देवघर-भारतीय स्टेट बैंक के 70वां स्थापना दिवस के उपलक्ष में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन।
देवघर:
20 जून 2026 भारतीय स्टेट बैंक, देवघर द्वारा बैंक के 70वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में SBILD, देवघर परिसर में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित इस शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा मानवता की सेवा के लिए 40 यूनिट रक्तदान कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देवघर एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में थैलेसीमिया से पीड़ित मरीज नियमित रूप से रक्त पर निर्भर रहते हैं। ऐसे मरीजों के लिए प्रत्येक यूनिट रक्त अत्यंत मूल्यवान होता है। उन्होंने कहा कि समाज को निरंतर रक्त की आवश्यकता है और भारतीय स्टेट बैंक सदैव सामाजिक सरोकारों एवं जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।
यह रक्तदान शिविर भी बैंक की उसी सेवा भावना का सशक्त प्रतीक है। रक्तदान शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय कार्यालय, देवघर की प्रबंधक (मानव संसाधन) प्रीति सोनल द्वारा रक्तदान कर किया गया। उल्लेखनीय है कि उन्होंने अपने जीवन का पहला रक्तदान इसी अवसर पर किया। उनके इस प्रेरणादायक कदम ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रक्तदान हेतु प्रोत्साहित किया तथा पूरे कार्यक्रम में विशेष उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर SBILD, देवघर के निदेशक अखिलेश कुमार झा, सहायक महाप्रबंधक सुनील कुमार, सहायक महाप्रबंधक एवं पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार झा, विभू प्रकाश, मिथलेश कुमार, मुन्ना कुमार झा, धीरज कुमार सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में रक्तदाताओं में प्रमुख रूप से प्रीति सोनल, कन्हाई कुमार, रवि सौरभ, सागर कुमार, अमरदीप भारती, अभिजीत महतो, शुभम कौशिक, प्रताप कुमार झा,नवानंद सिंह, अमन कुमार, अमित कुमार सिन्हा, रतन राउत, गौरव आनंद, विभू प्रकाश, आकाश द्विवेदी, चंदन कुमार, योगेन्द्र नारायण सिंह, अमोल कुमार, समीर कुमार मिश्रा, अभिनंदन कुमार राउत, अमित कुमार मोदी, रंजन कुमार अमन, शुभम कुमार, राजेश सिन्हा, कुमार अवधेश,अविनाश कुमार,नरोत्तम, बी. अंशुमन, नयन कुमार गुप्ता, दीपक कुमार शर्मा, अमित कुमार झा, अंकित कुमार, अभय प्रकाश, राकेश कुमार सिंह,शिवम सिंह परिहार, ब्रजेश पति सहाय, सपना, पृथ्वीराज भगत एवं धारावत संजीव सहित अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान किया। देवघर जोन के उप महाप्रबंधक (DGM) एस. सत्यानारायण राव इस अभियान के अभिभावक एवं प्रेरणास्रोत रहे, जिनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से यह सामाजिक पहल सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उनके नेतृत्व में बैंक द्वारा समय-समय पर जनहित एवं समाज सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। वक्ताओं ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान कई जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचा सकता है। विशेष रूप से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों, दुर्घटना पीड़ितों तथा गंभीर रोगियों के लिए रक्तदान किसी जीवनदान से कम नहीं है। इस आयोजन ने एक बार फिर सिद्ध किया कि भारतीय स्टेट बैंक केवल वित्तीय सेवाएं प्रदान करने वाला संस्थान नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता एवं सेवा भावना के साथ निभाने वाला संगठन भी है। बैंक की यह पहल मानवीय मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण के प्रति उसकी अटूट निष्ठा को प्रतिबिंबित करती है। “रक्तदान महादान है — आपका एक छोटा-सा योगदान किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद और नई मुस्कान ला सकता है।”
Jun 21 2026, 14:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k