गया में डॉक्टर की डिग्री पर घमासान: अर्श हॉस्पिटल ने डॉ. टी शर्मा के दस्तावेजों पर उठाया सवाल, उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग
गया: गया शहर में स्वास्थ्य जगत से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। अर्श हॉस्पिटल प्रबंधन ने चिकित्सक डॉ. टी शर्मा की शैक्षणिक डिग्रियों, प्रमाणपत्रों और अन्य दस्तावेजों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन की ओर से मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) को एक विस्तृत आवेदन सौंपा गया है, जिसमें कई बिंदुओं पर जांच कराने का अनुरोध किया गया है।
![]()
मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अर्श हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉ. नवनीत निश्चल, प्रबंध निदेशक डॉ. कविता निश्चल, समाजसेवी हरि प्रपन्ना तथा अन्य अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन पारदर्शी जांच का समर्थक है और चाहता है कि पूरे मामले की निष्पक्ष पड़ताल हो ताकि सच्चाई सामने आ सके। प्रबंधन का आरोप है कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से अस्पताल की छवि धूमिल करने और संस्थान को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही अस्पताल के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को डराने-धमकाने की भी शिकायत की गई है।
प्रबंधन के अनुसार डॉ. टी शर्मा के विभिन्न दस्तावेजों में नाम, जन्मतिथि तथा अन्य व्यक्तिगत जानकारियों को लेकर कथित विसंगतियां दिखाई देती हैं। आवेदन में किर्गिज स्टेट मेडिकल अकादमी से एमबीबीएस की पढ़ाई, नामांकन, डिग्री प्राप्ति, एफएमजी (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट) परीक्षा, इंटर्नशिप, पासपोर्ट, वीजा, बैंक खातों एवं अन्य संबंधित अभिलेखों की सत्यता की जांच कराने की मांग की गई है। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि कुछ दस्तावेजों में उनका नाम “टिकेंद्र शर्मा” दर्ज है, जबकि एमबीबीएस प्रमाणपत्र में “टिकेंद्र कुमार शर्मा” अंकित बताया गया है।
प्रेस वार्ता कर अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया
वहीं, दूसरी ओर डॉ. टी शर्मा ने भी अलग प्रेस वार्ता कर अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि उनके पास अपनी शैक्षणिक योग्यता और चिकित्सकीय अभ्यास से जुड़े सभी आवश्यक एवं वैध दस्तावेज उपलब्ध हैं। उनका कहना है कि दस्तावेजों में उम्र या व्यक्तिगत विवरण से जुड़ी छोटी-मोटी त्रुटियां कई लोगों के अभिलेखों में हो सकती हैं और बाद में उनका सुधार भी हो जाता है, लेकिन उनकी डिग्री को फर्जी बताना गलत है।
डॉ. टी शर्मा ने कहा कि उन्हें कानून और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है तथा वे किसी भी निष्पक्ष जांच का स्वागत करते हैं। फिलहाल दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह मामला चर्चा का केंद्र बना हुआ है और अब सबकी निगाहें जांच एजेंसियों की आगामी कार्रवाई और निष्कर्ष पर टिकी हैं।

गया: गया शहर में स्वास्थ्य जगत से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। अर्श हॉस्पिटल प्रबंधन ने चिकित्सक डॉ. टी शर्मा की शैक्षणिक डिग्रियों, प्रमाणपत्रों और अन्य दस्तावेजों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन की ओर से मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) को एक विस्तृत आवेदन सौंपा गया है, जिसमें कई बिंदुओं पर जांच कराने का अनुरोध किया गया है।

गया: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक गया जिला युवा अध्यक्ष उत्सव सेठ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
गया। अतरी विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात के रूप में खिजरसराय प्रखंड के देवगांव में 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर का शिलान्यास 15 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इसकी जानकारी अतरी विधायक रोमित कुमार ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों होगा। इस परियोजना से न केवल गया जिला बल्कि पूरे मगध प्रमंडल के युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।
गया। भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली गया ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी बौद्धिक पहचान का परचम लहराया है। जेईई एडवांस 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR)-1 हासिल कर इतिहास रचने वाले शुभम कुमार समेत 18 सफल छात्रों का शहर के हरिदास सेमिनरी ऑडिटोरियम में भव्य सम्मान किया गया। ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल गुरुकुल द्वारा आयोजित फेलिसिटेशन सेरेमनी में छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।
गया: विश्व रक्तदाता सप्ताह के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASI) गया चैप्टर द्वारा गुरुवार को आईएमए हॉल, गया में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान के इस मानवीय अभियान ने समाज को यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है।
गया: गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी डेल्हा मोहल्ले की निवासी रूबी खातून ने अपनी पुश्तैनी जमीन को बचाने के लिए जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं नगर प्रखंड के अंचलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भू-माफियाओं के इशारे पर उन्हें और उनके परिवार को उनकी ही जमीन से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है।

गया: गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में निगरानी की टीम ने बुधवार को एक चौकीदार को 9000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चौकीदार की पहचान मनीष कुमार के रूप में की गई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, क्योंकि इस घूसकांड के तार सीधे थाने के एक सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (ASI) से जुड़े हुए हैं।
गया: गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में शादी के कुछ घंटे बाद ही दुल्हन और उनके परिजन गायब हो गए. पीड़ित दूल्हे ने इस ठगी बताते हुए बेलागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है. राजस्थान के टोंक जिले के निवासी संजय पटवा अपने परिवार के साथ दरियापुर गांव शादी करने पहुंचे थे. आरोप है की शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन पांच के बीच पैसे का लेनदेन हुआ था. दूल्हे ने दुल्हन को मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल और अन्य शादी का सामान दिए.
Jun 17 2026, 14:34
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.4k