परिसीमन बिल लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है', सरकार पर खड़गे का हमला
#delimitationbillnewsliveupdateindiabloc
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परिसीमन से जुड़े नये महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसके तहत सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव है। संभावना है कि विधेयक को अगले सप्ताह से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में पेश किया जाएगा। परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं की अहम बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई । बैठक में विपक्षी दलों के नेता जुटे। सभी दलों के बीच विधेयकों के प्रावधानों और उनके संभावित प्रभावों पर चर्चा के साथ संसद में साझा रणनीति बनाने पर मंथन हुआ।
संविधान संशोधन विधेयक लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा- खरगे
गठबंधन के नेताओं के साथ बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि, “सभी नेताओं ने मिलकर यह तय किया है कि मोदी सरकार जो संविधान संशोधन विधेयक ला रही है, वह लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा है। वे लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं और सत्ता पर पूरी तरह से कब्जा करना चाहते हैं। इससे पहले, चुनावों के दौरान उन्होंने ‘400-पार’ का नारा दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब, वे सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना चाहते हैं और हमेशा के लिए सत्ता में बने रहना चाहते हैं।”
परिसीमन बिल में एससी एसटी के साथ अन्याय- कांग्रेस अध्यक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "दूसरा मुद्दा यह है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है। यह उनके साथ अन्याय है। दूसरे शब्दों में कहें तो, अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या उसी अनुपात में बढ़नी चाहिए। लेकिन, इस प्रस्ताव में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। 2026 की जनगणना भी अभी होनी बाकी है, और उन्होंने इस मुद्दे पर भी कोई बात नहीं की है। खड़गे के मुताबिक यदि सीटों का आवंटन नवीनतम जनगणना के आंकड़ों के आधार पर किया जाता तो एससी एसटी समुदायों की बढ़ी हुई आबादी के अनुरूप उन्हें अधिक सीटें मिल सकती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इन समुदायों को उनका उचित प्रतिनिधित्व देने से बचना चाहती है।






















1 hour and 22 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k