भोर भ्रमण परिवार के सम्मान से भावविभोर हुए लल्लन तिवारी
भायंदर। मीरा भायंदर शहर में रहने वाले प्रबुद्ध उत्तर भारतीयों के संगठन भोर भ्रमण परिवार द्वारा आज संस्था के संरक्षक तथा प्रख्यात समाजसेवी शिक्षा सम्राट लल्लन तिवारी के जन्मदिन (20 जुलाई) के एक दिन पूर्व जेसल पार्क स्थित उनके आवास राहुल बंगला में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सुबह 5 बजे से प्रारंभ समारोह पूरी तरह से गीत और संगीत से सराबोर रहा। कजरी से लेकर सोहर तक की अनेक धुनों पर कुछ लोग नृत्य करते भी नजर आए। सबसे पहले माता कृपालु उपाध्याय ने गीत के माध्यम से पंडित लल्लन तिवारी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद प्रोफेसर विजयनाथ मिश्रा, भाजपा युवा नेता बृजेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, परिवहन समिति के सभापति एड. राजकुमार मिश्रा, पंडित उमाशंकर तिवारी, डॉ उमेश कुमार शुक्ला, मृत्युंजय सिंह दीपू, उपेंद्र पांडे, मनोज मिश्रा समेत अनेक लोगों ने लल्लन तिवारी के कार्यों की सराहना करते हुए अपनी बातें रखी। कार्यक्रम का सुंदर संचालन भारत सरकार के नोटरी एडवोकेट आर जे मिश्रा ने किया। लल्लन तिवारी ने प्रामाणिक भोर भ्रमण परिवार का भोर भ्रमण परिवार में विलय कराते हुए पंडित उमाशंकर तिवारी को सर्वसम्मति से आगे के लिए भी अध्यक्ष घोषित कर उनका माल्यार्पण किया। भोर भ्रमण परिवार द्वारा जिस उत्साहित भावना और श्रद्धा के साथ लल्लन तिवारी का सम्मान किया गया उसे देखकर वे कुछ क्षणों के लिए भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि अपने परिवार का सम्मान सबसे बड़ा सम्मान होता है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में वरिष्ठ नगरसेवक तथा सभापति मदन सिंह, परसोत्तम पांडे, अभय राज पांडे ,डॉ राकेश मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा, अदालत पांडे, प्रोफेसर अनिल पांडे, प्रोफेसर बीआर दुबे, प्रोफेसर हरी प्रसाद पाठक, पत्रकार अरुण उपाध्याय, पत्रकार रविंद्र उपाध्याय, युवा समाजसेवी पप्पू सिंह, समाजसेवी अरुण तिवारी, संतोष मिश्रा, शिव पांडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह, श्रीकांत उपाध्याय, उपेंद्र सिंह, सुशील तिवारी, डॉ मयूर दुबे, समाजसेवी संजय दुबे, राकेश मणि त्रिपाठी, लल्लू तिवारी, राजेश तिवारी, श्रीराम दुबे, इंद्रभान सिंह, आर पी सिंह, वीरेंद्र पाठक, आनंद पाठक, अजीत शुक्ला, दिनेश दुबे समेत अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।
![]()

–डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा, वरिष्ठ साहित्यकार
मुंबई। वसूली तथा दहशत फैलाने में संलिप्त नशे में धुत आपराधिक प्रवृत्ति के राकेश थोरात द्वारा छोटे-मोटे काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले नेपाली युवक ताशी बहादुर लामा पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे लोगों में दहशत तथा आक्रोश व्याप्त है। गंभीर रूप से जख्मी पीड़ित ताशी बहादुर लामा का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि भांडुप पुलिस ने आरोपी राकेश थोरात के विरूद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बीते 12 जुलाई को रात 12 बजे भांडुप पश्चिम, जंगल मंगल रोड, मुंबई में घटित हुई। उपरोक्त दिनांक को आरोपी राकेश थोरात पूर्ण रूप से नशे में धुत था। यह व्यक्ति पिछले कई महीनों से क्षेत्र में दहशत फैला रहा है। आरोपी का मकसद सिर्फ अपना रौब जमाना है। स्थानीय नागरिकों के मुताबिक आरोपी छोटे-छोटे व्यापारियों को धमकाता है और जबरन "हफ्ता" वसूलता है। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है। इसी कड़ी में 12 जुलाई की रात नशे की हालत में आरोपी ने बिना किसी कारण पीड़ित ताशी बहादुर लामा पर जानलेवा हमला किया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक आरोपी रोज नशा करके राहगीरों से गाली-गलौज, मारपीट करता है। इसके डर से महिलाएं, बच्चे और व्यापारी शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते। गरीबों के न्याय तथा हक की लड़ाई लड़ रही सनातन सुरक्षा सेना के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने गरीब नेपाली युवक पर अपनी दादागिरी दिखाकर वसूली के प्रयास में किए गए प्राणघातक हमले की निंदा करते हुए धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कठोर सजा के साथ ही उसे मुंबई से तड़ीपार करने की मांग की है।
मुंबई। एक तरफ नई शिक्षा प्रणाली आने के बाद से जहां शिक्षकों पर अध्ययन अध्यापन का बोझ बढ़ता जा रहा है वहीं दूसरी तरफ राज्यभर में चल रहे विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान में बड़ी संख्या में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाए जाने से विद्यार्थियों का पठन-पाठन बाधित हो रहा है। जिसके कारण मुंबई के पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी ने राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मांग की है कि शिक्षकों को इस कार्य से मुक्त किया जाए तथा उनकी जगह अन्य सरकारी विभागों, बेरोजगार शिक्षित युवाओं, कॉलेज के छात्रों को नियुक्त किया जाए, तथा उन सभी को अतिरिक्त मानधन दिया जाना चाहिए। भवानजी ने बताया कि घाटकोपर की एक बीमार शिक्षिका द्वारा चुनावी कार्य के अत्यधिक तनाव के कारण आत्महत्या का प्रयास हाल ही में किया गया। यह बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति है। भवानजी के अनुसार देश में नई शिक्षा प्रणाली लागू होने के बाद से शिक्षकों पर अध्ययन अध्यापन का बोझ बढ़ता जा रहा है। दूसरी खास बात यह है कि ज्ञान का दीपक जलाने वाला शिक्षक समाज हमेशा ही चुनावी ड्यूटी, जनगणना और अन्य सरकारी कार्य को बड़े ही मेहनत और लगन के साथ करता रहा है। इसके अलावा बड़ी संख्या में शिक्षकों को आज भी बीएलओ की ड्यूटी करनी पड़ रही है। ऐसे में स्कूली छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए शिक्षकों को SIR कार्य से मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए SIR अभियान महत्वपूर्ण है और इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है, लेकिन वर्तमान में सरकारी और एडेड स्कूल/ कॉलेज के शिक्षकों पर पहले से ही विद्यार्थियों की पढ़ाई समय पर पूरी कराने की बड़ी जिम्मेदारी है, ऐसे में उन पर चुनावी कार्य का अतिरिक्त बोझ डालने से न केवल उनकी मानसिक और शारीरिक परेशानियां बढ़ रही है, बल्कि विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। भवानजी ने सुझाव दिया कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं, कॉलेज के छात्रों, NGO और अन्य सरकारी विभागों के कर्मचारियों को एसआईआर अभियान में अवसर दिया जाए, जिससे कि शिक्षकों को पढ़ाई छोड़ बगैर कोई अतिरिक्त दबाव न डाला जाए, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ ही उनके भविष्य के साथ खिलवाड बंद हो।
मुंबई,। देश के प्रत्येक नागरिक को न्याय सुलभ रूप से उपलब्ध हो, न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या में कमी आए तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को गुणवत्तापूर्ण विधिक सहायता सहजता से प्राप्त हो, इस उद्देश्य से 'दर्द से हमदर्द तक (DSHT)' तथा 'सुप्रा लीगल फाउंडेशन' के संयुक्त तत्वावधान में 'जस्टिस फॉरवर्ड 2026 स्ट्रेंथनिंग लीगल एड, एम्पॉवरिंग फ्यूचर एडवोकेट्स' विषयक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विधिक सहायता व्यवस्था को अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ नवोदित अधिवक्ताओं में समाजोन्मुख दृष्टिकोण विकसित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर 'असेसमेंट स्टडी ऑफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम' शीर्षक महत्वपूर्ण अध्ययन रिपोर्ट का विमोचन किया गया। इस रिपोर्ट में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की वर्तमान स्थिति, न्यायालयों में लंबित मामलों के कारणों, विधिक सहायता व्यवस्था के समक्ष विद्यमान चुनौतियों तथा उसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक उपायों का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, भारत के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल अधिवक्ता प्रवीण फलदेसाई, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अधिवक्ता अनिल सिंह तथा 'दर्द से हमदर्द तक (DSHT)' के संस्थापक अधिवक्ता प्रकाश सालसिंगीकर उपस्थित थे। कार्यक्रम में विधि क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, विधि महाविद्यालयों के विद्यार्थियों तथा नवोदित अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। इस अवसर पर केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "'दर्द से हमदर्द तक' संस्था निःस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने का अत्यंत सराहनीय कार्य कर रही है। न्याय व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने में ऐसे प्रयासों का महत्वपूर्ण योगदान है। आज यहां उपस्थित युवा विधि विद्यार्थियों एवं नवोदित अधिवक्ताओं को देशबंधु सीआर दास जैसे महान विधिवेत्ता एवं स्वतंत्रता सेनानी के कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व में न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, गतिशील एवं आमजन के लिए सुलभ बनाने हेतु संचालित विभिन्न पहलों की सराहना की। 'दर्द से हमदर्द तक (DSHT)' संस्था पिछले कई वर्षों से समाज के वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तथा विभिन्न कारणों से वर्षों से कारागारों में निरुद्ध बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। संस्था पात्र अधिवक्ताओं के माध्यम से बंदियों को विधिक प्रतिनिधित्व उपलब्ध कराकर उन्हें न्याय दिलाने के लिए निरंतर प्रयाकार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए शासन, न्यायपालिका, विधि विशेषज्ञों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा युवा अधिवक्ताओं के सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए विधिक सहायता व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता भी व्यक्त की गई।
मुंबई। श्री जगन्नाथ मंदिर, साकीनाका अंतर्गत श्री जगन्नाथ सेवा मंडल द्वारा लगातार 34 वर्ष साकीनाका में सत्य नगर विभाग में श्री जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। हर वर्ष करीब 1 लाख श्रद्धालु मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण से दर्शन के लिए आते हैं। श्री जगन्नाथ रथयात्रा का आरंभ श्री जगन्नाथ मंदिर से होकर श्री गुंडीचा ( मौसीमां) मंदिर जाकर समाप्त हुई। श्री जगन्नाथ रथयात्रा में आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, विधायक दिलीप लांडे, नगरसेवक आमिर नसीम खान, पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावडे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश मांदळे, विनोद मुनि, सुरेंद्र सिंह, रणजीत मुनि, प्रमोद मुनि, उत्तम साहू, सुनील नायक, राधेश्याम पाणिग्रही, राम साहू, नीलांचल साहू उपस्थित थे। साकीनाका पुलिस द्वारा कड़ी और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
मुंबई। सायन कोलीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 173 में पिछले लगभग दो महीनों से लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या बनी हुई है। बार-बार बिजली जाने और लंबे समय तक आपूर्ति प्रभावित रहने के कारण स्थानीय नागरिकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार इस समस्या का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों के स्वास्थ्य एवं आराम तथा कामकाजी लोगों की दैनिक दिनचर्या पर पड़ रहा है। क्षेत्र के नागरिक लगातार BEST के फॉल्ट कंट्रोल विभाग में शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। कई बार शिकायत क्रमांक प्राप्त करने में भी लंबा समय लग जाता है। नागरिकों का आरोप है कि उन्हें बार-बार अनिक डिपो जाकर वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने की सलाह दी जाती है। इस संबंध में दिनांक 10 मई 2026 को BEST के विभागीय अभियंता सुधीर शाह एवं पाटिल के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में मा.नगरसेवक रामदास कांबले, युवा भीम सेना समिति के संस्थापक विनय जैसवार, कैलाश मौर्य तथा श्री अवध नारायण जैसवार सहित अन्य नागरिकों ने क्षेत्र की बिजली समस्या पर लगभग एक घंटे तक विस्तार से चर्चा की थी।
Jul 19 2026, 13:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.1k