चुनौतियों को स्वीकार कर लल्लन तिवारी ने सफलता के शिखर पर लहराया परचम

(शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार)

एक अच्छे व्यक्ति की पहचान उसके कर्म, विचारों और दूसरों के प्रति व्यवहार से होती है। उनकी मुख्य विशेषताओं में सच्चाई और ईमानदारी, दूसरों के सुख-दुख समझने की क्षमता (सहानुभूति), छोटों-बड़ों का सम्मान, बिना स्वार्थ के दूसरों की मदद करना, और अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेना शामिल हैं। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी एक ऐसे व्यक्तित्व का नाम है, जिन्होंने अपने कृतित्व से साबित कर दिया कि संघर्षों से डरने की बजाय उनका डटकर मुकाबला करना चाहिए। लल्लन तिवारी आज जिस मुकाम पर हैं, वह एक दिन की सफलता नहीं है। उसके पीछे एक लंबे संघर्ष की गाथा जुड़ी हुई है। परिस्थितियां और चुनौतियां कितनी भी कठिन रही हों, तिवारी जी ने कभी हार नहीं मानी। उन्हें मालूम था कि रात कितनी भी बड़ी हो, परंतु वह दिन के उजालों को नहीं रोक सकती। आज शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक,सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी उनका विशेष सम्मान है। भायंदर पूर्व के आरएनपी पार्क स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर समेत अनेक मंदिरों के निर्माण और जीर्णोद्धार उनका महत्वपूर्ण योगदान है। पैतृक गांव महुअर कला,चंदौली स्थित राहुल नॉलेज सिटी परिसर में स्थापित हो रही पिता श्री रामअधार तिवारी जी की भव्य प्रतिमा का काम तेजी से चल रहा है। लल्लन तिवारी का साफ मानना है कि माता-पिता के अंतःकरण से प्राप्त आशीर्वाद के बिना कोई भी व्यक्ति ना तो विकास कर सकता है और ना ही सुखपूर्वक  रह सकता है। आप राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित किसी भी कॉलेज या स्कूल के कार्यालय में जाएं तो आपको वहां श्री तिवारी जी के माता-पिता की भव्य तस्वीर दिखाई देगी। तिवारी जी किसी भी नए काम का शुभारंभ अपने माता-पिता की तस्वीर को श्रद्धा पूर्वक नमन करने के बाद ही करते हैं। उत्तर भारतीय समाज के बीच लल्लन तिवारी एक ऐसा सम्मानजनक नाम है, जिन्हें अपने बीच पाकर हर कोई धन्य हो जाता है।
लल्लन  तिवारी में सबसे अच्छी बात यह है कि वह अपने पास आने वाले हर व्यक्ति को धंधा/ बिजनेस के लिए प्रेरित करते हैं। यही नहीं उसे आगे बढ़ाने की दिशा में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं। आज आपको बहुत सारे ऐसे बिजनेसमैन मिलेंगे, जो साफ तौर पर स्वीकार करते हैं कि तिवारी जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से उनकी जीवन शैली बदल गई। तिवारी जी को चाहने वाले लोगों में सिर्फ उत्तर भारतीय ही नहीं अपितु मराठी,गुजराती मारवाड़ी समुदाय के लोग भी शामिल हैं। 20 जुलाई को लल्लन तिवारी का 77 वां जन्मदिन है। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी मीरा रोड में जोरदार तैयारी की गई है। राजनीति और समाज से जुड़े हुए तमाम लोगों को उनके जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार रहता है।
करणी सेना के महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता बने एड. जितेंद्र शुक्ला
मुंबई। हिंदुस्तान के सबसे बड़े हिंदू संगठन करणी सेना ने तेजतर्रार युवा अधिवक्ता एडवोकेट जितेंद्र रमाशंकर शुक्ला को महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। करणी सेना के महाराष्ट्र अध्यक्ष देवीचंद सिंह बारवाल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि एड. शुक्ल द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों और निर्भीकता के साथ हमेशा राष्ट्रीय विचारधारा का साथ देने की भावना को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी में परिवहन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रहे एड. जितेंद्र शुक्ला उच्च शिक्षित होने के साथ-साथ पूरे निर्भीकता के साथ अपनी बात रखते हैं। उन्हें करणी सेना का महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर समाज के प्रबुद्ध लोगों ने स्वागत किया है।
ईडन हाईस्कूल एंड कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया वनोत्सव
मुंबई । चांदिवली, सफेद पुल स्थित ईडन हाईस्कूल एंड कॉलेज में वनोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के महत्व पर आधारित एक आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता अनिल गलगली के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण, जैव विविधता, जल संरक्षण, जलवायु परिवर्तन तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर सुंदर मॉडल, पोस्टर एवं जागरूकता प्रदर्शित करने वाली प्रस्तुतियां प्रदर्शित कीं।
कार्यक्रम में अध्यक्ष रवि नायर, संध्या नायर, राहुल नायर एवं जगदीश कुंभार विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि केवल वृक्ष लगाना ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। वनोत्सव के इस आयोजन ने विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व को और अधिक सुदृढ़ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण एवं हरित पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था।
समाजसेवी मुकेश कुमार मासूम ने कुष्ठ आश्रम में 101 महिलाओं को वितरित कीं साड़ियां
खुर्जा। सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए प्रख्यात समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश कुमार मासूम ने खुर्जा के मोहल्ला तेलिया घाट स्थित कुष्ठ आश्रम में आयोजित विशेष सेवा कार्यक्रम में सहभागिता कर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।कार्यक्रम के दौरान मुकेश कुमार मासूम ने कुष्ठ आश्रम में निवास कर रही 101 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां भेंट कीं। वस्त्र प्राप्त कर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने भावुक होकर उनका आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर सैकड़ों असहाय, गरीब एवं निराश्रित पुरुषों को शॉल भेंट किए, जिससे समाज में सेवा, करुणा और मानवता का संदेश प्रसारित हुआ।
वस्त्र वितरण के उपरांत मुकेश कुमार मासूम ने आश्रम में रह रहे मरीजों एवं उनके परिवारों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना, स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आश्रमवासियों के उपचार, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए वे समय-समय पर चिकित्सीय एवं आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि "समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशियां लाना ही सच्ची मानव सेवा है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के आदर्शों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, मूल्यों एवं सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। 'अंत्योदय' के संकल्प को साकार करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद लोगों की सेवा ही सच्चे अर्थों में राष्ट्रसेवा है। इसी भावना के साथ वे निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से "नर सेवा ही नारायण सेवा" के संकल्प को चरितार्थ करने का प्रयास कर रहे हैं। मुकेश कुमार मासूम की इस मानवीय पहल की आश्रम प्रबंधन, स्थानीय नागरिकों तथा उपस्थित लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की। लोगों ने इसे केवल वस्त्र वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि संवेदनशील समाज निर्माण की दिशा में एक सार्थक और प्रेरणादायी पहल बताया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि मुकेश कुमार मासूम भारतीय जनता पार्टी से खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं। क्षेत्र में उनके निरंतर जनसंपर्क, सामाजिक सेवा कार्यों एवं जनहित के प्रति समर्पण को व्यापक जनसमर्थन और स्नेह प्राप्त हो रहा है।
कोविड काल में निःस्वार्थ सेवा देने वाले डॉ. विपिन रावत की स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक और कदम
मुंबई | चेंबूर, प्रतिनिधि।
चेंबूर (पश्चिम) के तिलक नगर स्थित नाविका होम्योपैथिक फार्मेसी का रविवार को विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, शुभचिंतक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और डॉ. विपिन रावत एवं उनके पूरे परिवार को नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति अपनी सुरक्षित, सौम्य एवं प्रभावी उपचार प्रणाली के लिए जानी जाती है। इसमें रोग के मूल कारण का उपचार करते हुए शरीर की प्राकृतिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। यही कारण है कि आज बड़ी संख्या में लोग। होम्योपैथिक उपचार पर विश्वास जता रहे हैं। डॉ. विपिन रावत लंबे समय से जनसेवा से जुड़े हुए हैं। कोविड-19 महामारी के कठिन दौर में उन्होंने अनेक जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ एवं हर संभव सहयोग प्रदान किया। उनकी समाज सेवा की भावना और मानवीय संवेदनाओं की लोगों ने खुले दिल से सराहना की। आज भी वे समाज के हित में हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर अनिल बारी, डॉ. रमेश, अशोक, चंदन सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक एवं समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. विपिन रावत एवं उनके परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और नए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।
माटुंगा में श्री पद्मावती माता के पूजन का विशेष कार्यक्रम सम्पन्न
मुंबई। धार्मिक आयोजन के अंतर्गत श्री पद्मावती माता के पूजन का विशेष नारायणजी शामजी वाडी, माटुंगा में रखा गया।नआयोजन के दौरान प्रतिदिन सुबह 'नवकाशी' और दोपहर में 'स्वाति वाचना' का आयोजन किया गया, जबकि शाम को 'प्रविहार' की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 6 लाख रुपये से अधिक की लागत से भोजन (धर्म क्षेत्र) की उत्तम व्यवस्था की गई।
सम्पूर्ण धार्मिक अनुष्ठान का लाभ 'यू.डब्ल्यू.वी. ग्रुप' (U.W.V. Group) द्वारा लिया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथी भाजपा आमदार कालीदास कोलंबकर, भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह व अन्य  कार्यक्रम सफल प्रबंधन दिग्विजय एकलव्य ने किया। इस आयोजन की जानकारी 'श्री धर्म भक्ति' के प्रमुख अमुल डेडिया द्वारा दी गई।
डॉ अनुरागी की पुस्तक का लोकार्पण एवं कवि गोष्ठी संपन्न
मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव‌ कुम्भ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में शनिवार 11 जुलाई 2026 को मुंबई मराठी प्रेस क्लब सभागार आजाद मैदान सी.एस.टी- मुंबई में डॉ अरुण प्रकाश मिश्र अनुरागी द्वारा रचित हेलो कामिनी नाटक एंव हुस्न का जादू गीत संग्रह का विमोचन एंव काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कवि यशपाल सिंह यस ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में लेखक एवं अभिनेता अरुण शेखर,डॉ दिनेश पाठक हिन्दी विभागाध्यक्ष एसआईईएस महाविद्यालय मुंबई तथा विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अभिनेता नंदकिशोर पंत उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही,संयोजन रामकुमार - आर.के.पब्लिकेशन निदेशक  तथा संचालन नरसिंह हैरान जौनपुरी व विनय शर्मा दीप ने किया।पुस्तक विमोचन पश्चात सभी अतिथियों ने पुस्तक पर वक्तव्य रखते हुए लेखक के लेखनी की सराहना करते हुए गीत संग्रह हुस्न का जादू एवं नाटक हेलो कामिनी दोनों को उत्कृष्ट बताया।उपस्थित सभी साहित्यकारों का सम्मान पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर किया गया।नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राही ने सुशील कुमार‌ शुक्ल 'नाचीज़' को ठाणे जिला अध्यक्ष एवं अरुण प्रकाश मिश्र अनुरागी को ठाणे जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया।पुस्तक विमोचन पश्चात दूसरे सत्र कविगोष्ठी का शुभारंभ किया गया जिसमें फतेह बहादुर सिंह, राकेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, राजकुमार प्रसाद, जौनपुर से रविन्द्र कुमार शर्मा दीप,वाराणसी से आलोक कुमार मौर्य, विनोद चतुर्वेदी, आत्मिक श्रीधर मिश्र,राम स्वरूप साहू, महेंद्र मिश्र, प्रभा शंकर शुक्ल, अश्विनी कुमार दुबे,नंदलाल क्षितिज, विनय सिंह विनम्र, पत्रकार रवि यादव,जनहित इंडिया पत्रकार मुन्ना यादव मयंक, सूर्यकांत शुक्ल, मनोज उरई, अधिवक्ता राजीव मिश्र, पत्रकार यशपाल शर्मा, बीनू संगम त्रिपाठी, संगम त्रिपाठी, गीता, लक्ष्मी यादव ओजस्विनी, रामजीत गुप्ता, पत्रकार नामदार राही,अल्हड़ असरदार, त्रिलोचन सिंह अरोरा, जयपुर से सतेन्द्र मोहन शर्मा मोहन, शिवदत्त शर्मा अश्क,गंगा शरण सिंह, अनुष्का सिंह,डॉ शारदा प्रसाद दुबे शरतचंद्र,सदाशिव चतुर्वेदी मधुर एवं सलीम सैयद उपस्थित थे।अंत में रामकुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
सनातन सुरक्षा सेना के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बने डॉक्टर नितिन गुप्ता
मुंबई।  सनातन और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित संगठन 'सनातन सुरक्षा सेना ' ने महाराष्ट्र में अपने संगठन का विस्तार करते हुए डॉ नितिन गुप्ता को मुंबई / महाराष्ट्र का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आधिकारिक तौर पर की गई। डॉक्टर नितिन गुप्ता की यह नियुक्ति सनातन सुरक्षा सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत श्री शुभम गोस्वामी जी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री विकास सिंह ठाकुर और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर्यन वर्मा की विशेष संस्तुति (अनुशंसा) के आधार पर की गई है। शीर्ष नेतृत्व ने डॉक्टर गुप्ता के नेतृत्व कौशल और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
डॉक्टर नितिन गुप्ता लंबे समय से समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए सक्रिय रहे हैं। पूर्व में उनके द्वारा किए गए कई महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यों के कारण जनता के बीच उनकी एक मजबूत पकड़ है। इसके साथ ही, उन्हें एक प्रखर हिंदूवादी नेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बड़े नेताओं में गिना जाता है।
इस नई जिम्मेदारी के मिलने पर डॉक्टर नितिन गुप्ता ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने और महाराष्ट्र में सनातन संस्कृति व सामाजिक सुरक्षा के कार्यों को और अधिक मजबूती देने का काम करेंगे। उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सनातन सुरक्षा सेवा के सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अग्रणी मिश्रा के प्रथम भरतनाट्यम मंचारोहण की जमकर की गई सराहना

ठाणे।  गडकरी रंगायतन में संस्कृति अकादमी ऑफ़ फाइन आर्ट्स के व्यवस्थापन एवं मार्गदर्शन में आज एक भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भरतनाट्यम प्रशिक्षण के बाद कुमारी अग्रणी रूचि मनीष मिश्रा को प्रमुख आचार्य श्रीमती आशा सुनील कुमार एवं अन्य आचार्यों के आशीर्वाद के साथ मेडल एवं स्नातक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना से हुई। तत्पश्चात अग्रणी, नेहा एवं अनुभूति द्वारा शारदा कौत्वम, जतिश्वरम, शिव पंचाक्षर स्त्रोतम, वर्णम, आदिदानो रंगा, दुर्गा स्तुति राम भजन एवं तिल्लाना की संगीतमय एवं मनमोहक नाट्य प्रस्तुति की गयी।अग्रणी द्वारा रामभजन में सीता स्वयंबर की एकल नाट्य प्रस्तुति पर प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा।भरतनाट्यम में अरंगेत्रम का शाब्दिक अर्थ मंच पर प्रथम बार आरोहण होता है। यह आयोजन एक स्नातक समारोह की तरह है जो बर्षों की कठिन मेहनत एवं प्रशिक्षण के बाद छात्र की व्यावसायिक यात्रा का प्रतीक है। कुमारी अग्रणी की यह यात्रा दस वर्षों में सम्पन्न हुई है। जिसमें अकादमी द्वारा पितृ पक्ष एवं मातृ पक्ष के परिजनों को आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रित किया गया था।  मंगलम नाट्य प्रस्तुति एवं हर-हर महादेव के उद्घोष से कार्यक्रम का  समापन हुआ। कार्यक्रम में पितृ पक्ष से दादा सुरेश चन्द्र देव नारायण मिश्र (सेवानिवृत शिक्षक )एवं दादी सुमित्रा ने अग्रणी को आशीर्वाद दिया। अन्य पारिवारिक सदस्यों में उमेश मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ,बदलापुर, जय प्रकाश मिश्र(सेवानिवृत मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक ) विजयप्रकाश मिश्र (सेकेण्डरी शिक्षक), गिरीश मिश्र(लान टेनिस कोच )हरीश, अजय, अवनीश-रानी मिश्र सभी सपरिवार, वशिष्ठ सपरिवार के साथ-साथ मातृ पक्ष से प्रेम नाथ मिश्र एवं राजेन्द्र नाथ मिश्र, श्रीमती रश्मि पाण्डेय, विश्वम्भर नाथ पाण्डेय सपरिवार,तथा अन्य सम्बन्धियों एवं उपस्थित शुभचिंतकों ने अग्रणी के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
हास्य कवि सुरेश मिश्र को मिलेगा पं. बाण पुरस्कार
मुंबई। महाकवि बाण प्रतिष्ठान द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला देश का प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार 'पं. बाण सम्मान' इस वर्ष मुंबई के लब्धप्रतिष्ठित हास्य कवि सुरेश मिश्र को पंद्रह जुलाई 2026 को देशभारती पब्लिक इंटर कॉलेज, राजाजीपुरम, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में प्रदान किया जाएगा जिसके तहत शॉल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र के साथ इक्यावन हजार रुपए नकद दिए जाएंगे, साथ ही देश के मूर्धन्य विद्वान व ओजरस के शिखर कवि पं. वेदव्रत वाजपेई के जन्म दिवस को गुरु पर्व के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर होने होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सुरेश मिश्र द्वारा रचित हिंदी साहित्य के इतिहास की प्रकाशित पहला डमरू छंद संग्रह डमरू शतक का विमोचन भी किया जाएगा।यह घोषणा देशभारती पब्लिक इंटर कालेज के संस्थापक पंडित वेदव्रत वाजपेई ने एक प्रेस कांफ्रेंस में की। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। सुरेश मिश्र की अब तक आठ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।उनकी रचित कविता 'नदी की पुकार' कक्षा नौवीं (लोकवाणी) में और 'मां-बाप से बढ़कर कोई भगवान नहीं है' कक्षा छठवीं (बांग्ला भारती) में महाराष्ट्र के शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में शामिल है। इन्हें साहित्य अकादमी सहित दर्जनों प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनुव्रत वाजपेई ने तमाम साहित्य रसिकों से इस साहित्यिक यज्ञ में उपस्थित रहने का आवाहन किया है।