रिटायर्ड सैनिक की पत्नी ने न्याय के लिए लगा रही है थाने की चक्कर, उसके निजी जमीन पर अन्य व्यक्तियों द्वारा कब्जा कर मकान बनाने का लगाया आरोप
पीड़ित महिला ने सुनाई आप-बीती, कही पति कैंसर के इलाज के लिए हॉस्पिटल में है भर्ती, इधर दबंगों ने जमीन पर कब्जे का किया प्रयास
गया: गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के हरिगांव गांव के चुका बिगहा टोला की रहने वाली एक महिला ने अपनी खरीदी हुई जमीन पर कथित अवैध कब्जा, जबरन निर्माण और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), मध्य प्रक्षेत्र, गया से न्याय की गुहार लगाई है।पीड़िता का कहना है कि आईजी से मिलने के बाद भी थाना का चक्कर लगाना पड़ रहा है,और थाने की पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही है। पीड़िता ने बताया कि उनके पति रिटायर्ड सैनिक हैं और इस वक्त वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज कराने के लिए नई दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उनकी अनुपस्थिति का लाभ उठाकर मेरे निजी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास शुरू कर दिया.
शिकायत पत्र के अनुसार, पीड़िता रिंकुमनी देवी ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने उनकी खरीदी हुई भूमि पर जबरन निर्माण कार्य शुरू करने की कोशिश की। विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया तथा उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। महिला का आरोप है कि दबंग प्रवृत्ति के लोग लगातार उन पर दबाव बना रहे हैं ताकि वे अपनी जमीन छोड़ दें।
![]()
आवेदन में कई लोगों के नाम का उल्लेख करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़िता का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो किसी भी समय बड़ा विवाद या अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपितों का मनोबल बढ़ गया है।
महिला ने अपने आवेदन में यह भी बताया है कि भूमि विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्ययालय में वाद लंबित रहने के बावजूद विपक्षी पक्ष कथित रूप से विवादित भूमि पर निर्माण कराने का प्रयास कर रहा है। उनका कहना है कि न्यायिक प्रक्रिया जारी होने के बावजूद कानून की अनदेखी कर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।
पीड़िता के अनुसार, उन्होंने पहले भी बेलागंज थाना में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक, मध्य प्रक्षेत्र, गया को आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अवैध निर्माण पर रोक लगाने तथा उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि दस्तावेज़ पर लगी प्राप्ति मुहर से होती है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पुलिस प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।
इस संबंध में बेलागंज थाना अध्यक्ष से बात किया गया तो उनका कहना था कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है, सीओ के दोबारा पुलिस प्रोटेक्शन मांगा जाएगा तो उपलब्ध कराया जाएगा यह जो मामला है सीओ से जुड़ा मामला है. मारपीट का भी और आरोप लगाया जा रहा है, इसकी जांच की जा रही है.



गया: गया शहर के प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल शोरूम मगध मोटर्स में टाटा मोटर्स की लोकप्रिय हैचबैक नई टाटा टियागो की भव्य लॉन्चिंग की गई। इस अवसर पर ग्राहकों, शहर के गणमान्य लोगों, बैंक एवं फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के रीजनल मैनेजर निमेष कुमार, डिप्टी रीजनल मैनेजर प्रभात कुमार, SBI के प्रतिनिधि, IMA के प्रेसिडेंट एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से नई टाटा टियागो का अनावरण कर इसे आधिकारिक रूप से ग्राहकों के लिए लॉन्च किया।
गया। गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के रुकूनपुर गांव से एक छात्र के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। घर से दोस्त से किताब लेने की बात कहकर निकला युवक देर रात तक वापस नहीं लौटा। इस बीच उसके मोबाइल नंबर से बहन के पास एक ऐसा संदेश आया, जिसने पूरे परिवार को चिंता और सदमे में डाल दिया। मैसेज में लिखा था—"मैं अब घर वापस नहीं आऊंगा।" इसके बाद से युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश में जुटी हुई है।
गया: गया जिले के गया-शेरघाटी मुख्य मार्ग स्थित चेरकी में शुक्रवार का दिन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। यहां मगध बर्न एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ किया गया। अस्पताल का उद्घाटन टिकारी विधायक अजय दांगी एवं गुरुआ विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, चिकित्सक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



गया: गया शहर के ए.पी. कॉलोनी स्थित बौधायन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के भव्य उद्घाटन समारोह में शिक्षा, रोजगार और बिहार के गौरव को लेकर प्रेरणादायक संदेशों की गूंज सुनाई दी। समारोह का उद्घाटन मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव, कॉलेज के चेयरमैन कैप्टन राज कुमार सिंह, निदेशक डॉ. नेहा राज सिंह तथा संस्थान के बोर्ड सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
गया: गया शहर में स्वास्थ्य जगत से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। अर्श हॉस्पिटल प्रबंधन ने चिकित्सक डॉ. टी शर्मा की शैक्षणिक डिग्रियों, प्रमाणपत्रों और अन्य दस्तावेजों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन की ओर से मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) को एक विस्तृत आवेदन सौंपा गया है, जिसमें कई बिंदुओं पर जांच कराने का अनुरोध किया गया है।
Jul 22 2026, 09:30
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k