सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग
जहानाबाद। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना द्वारा आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर मंगलवार को ग्राम प्लेक्स भवन में जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। ब्रीफिंग में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे परीक्षा केंद्रों पर पूरी सतर्कता और सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तथा किसी भी परिस्थिति में कदाचार को बढ़ावा न मिलने दें।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं जुटने दी जाए तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अवैध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ब्रीफिंग के दौरान यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों की निगरानी तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले भ्रामक संदेशों, अफवाहों एवं फर्जी सूचनाओं पर विशेष नजर रखें और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करें।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, निष्पक्षता एवं सजगता के साथ करने का आह्वान किया, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।



जिला अग्निशमन पदाधिकारी सोनल स्नेही के नेतृत्व में निजी अस्पतालों का निरीक्षण, फायर एनओसी और सुरक्षा उपकरण अनिवार्य।
जहानाबाद मध्य प्रदेश में 5 से 8 जून 2026 तक आयोजित होने वाली 48वीं नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में बिहार की टीम पूरे जोश, आत्मविश्वास और जीत के इरादे के साथ भाग लेने जा रही है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास करता है। सीमित संसाधनों के बावजूद बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है।
जहानाबाद के सदर प्रखंड अंतर्गत सिकरिया पंचायत के भेवर गांव में “ग्लासेस फॉर लाइवलीहुड” परियोजना के तहत महिलाओं के लिए नेत्र जांच एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। डीबीएस और पीसीआई के सहयोग से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य 35 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं में बढ़ रही निकट दृष्टि दोष की समस्या का समाधान कर उन्हें दैनिक कार्यों में सहूलियत प्रदान करना है। सदर प्रखंड के भेवर गांव में प्रयत्न नारी शक्ति महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्घाटन पीसीआई के प्रोग्राम मैनेजर एजाज अहमद, संघ अध्यक्ष नीतू कुमारी, डीबीएस के देवांजन शर्मा तथा जिला परिषद अध्यक्ष अभिषेक रंजन उर्फ सोनू राधे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में करीब 300 से 350 महिलाओं की आंखों की जांच की गई तथा जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। मौके पर समिति के एफडीई संतोष कुमार ने बताया कि 35 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में अक्सर निकट दृष्टि दोष की समस्या होने लगती है, जिससे उन्हें सिलाई-कढ़ाई, खाना बनाने, पढ़ने-लिखने और अन्य घरेलू कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने बताया कि “ग्लासेस फॉर लाइवलीहुड” परियोजना का उद्देश्य महिलाओं को बेहतर दृष्टि उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को आसान बनाना है। यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और आजीविका से सीधे तौर पर जुड़ी हुई है।निःशुल्क चश्मा मिलने के बाद महिलाओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में समिति की लेखपाल रुक्मिणी देवी, चंद्रकांत, दीपक कुमार, गायत्री देवी, नीलू देवी तथा पीसीआई के प्रोजेक्ट एसोसिएट संदीप कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
जहानाबाद: एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने, सादगी अपनाने और छोटी दूरी के लिए पैदल चलने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जहानाबाद में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के लंबे काफिले ने लोगों के बीच चर्चा और व्यंग्य को जन्म दे दिया है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में करीब 200 गाड़ियों का काफिला शामिल था, जिसे लेकर आम लोगों के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहानाबाद में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी का लंबा काफिला लोगों के आकर्षण और चर्चा का केंद्र बना रहा। नेताओं, अधिकारियों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं की गाड़ियों से सड़कें इस तरह भर गईं कि लोगों ने इसकी तुलना शाही बारात से कर डाली। ऊपर से ऊंट और घोड़ों की मौजूदगी ने माहौल को और भी राजसी बना दिया। स्थानीय लोगों ने इसे लेकर सोशल मीडिया और चौक-चौराहों पर जमकर तंज कसे। लोगों का कहना था कि एक तरफ आम जनता महंगे पेट्रोल-डीजल के बीच खर्च का हिसाब लगा रही है, वहीं दूसरी तरफ वीआईपी काफिलों की लंबाई सादगी के संदेश पर सवाल खड़े कर रही है। लोगों के बीच व्यंग्य की पंक्तियां भी खूब चर्चा में रहीं—
“जनता पैदल चल रही, नेता काफिले संग,
वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, प्रिंसिपल को जारी होगा शो-कॉज नोटिस।
घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों को भूलकर स्कूल को ही पिकनिक स्पॉट बना रहे हैं।

उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में उनका हरसंभव सहयोग आगे भी मिलता रहेगा। सांसद के आगमन पर ग्रामीणों और यज्ञ समिति के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बताया गया कि महायज्ञ का आयोजन 15 मई तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में आचार्य भूषण मिश्रा के प्रवचन श्रद्धालुओं को अध्यात्म और धार्मिक मूल्यों से जोड़ रहा है। रात्रि में रामलीला और रासलीला का मंचन भी किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। गांव में चारों ओर भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है और दूर-दूर से श्रद्धालुओं का लगातार आगमन हो रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव कुमार, अर्जुन कुमार, धनेश कुमार,नागेंद्र कुमार, रोशन कुमार, लालू कुमार समेंदर कुमार, विनोद यादव समेत
Jun 23 2026, 21:58
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1