चक धूम-धुम में गूंज रही लोकसंस्कृति की थाप: बच्चे सीख रहे झिझिया, होजागिरी और बंगला लोकनृत्य
गया। गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक और यादगार बनाने के उद्देश्य से बिहार बाल भवन किलकारी, गया के गेवाल बिगहा परिसर में आयोजित समर कैंप “चक धूम-धुम” बच्चों के लिए सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने का बड़ा मंच बन गया है। 1 जून से 20 जून तक चलने वाले इस विशेष समर कैंप में लगभग 100 बच्चे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं और देश के विभिन्न राज्यों की लोककलाओं एवं सांस्कृतिक परंपराओं से रूबरू हो रहे हैं।
![]()
कैंप की सबसे खास गतिविधियों में लोकनृत्य प्रशिक्षण शामिल है। नृत्य प्रशिक्षक गौतम कुमार गोलू बच्चों को बिहार का प्रसिद्ध झिझिया नृत्य, त्रिपुरा का पारंपरिक होजागिरी नृत्य और बंगाल का लोकप्रिय बंगला लोकनृत्य सिखा रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को केवल नृत्य की मुद्राएं और ताल ही नहीं सिखाई जा रही हैं, बल्कि इन लोकनृत्यों के इतिहास, महत्व और उनसे जुड़ी सांस्कृतिक परंपराओं की जानकारी भी दी जा रही है।
कैंप में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है। विभिन्न आयु वर्ग के बच्चे एक साथ अभ्यास कर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। लोकनृत्य सीखते हुए बच्चे भारतीय संस्कृति की विविधता को समझ रहे हैं और अलग-अलग राज्यों की लोक परंपराओं के बारे में जान रहे हैं। प्रशिक्षकों का मानना है कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, सामूहिक कार्य करने की क्षमता और मंच पर प्रदर्शन करने का साहस विकसित होता है।
प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक राजीव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना और उनकी छिपी प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें उचित मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में बच्चों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना बेहद जरूरी है और ऐसे कार्यक्रम इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी आकाश कुमार ने कहा कि लोककला और लोकसंस्कृति के संरक्षण में नई पीढ़ी की भागीदारी आवश्यक है। जब बच्चे बचपन से ही अपनी संस्कृति और परंपराओं को समझेंगे, तभी वे भविष्य में इनके संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूक बनेंगे। नृत्य प्रशिक्षक गौतम कुमार गोलू ने बताया कि लोकनृत्य हमारी सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य हिस्सा हैं। इनके माध्यम से बच्चों को भारत की विविध संस्कृति, लोकजीवन और परंपराओं को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि कैंप में नृत्य के अलावा संगीत, चित्रकला, नाटक, क्राफ्ट और अन्य रचनात्मक गतिविधियों का भी नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
समर कैंप में बच्चों की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए पंजीकरण प्रक्रिया अभी भी जारी है। इच्छुक बच्चे 15 जून तक अपना नामांकन करा सकते हैं। “चक धूम-धुम” समर कैंप न केवल बच्चों की गर्मी की छुट्टियों को सार्थक बना रहा है, बल्कि उन्हें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर एक नई पहचान भी दे रहा है।



गया: गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में निगरानी की टीम ने बुधवार को एक चौकीदार को 9000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चौकीदार की पहचान मनीष कुमार के रूप में की गई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, क्योंकि इस घूसकांड के तार सीधे थाने के एक सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (ASI) से जुड़े हुए हैं।
गया: गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में शादी के कुछ घंटे बाद ही दुल्हन और उनके परिजन गायब हो गए. पीड़ित दूल्हे ने इस ठगी बताते हुए बेलागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है. राजस्थान के टोंक जिले के निवासी संजय पटवा अपने परिवार के साथ दरियापुर गांव शादी करने पहुंचे थे. आरोप है की शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन पांच के बीच पैसे का लेनदेन हुआ था. दूल्हे ने दुल्हन को मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल और अन्य शादी का सामान दिए.
गयाजी। शहर के एक निजी होटल में एबी टीवीएस एवं मां मुंडेश्वरी टीवीएस के संयुक्त तत्वावधान में टीवीएस रेडर की मेगा डिलीवरी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक ही दिन में 51 से अधिक ग्राहकों को नई टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल की चाबी सौंपकर वाहन डिलीवरी की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया।
गया। मगध क्षेत्र के स्वास्थ्य जगत के लिए गर्व और उपलब्धि का एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रकाश मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल गया में पहली बार Pancreatic Pseudocyst जैसी जटिल बीमारी का सफल ऑपरेशन कर चिकित्सा क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। इस सफल सर्जरी के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी स्थिति संतोषजनक बताई जा रही है।
गया: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी को बिहार विधान परिषद (एमएलसी) द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर गया जिला कार्यकारी जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष उत्सव सेठ ने उनसे मुलाकात कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
गयाजी। युवा संगठन की मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर एक महत्वपूर्ण चर्चा आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान गया जी कार्यकारी जिलाध्यक्ष (युवा) उत्सव सेठ ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जोड़कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकें।
गया। शिक्षा के क्षेत्र में गया जिले के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। जेईई एडवांस 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर पूरे देश में बिहार का नाम रोशन करने वाले शुभम कुमार के सम्मान में गया शहर के बिसार तालाब स्थित ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जेईई एडवांस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले 18 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे गया जिले को गौरवान्वित किया है।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.7k