मुंबई नगरी के अनोखे रंग, साहित्यकारों के संग
मुंबई । अखिल भारतीय साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था सृजन के रंग नवी मुंबई इकाई के तत्वावधान में 26 अगस्त 2026 को आनलाइन कविगोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी में पूर्व निर्धारित विषय ' मुंबई नगरी के अनोखे रंग ' पर परिचर्चा एवं कविगोष्ठी रखी गई जिसमें उपस्थित सभी साहित्यकारों ने मुंबई महानगर के विविध आयामों ऐतिहासिक, भौतिक, भौगोलिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप का दर्शन शब्दों के रंगों में रंग कर परोसा, जिसका आनंद सभी ने लिया तथा रचना की सराहना भी की। उक्त गोष्ठी की अध्यक्षता कनकलता तिवारी ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ गज़लकार, गीतकार डॉ प्रमोद कुमार कुश तन्हा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे। आमंत्रित साहित्यकारों में रोमा झा, लक्ष्मी यादव ओजस्विनी, कविता ए झा,गीता विश्वकर्मा नेह,संजय जैन, सीमा त्रिवेदी साज़, जागृति सिन्हा, प्रवीण पाण्डेय आवारा, अमनदीप गुजराल, मीनाक्षी शर्मा पंकज, सीमा श्रीवास्तव,संजय सरस,ऊषा सक्सेना, नम्रता मिश्र साहसी, डॉ मधु स्वामी एवं दयाराम दर्द फिरोजबादी उपस्थित थे। मंच का खूबसूरत संचालन लक्ष्मी यादव ओजस्विनी ने किया।अंत में अध्यक्ष श्रीमती कनकलता तिवारी ने सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
समाजसेवी हरिशंकर शर्मा के जन्मदिन पर शुभचिंतकों ने दी बधाई
मुंबई । महानगर के गोरेगांव शहर में रहने वाले उत्कृष्ट समाजसेवी एवं साप्ताहिक समाचार पत्र कदम कदम पर के उप संपादक हरिशंकर शर्मा उर्फ मुन्ना के कुशल व्यवहार एवं सराहनीय समाजसेवा को देखते हुए शुभचिंतकों ने 25 अगस्त 2026 को केक काटकर जन्मदिन मनाया और शुभकामनाएं प्रेषित किया। शुभचिंतकों में मुन्ना के मित्रों एवं संबंधियों सहित सैकड़ों लोग एकत्रित होकर केक काटा और बधाइयां दीं। महानगर से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, हरिकेश शर्मा नंदवंशी, प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी, संतोष निरंकार शर्मा, एडवोकेट अनिल शर्मा, मनोज जगदीश शर्मा,बाबुल्ले शर्मा, श्रीमती राधा शर्मा, सुनीता शर्मा, कलेक्टर शर्मा, संतोष कुमार शर्मा, चंद्रभूषण शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा,कदम कदम पर के संपादक छोटेलाल शर्मा, राममिलन शर्मा,डॉ प्रहलाद शर्मा, राकेश कुमार शर्मा,कदम कदम पर के प्रबंध संपादक अनिल शर्मा,अनिल कुमार शर्मा,उमानाथ महाराज, केतन,महेश मोरे,एडवोकेट संदीप दुबे,संजय,हरि नायर, राहुल,सर्वेश,एडवोकेट रोहन, अनिल,बालाजी तेजस राय, विशाल शर्मा,सरोज शर्मा, अभय शर्मा,अजय शर्मा,कान्हू आदि ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।
नवकुंभ के स्थापना दिवस पर कविगोष्ठी संपन्न
मुंबई । साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के 6 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार 24 अगस्त 2026 को आनलाइन कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता लोक गीतकार डॉ राजबहादुर राणा सुल्तानपुर ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रामजीलाल वर्मा उपस्थित थे। उक्त समारोह का आयोजन विनय शर्मा दीप,संयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने किया। उपस्थित साहित्यकारों में मुंबई से नरसिंह हैरान जौनपुरी, डॉ आनंदी सिंह रावत, सुल्तानपुर से नागेन्द्र यादव, गाजियाबाद से डॉ मधु स्वामी,कल्याण ठाणे से बीनू त्रिपाठी विभु, सुल्तानपुर से शिक्षाविद् रमेशचंद्र नंदवंशी, श्रावस्ती से संस्था उपाध्यक्ष प्रितम श्रावस्तवी, जौनपुर से प्रवीण कुमार प्रेमी, पुणे से डा संगीता तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने संस्था के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष कविगोष्ठी में सावनी फुहार के रंग में कजरी गीत से पटल सुगंधित हुआ। मंच का खूबसूरत संचालन संस्था के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने किया।संस्था उपाध्यक्ष प्रितम श्रावस्तवी ने कहा संस्था की स्थापना 22 अगस्त 2020 को हुई थी जो अपनी साहित्यिक यात्रा के 6 वर्ष पूर्ण करके आगे प्रस्थान कर रही है आगे भी आप सभी के साहित्यिक सहयोग की अपेक्षा रहेगी तथा अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुलुंड खेल मैदान को पेट्रोल पंप के लिए इस्तेमाल करने के खिलाफ राकेश शेट्टी का विरोध प्रदर्शन
मुंबई। मुलुंड (पूर्व) के महाकाली नगर स्थित आरक्षित खेल मैदान की जमीन को पेट्रोल पंप के लिए इस्तेमाल किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और मुंबई रीजनल कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश शंकर शेट्टी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खेल मैदान और खुले स्थानों को सुरक्षित रखने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए खेल मैदान को बचाने की मांग की। उनका कहना था कि मुलुंड जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में बच्चों और युवाओं के लिए उपलब्ध खेल मैदानों और खुले स्थानों को किसी अन्य उपयोग के लिए नहीं दिया जाना चाहिए। राकेश शंकर शेट्टी ने कहा कि हमें पेट्रोल पंप की जरूरत से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इसके लिए मुलुंड के खेल मैदान को खत्म नहीं किया जा सकता। बच्चों के खेलने और युवाओं के भविष्य के लिए इस मैदान को बचाना जरूरी है। विकास के नाम पर शहर में बचे खुले स्थानों को खत्म करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की कि प्रस्तावित पेट्रोल पंप के लिए कोई वैकल्पिक स्थान तलाशा जाए और खेल मैदान को सुरक्षित रखा जाए। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि खेल मैदान और खुले स्थानों की सुरक्षा नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
आरडी यादव को बीजेपी महाराष्ट्र उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ की बड़ी ज़िम्मेदारी

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक जिम्मेदारी में बदलाव करते हुए मुलुंड निवासी आर. डी. यादव को भाजपा उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ , महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र जी चव्हाण ने 24 अगस्त 2026 को प्रदेश सेल के प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की।संगठन में लंबे समय से सक्रिय आर. डी. यादव को जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। आर. डी. यादव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मेरा प्रयास रहेगा कि उत्तर भारतीय समाज को संगठन से और मजबूती से जोड़ा जाए तथा पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा। उनकी नियुक्ति से उत्तर भारतीय  समुदाय की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
जय गदाधारी कांवरिया संघ द्वारा भव्य कावड़ यात्रा संपन्न
वसई। जय गदाधारी सेवा संघ द्वारा संचालित जय गदाधारी कांवरिया सेवा संघ द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा मां चंडिका मंदिर नायगांव से तुंगारेश्वर महादेव मंदिर वसई तक निकाली गई। इस अवसर पर जय गदाधारी सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष वकील साहब तिवारी, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, कोषाध्यक्ष विनोद शुक्ला, कार्याध्यक्ष राम मुरारी दुबे, सक्रिय सदस्य मुकेश तिवारी, युवा समाजसेवी मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार तिवारी, सहमीडिया प्रभारी अतुल चौहान, मंदिर व्यवस्थापक शैलेश दुबे, नीरज दुबे, जय गदाधारी कांवरिया सेवा संघ अध्यक्ष सुरेश पांडेय, उपाध्यक्ष दिनेश तिवारी, कोषाध्यक्ष ऋषि मिश्रा, व्यास सलिल दुबे हंडिया प्रयाग वाले सुनील तिवारी, विशेष सहयोगी राकेश पाठक, अशोक उपाध्याय, संतोष चतुर्वेदी ,दयाशंकर दुबे, देवीशंकर दुबे,शशि मिश्रा, राजेश मिश्रा, राहुल मिश्रा, रोहित मिश्रा, कृष्ण मुरारी मिश्रा, महेश शुक्ला, पवन देवी चरण मिश्रा, संजीत पांडे, प्रवीण मिश्रा, नीरज तिवारी, एडवोकेट तीर्थराज उपस्थित रहे। सभी शिव भक्तों के सहयोग से यह कार्य संपन्न हुआ । जय गदाधारी कांवरिया सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष वकील साहब तिवारी ने सभी शिव भक्तों का आभार प्रकट किया।
भाजपा विधायक संजय उपाध्याय की तरफ से कोंकण के लिए 93 बसों की मुफ़्त सुविधा

मुंबई।  गांवों की ओर रवाना होते हैं। इस दौरान एसटी, रेलवे और निजी बसों की टिकट बुकिंग शुरू होते ही सीटें तेजी से भर जाती हैं। टिकट उपलब्ध नहीं होने के कारण कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए भाजपा के कोकण विकास मंडल की ओर से गणेशभक्तों के लिए मुफ्त बस सेवा उपलब्ध कराने की पहल की गई है।मुंबई से कोंकण जाने वाले गणेश भक्तों के लिए भाजपा विधायक संजय उपाध्याय की तरफ से विशेष रूप से 93 मुफ्त बसों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें बोरीवली से 68 बसें और विलेपार्ले से 25 बसें, यानी कुल 93 बसें कोंकण के लिए छोड़ी जाएंगी।इन मुफ्त बसों के लिए बुकिंग पूरी हो चुकी है। विधायक संजय उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों को निर्धारित तिथियों पर रवाना किया जाएगा। मुफ्त बस सेवा के तहत 10, 11 और 12 सितंबर को बसें रवाना की जाएंगी। गणेशोत्सव के दौरान मुंबई से कोंकण जाने वाले श्रद्धालुओं को निजी बसों और अन्य परिवहन साधनों की महंगी टिकटों से राहत देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।इसके अलावा 10 सितंबर को सीएसएमटी से सावंतवाड़ी के लिए विशेष रेलवे सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही अन्य मुफ्त रेलवे सेवाएं भी संचालित की जाएंगी, ऐसी जानकारी सुहास आडिवरेकर ने दी है।
गणेशोत्सव महाराष्ट्र का प्रमुख लोकपर्व है और इस दौरान मुंबई से बड़ी संख्या में लोग कोंकण तथा अपने-अपने गांवों में गणेश स्थापना और उत्सव के लिए जाते हैं। ऐसे समय में परिवहन व्यवस्था पर अत्यधिक दबाव रहता है। भाजपा की ओर से की गई मुफ्त बस और रेलवे सेवा की पहल से गणेशभक्तों को यात्रा में राहत मिलने की उम्मीद है। विधायक संजय उपाध्याय की ओर से कोंकण के लिए उपलब्ध कराई जा रही 93 मुफ्त बसों से विशेष रूप से मुंबई के बोरीवली और विलेपार्ले क्षेत्र से जाने वाले गणेशभक्तों को लाभ मिलेगा।
भांडुप में भव्य कजरी महोत्सव में बही उत्तर भारतीय संस्कृति की बयार

मुंबई। संदेश फाउंडेशन परिवार एवं भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, ईशान्य मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘भोले की भक्ति एवं कजरी महोत्सव 2026’ भव्य एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। भांडुप पश्चिम स्थित जैनम बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं उत्तर भारतीय समाज के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में उत्तर भारतीय लोक संस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत करते हुए बनारसी कजरी और मिर्जापुरी कजरी की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए मेहंदी आयोजन और श्रृंगार रस की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।आयोजकों ने कहा कि महानगर मुंबई में उत्तर भारतीय लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे आयोजनों को निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम में भोले की भक्ति के साथ लोक संस्कृति और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला। लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि कजरी जैसे पारंपरिक लोकगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी भाषा, लोक-स्मृति और सांस्कृतिक पहचान को जीवित रखने वाली धरोहर हैं। आयोजक एवं संदेश फाउंडेशन परिवार के अध्यक्ष संजय रामचंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन में मनोज सिंह ,बाबुलनाथ दुबे,सुभाष माली , सुभाष सिंह ,ओम प्रकाश सिंह ,विनोद शुक्ला, विकास शर्मा ,संजय शुक्ला , आरके मिश्रा ,धीरेंद्र मिश्रा, अरविंद उपाध्याय, सुधीर मिश्रा, पुरुषोत्तम यादव,दिनेश ओझा, अवधेश तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी द्वारा संपन्न हुआ । इस अवसर पर प्रमुख रूप से बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन पांडे, अनिल शुक्ला,अविनाश पांडेय, अनिल गलगली,भाजपा नेता श्रीनिवास त्रिपाठी,वर्षा राम कदम, जय प्रकाश सिंह, प्रमोद मिश्रा, प्रभाकर शुक्ला, उदय प्रताप सिंह,आरडी यादव,अशोक राय, साक्षी दलवी , जागृति पाटील, लाल बहादुर यादव ,अरुण सिंह, राजेश गुप्ता, भाष्कर दुबे आदि गणमान्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संदेश फाउंडेशन परिवार एवं भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा ईशान्य मुंबई की टीम को सभी ने बधाई दी गई।
मेघाश्रेय ने देश की विशिष्ट विभूतियों को दिया सर्वोत्तम नागरिक सम्मान
मुंबई। सर्वोत्तम या आदर्श नागरिक वह व्यक्ति है जो देश के कानूनों का पालन करता है, अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को समझता है, समाज की भलाई में योगदान देता है, और देश की एकता व अखंडता का सम्मान करता है। देश की अग्रणी सामाजिक संस्था मेघाश्रेय द्वारा आज मुंबई के लोअर परेल स्थित द सेंट रेजिस होटल में आयोजित भव्य समारोह में देश की विशिष्ट विभूतियों को सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026 प्रदान किया गया।  समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, कैबिनेट मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार, आरएसएस के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल उपस्थित रहे। अलग-अलग क्षेत्रों में प्रेरणादायक कार्य करने वाली जिन विभूतियां को सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026 प्रदान किया गया उनमें सांसद एवं फिल्म अभिनेता रवि किशन, प्रख्यात कथावाचिका जया किशोरी, पद्मश्री हरिहरन, फिल्म निर्माता सुभाष घई,परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव, पदमश्री अशोक लक्ष्मण श्रॉफ, फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडणेकर, पदमश्री संजीव कपूर, सुजय जयराज, अभिमन्यु सिंह, अभिषेक सिंह, अहमद खान, सलीम मर्चेंट, जयेशराज भालचंद्र जोशी ,जलील डी पार्कर, लक्ष्मी अग्रवाल, केदार नारायन जोशी, देवांश धनगर का समावेश रहा । इस अवसर पर महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मेघाश्रेय संस्था की अध्यक्ष सीमा सिंह की सराहना करते हुए कहा कि सीमा सिंह ने जो सर्वोत्तम नागरिक सम्मान आज इन विभूतियों को दी है, यह बहुत सराहनीय है।  इतनी खूबसूरत सोच के साथ, पूरे देश से करोड़ों लोगों में 10-20 लोगों को चुनना बहुत ही कठिन चीज है। ऐसे में सीमा सिंह ने जिन विभूतियों को चुना है वह भारत के लिए अलग-अलग क्षेत्र में एक सराहनीय कार्य किए हैं। देश के लिए शानदार योगदान दिए हैं, ऐसे लोग के देश के प्रति रग रग में जोश, देश के प्रति प्यार से ही आज हमारा देश पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। राज्यपाल वर्मा ने कहा कि बहुत संघर्ष परिश्रम करने के बाद कही किसी को इस तरह के बड़े सम्मान से नवाजा जाता है। आप सब धन्य हो हमारे देश के प्रधानमंत्री देश के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री के कार्य का पूरे विश्व में चर्चा होती  है।  इस सुंदर कार्यक्रम के लिए सीमा सिंह व उनके परिवार को गवर्नर ने बधाई दी। इस मौके पर संस्था की संस्थापिका सीमा सिंह के सुपुत्र श्रेयस सिंह तथा सुपुत्री मेघना सिंह ने महाराष्ट्र के गवर्नर जिष्णु देव वर्मा को शॉल, श्रीफल तथा पुष्प गुच्छ देकर संस्था की तरफ से स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में, अलग-अलग क्षेत्रों तथा अलग-अलग प्रांतों से लोग उपस्थित थे।
महाराष्ट्र के विकास में पूर्वांचल के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान : अंकित सुनील प्रभु 
कजरी महोत्सव में आयरन लेडी रिया अहीर का सम्मान

मुंबई। महाराष्ट्र के विकास में पूर्वांचल के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। यहां के लोगों ने अपनी मेहनत, लगन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से न सिर्फ पूर्वांचल को आलोकित किया अपितु महाराष्ट्र को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में समर्पित भावना के साथ काम किया। पूर्वांचल विकास परिवार द्वारा जयलीला बैंक्वेट हॉल, गोरेगांव (पूर्व) में आयोजित कजरी महोत्सव में सम्मानित अतिथि के रूप में बोलते हुए यूबीटी शिवसेना नगरसेवक अंकित सुनील प्रभु ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि डॉ द्रिगेश यादव के नेतृत्व में पूर्वांचल विकास परिवार, पूर्वांचल के लोगों की बुनियादी सुविधाओं और सम्मान के लिए लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रहा है। इसके लिए संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित यूबीटी शिवसेना विधायक सुनील प्रभु ने कहा कि पूर्वांचल विकास परिवार द्वारा आयोजित कजरी महोत्सव में उत्तर भारत की सांस्कृतिक झलक साफ दिखाई दे रही है। कार्यक्रम में आयरन लेडी के नाम से विख्यात हो चुकी रिया अहीर का संस्था की तरफ से सार्वजनिक सम्मान किया गया। संस्था अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि रिया अहीर देश की बहादुर बेटी है, जिसने साबित कर दिया कि अन्याय और अधर्म के खिलाफ कभी नहीं झुकना चाहिए। डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल में बढ़ रही बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमें संगठित रूप से आवाज उठानी है। पूर्वांचल से भारी संख्या में हो रहे पलायन को रोकने की दिशा में हम सभी को मिलकर काम करना है।कार्यक्रम में पहुंचने वाले प्रमुख लोगों में कामगार नेता अभिजीत राणे, आस्था हॉस्पिटल के संचालक डॉ केएस यादव, शाखा प्रमुख महेंद्र यादव, शाखा प्रमुख सुभाष धानुका, मनोज प्रजापति, सुरेश मिश्रा सतीश सिंह नेता जौनपुर आदि का समावेश रहा। मशहूर गायक प्रशांत त्रिपाठी, लोकप्रिय गायिका श्रेया यादव, रेशमा राय, गायक इंद्रजीत यादव, गायक चंद्रजीत यादव, गायक सूरज सांवरिया के कजरी गीतों और लोकगीतों ने उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कवि विमलेश यादव, संस्था राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश यादव, मुंबई अध्यक्ष राकेश यादव, मानिकचंद यादव, राष्ट्रीय महासचिव सभाजीत यादव, मनोज यादव, राकेश यादव, दयाशंकर तिवारी, मातिवार सिंह, सृष्टि शर्मा, सुशांत यादव, युवा समाजसेवी डॉ शैलेश यादव , मोतीलाल यादव, भोला यादव होटेलियर , रामप्रकाश यादव , अवधराज यादव , सुरेंद्र यादव अवधूत विद्यालय , दिनेश यादव बिल्डर , जनार्दन यादव , श्यामलाल यादव , श्यामजीत यादव, सतीश यादव मिमिक्री आर्टिस्ट, ईश्वरदेव  यादव, राजकुमार यादव, शेर बहादुर यादव आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में डॉ द्रिगेश यादव ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।