महाराष्ट्र के विकास में पूर्वांचल के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान : अंकित सुनील प्रभु 
कजरी महोत्सव में आयरन लेडी रिया अहीर का सम्मान

मुंबई। महाराष्ट्र के विकास में पूर्वांचल के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। यहां के लोगों ने अपनी मेहनत, लगन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से न सिर्फ पूर्वांचल को आलोकित किया अपितु महाराष्ट्र को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में समर्पित भावना के साथ काम किया। पूर्वांचल विकास परिवार द्वारा जयलीला बैंक्वेट हॉल, गोरेगांव (पूर्व) में आयोजित कजरी महोत्सव में सम्मानित अतिथि के रूप में बोलते हुए यूबीटी शिवसेना नगरसेवक अंकित सुनील प्रभु ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि डॉ द्रिगेश यादव के नेतृत्व में पूर्वांचल विकास परिवार, पूर्वांचल के लोगों की बुनियादी सुविधाओं और सम्मान के लिए लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रहा है। इसके लिए संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित यूबीटी शिवसेना विधायक सुनील प्रभु ने कहा कि पूर्वांचल विकास परिवार द्वारा आयोजित कजरी महोत्सव में उत्तर भारत की सांस्कृतिक झलक साफ दिखाई दे रही है। कार्यक्रम में आयरन लेडी के नाम से विख्यात हो चुकी रिया अहीर का संस्था की तरफ से सार्वजनिक सम्मान किया गया। संस्था अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि रिया अहीर देश की बहादुर बेटी है, जिसने साबित कर दिया कि अन्याय और अधर्म के खिलाफ कभी नहीं झुकना चाहिए। डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल में बढ़ रही बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमें संगठित रूप से आवाज उठानी है। पूर्वांचल से भारी संख्या में हो रहे पलायन को रोकने की दिशा में हम सभी को मिलकर काम करना है।कार्यक्रम में पहुंचने वाले प्रमुख लोगों में कामगार नेता अभिजीत राणे, आस्था हॉस्पिटल के संचालक डॉ केएस यादव, शाखा प्रमुख महेंद्र यादव, शाखा प्रमुख सुभाष धानुका, मनोज प्रजापति, सुरेश मिश्रा सतीश सिंह नेता जौनपुर आदि का समावेश रहा। मशहूर गायक प्रशांत त्रिपाठी, लोकप्रिय गायिका श्रेया यादव, रेशमा राय, गायक इंद्रजीत यादव, गायक चंद्रजीत यादव, गायक सूरज सांवरिया के कजरी गीतों और लोकगीतों ने उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कवि विमलेश यादव, संस्था राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश यादव, मुंबई अध्यक्ष राकेश यादव, मानिकचंद यादव, राष्ट्रीय महासचिव सभाजीत यादव, मनोज यादव, राकेश यादव, दयाशंकर तिवारी, मातिवार सिंह, सृष्टि शर्मा, सुशांत यादव, युवा समाजसेवी डॉ शैलेश यादव , मोतीलाल यादव, भोला यादव होटेलियर , रामप्रकाश यादव , अवधराज यादव , सुरेंद्र यादव अवधूत विद्यालय , दिनेश यादव बिल्डर , जनार्दन यादव , श्यामलाल यादव , श्यामजीत यादव, सतीश यादव मिमिक्री आर्टिस्ट, ईश्वरदेव  यादव, राजकुमार यादव, शेर बहादुर यादव आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में डॉ द्रिगेश यादव ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
रसोइया माताएं-बहनें ‘पीएम पोषण’ की आधारशक्ति, सम्मान से स्वास्थ्य-सुरक्षा तक सरकार प्रतिबद्ध : सीएम योगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विद्यालयों की रसोई में जलता चूल्हा केवल भोजन नहीं पकाता, बल्कि लाखों बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य को ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा कि अपने श्रम और ममत्व से इस पुनीत दायित्व को निभाने वाली रसोइया माताएं-बहनें ‘पीएम पोषण’ योजना की वास्तविक आधारशक्ति हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों के लिए कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण का शुभारंभ सम्मान से स्वास्थ्य-सुरक्षा तक सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। 

मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है विद्यालय की रसोई में जलता चूल्हा केवल भोजन नहीं पकाता, वह लाखों बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य को ऊर्जा देता है। इस पुनीत दायित्व को अपने श्रम और ममत्व से निभाने वाली हमारी रसोइया माताएं-बहनें 'पीएम पोषण' की वास्तविक आधारशक्ति हैं। उन्होंने आगे लिखा कि आज इन कर्मयोगी रसोइयों के सम्मान के साथ प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों के लिए कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण का शुभारंभ होगा।

योगी ने कहा कि सम्मान से स्वास्थ्य-सुरक्षा तक की यह पहल हमारी रसोइया माताओं-बहनों के श्रम के प्रति 'डबल इंजन सरकार' की कृतज्ञता और उनके सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन के प्रति प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति है। ज्ञात हो कि पीएम पोषण योजना से जुड़े रसोइयों के योगदान को केंद्र में रखते हुए आज लखनऊ में सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रस्तावित इस कार्यक्रम में उनके हाथों मंच पर 11 रसोइयों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि प्रदेशभर से 1500 रसोइयों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

खास बात यह है कि इसी दिन जनपद एवं तहसील स्तर पर भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रसोइया सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रदेशभर में रसोइयों के सम्मान का संदेश एक साथ पहुंचेगा। यह पहल पीएम पोषण योजना को जमीन पर प्रभावी ढंग से पहुंचाने वाले रसोइयों के योगदान को सार्वजनिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में प्रदेश के राजकीय, परिषदीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाले इन रसोइयों को सम्मान देने के लिए राज्य से लेकर स्थानीय स्तर तक व्यापक तैयारियां की गई हैं। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ 23 अगस्त को जनपद एवं तहसील स्तर पर भी रसोइया सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। इनमें सांसद, मंत्री, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन को उपलब्ध सभागारों का उपयोग करते हुए कार्यक्रम आयोजित करने तथा रसोइयों के सम्मान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों मंच पर 11 रसोइयों को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 1500 रसोइयों को कार्यक्रम में सहभागी बनाया जाएगा।
मायावती का कांग्रेस पर निशाना, कहा- जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी धरने से दूरी ने खोली कांग्रेस की मानसिकता
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन को आरक्षण विरोधी करार देते हुए कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी समाज को संविधान में मिले आरक्षण को खत्म करने की कोशिश देशहित में नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस दिन राहुल गांधी एक पीड़ित के लिए एफआईआर दर्ज कराने को लेकर धरने पर बैठे थे, उसी दिन जंतर-मंतर पर दलित और शोषित वर्गों के आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था, लेकिन राहुल गांधी या कोई कांग्रेसी नेता वहां प्रदर्शनकारियों को समझाने तक नहीं गया। 

इससे इन वर्गों के प्रति कांग्रेस की आरक्षण विरोधी मानसिकता साफ झलकती है। बसपा मुखिया मायावती ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है कि दिल्ली के जंतर मंतर पर संविधान में एस.सी., एस.टी. व ओ.बी.सी. समाज को दिये गये आरक्षण के विरुद्ध अभी हाल ही में जमा हुये कुछ लोगों द्वारा आर्थिक आधार पर आरक्षण को लागू करने की उठाई गई यह नई माँग कतई भी उचित व देशहित में नहीं है। उन्हें आरक्षण के सम्बंध में ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिये जिससे समतामूलक समाज, विकसित व सम्मानित देश बनाने के संवैधानिक कार्यों को आघात पहुंचे।

उन्होंने कहा कि वैसे भी देश में सदियों से जातिवाद की अमानवीयता का शिकार रहे एस.सी., एस.टी. व ओबीसी समाज के लोगों हेतु संविधान में की गई आरक्षण की व्यवस्था के बारे में परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का यह कहना था कि ’जातिवाद का परित्याग ही सबसे बड़ी देशभक्ति है’। अतः लोग सही देशभक्ति का परिचय ज्यादा दें तो यही उचित होगा। मायावती ने कहा कि जहां तक आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की बात है, तो केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा भी गरीबी उन्मूलन के एक नहीं बल्कि अनेकों कार्यक्रमों पर काफी सरकारी धन हर वर्ष ख़र्च किया जाता है लेकिन उसमें व्याप्त भ्रष्टाचार आदि के कारण इसका सही लाभ अगर देश के लोगों को नहीं मिलता है तो यह तो सरकारी व्यवस्था का सीधा-सीधा दोष है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की नई व्यवस्था भी देश में लागू है, जिसका भी सही लाभ अपरकास्ट समाज के ग़रीब परिवारों को नहीं मिल पा रहा है बल्कि इसमें छलावा अधिक है। मायावती ने कहा कि वास्तव में ख़ासकर यही वह भ्रष्ट व जातिवादी सरकारी व्यवस्था है जिसने आरक्षण के संवैधानिक रचनात्मक प्रावधान को कभी सही से ज़मीन पर लागू ही नहीं होने दिया है, जिस कारण एससी, एसटी व ओबीसी समाज के लोग, आज़ादी के इतने लम्बे अरसे के बाद आज तक भी गरीबी, जातिवादी द्वेष, शोषण, अत्याचार व जातिवाद के ज़हर का दंश हर दिन हर स्तर पर लगातार झेलते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि सभी सरकारें भी आरक्षण विरोधी तत्वों को शरण व संरक्षण बिल्कुल भी ना दें तो यह व्यापक देश व जनहित में होगा। लोगों से भी अपील है कि वे आरक्षण जैसे अहम् एवं संवेदनशील मुद्दे पर सस्ती राजनीति ना करें और ना ही होने दें। बसपा प्रमुख ने कहा कि उसी दिन पार्लियामेन्ट थाने के बाहर एक पीड़ित व्यक्ति के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कई घन्टों तक धरने पर बैठे रहे, जिसका पार्टी को कोई ऐतराज नहीं है। हालांकि उसके बग़ल में जंतर-मंतर पर दलित व शोषितों के जातीय आधार पर दिये जाने वाले आरक्षण को खत्म करवाने के लिए धरना-प्रदर्शन भी चल रहा था, वहां पर वे व उनका कोई भी कांग्रेसी साथी उन्हें समझाने तक के लिये भी नहीं गये, जिससे इन वर्गों के प्रति इनकी आरक्षण विरोधी मानसिकता अभी भी साफ झलकती है।
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डॉ आरए फाउंडेशन द्वारा 6 विभूतियों को अमृत जीवन सम्मान
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस (21 अगस्त)  के अवसर पर डॉ.आर.ए.तिवारी फाउंडेशन (पंजीकृत) द्वारा स्थापित अमृत जीवन सम्मान 2026 छह समाज विभूतियों (75+) - डॉ सुधाकर मिश्रा (पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष एलिफिंस्टन कालेज, साहित्यकार,शोध निर्देशक),  दाताप्रसाद(डी.पी.) त्रिपाठी (सी.ए.),  मुरलीधर पाण्डेय (पत्रकार, साहित्यकार, पूर्व बैंकर), वैद्य श्री बी.बी.चौबे 'रसिक' (संस्थापक शैक्षणिक संस्थान),कवि, समाजसेवी), डॉ.सागर त्रिपाठी (समाजसेवी,कवि , गजलकार,भवन निर्माता)  लालता प्रसाद विश्वकर्मा (समाजसेवी, राजनीतिक कार्यकर्ता)  को दहिसर पूर्व , मुंबई -68  स्थित भारतीय सदविचार मंच सभागार में ट्रस्ट के संस्थापक, चेयरमैन डॉ राधेश्याम तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न  एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। सम्मानित हुई  उपरोक्त इन सामाज विभूतियों को , अयोध्या में स्थापित भगवान श्री राम की प्रतिमूर्ति अभिनंदन पत्र, अंगवस्त्रम् , श्री मद्भागवत गीता पुस्तक,और उपहार भेंट किया गया । ट्रस्टी, मंत्री डॉ.शिवश्याम तिवारी , ट्रस्टी, कोषाध्यक्ष डॉ.संदीप तिवारी , ट्रस्ट सलाहकार शिक्षाविद् डॉ.हृदयनारायण मिश्रा , वरिष्ठ पत्रकार, आरटीआई विशेषज्ञ  अनिल गलगली, वरिष्ठ पत्रकार,यश भारत के संपादक , अभय मिश्रा ने सम्मान मूर्तियों का स्वागत किया। स्वास्थ्य कारणों से डॉ सागर त्रिपाठी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाये।कार्यक्रम सारथी, समन्वय संकल्प के अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध पाण्डेय ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। ट्रस्ट शुभचिंतक पं.कमलाशंकर मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर समाजसेवी सुभाषचंद्र उपाध्याय, डॉ उमेशचन्द्र शुक्ला (हिंदी विभागाध्यक्ष,एम.डी, कालेज, साहित्यकार),श्री गौरीशंकर मित्तल जू.कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य पी.ए.द्विवेदी, समाजसेवी , शिव सेना नेता अशोक तिवारी, विनोद सिंह, डॉ.किशोर सिंह, टेक्नोक्रेट दिनेशचन्द्र उपाध्याय, समाजसेवी, डॉ.नूतन पाण्डेय,निशा तिवारी,वरिष्ठ शिक्षक, लेखक गिरिजाश़कर त्रिपाठी,पत्रकार राजेश विक्रांत, पत्रकार राजकिशोर तिवारी, एडवोकेट सत्यव्रत उपाध्याय, समाजसेवी, ब्रह्मदेव तिवारी , भारतीय सदविचार मंच के महामत्री नागेन्द्र मिश्रा और सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे। राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डॉ आरए फाउंडेशन द्वारा 6 विभूतियों को अमृत जीवन सम्मान
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस (21 अगस्त)  के अवसर पर डॉ.आर.ए.तिवारी फाउंडेशन (पंजीकृत) द्वारा स्थापित अमृत जीवन सम्मान 2026 छः समाज विभूतियों (75+) - डॉ सुधाकर मिश्रा (पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष एलिफिंस्टन कालेज, साहित्यकार,शोध निर्देशक),  दाताप्रसाद(डी.पी.) त्रिपाठी (सी.ए.),  मुरलीधर पाण्डेय (पत्रकार, साहित्यकार, पूर्व बैंकर), वैद्य श्री बी.बी.चौबे 'रसिक' (संस्थापक शैक्षणिक संस्थान),कवि, समाजसेवी), डॉ.सागर त्रिपाठी (समाजसेवी,कवि , गजलकार,भवन निर्माता)  लालता प्रसाद विश्वकर्मा (समाजसेवी, राजनीतिक कार्यकर्ता)  को दहिसर पूर्व , मुंबई -68  स्थित भारतीय सदविचार मंच सभागार में ट्रस्ट के संस्थापक, चेयरमैन डॉ राधेश्याम तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न  एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। सम्मानित हुई  उपरोक्त इन सामाज विभूतियों को , अयोध्या में स्थापित भगवान श्री राम की प्रतिमूर्ति अभिनंदन पत्र, अंगवस्त्रम् , श्री मद्भागवत गीता पुस्तक,और उपहार भेंट किया गया ।ट्रस्टी, मंत्री डॉ.शिवश्याम तिवारी , ट्रस्टी, कोषाध्यक्ष डॉ.संदीप तिवारी , ट्रस्ट सलाहकार शिक्षाविद् डॉ.हृदयनारायण मिश्रा , वरिष्ठ पत्रकार, आरटीआई विशेषज्ञ  अनिल गलगली, वरिष्ठ पत्रकार,यश भारत के संपादक , अभय मिश्रा ने सम्मान मूर्तियों का स्वागत किया। स्वास्थ्य कारणों से डॉ सागर त्रिपाठी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाये।कार्यक्रम सारथी, समन्वय संकल्प के अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध पाण्डेय ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। ट्रस्ट शुभचिंतक पं.कमलाशंकर मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर समाजसेवी सुभाषचंद्र उपाध्याय, डॉ उमेशचन्द्र शुक्ला (हिंदी विभागाध्यक्ष,एम.डी, कालेज, साहित्यकार),श्री गौरीशंकर मित्तल जू.कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य पी.ए.द्विवेदी,समाजसेवी , शिव सेना नेता अशोक तिवारी, विनोद सिंह,डॉ.किशोर सिंह,टेक्नोक्रेट दिनेशचन्द्र उपाध्याय, समाजसेवी, डॉ.नूतन पाण्डेय,निशा तिवारी,वरिष्ठ शिक्षक, लेखक गिरिजाश़कर त्रिपाठी,पत्रकार राजेश विक्रांत, पत्रकार राजकिशोर तिवारी, एडवोकेट सत्यव्रत उपाध्याय, समाजसेवी, ब्रह्मदेव तिवारी , भारतीय सदविचार मंच के महामत्री नागेन्द्र मिश्रा और सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे। राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
मानस प्रयास सेवा संस्था द्वारा तुलसीदास जयंती उत्सव बड़े धूमधाम से संपन्न
ठाणे।श्री रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास महाराज की जयंती ठाणे में धूमधाम से मनाई गयी. शहर के संभाजी नगर स्थित गंगुबाई शिंदे हॉल में मानस प्रयास सेवा संस्था की तरफ से पूज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास जयंती उत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद इस्कॉन मंदिर खारघर के उपाध्यक्ष अद्वैत चैतन्य जी महाराज उपस्थित जनों का मार्गदर्शन किया. उन्होंने तुलसीदास के साहित्य, व्यक्तित्व और रामभक्ति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसी साहित्य के बिना हिंदी साहित्य की समझ अधूरी है. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय, ठाणे शहर भाजपा अध्यक्ष संदीप लेले , शिवसेना नेता गुलाबचंद दुबे, शिवसेना पनवेल उपशहर प्रमुख डी. एन. मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. अवसर पर स्ब्स्था की तरफ से विशिष्ट क्षेत्र में योगदान देने वाले विभूतियों को सम्मानित किया गया. इस बार का मानस विवेकश्री सम्मान खार इस्कॉन प्रेसिडेंट सुरदासजी महाराज एवं मानस साहित्यश्री सम्मान वरिष्ठ पत्रकार एवं नवभारत के स्थानीय संपादक ब्रजमोहन पांडे को दिया गया. ठाणें डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अशोक तिवारी को मानस सेवाश्री एवं समाजसेवी आनंद पांडे को मानस समाजश्री सम्मान दिया गया.  
   वरिष्ठ पत्रकार ब्रजमोहन पांडे ने मानस प्रयास सेवा संस्था के अध्यक्ष कमलेश मिश्र ,अरुण शुक्ल सहित अन्य पदाधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि  गोस्वामी तुलसीदास  हिंदू नवजागरण के महान साहित्यकार और संत थे. उन्होंने कहा कि तुलसीदास ने रामकथा को ऐसे समय में प्रतिष्ठित किया, जब तत्कालीन राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियां अलग थीं. ब्रजमोहन पांडे ने तुलसीदास के स्वाभिमान और रामभक्ति को आज भी अनुकरणीय बताया.
   कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी के पी मिश्रा, डॉ परमिंदर पांडे, महावीर पैन्यूली, श्रीकांत दुबे, शिक्षाविद आलोक पांडे, शिव सेना नेता उदय पांडे, संजय मिश्र, शिवसागर मिश्र, रामसंभार विश्वकर्मा  सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि व आदरांजलि अर्पित की.
गणेश भक्तों को राहत की खबर, मेट्रो की फेरे बढ़ेंगे और मेगा ब्लॉक को लगेगा ब्रेक
मुंबई।  गणेशोत्सव के दौरान मुंबई और उपनगरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए मुंबई मेट्रो के फेरों में बढ़ोतरी करने और रेलवे पर मेगा ब्लॉक नहीं लेने की मांग नागरिकों द्वारा की जा रही है। श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद, सुरक्षित और बाधारहित हो, इसके लिए देर रात तक तथा आवश्यकता पड़ने पर मध्यरात्रि तक मेट्रो सेवा संचालित रखने के निर्देश मेट्रो प्रशासन को दिए गए हैं। इसके साथ ही गणेशोत्सव की अवधि में मध्य रेलवे के मुख्य, हार्बर और ट्रांस-हार्बर मार्गों पर नियमित मेगा ब्लॉक तथा रात्रिकालीन ब्लॉक नहीं लेने के निर्देश कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने दिए हैं। गणेशोत्सव के दौरान मुंबई सहित उपनगरों के विभिन्न गणेश मंडलों में दर्शन के लिए नागरिक बड़ी संख्या में मेट्रो और लोकल ट्रेन का उपयोग करते हैं। इसे देखते हुए व्यस्त समय में मेट्रो की दो फेरों के बीच का अंतर यानी ‘हेडवे’ कम कर अधिक फेरे चलाने की योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रात के समय मेट्रो की अंतिम फेरी को देर तक संचालित रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए विशेष फेरे उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। गणेशोत्सव के दौरान मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाओं पर यात्रियों का भारी दबाव पड़ने की संभावना है। दिन-रात रेलवे स्टेशनों पर बड़ी संख्या में भीड़ रहने के कारण गणेशोत्सव के प्रारंभ से अनंत चतुर्दशी तक मध्य रेलवे के मुख्य, हार्बर और ट्रांस-हार्बर मार्गों पर नियमित मेगा ब्लॉक अथवा रात्रिकालीन ब्लॉक नहीं लिया जाए, ऐसे निर्देश मंत्री लोढ़ा ने दिए हैं।
भीड़ के समय और रात में गणेश दर्शन के बाद लौटने वाले श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त उपनगरीय विशेष लोकल फेरे चलाए जाएं। प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल (RPF) तथा महाराष्ट्र सुरक्षा रक्षक तैनात कर यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था की जाए, ऐसी सूचनाएं भी दी गई हैं। श्रद्धालुओं को टिकट निकालते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मेट्रो के सभी टिकट काउंटर, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM), डिजिटल तथा क्यूआर टिकट प्रणाली को मेट्रो की अंतिम फेरी तक पूरी क्षमता से कार्यरत रखने के निर्देश दिए गए हैं। मेट्रो स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर, पीने का पानी, शौचालय और प्राथमिक उपचार केंद्र भी सेवा उपलब्ध रहने तक चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख और भीड़भाड़ वाले मेट्रो स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा रक्षकों के साथ क्राउड मैनेजमेंट कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए। मेट्रो के फेरों में होने वाले बदलाव, समय-सारणी और यात्रियों के लिए आवश्यक जानकारी स्टेशन के डिस्प्ले बोर्ड, उद्घोषणा प्रणाली तथा आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए समय-समय पर प्रसारित की जाए, ऐसे निर्देश भी दिए गए हैं। महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि
गणेशोत्सव मुंबईकरों की आस्था और उत्साह का एक बड़ा पर्व है। इस दौरान लाखों श्रद्धालु गणेश दर्शन के लिए रेलवे, मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हैं। इसलिए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उनकी यात्रा सुरक्षित, सुचारू तथा समय पर हो, इसके लिए परिवहन व्यवस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ काम करना आवश्यक है। भीड़ के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए मेट्रो और रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
सत्यप्रकाश सिंह,भगवानदास सिंघल और संजय कश्यप को मिला भारत सम्मान अवार्ड
खुर्जा। राजधानी दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब में बीते दिनों आयोजित भव्य ‘भारत सम्मान समारोह’ में समाजसेवा, जनसेवा और राष्ट्रहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाली खुर्जा क्षेत्र की प्रतिभाओं एवं गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ समाजसेवक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्यप्रकाश सिंह, वरिष्ठ नेता और चेयरमैनपति श्री भगवानदास सिंघल तथा श्री संजय कश्यप को उनके सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘भारत सम्मान अवार्ड’ से नवाजा गया। ‘भारत सम्मान समारोह’ राष्ट्रीय स्तर का ऐसा आयोजन रहा, जिसमें समाज, राष्ट्र और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मान से खुर्जा क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। सत्यप्रकाश सिंह क्षेत्र में एक वरिष्ठ समाजसेवक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं। वह नोएडा के लोकप्रिय सांसद डॉ. महेश शर्मा के प्रतिनिधि होने के साथ-साथ कैलाश अस्पताल, खुर्जा के डायरेक्टर भी हैं। समाजसेवा, जनसरोकारों तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रियता के चलते उन्हें ‘भारत सम्मान अवार्ड’ से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र के लोगों में विशेष खुशी और उल्लास का माहौल है।
इसी अवसर पर श्री  भगवानदास सिंघल , श्री संजय कश्यप को भी समाज एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उनके घरों पर जाकर ‘भारत सम्मान अवार्ड’ प्रदान किया गया। सत्यप्रकाश सिँह, भगवानदास सिंघल और संजय कश्यप के सम्मानित होने पर क्षेत्र के सामाजिक एवं गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे खुर्जा के लिए गौरव का विषय बताया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा-70, खुर्जा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं मुकेश मासूम फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार मासूम  ने कहा कि ‘भारत सम्मान’ का उद्देश्य उन प्रतिभाओं और महान व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाना है, जिन्होंने समाज, राष्ट्रहित और जनसेवा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे सम्मान निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को राष्ट्रसेवा एवं समाजसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
मुकेश कुमार मासूम ने  सत्यप्रकाश सिंह, भगवानदास सिंघल एवं  संजय कश्यप को ‘भारत सम्मान अवार्ड’ मिलने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ये तीनों ही व्यक्तित्व अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर समाज और क्षेत्र के हित में निरंतर कार्य कर रहे हैं। ये तीनों किसी कारणवश समारोह में उपस्थित नहीं हो पाए थे, इस कारण इन्हें इनके आवास / कार्यालय पर सम्मानित किया गया। उनके सम्मान से न केवल उनका उत्साह बढ़ेगा, बल्कि खुर्जा क्षेत्र के अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक एवं गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मेघदूत साहित्यिक संस्था' का चतुर्थ वार्षिकोत्सव 'मेघ मल्हार' धूमधाम से संपन्न
कुरुक्षेत्र। मेघदूत साहित्यिक संस्था का चतुर्थ वार्षिकोत्सव 'मेघ मल्हार' रविवार को पंचायत भवन कुरुक्षेत्र में अत्यंत गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया जहां काव्य कुरुक्षेत्र प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।साहित्यिक महाकुंभ में देश भर के 21 प्रदेशों से आए साहित्यकारों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना के साथ पुष्पाजंली व दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।तत्पश्चात् संस्था के अध्यक्ष डाॅ रमेश चन्द्र विनोदी एवं प्रभारी अरुण कुमार अरुण ने स्वागत उद्बोधन में 'मेघदूत' की चार वर्षों की सफल साहित्यिक यात्रा का ब्योरा प्रस्तुत किया।गुरु पद पर आसीन संस्था की वार्षिक प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अमरनाथ अग्रवाल, कवि राजेश्वर वशिष्ठ, अमिता अग्रवाल, डाॅ करुणा अथैया किरण, महेश शर्मा, अबरार अंसारी, दिव्या शर्मा, महेश बिसोरिया और संजीव शुक्ल सचिन, राधा अय्यर कस्तूरी, शिखा बाहेती अमृत, डाॅ प्रिया अवस्थी शर्मा और सुनीता कोगटा जागेटिया को व्यास शिखर सम्मान से सुशोभित किया गया। अति विशिष्ट अतिथियों में सत्य भूषण, गायत्री कौशल और डाॅ दीपक कौशिक का सम्मान किया गया। विशिष्ट अतिथियों में साकेत कुमार, जय भगवान सिवाच,त्रिलोक कौशिक,राम चरण साथी,रजनीश राज, बलबीर सिंह मुद्गिल, सतीश धीमान, वंदना गुप्ता, रीटा ग्रोवर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी रचनाकारों को साहित्य के प्रति उनके योगदान के लिए कलमवीर सम्मान से नवाजा गया।वार्षिक प्रतियोगिता के लिखित चरणों में मधु धीमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रूचि श्री ने द्वितीय और डाॅ इन्दु अग्रवाल ने तृतीय, मोनिका प्रसाद ने चतुर्थ और काजू निषाद ने पाँचवा स्थान प्राप्त किया। संस्था द्वारा शीर्ष 5 स्थान प्राप्त करने वाले रचनाकारों को मंच पर अलंकृत किया गया।मधु धीमान, रमा प्रवीर वर्मा और स्नेहलता पांडेय के मध्य मंचीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें अपने उत्कृष्ट काव्य- पाठ के आधार पर अधिकतम अंक प्राप्त कर रमा प्रवीर वर्मा विजेता बनी। उन्हें संस्था द्वारा 'काव्य भारती' की उपाधि से विभूषित किया गया।कार्यक्रम में दलीय स्पर्धा के तहत 'अर्जुन वाहिनी' ने 'दल विजेता' का खिताब अपने नाम किया। वाहिनी के सभी उपस्थित सदस्यों को मेडल एवं नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।श्रेष्ठ सेनापति शशि लाहोटी व श्रेष्ठ सारथी रमा प्रवीर वर्मा के साथ सेनापति कृष्ण कुमार श्रीवास्तव व सारथी नीरू गुप्ता मोहिनी को भी सम्मानित किया गया।दूसरे सत्र में संस्था के चतुर्थ वार्षिक संग्रह 'धर्मभूमि' का और मधु धीमान के प्रथम काव्य संग्रह 'मधुरस' का विमोचन हुआ।कार्यक्रम का कुशल संचालन रीना धीमान स्वर्ण और अबरार अंसारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मंच व्यवस्था का दायित्व सुनीता कोगटा जागेटिया और शिखा बाहेती का रहा।प्रबंधन मंडल के कुशल सदस्य एकता कोचर रेलन, योगी रमेश कुमार ने अतिथि आवभगत का दायित्व संभाला। सुमेधा सिसोदिया, गोपाल जिगर, अभिनव आलोक कर्ण और अरुणिमा दास ने अन्य सभी प्रबंध संभाले।मेघदूत परिवार से राजीव मिश्रा, वैशाली गोयल, कविता अग्रवाल, रबिंद्र कुमार मंडल, राजेन्द्र कुमार, पूनम पुष्करणा, भारती पुष्करणा, श्वेता चौहान, स्मिता चौहान, दीप्ति मित्तल,अंशु जैन,सिद्धी ढोभाल,संतोष भट्ट,संगीता शाह, रमा त्यागी ने उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ा। दिनभर चले काव्य-सत्रों में 70 रचनाकारों ने काव्य पाठ किया।सम्मान समारोह के बाद महेश बिसोरिया ने सभी अतिथियों व रचनाकारों का आभार व्यक्त करते हुए, राष्ट्रगान के साथ आयोजन के समापन की घोषणा की।
गायक मुकेश की स्मृतियों के संरक्षण के लिए समिति गठित,मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा अध्यक्ष नियुक्त
मुंबई। भारतीय संगीत जगत के अमर स्वर और अपनी सुरीली गायकी से लाखों संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले प्रसिद्ध गायक स्वर्गीय मुकेश की 27 अगस्त, 2026 को 50वीं पुण्यतिथि है। उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार की ओर से 'स्वर्गीय गायक मुकेश गौरव समिति' का गठन किया गया है। मुकेश ने हिंदी फिल्म जगत के साथ-साथ मराठी गीतों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, संगीत परंपरा और राष्ट्रीय एकता में अमूल्य योगदान दिया। उनके संगीत विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ नवोदित गायकों और कलाकारों को मंच तथा प्रोत्साहन देने में यह समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुंबई शहर जिले में 'स्वर्गीय गायक मुकेश गौरव समिति' का गठन किया गया है।
इस पृष्ठभूमि में समिति के अध्यक्ष पद पर महाराष्ट्र राज्य के कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की नियुक्ति की गई है। साथ ही शिवसेना के गटनेता अमेय घोले और प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश समिति के सदस्य हैं। मुंबई शहर के जिलाधिकारी समिति के सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे। दिवंगत गायक मुकेश ने अपनी मधुर आवाज के माध्यम से भारतीय संगीत जगत में अडिग स्थान बनाया। उनकी आवाज का जादू आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में कायम है। मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि उनकी समृद्ध संगीत विरासत का संरक्षण कर उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। उनकी स्मृतियों को संजोने के साथ-साथ नवोदित गायकों एवं कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और संगीत क्षेत्र की नई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना इस समिति का प्रमुख उद्देश्य होगा। उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से विभिन्न सांस्कृतिक उपक्रम आयोजित कर दिवंगत गायक मुकेश की संगीत विरासत को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी।