"50 लाख लौटाने की मांग पर रंगदारी का झूठा केस!" पीड़ित दंपती का बड़ा आरोप, एसएसपी और आईजी से उच्चस्तरीय जांच की मांग
गया। गया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित गोड़िया मठ मोहल्ला निवासी अमित कुमार और उनकी पत्नी शिल्पा गुप्ता ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर बिल्डर विकास कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज 50 लाख रुपये की रंगदारी और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी का मामला पूरी तरह झूठा और साजिश के तहत दर्ज कराया गया है। दंपती ने जिला पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
अमित कुमार ने बताया कि विकास कुमार उनके चचेरे भाई हैं। पारिवारिक रिश्ते पर भरोसा करते हुए उन्होंने "गजाधर टावर" नामक निर्माण परियोजना में अपनी पत्नी शिल्पा गुप्ता, सुमित कुमार, नीलम देवी और सुरेश प्रसाद के साथ मिलकर करीब 40 लाख रुपये का निवेश किया था। समझौते के अनुसार, उन्हें 35 लाख रुपये में एक 2BHK फ्लैट दिया जाना था, साथ ही निवेश की गई राशि लौटाने की बात भी स्टांप पेपर पर लिखित रूप से दर्ज की गई थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि जब तय समय पर उन्होंने अपनी राशि की मांग की तो विकास कुमार लगातार टालमटोल करते रहे। बाद में जब वह अपने पैसे की मांग करने उनके कार्यालय पहुंचे तो उनके खिलाफ रंगदारी मांगने और हथियार के बल पर धमकी देने का मामला दर्ज करा दिया गया। अमित कुमार का कहना है कि कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज इस बात का प्रमाण है कि वे बिना किसी हथियार के सामान्य रूप से कार्यालय पहुंचे थे। ऐसे में रंगदारी और पिस्तौल दिखाने के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
शिल्पा गुप्ता ने कहा कि उनके परिवार की मेहनत की कमाई वापस न करनी पड़े, इसलिए उनके पति को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कुमार पहले भी लोगों को बड़े-बड़े प्रोजेक्ट का लालच देकर पैसे लेते रहे हैं और बाद में रकम लौटाने से बचने के लिए विवाद खड़ा कर देते हैं। परिवार का सदस्य होने के कारण उन्होंने भी उन पर विश्वास किया, लेकिन बदले में धोखा मिला।
दंपती ने गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मगध रेंज के आईजी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि सीसीटीवी फुटेज, लिखित समझौते और अन्य साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच की जाए तो सच्चाई स्वतः सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी निर्दोष व्यक्ति पर झूठे आरोप लगाकर उसे कानूनी विवाद में फंसाना न्याय व्यवस्था के साथ खिलवाड़ है। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

गया। गया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित गोड़िया मठ मोहल्ला निवासी अमित कुमार और उनकी पत्नी शिल्पा गुप्ता ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर बिल्डर विकास कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज 50 लाख रुपये की रंगदारी और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी का मामला पूरी तरह झूठा और साजिश के तहत दर्ज कराया गया है। दंपती ने जिला पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।


गया: गया शहर के प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल शोरूम मगध मोटर्स में टाटा मोटर्स की लोकप्रिय हैचबैक नई टाटा टियागो की भव्य लॉन्चिंग की गई। इस अवसर पर ग्राहकों, शहर के गणमान्य लोगों, बैंक एवं फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के रीजनल मैनेजर निमेष कुमार, डिप्टी रीजनल मैनेजर प्रभात कुमार, SBI के प्रतिनिधि, IMA के प्रेसिडेंट एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से नई टाटा टियागो का अनावरण कर इसे आधिकारिक रूप से ग्राहकों के लिए लॉन्च किया।
गया। गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के रुकूनपुर गांव से एक छात्र के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। घर से दोस्त से किताब लेने की बात कहकर निकला युवक देर रात तक वापस नहीं लौटा। इस बीच उसके मोबाइल नंबर से बहन के पास एक ऐसा संदेश आया, जिसने पूरे परिवार को चिंता और सदमे में डाल दिया। मैसेज में लिखा था—"मैं अब घर वापस नहीं आऊंगा।" इसके बाद से युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश में जुटी हुई है।
गया: गया जिले के गया-शेरघाटी मुख्य मार्ग स्थित चेरकी में शुक्रवार का दिन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। यहां मगध बर्न एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ किया गया। अस्पताल का उद्घाटन टिकारी विधायक अजय दांगी एवं गुरुआ विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, चिकित्सक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



गया: गया शहर के ए.पी. कॉलोनी स्थित बौधायन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के भव्य उद्घाटन समारोह में शिक्षा, रोजगार और बिहार के गौरव को लेकर प्रेरणादायक संदेशों की गूंज सुनाई दी। समारोह का उद्घाटन मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव, कॉलेज के चेयरमैन कैप्टन राज कुमार सिंह, निदेशक डॉ. नेहा राज सिंह तथा संस्थान के बोर्ड सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
Jul 30 2026, 10:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.0k