देवघर-यात्री सुविधा दिवस पर देवघर हवाई अड्डे पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन; 9 यूनिट रक्त संग्रहित।
देवघर:
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), देवघर और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (IRCS) देवघर का साझा प्रयास देवघर, 15 जून 2026 यात्री सुविधा दिवस के विशेष अवसर पर आज देवघर हवाई अड्डे (भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण - AAI), देवघर और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (IRCS), देवघर के संयुक्त तत्वावधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
हवाई अड्डा परिसर के टर्मिनल भवन में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन को बचाने और समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस पुनीत कार्य में हवाई अड्डे के अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे शिविर के दौरान कुल 9 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसका उपयोग स्थानीय स्तर पर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए किया जाएगा। शिविर का मुख्य आकर्षण 18 वर्षीय वंशिका जायसवाल बनीं पहली रक्तदाता इस रक्तदान शिविर का सबसे प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब मिस वंशिका जायसवाल शिविर की पहली रक्तदाता (1st Donor) बनीं।
वंशिका ने कुछ ही दिन पहले अपने जीवन के 18 वर्ष पूरे किए हैं और आज उन्होंने अपने जीवन का पहला रक्तदान (Her First Blood Donation) किया। इतनी कम उम्र में ही वे इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर की लाइफ मेंबर (आजीवन सदस्य) भी हैं। वे रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर के वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल की सुपुत्री हैं। पहली बार रक्तदान करने के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए वंशिका ने कहा अपने 18वें जन्मदिन के ठीक बाद अपने जीवन का पहला रक्तदान करना मेरे लिए एक बेहद भावुक और गर्व का क्षण है।
मेरे पिता हमेशा मुझे समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। रेड क्रॉस का हिस्सा होने के नाते मैं सभी युवाओं से अपील करना चाहती हूँ कि वे रक्तदान से डरें नहीं, बल्कि आगे आकर दूसरों की जान बचाएं। सजग रक्तदाताओं ने किया महादान रक्तदाताओं के नाम क्रमानुसार: 1. वंशिका जायसवाल (प्रथम रक्तदाता - जीवन का पहला रक्तदान), 2. दिलीप कुमार, 3. शिवम कुमार यादव, 4. रविकान्त कुमार, 5. रोहित दत्ता, 6. प्रीतम भारती, 7. राकेश कुमार, 8. रंजीत कुमार और 9. महेश कुमार। *वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति कार्यक्रम को सफल बनाने में देवघर हवाई अड्डे के विमानपत्तन निदेशक (Airport Director - APD) जॉय बनर्जी का विशेष मार्गदर्शन रहा। उनके साथ हवाई अड्डे के प्रबंधन दल से टर्मिनल मैनेजर सूर्य, ड्यूटी टर्मिनल मैनेजर सोनाली प्रिया और सहायक प्रबंधक (Ops) नूतन प्रकाश ने सक्रिय भूमिका निभाई। सुरक्षा व्यवस्था और सुचारू संचालन में सहयोग के लिए झारखंड पुलिस के सब-इस्न्पेक्टर (SI) प्रभात कुमार सिंह भी मुस्तैद रहे। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर की ओर से चेयरमैन जितेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, और कार्यकारिणी समिति के सम्मानित सदस्य नागेंद्र झा एवं अर्चना भगत ने शिविर की व्यवस्था और संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के मुख्य वक्तव्य जॉय बनर्जी, विमानपत्तन निदेशक (APD) यात्री सुविधा दिवस केवल यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी दिन है। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित यह शिविर हमारे इसी संकल्प का हिस्सा है। मैं हवाई अड्डे के उन सभी कर्मियों और सुरक्षाबलों का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने आगे बढ़कर रक्तदान किया। सूर्य, टर्मिनल मैनेजर एक टर्मिनल मैनेजर के रूप में हमारा प्रयास हमेशा परिसर में सुरक्षित और सुगम माहौल तैयार करना होता है। आज के इस शिविर में हवाई अड्डा प्रबंधन और सुरक्षा टीम का जो समन्वय दिखा, वह सराहनीय है। इतने व्यस्त शेड्यूल के बीच भी टीम ने जिस तरह सामाजिक सरोकार के इस काम में हिस्सा लिया, वह हमारे सामूहिक सेवा भाव को दर्शाता है। जितेश राजपाल, चेयरमैन (IRCS, देवघर) देवघर हवाई अड्डा प्रशासन (AAI) के साथ मिलकर इस जीवनरक्षक शिविर का आयोजन करना हमारे लिए बेहद गौरवपूर्ण रहा। इन 9 रक्तदाताओं ने जिस उत्साह के साथ रक्तदान किया है, वह समाज के लिए एक बेहतरीन संदेश है। एकत्रित किया गया रक्त सीधे तौर पर गंभीर मरीजों की मदद में काम आएगी। पीयूष जायसवाल, वाइस चेयरमैन (IRCS, देवघर) देवघर हवाई अड्डे की पूरी टीम का सहयोग अद्वितीय रहा। एक पिता के रूप में मेरे लिए आज का दिन दोहरी खुशी और गर्व का है, क्योंकि मेरी बेटी वंशिका ने 18 वर्ष पूरे होते ही अपने जीवन का पहला रक्तदान किया और इस नेक काम की शुरुआत की। रेड क्रॉस परिवार और देवघर हवाई अड्डे के सभी कर्मियों ने मिलकर जिस सेवा भाव का परिचय दिया है, वह मील का पत्थर साबित होगा।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पैदल यात्रियों की सुरक्षा एवं प्राथमिकता को देखते हुए शहर में सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त फुटपाथों का निर्माण, ट्रैफिक सिगनलों एवं ज़ेब्रा क्रॉसिंग की व्यवस्था किए जाने की मांग देवघर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया से की है। श्री कुमार ने कहा कि उक्त तीन व्यवस्थाओं के अभाव में लोग पैदल चलने में असुरक्षित महसूस कर रहें हैं, खासकर शहर के कई स्थानों पर फुटपाथ या तो अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके हैं या फिर वाहन पार्किंग का स्थल बन चुके हैं। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की इन तीन व्यवस्थाओं के सुनिश्चित हो जाने से शहर में पैदल चलने वाले यात्री सुरक्षित महसूस करने लगेंगे। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल
बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग केंद्र सरकार से की है। श्री कुमार ने कहा कि सीताकांत महापात्र समिति की रिपोर्ट पेश किए जाने के 14 साल गुजरने और संसद में आश्वासन के बावजूद भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं किया जा सका है। श्री कुमार ने कहा कि भारत के पूर्वांचल, झारखंड एवं दिल्ली सहित नेपाल, मॉरीशस, श्रीलंका, फिजी, थाईलैंड, सूरीनाम, गयाना, त्रिनिदाद एवं टोबैगो जैसे देशों में बोली जाने वाली इस समृद्ध भाषा को अब तक आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया जाना निश्चित रूप से दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण तो है ही तथा साथ ही इस भाषा के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार भी। अजय कुमार पूर्व प्रवक्ता बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन
झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे किसी भी राज्य या राष्ट्र के सामाजिक व आर्थिक विकास की रीढ़ होते हैं। बाल श्रम एक कुप्रथा है और इस कुप्रथा को समाप्त करने की जिम्मेदारी सिर्फ केंद्र या राज्य सरकार की नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग की भी है। श्री कुमार ने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन दिवस मनाना तभी सार्थक होगा जब हम सब बाल श्रम जैसी कुप्रथा को समाप्त करने का संकल्प लें ताकि उनका अधिकार उन्हें मिल सके और वे समाज की मुख्यधारा में लौट सकें। अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक
आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय देवघर में प्रदेश उपाध्यक्ष के बालमुकुंद के द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी एवं जरमुंडी के विधायक देवेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे आपको बताते चले कि आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में रुद्राक्ष एवं बेलपत्र के पौधों का रोपण किया गया
जो की हम लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए साथ ही बाबा बैधनाथ के आशीर्वाद से रुद्राक्ष एवं बेलपत्र के पौधों को वहां पर रिपीट किया गया। बताते चलें कि रुद्राक्ष एवं बेलपत्र के पौधे का दान जिला कार्यालय मंत्री धनंजय तिवारी के द्वारा किया गया।
उन्होंने बताया कि आज उनके पुत्र शाश्वत तिवारी का जन्म दिन है। इस मौके पर उन्होंने बाबा बैद्यनाथ के आशीर्वाद से बेलपत्र और रुद्राक्ष पौधे को समर्पित किए हैं साथ ही उन्होंने आज बाबा बैधनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक भी कराऐ है।
11 जून 2026। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, देवघर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून 2026 को आयोजित होने वाले विशेष रक्तदान शिविरके पोस्टर का आज एम्स देवघर में विधिवत लोकार्पण किया गया। यह रक्तदान शिविर विशेष महत्व रखता है क्योंकि एम्स देवघर के रक्त केंद्र (ब्लड सेंटर) के संचालन प्रारंभ होने के पश्चात यह पहला स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। पोस्टर का लोकार्पण एम्स देवघर के कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) नितिन एम. गंगाने द्वारा किया गया। इस अवसर पर एम्स देवघर के अकादमिक अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) हरविंदर सिंह , रक्त केंद्र के डॉ. गिरीश सिंह क्षत्रिय, एमएस कार्यालय के प्रमुख नितीश कुमार पाण्डेय , एम्स कर्मचारी विवेक कुमार ओझा तथा भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, देवघर शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल , वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल,कोषाध्यक्ष राजकुमार बर्नवाल, कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु शेखर बर्नवाल एवं अर्चना भगत उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) नितिन एम. गंगाने ने कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवाओं में से एक है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। अकादमिक अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) हरविंदर सिंह ने कहा कि सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त की उपलब्धता किसी भी स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। स्वैच्छिक रक्तदाता समाज के वास्तविक नायक हैं, जिनके सहयोग से अनेक जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने लोगों से रक्तदान को सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाने का आग्रह किया। रक्त केंद्र के प्रभारी अधिकारी (ओआईसी) डॉ. गिरीश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एम्स देवघर का रक्त केंद्र क्षेत्र के मरीजों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक सुरक्षित एवं वैज्ञानिक प्रक्रिया है तथा प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित इस प्रथम रक्तदान शिविर में अधिकाधिक लोगों की सहभागिता की अपील की। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, देवघर शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल ने कहा कि रेड क्रॉस का मूल उद्देश्य मानव सेवा है और रक्तदान इसका सबसे उत्कृष्ट माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम नागरिक को वर्ष में कम-से-कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए ताकि रक्त की कमी के कारण किसी भी मरीज का उपचार प्रभावित न हो। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, देवघर शाखा के वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल ने कहा कि रेड क्रॉस पिछले कई वर्षों से स्वैच्छिक रक्तदान को जन-आंदोलन बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। "ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स" जैसी अभिनव पहल का उद्देश्य रक्तदान को जन-जन तक पहुँचाना तथा अधिकाधिक युवाओं को इस जीवनदायी अभियान से जोड़ना है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं नागरिकों से 14 जून को रक्तदान कर मानवता की सेवा में सहभागी बनने की अपील की। 14 जून 2026 को प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक एम्स देवघर के रक्त केंद्र परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने तथा अधिकाधिक लोगों को रक्तदान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों ने सभी स्वस्थ नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं संस्थानों से इस पुनीत कार्य में सहभागिता कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में योगदान देने की अपील की है। *एक बूंद मानवता की — रक्तदान, जीवनदान।* *आपका रक्तदान बचाएगा किसी की जान।*
11 जून 2026। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, देवघर की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को अंजुला मेंशन, देवघर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी योगासन प्रतियोगिताओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 18 जून 2026 को इंदौर स्टेडियम, देवघर में जिला स्तरीय योगासन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं संस्थानों के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर जिला टीम का गठन किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि चयनित खिलाड़ियों की जिला टीम को 24 जून 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भेजा जाएगा, जहाँ वे देवघर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से बैठक में मीडिया प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। इसके तहत डॉ रूपा श्री को संगठन का मीडिया प्रभारी तथा कृष्ण कुमार को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त, खिलाड़ियों के निष्पक्ष चयन हेतु चयन समिति (Selection Committee) का गठन किया गया। समिति में कृष्ण कुमार, गौतम कुमार, संतोष पॉल, मोहित केसरी एवं सोनी सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। चयन समिति जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन करेगी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि योगासन खेल के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि को देखते हुए यह प्रतियोगिता जिले में योगासन खेल के विकास एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जारीकर्ता: योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, देवघर मीडिया प्रभारी: डॉ रूपा श्री सह मीडिया प्रभारी: कृष्ण कुमार
झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जयंती पर महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय राम प्रसाद बिस्मिल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की क्रांतिकारी धारा के एक प्रमुख सेनानी थे। वे हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के संस्थापक भी थेजिसमें भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे कई स्वतंत्रता सेनानी शामिल थे। निर्भीक स्वतंत्रा सेनानी होने के साथ-साथ वे एक कवि भी थे जिन्होंने उर्दू और हिंदी में कई उपनाम से बहुत सारी कविताएं लिखी थी जिसका उद्देश्य जनमानस के मन में क्रांति का बीज बोना था। स्वतंत्रता आंदोलन में अमूल्य योगदान देने वाले महान देशभक्त कवि व जांबाज़ स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय राम प्रसाद बिस्मिल मसूर काकोरी कांड को अंजाम देने वाले क्रांतिकारियों में प्रमुख थे। स्वर्गीय बिस्मिल का नाम स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास के पन्नों पर स्वर्णाक्षरों में अंकित है। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल
संथाल परगना चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने केंद्र सरकार से डीजल एवं पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की है ताकि पूरे देश में एकरूपता लाकर दोनों के दामों पर नियंत्रण रखा जा सके। श्री कुमार ने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण पाने, किसानों तथा मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों पेट्रोल और डीजल के दामों को पूरे देश में एक समान स्तर पर बनाए रखने के लिए उसे जीएसटी के दायरे में लाना अति आवश्यक है। अजय कुमार सदस्य संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज
Jun 16 2026, 19:03
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
11- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.1k