हर हर महादेव की जयघोष के साथ बोल बम मित्र मंडल की कांवड़ यात्रा सम्पन्न
मुंबई। बोल बम मित्र मंडल द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा सोमवार, 17 अगस्त 2026 को पवई से मुलुंड पश्चिम स्थित ब्रह्मांडेश्वर मंदिर तक श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और पूरे मार्ग में हर-हर महादेव एवं बोल बम के जयघोष लगाए। कांवड़ यात्रा पवई से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्रह्मांडेश्वर मंदिर, मुलुंड पश्चिम पहुंची। भक्तों ने पारंपरिक रूप से कांवड़ लेकर यात्रा पूरी की और मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजक कालू चरण (तुषार) चौधरी ने कहा, कि बाबा भोलेनाथ की कृपा और सभी शिवभक्तों के सहयोग से कांवड़ यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। हमारा उद्देश्य श्रद्धालुओं को एकजुट कर आस्था, भक्ति और सेवा की भावना को मजबूत करना है। यात्रा में शामिल सभी भक्तों और सहयोगियों का हृदय से आभार।आयोजकों ने यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, सेवाभावी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने भगवान शिव से समाज और देश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।इस अवसर पर मनीष तिवारी, आंनद मौर्या, त्रिलोचन महंती, अविनाश पांडेय,नरसिंह डब्बा, पाड़ी,महेश, सुभाष सिंह, हितेन्द्र उपाध्याय,दिनेश पाल, सूर्या प्रधान सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थें ।

मुंबई। बोल बम मित्र मंडल द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा सोमवार, 17 अगस्त 2026 को पवई से मुलुंड पश्चिम स्थित ब्रह्मांडेश्वर मंदिर तक श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और पूरे मार्ग में हर-हर महादेव एवं बोल बम के जयघोष लगाए। कांवड़ यात्रा पवई से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्रह्मांडेश्वर मंदिर, मुलुंड पश्चिम पहुंची। भक्तों ने पारंपरिक रूप से कांवड़ लेकर यात्रा पूरी की और मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजक कालू चरण (तुषार) चौधरी ने कहा, कि बाबा भोलेनाथ की कृपा और सभी शिवभक्तों के सहयोग से कांवड़ यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। हमारा उद्देश्य श्रद्धालुओं को एकजुट कर आस्था, भक्ति और सेवा की भावना को मजबूत करना है। यात्रा में शामिल सभी भक्तों और सहयोगियों का हृदय से आभार।आयोजकों ने यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, सेवाभावी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने भगवान शिव से समाज और देश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।इस अवसर पर मनीष तिवारी, आंनद मौर्या, त्रिलोचन महंती, अविनाश पांडेय,नरसिंह डब्बा, पाड़ी,महेश, सुभाष सिंह, हितेन्द्र उपाध्याय,दिनेश पाल, सूर्या प्रधान सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थें ।

खुर्जा। बुलंदशहर के लोकप्रिय सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. भोला सिंह को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष की लहर है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी, विधानसभा खुर्जा-70 की ओर से मुकेश कुमार मासूम ने दिल्ली स्थित डॉ. भोला सिंह के आवास पर पहुंचकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुकेश कुमार मासूम ने डॉ. भोला सिंह को तिरंगा पटका पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने अपनी लिखी पुस्तक “योगी आदित्यनाथ - अध्यात्म और राजनीति के आकाश पर चमकता हुआ सितारा” भी डॉ. भोला सिंह को भेंट की। इस अवसर पर बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक कैलाश कुमार मासूम, प्रकाश जायसवाल एवं कैलाश भागमल गौतम ने भी डॉ. भोला सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। मुलाकात के दौरान डॉ. भोला सिंह ने आत्मीयता के साथ सभी का अभिनंदन स्वीकार किया तथा विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं जनहित के विषयों पर अपना अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने तथा राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया। मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि डॉ. भोला सिंह को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना न केवल बुलंदशहर, बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा की भावना से पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।
मुंबई। मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तथा महासचिव राकेश शंकर शेट्टी ने आज एमटी अग्रवाल अस्पताल, मुलुंड का दौरा किया तथा अस्पताल के डीन डॉ राजेश सिंह राठौड़ से मुलाकात की। उन्होंने डीन को ज्ञापन और प्रतीकात्मक ताला और जंजीर सौंपते हुए महानगरपालिका को चेतावनी दी की यदि 15 दिनों के भीतर आईसीयू और सात ऑपरेशन थिएटर शुरू नहीं किए गए तो अस्पताल को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 470 करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद बीएमसी ने आईसीयू और सात ऑपरेशन थिएटर शुरू नहीं किया है जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा उद्घाटन किए जाने के बावजूद अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने मनपा प्रशासन और राज्य सरकार से सवाल करते हुए कहा कि मुलुंड, भांडुप, कांजुरमार्ग और विक्रोली के मरीजों को अभी भी सायन अस्पताल क्यों जाना पड़ रहा है? उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को मुलुंड पूर्व के एक इमारत में आग लगी। घटना में घायल महिला को पहले वीर संभाजी अस्पताल, मुलुंड पूर्व ले जाया गया परंतु सुविधाओं के अभाव के कारण उसे सायन अस्पताल रेफर कर दिया गया। राज्य सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार की अक्षमता और संवेदनहीनता है। मुलुंड में 6 नगरसेवक, एक विधायक और बीएमसी स्टैंडिंग कमेटी का अध्यक्ष होने के बावजूद 7 से 10 डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं कर पाए।महानगरपालिका को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर अस्पताल में वेतन भोगी डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं की गई तो केवल शानदार क्लिनिक मात्र इस अस्पताल को बंद कर दिया जाएगा।
मुंबई । साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा 80 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आनलाइन कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसका आयोजन संस्था के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी एवं महाराष्ट्र अध्यक्ष विनय शर्मा दीप एवं संयोजन संस्थापक अनिल कुमार राही ने किया। कविगोष्ठी देश के नाम समर्पित रहा जिसकी अध्यक्षता डॉ त्रिलोकचंद फतेहपुरी ने किया। मंच का संचालन करते हुए विनय शर्मा दीप ने सर्वप्रथम कल्याण से उपस्थित आर एल वर्मा द्वारा मंगलाचरण एवं देवी स्तुति से का आगाज़ करवाया तत्पश्चात उपस्थित सभी साहित्यकारों द्वारा शहीद पुरुषों को गीतों के माध्यम से याद किया गया। उपस्थिति साहित्यकारों में दिल्ली से पंकज तिवारी, वाराणसी से दीपक शर्मा, जौनपुर से रविन्द्र शर्मा दीप, कल्याण से दयाराम दर्द फिरोजबादी, सुल्तानपुर से रमेशचंद्र नंदवंशी, जौनपुर से कल्लूराम स्नेही मुंबई से हैरान जौनपुरी, मुंबई से रजनीश राज, मुंबई से विनोद शुक्ल, प्रोफेसर डॉ दिनेश कुमार, गाजियाबाद से जयवीर सिंह अत्रि, मध्यप्रदेश से विनोद वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने अपनी साहित्यिक विधाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा अंत में दीप ने सभी का आभार व्यक्त किया।
बुलंदशहर। बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक अगम कुमार निगम का जनपद आगमन पर जगह-जगह भव्य अभिनंदन किया गया। दौरे की शुरुआत में बुलंदशहर स्थित आजाद पब्लिक स्कूल में वाशिक आजाद द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके पश्चात, गायक अगम कुमार निगम खुर्जा पहुंचे, जहां विधानसभा-70 से भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी मुकेश कुमार मासूम के कैंप कार्यालय पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुकेश कुमार मासूम ने ढोल-नगाड़ों की थाप, पुष्पमालाएं अर्पित कर और पटका पहनाकर पार्श्व गायक का आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों और समर्थकों ने संगीत एवं समाजसेवा के क्षेत्र में अगम कुमार निगम के उल्लेखनीय योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें देश के प्रतिष्ठित 'पद्म पुरस्कार' से सम्मानित करने की मांग उठाई। इस दौरान अगम कुमार निगम ने भी अपनी मधुर आवाज में कई यादगार गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। खुर्जा की जनता के प्रेम और सरल व्यवहार से गदगद अगम कुमार निगम ने स्थानीय निवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भाजपा नेता मुकेश कुमार मासूम के जनसेवा, ईमानदारी और क्षेत्रवासियों की निस्वार्थ मदद के प्रति समर्पण की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुकेश मासूम जैसे निष्ठावान समाजसेवियों को जनता का भरपूर सहयोग और सफलता मिलनी चाहिए। गायक ने अपने जीवन के कठिन संघर्षों की यादें साझा कीं और अपने सुपुत्र व बॉलीवुड के ख्यात गायक सोनू निगम के संगीतमय सफर और उनकी उपलब्धियों पर भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर फेमुद्दीन फम्मन, कैलाश भागमल प्रधान, डीसी गुप्ता (कांटे वाले), सरदार मनीष सलूजा, हरेंद्र सिंह ठाकुर, योगेश गौतम, कमरुद्दीन समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति व समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने गायक अगम कुमार निगम का खुर्जा आगमन पर आभार व्यक्त किया।
भायंदर। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज वरिष्ठ पत्रकार और हमारा महानगर के कार्यकारी संपादक राघवेंद्र द्विवेदी का सम्मान किया गया। संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने मीरा रोड स्थित उनके आवास पर उनका सम्मान किया। 1992 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय राघवेंद्र द्विवेदी विभिन्न अखबारों में प्रतिष्ठित पदों पर काम कर चुके हैं। संस्था के अध्यक्ष डॉ किशोर सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में श्री द्विवेदी प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को जगाने का प्रयास कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।
मुंबई। ब्राह्मणों के सम्मान, सुरक्षा, आत्म गौरव और सहयोग की दिशा में प्रेरणादायक काम कर रही संस्था ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद निवासी कैंसर पीड़ित शैलेंद्र दुबे के परिवार को 30 हजार रुपए की मदद की गई। संस्था द्वारा शैलेंद्र दुबे के रिश्तेदार विष्णु त्रिपाठी को चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, राष्ट्रीय संरक्षक कमलेश दुबे, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष निशा तिवारी उपस्थित रहे। राजन मिश्रा ने कहा कि संस्था शैलेंद्र दुबे के परिवार के साथ खड़ी है। हम सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। संस्था द्वारा इसके पहले भी देश के अलग-अलग भागों में पीड़ित ब्राह्मण परिवारों की आर्थिक मदद की जा चुकी है। पिछले साल भायंदर निवासी एक महिला के इलाज के लिए संस्था द्वारा एक लाख रुपए की अधिक मदद की गई थी।
.
Aug 20 2026, 13:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k