देवघर-खेल सिर्फ मैदान पर पसीना बहाने का नाम नहीं है, बल्कि यह हमें समाज और प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना भी सिखाता है-डॉ सुनील खवाड़े।
देवघर: जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ने पौधारोपण के साथ किया 'अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह' का शंखनाद देवघर (झारखंड): खेल सिर्फ मैदान पर पसीना बहाने का नाम नहीं है, बल्कि यह हमें समाज और प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना भी सिखाता है। आज 'अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह' के अवसर पर हमारे द्वारा किया गया पौधारोपण इस बात का प्रतीक है कि एक स्वस्थ शरीर तभी संभव है जब हमारा पर्यावरण भी स्वस्थ और हरा-भरा हो। हमारा उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना नहीं, बल्कि युवाओं में खेल भावना (Sportsmanship) के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक स्वच्छता की आदत डालना भी है। नंदन पहाड़ लेक का सफाई अभियान इसी सोच का हिस्सा है। मैं जिले के सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और युवाओं से अपील करता हूँ कि वे इस ओलंपिक सप्ताह से जुड़ें, खेलें, और अपनी धरती को सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस विशेष सप्ताह की शुरुआत जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े, सचिव चंदना झा, प्लानिंग कमेटी के अध्यक्ष आशीष झा और कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर की। पर्यावरण और खेल को एक साथ जोड़ने का यह अभियान आगामी 28 जून तक निरंतर चलेगा। इस गरिमामयी अवसर पर खेल जगत की प्रमुख हस्तियाँ भी मौजूद रहीं, जिनमें एथलेटिक्स कोच दीपक यादव, बैडमिंटन के राष्ट्रीय खिलाड़ी अंकेश कुमार ,रजनीश कुमार,कुणाल कुमार और कबड्डी कोच आलोक कुमार ने भी पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। सप्ताह भर खेल की मचेगी धूम, नंदन पहाड़ लेक की होगी सफाई* इस ओलंपिक सप्ताह के दौरान युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए कई खेल प्रतियोगिताओं का खाका तैयार किया गया है। पूरे सप्ताह में कबड्डी, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, स्विमिंग और पेंटिंग जैसी विविध स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही, सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए संघ द्वारा नंदन पहाड़ लेक की विशेष सफाई का अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि खेल के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश भी जन-जन तक पहुँचे।
देवघर-भाजपा ग्रामीण मंडल के द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
देवघर: आज 23 जून 2026 को भारतीय जनता पार्टी के देवघर ग्रामीण मंडल द्वारा मंगलवार को कोलाबाद में मंडल अध्यक्ष निरंजन देव की अगुवाई में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया जिसमें मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया उपस्थित थें l इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्रवादी विचारों को स्मरण किया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी पंकज सिंह भदौरिया ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया. उन्होंने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे के संकल्प को लेकर संघर्ष किया और राष्ट्र की एकता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. उनका जीवन आज भी युवाओं और राष्ट्रभक्तों के लिए प्रेरणा का स्रोत है l उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे डॉ मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं l कार्यक्रम मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष निरंजन देव, उत्तम शर्मा, प्रवीण कुमार राय, बलबीर राय,नीरज गुप्ता, संतोष कुमार मिश्रा, मितन पंडित,दिलीप सिंह,प्रदीप राय मुन्ना, पपलू राउत, शुभेंदु सुमन अमित आदि भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे l
देवघर-पुण्यतिथि पर स्वर्गीय संजय गांधी को श्रद्धांजलि, युवा चेतना के क्रांतिकारी प्रतीक थे स्वर्गीय संजय गांधी।
देवघर: 23 जून 2026 झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर युवाओं के हृदय सम्राट स्वर्गीय संजय गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय गांधी युवा चेतना के प्रतीक एवं आदर्श थे। उनके ओजस्वी व्यक्तित्व एवं कृतित्व ने युवा वर्ग की सोच में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया था। अपने जीवन काल में ही उन्होंने युवाओं एवं छात्रों को आत्म निर्भर होने तथा राष्ट्र के नव निर्माण हेतु संघर्ष करने की जो प्रेरणा दी थी युवाओं एवं छात्रों को उसे अपने जीवन में समावेश करने की जरूरत है और यही स्वर्गीय संजय गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल।
देवघर-के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सिकंदर सिंह को IMA डॉक्टर्स डे अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा।
देवघर: के मशहूर चिकित्सक डॉक्टर सिकंदर सिंह को भारतीय चिकित्सा जगत के प्रतिष्ठित सम्मान IMA डॉक्टर्स डे अवॉर्ड 2026 से नवाजा जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के दिल्ली स्थित मुख्यालय से की गई है। भारत में हर वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। यह दिन देश के प्रसिद्ध चिकित्सक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. विधान चंद्र राय की जन्मतिथि व पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जाता है। IMA द्वारा यह सम्मान उन चिकित्सकों को दिया जाता है जिन्होंने समाज में रोगियों की निस्वार्थ सेवा की हो और चिकित्सा क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। डॉ. विधान चंद्र राय के आदर्शों को याद करते हुए हर वर्ष यह पुरस्कार किसी योग्य चिकित्सक को प्रदान किया जाता है। इस वर्ष का सम्मान 2026 के लिए यह सम्मान देवघर (झारखंड) के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सिकंदर सिंह को उनके चिकित्सा क्षेत्र में दीर्घकालीन समर्पित सेवा के लिए दिया जा रहा है। डॉ. सिंह लंबे समय से देवघर और आसपास के क्षेत्रों में गरीब-आम जनता की सेवा कर रहे हैं और चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। IMA के अनुसार, डॉ. सिकंदर सिंह की चिकित्सकीय कुशलता, रोगियों के प्रति संवेदनशीलता और चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने के निरंतर प्रयासों को देखते हुए उन्हें इस वर्ष का अवॉर्ड चुना गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान 18 जुलाई 2026 को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। समारोह में IMA के वरिष्ठ पदाधिकारी, चिकित्सा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और अन्य प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहेंगी।
देवघर-झारखंड प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष विश्वनाथ रवानी के नेतृत्व में कृषि विज्ञान केंद्र सुजनी मैं एक दिवसीय कार्यशाला।
देवघर: झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के निर्देशानुसार 22 जुन 2026 को जैविक खेती एवं मोटे अनाज प्रोत्साहन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र सुजानी देवघर में आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ रवानी ने किया। जिसमें किसानो को उन्नत खेती कम समय में फसल तैयार होना एवं मोटे अनाज के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर विवेक कश्यप ने किसानों को विस्तृत रूप से जानकारी दी साथ में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा  विश्वनाथ रामानी ने जैविक खेती पर किसानों को जानकारी दिया पूर्व विधायक नारायण दास ने भी किसानों को जैविक खेती के बारे में जानकारी दिया एवं जिला अध्यक्ष  सचिन रवानी ने भी किसानों को मोटे अनाज के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम में जिला प्रभारी अंजनी तिवारी जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदोरिया जिला मंत्री मनोज मिश्रा BTM शशांक शेखर मीडिया प्रभारी  दिगंबर रामानी किसान मोर्चा प्रदीप वर्मा कार्यालय प्रभारी किसान मोर्चा एवं किसानों ने भाग लिया।
देवघर-भारतीय जनता पार्टी के सत्संग नगर मंडल की एक बैठक मंडल अध्यक्ष रमेश राय की अध्यक्षता में हुई।
देवघर: 22 जून 2026 को भारतीय जनता पार्टी के सत्संग नगर मंडल की एक बैठक मंडल अध्यक्ष रमेश राय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रभारी के रूप में प्रदेश कार्य समिति सदस्य रीता चौरसिया एवं जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया एवं विजया सिंह उपस्थित थें l बैठक में संगठन विस्तार, केंद्र सरकार के 12 सालों के जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस 23 जून को मनाने तथा मेरा बूथ सबसे मजबूत को लेकर विचार विमर्श किया गया l बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य रीता चौरसिया एवं जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया एवं विजया सिंह, मंडल अध्यक्ष रमेश राय,मुन्ना सिंह, संध्या कुमारी,रमेश सिंह, शुभेंदु सुमन अमित, शिवनाथ सिंह, बबलू बरनवाल ,मृत्युंजय सिंह, सरिता बरनवाल, प्रेमलता बरनवाल, अमित ठाकुर, संजीव कुमार, सोनू कुमार, सिकंदर महथा, सम्पा घोष, मनोज सिंह, कमल कश्यप, कुमार सौरभ, दिनेश बरनवाल, मनोज कुमार सिंह, अनिल कुमार, अरुण कुमार,सुशील कुमार,गोलू, बरसत आदि भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे l
देवघर-केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने झूठे वादे करने में कीर्तिमान स्थापित किया।
देवघर: 22 जून 2026 झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने 12 वर्षों के शासनकाल में झूठ बोलने और झूठे वादे करने में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। श्री कुमार ने कहा चाहे युवाओं को प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का मामला हो, महंगाई कम करने का मामला हो, विदेश से काला धन लाकर प्रत्येक नागरिक के खाते में 15 लाख रुपया जमा करने का वादा हो या किसानों की समस्याओं से संबंधित मामला हो सभी वादे झूठे एवं खोखले ही साबित हुए हैं। श्री कुमार ने कहा कि यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इस देश की जनता को झूठे वादे का सब्जबाग दिखाकर सिर्फ छलने और ठगने का काम किया है। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल
देवघर 21 जून 2026 को भारतीय जनता पार्टी के देवघर ग्रामीण मंडल की एक बैठक मंडल अध्यक्ष निरंजन देव की अध्यक्षता में हुई।
देवघर: आज दिनांक 21 जून 2026 को भारतीय जनता पार्टी के देवघर ग्रामीण मंडल की एक बैठक मंडल अध्यक्ष निरंजन देव की अध्यक्षता में हुई जिसमें प्रभारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया उपस्थित थें l बैठक में संगठन विस्तार, केंद्र सरकार के 12 सालों के जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस 23 जून को मनाने तथा मेरा बूथ सबसे मजबूत को लेकर विचार विमर्श किया गया l बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष निरंजन देव, विपिन देव, नीरज गुप्ता, उत्तम शर्मा, भूषण सोनी, शुभेंदु सुमन अमित, विभीषण राअत, रणजीत मिश्रा, कुमार मारुति नंदन, सत्यम कुमार देव, राजेश देव, विजय भास्कर, परमहंस देव, सुशील राय, हरि यादव, सौरभ कुमार दुबे, संजीत कुमार सिंह, रौनक देव आदि भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे l
देवघर-बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा योग दिवस पर छात्र एवं शिक्षकों के बीच डाबर का ग्लूकोस का वितरण किया गया।
देवघर: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ वेलफेयर सोसायटी द्वारा संस्था सचिव डॉ मनोज कौशिक आचार्य के निर्देश पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय गिधैया देवीपुर में सैकड़ों बच्चों ने योग कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों के एवं छात्रों के बीच डाबर कंपनी का 450 ग्राम के ग्लुकोज़ का सैकड़ों पैकेट इम्यूनिटी बुस्टप के तौर पर वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जितजोरी पंचायत के मुखिया सुभाष यादव ने बच्चों को योग का महत्व बताया एवं इसे अपने दिनचर्या में शामिल कर अपनाने का आह्वान किया संस्था की ओर सदस्य राजकुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।
देवघर-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डिवाइन पब्लिक स्कूल 10+2 में हुआ योगाभ्यास।
देवघर: आज 21 जून 2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डिवाइन पब्लिक स्कूल 10+2 में उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम के अभ्यास से हुई, जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता किरण ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से शांत तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली में नियमित योग एवं प्राणायाम अपनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने के संकल्प के साथ किया गया। विद्यालय परिवार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वस्थ जीवनशैली एवं "योग करें, निरोग रहें" का संदेश समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया।