हार से घबराएं नहीं खिलाड़ी : सुनील- इंडोर स्टेडियम में योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
देवघर:
योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन देवघर की ओर से इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का समापन गुरुवार को हो गया। इस अवसर पर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सह जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े और डीएसओ संतोष कुमार उपस्थित रहे। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि हार से घबराएं नहीं, इससे खेल में जीत की ललक मजबूत होती है। हार एक सबक, भविष्य के आयोजन में खिलाड़ी व बेहतर प्रदर्शन करते हैं। विजेताओं को भी डॉ. सुनील खवाड़े ने नसीहत देते हुए कहा कि आगे और बेहतर प्रदर्शन कर देवघर और झारखंड का नाम रौशन करें। वहीं जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए योग को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।विजयी प्रतिभागियों को डॉ. सुनील खवाड़े और डीएसओ संतोष कुमार ने मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर रूपा श्री, संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, सचिव ऋषि राज सिंह, संजय मालवीय, कोषाध्यक्ष राजश्री मालवीय, धर्मेंद्र देव समेत कई लोग मौजूद थे। राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए चयन :- जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने अलग-अलग योगासन इवेंट में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने हिस्सा लेकर योग कला का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले का चयन राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों में सुधांशु कुमार, आदित्य कुमार, संजीवनी, सुरभि गुप्ता, सुमन खरीदार, सानिया ठाकुर, तृप्ति कृष्णा, उत्सव आनंद, गुलशन कुमार, पवन कुमार, अर्जुन कुमार, आकृति कुमारी, वर्षा कुमारी, अंश एवं उदित कुमार यादव सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। सभी चयनित खिलाड़ी नेतरहाट में 24, 25 व 26 जून को होने वाली राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में देवघर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खिलाड़ियों ने की शिरकत :- 10 से 14 आयु वर्ग (बालिका वर्ग) में सुरभि गुप्ता ने प्रथम स्थान, प्रगति कुमारी ने द्वितीय स्थान एवं सुमन खरीदार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10 से 14 आयु वर्ग (बालक वर्ग) में सुधांशु कुमार प्रथम, उदित यादव द्वितीय एवं अभय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 14 से 18 आयु वर्ग (बालिका वर्ग) में सानिया ठाकुर ने प्रथम स्थान, तृप्ति कृष्णा ने द्वितीय एवं मुस्कान कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 14 से 18 आयु वर्ग (बालक वर्ग) में उत्सव आनंद प्रथम एवं गुलशन कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। 18 से 28 आयु वर्ग (बालिका वर्ग) में शांति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 18 से 28 आयु वर्ग (बालक वर्ग) में पवन कुमार प्रथम एवं अर्जुन कुमार माता द्वितीय स्थान पर रहे। इसके अलावा आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में 10 से 14 आयु वर्ग बालिका वर्ग में संजीवनी कुमारी प्रथम, आकृति कुमारी द्वितीय एवं वर्षा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। 14 से 18 आयु वर्ग बालक वर्ग में उत्सव आनंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 14 से 18 आयु वर्ग बालिका वर्ग में तृप्ति कृष्णा प्रथम एवं सानिया ठाकुर द्वितीय स्थान पर रहीं। आर्टिस्टिक पेयर इवेंट में 10 से 14 आयु वर्ग बालिका वर्ग में आकृति एवं संजीवनी की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वर्षा एवं सृष्टि की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही। 10 से 14 आयु वर्ग बालक वर्ग में अंश एवं उदित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नेशनल डेवलपमेंट कैटेगरी में बालक वर्ग में रक्षित चंद्र झा प्रथम, ओम कुमार द्वितीय एवं राजकुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में आद्याचा प्रथम, खुशी कुमारी द्वितीय एवं अभिशा सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
8 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1