गया को मिली आधुनिक ईएनटी सुविधा की सौगात, एपी कॉलोनी में सत्यार्थी ईएनटी क्लिनिक का भव्य शुभारंभ
कान, नाक, गला एवं हेड-नेक से संबंधित बीमारियों का होगा इलाज
गया। शहर के गया कॉलेज मोड़ स्थित वी-मार्ट 3, एपी कॉलोनी में सत्यार्थी ईएनटी क्लिनिक का भव्य शुभारंभ पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों, चिकित्सकों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
क्लिनिक में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विक्रम सत्यार्थी (एमबीबीएस, एमएस ईएनटी) द्वारा कान, नाक, गला एवं हेड-नेक से संबंधित बीमारियों का आधुनिक तकनीक से इलाज किया जाएगा। उद्घाटन के मौके पर डॉ. विक्रम सत्यार्थी ने बताया कि वह चार वर्ष पहले भी गया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद एक वर्ष तक जमुई और फिर पुनः गया के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्होंने यहां अपनी सेवा शुरू करने का निर्णय लिया।
![]()
उन्होंने कहा कि सत्यार्थी ईएनटी क्लिनिक में कान, नाक और गले से जुड़ी सभी प्रकार की बीमारियों की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध है। यहां अत्याधुनिक मशीनों की मदद से कान से पानी आना, कान के परदे में छेद होना, कान की हड्डी गलना, सुनने में परेशानी, साइनस, टॉन्सिल और गले की अन्य बीमारियों का इलाज किया जाएगा। साथ ही ईएनटी से जुड़े ऑपरेशन और सर्जरी की भी व्यवस्था रहेगी।
क्लिनिक की विशेषता यह है कि यहां दूरबीन (एंडोस्कोपी) द्वारा जांच की आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे मरीजों की बीमारी का सटीक निदान संभव होगा। शहरवासियों ने इस नई स्वास्थ्य सुविधा का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे गया और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।



गया: गया शहर के ए.पी. कॉलोनी स्थित बौधायन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के भव्य उद्घाटन समारोह में शिक्षा, रोजगार और बिहार के गौरव को लेकर प्रेरणादायक संदेशों की गूंज सुनाई दी। समारोह का उद्घाटन मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव, कॉलेज के चेयरमैन कैप्टन राज कुमार सिंह, निदेशक डॉ. नेहा राज सिंह तथा संस्थान के बोर्ड सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
गया: गया शहर में स्वास्थ्य जगत से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। अर्श हॉस्पिटल प्रबंधन ने चिकित्सक डॉ. टी शर्मा की शैक्षणिक डिग्रियों, प्रमाणपत्रों और अन्य दस्तावेजों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन की ओर से मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) को एक विस्तृत आवेदन सौंपा गया है, जिसमें कई बिंदुओं पर जांच कराने का अनुरोध किया गया है।
गया: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक गया जिला युवा अध्यक्ष उत्सव सेठ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
गया। अतरी विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात के रूप में खिजरसराय प्रखंड के देवगांव में 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर का शिलान्यास 15 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इसकी जानकारी अतरी विधायक रोमित कुमार ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों होगा। इस परियोजना से न केवल गया जिला बल्कि पूरे मगध प्रमंडल के युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।
गया। भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली गया ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी बौद्धिक पहचान का परचम लहराया है। जेईई एडवांस 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR)-1 हासिल कर इतिहास रचने वाले शुभम कुमार समेत 18 सफल छात्रों का शहर के हरिदास सेमिनरी ऑडिटोरियम में भव्य सम्मान किया गया। ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल गुरुकुल द्वारा आयोजित फेलिसिटेशन सेरेमनी में छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाया गया और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।
गया: विश्व रक्तदाता सप्ताह के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASI) गया चैप्टर द्वारा गुरुवार को आईएमए हॉल, गया में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदान के इस मानवीय अभियान ने समाज को यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है।
गया: गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी डेल्हा मोहल्ले की निवासी रूबी खातून ने अपनी पुश्तैनी जमीन को बचाने के लिए जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं नगर प्रखंड के अंचलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भू-माफियाओं के इशारे पर उन्हें और उनके परिवार को उनकी ही जमीन से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है।

3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.8k