कमांडर मनोज चौधरी की पुस्तक ‘मरीन ड्राइव-मुंबई का दिल’ का विमोचन
मुंबई। साहित्य,इतिहास और मुंबई की सांस्कृतिक विरासत को समर्पित एक गरिमामय समारोह में आर.के. पब्लिकेशन,मुंबई द्वारा प्रकाशित तथा कमांडर मनोज चौधरी द्वारा लिखित पुस्तक ‘मरीन ड्राइव : मुंबई का दिल’ का विमोचन समारोह रविवार 2 अगस्त 2026 को पुलिस जिमखाना, मरीन ड्राइव के भव्य सभागार में आयोजित किया गया। उक्त पुस्तक का विमोचन प्रोफेसर दयानंद तिवारी,कमांडर सुलक्षण कुमार शर्मा,पुलिस उप अधीक्षक संजय गोविलकर, पत्रकार विवेक अग्रवाल, लेखक नितिन सालुंखे और आर के पब्लिकेशन के निदेशक रामकुमार के हाथों सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने पुस्तक का लोकार्पण करते हुए कहा कि मरीन ड्राइव केवल मुंबई का एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि इस महानगर की आत्मा,संस्कृति, संघर्ष, संवेदनाओं और सपनों का जीवंत प्रतीक है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कृति केवल मुंबईवासियों के लिए ही नहीं,बल्कि देश-विदेश के उन सभी पाठकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी जो मुंबई के इतिहास, संस्कृति और जीवन-दर्शन को जानना चाहते हैं। आज के समय में ऐसी पुस्तकों की आवश्यकता है, जो किसी शहर को केवल भौगोलिक दृष्टि से नहीं, बल्कि उसकी आत्मा, संस्कृति और मानवीय संबंधों के माध्यम से प्रस्तुत करे। ‘मरीन ड्राइव : मुंबई का दिल’ इस उद्देश्य को सफलतापूर्वक पूरा करती है। पुस्तक के लेखक कमांडर मनोज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय नौसेना में सेवा के दौरान उन्हें मुंबई को निकट से देखने और समझने का अवसर मिला।उसी अनुभव,शोध और संवेदनाओं का परिणाम यह पुस्तक है।कार्यक्रम में मुंबई पुलिस की कांस्टेबल काजल चौहान को विशिष्ट सेवा सम्मान दिया गया, जिन्होंने मरीन ड्राइव पर समुद्र में गिरी महिला को बचाने के लिए वर्दी पहनकर कूद गयीं थी। साथ ही मरीन ड्राइव के सफाईकर्मी सायलो को विशेष स्वच्छता सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजेश विक्रांत ने और अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन रामकुमार ने किया।कार्यक्रम में कमांडर पुष्पा पांडेय, संजय तिवारी, कमांडर विपिन झा, शायर शिवदत्त अक्स,लेफ्टिनेंट कमांडर विशाल प्रीतम, बेनू चौधरी, विनीत चौधरी, कैप्टन मुकेश कुमार गुप्ता, सर्जन कैप्टन डॉ सामंत राय मोहंती, संजय सिंह, शराफत खान, रवि यादव, संजय रोकड़े, विनोद चतुर्वेदी, अर्चना राय, अनाहिता तारापोर, ताराचंद मकसाने, कमर हाजीपुरी, डॉ अलका अग्रवाल सिगतिया, जगदीश पुरोहित, शामी इरफान,नितिन केदारे, सुरेश द्वारिकानाथ मिश्रा, प्रभाशंकर, नवजोत कौर,पंडित मुस्तफा आरिफ सहित कई साहित्यकारों, शिक्षाविदों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों,सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा पुस्तक प्रेमियों ने सहभागिता कर आयोजन को यादगार बना दिया। यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और मुंबई की गौरवशाली पहचान को समर्पित एक अविस्मरणीय अवसर बन गया,जिसकी सभी उपस्थितजनों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

चीफ केसी पांडे ने बनाई पत्थरों की अद्भुत और अविस्मरणीय दुनिया
भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली एक तरफा जीत से निराशा के अंधकार में डूबी शिवसेना अब दुगने उत्साह के साथ अपनी ताकत और प्रभाव बढ़ाने में जुट गई है। इसकी एक झलक श्रावण के पहले सोमवार के दिन उत्तर भारतीय सेल के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक और पक्ष प्रवेश कार्यक्रम में देखने को मिली, जिसमें भारी संख्या में उत्तर भारतीयों ने भाजपा का दामन छोड़कर शिवसेना का साथ पकड़ लिया। कार्यक्रम में उपस्थित परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने साफ कहा कि वे उत्तर भारतीय समाज के दुख सुख के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिवसेना और उत्तर भारतीय समाज के बीच पहले से ही मधुर और मजबूत संबंध रहा है। संदीप तिवारी ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना ही उत्तर भारतीयों की सबसे विश्वसनीय और साथ देने वाली पार्टी है। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के मार्गदर्शन और नेतृत्व में उत्तर भारतीय समाज शिवसेना की राह पर निकल चुका है। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने हमेशा सनातन और हिंदुत्व की रक्षा के लिए न सिर्फ आवाज उठाया है अपितु खुद को अगली पंक्ति में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय समाज जाग चुका है, और उसे मालूम है कि हमारा भला सिर्फ और सिर्फ शिवसेना में निहित है। इस अवसर पर उत्तर भारतीय शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष राजू भोईर, कथावाचक बद्री प्रसाद शुक्ला, महिला आघाड़ी प्रमुख निशा नार्वेकर, सचिन मांजरेकर, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट डीके पांडे, विद्या शंकर चतुर्वेदी, युवा नेता नवीन सिंह ठाकुर, सुरेश दुबे, पूर्व नगरसेवक विजय राय, डॉ अजय तिवारी, धनेश पाटिल, प्रीती पाटील, गुड्डू तिवारी, राजन पांडे समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
मुंबई । युवा समाजसेवी एवं सलून ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन के सचिव संतोष शर्मा के जन्मदिन पर उनके उत्कृष्ट कार्य एवं निर्बल व्यक्तियों की सहायता जैसे सहयोग हेतु उनके जन्मदिन पर समाजसेवियों ने सोमवार 3 अगस्त 2026 को केक काट कर शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।उक्त समारोह का आयोजन सैलून एसोसिएशन मुलुंड विभाग की ओर से एसोसिएशन के सचिव संतोष शर्मा का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष महानंद झेंडे,कार्याध्यक्ष संदीप चव्हाण,रमेश शर्मा,विजय शर्मा,कैलाश कचरे,उपाध्यक्ष निजाम सलमानी,विशाल कदम,अश्वनी राऊत,एल आईसी के मैनेजर कमलेश शर्मा, रवि शर्मा, विनोद खत्री, क्लासेस के शिक्षक अनिल सिंह, मनोज शर्मा, भरत शर्मा, शशिकांत शर्मा,सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों में कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, हरिकेश शर्मा नंदवंशी, प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी, मनोज जगदीश शर्मा, संतोष निरंकार शर्मा,हरिशंकर शर्मा उर्फ मुन्ना,गीतकार प्रवीण कुमार शर्मा प्रेमी,एडवोकेट अनिल शर्मा तथा उमेश विश्वकर्मा सहित अनेक सम्मानित अतिथियों एवं समाजसेवियों ने संतोष शर्मा को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर जन्मदिन की शुभकामना बधाई दी।कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, प्रेम और भाईचारे से सराबोर रहा,सभी उपस्थित लोगों ने संतोष शर्मा के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी हरिकेश शर्मा नंदवंशी ने FRCT सहयोगी संस्था के कार्य-प्रणाली के विषय में उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि यह संस्था सभी जातियों एवं धर्मों के लिए कार्य कर रही है जिसमें बेटी विवाह योजना तथा आकस्मिक निधन पर जुड़े हुए लगभग 2 लाख सदस्यों द्वारा न्यूनतम 50 रुपए के सहयोग से जरुरत मंदों को आर्थिक सहयोग प्राप्त होता है।हरिकेश शर्मा नंदवंशी ने निवेदन किया कि आप सभी FRCT से जुड़े और जोड़ें तथा परिवार हेतु आर्थिक मदद प्राप्त कीजिए।
भायंदर। मीरा भायंदर महानगरपालिका आयुक्त राधाबिनोद शर्मा ने परिवहन सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा की उपस्थिति में परिवहन विभाग का गुप्त दौरा कर विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरे के दौरान बस मेंटेनेंस, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन, रंगरोगन तथा परिवहन विभाग परिसर की स्वच्छता एवं अन्य सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने सोमवार को मुंबई के विले पार्ले (पूर्व) स्थित होटल सहारा स्टार में ज्वेल ट्रेंड्ज जेम्स एंड ज्वेलरी शो इंडिया (JTIGJS) 2026 के 22वें संस्करण का भव्य उद्घाटन किया।
मुंबई | क्रांति दिवस (09 अगस्त) के ऐतिहासिक अवसर पर एकता – द पावर ऑफ यूथ एंड यूनिटी (NGO) द्वारा मुलुंड (पूर्व), मुंबई स्थित 256 एकड़ मिठागर (Salt Pan) भूमि के संरक्षण हेतु "नमक सत्याग्रह 2026" का आयोजन किया जा रहा है। महात्मा गांधी के ऐतिहासिक नमक सत्याग्रह से प्रेरित यह जनआंदोलन मुंबई की पर्यावरणीय धरोहर, वेटलैंड्स तथा मिठागर भूमि के संरक्षण के लिए जनजागरण एवं जनभागीदारी का संदेश देगा। आंदोलन का नेतृत्व राकेश शंकर शेट्टी, संस्थापक एवं अध्यक्ष, एकता – द पावर ऑफ यूथ एंड यूनिटी (NGO) करेंगे। इसमें पर्यावरणविद्, सामाजिक कार्यकर्ता, आवासीय संस्थाएँ, युवा संगठन तथा बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व का समर्थन
नाशिक। सत्य, प्रेम, कर्म और धर्म के मार्ग पर ही भगवान श्रीकृष्ण का वास होता है। जहाँ इंसान निष्काम भाव से अपने कर्तव्य का पालन करता है। जहाँ अहंकार छोड़कर भक्त पूरी तरह समर्पित होता है। जहाँ श्रीकृष्ण का साथ हो, वहाँ सत्य की विजय सुनिश्चित है। सतपुर, नासिक के बीएलवीडी होटल में आयोजित “सुनो श्रीकृष्ण क्या कह रहे हैं...?” पुस्तक के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रख्यात समाजसेवी तथा विश्व प्रसिद्ध गार्गोटी म्यूजियम के संस्थापक चीफ केसी पांडे ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने प्रेरणादायक पुस्तक लिखने के लिए डॉ. रोचना भारती को बधाई दी। प्रमुख वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रख्यात विद्वान डॉ. वागीश आचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष शोध निदेशक डॉ. विद्या केशव चिटको ने किया। इस अवसर पर उद्योगपति तापड़िया विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुंदर संचालन कवयित्री सुनीता महेश्वरी ने किया।
ठाणे। बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की केंद्रीय इकाई की ओर से शनिवार सायंकाल आयोजित व्याख्यानमाला में प्रख्यात वक्ता राजकिशोर वाजपेई ने "भारतीय संस्कृति" विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति केवल परंपराओं का संग्रह नहीं, बल्कि अनुभूति, सहजीवन और सार्वभौमिक दृष्टि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का मूल उद्देश्य मनुष्य को श्रेष्ठ जीवन मूल्यों से जोड़कर मनुष्यता की स्थापना करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. ज्योति कृष्ण मिश्रा द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद ट्रस्ट की राष्ट्रीय सचिव सत्यभामा सिंह ने ट्रस्ट का संक्षिप्त परिचय देते हुए मुख्य वक्ता का स्वागत किया और व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया।
Aug 05 2026, 18:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1