारपाशा और हिंदी विभागाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने समारोह की प्रस्तावना प्रस्तुत की। स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी मौलिक कविताओं के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
खुर्जा। सामाजिक सरोकार, सेवा भावना और मानवता के संदेश के साथ सत्यप्रकाश सिंह ( प्रतिनिधि - माननीय सांसद महेश शर्मा ) का जन्मदिन “जन सेवा दिवस” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, खुर्जा विधानसभा 70 के नेता एवं बॉलीवुड लेखक मुकेश कुमार मासूम के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों के बीच फल, साड़ियां, टी-शर्ट एवं अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई।
मुंबई । गणपति विसर्जन के पावन अवसर पर गणेश भक्तों एवं श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से प्रेरणा फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार, 25 सितंबर को वडापाव एवं जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेवाभावी उपक्रम तीनबत्ती, वालकेश्वर रोड, मलबार हिल में शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक आयोजित किया गया। विसर्जन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को इस दौरान वडापाव एवं पीने का पानी उपलब्ध कराया गया। गणेशोत्सव आस्था और भक्ति के साथ-साथ सेवा, सामाजिक एकजुटता एवं सद्भाव का भी पर्व है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए प्रेरणा फाउंडेशन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा के लिए इस उपक्रम का आयोजन किया गया। प्रेरणा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रमोद मांद्रेकर ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों से कार्यक्रम में उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं की सेवा में सहभागी बनने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। इस पावन अवसर पर प्रेरणा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रमोद मांद्रेकर ने ज्वेल मेकर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजय जीवनलाल शाह एवं जैन अल्पसंख्यक सेवा संस्थान की उपाध्यक्ष डॉ. अल्पा संजय शाह का सम्मान किया। इसके पश्चात डॉ. संजय जीवनलाल शाह एवं डॉ. अल्पा संजय शाह ने श्रद्धापूर्वक गणपति बप्पा के दर्शन किए तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. संजय जीवनलाल शाह एवं डॉ. अल्पा संजय शाह ने मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर गणेशोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सेवा से जुड़े ऐसे आयोजन समाज में भक्ति, संस्कार, एकता, सद्भाव एवं सेवा की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सुनील कोकाटे, प्रीति प्रमोद मांद्रेकर आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सेवाभाव की सराहना करते हुए गणपति बप्पा से सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
Sep 27 2026, 20:20
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k