देवघर-योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, देवघर की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।
देवघर,: 11 जून 2026। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, देवघर की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को अंजुला मेंशन, देवघर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी योगासन प्रतियोगिताओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 18 जून 2026 को इंदौर स्टेडियम, देवघर में जिला स्तरीय योगासन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं संस्थानों के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर जिला टीम का गठन किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि चयनित खिलाड़ियों की जिला टीम को 24 जून 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भेजा जाएगा, जहाँ वे देवघर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से बैठक में मीडिया प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। इसके तहत डॉ रूपा श्री को संगठन का मीडिया प्रभारी तथा कृष्ण कुमार को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त, खिलाड़ियों के निष्पक्ष चयन हेतु चयन समिति (Selection Committee) का गठन किया गया। समिति में कृष्ण कुमार, गौतम कुमार, संतोष पॉल, मोहित केसरी एवं सोनी सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। चयन समिति जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन करेगी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि योगासन खेल के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि को देखते हुए यह प्रतियोगिता जिले में योगासन खेल के विकास एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जारीकर्ता: योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, देवघर मीडिया प्रभारी: डॉ रूपा श्री सह मीडिया प्रभारी: कृष्ण कुमार
देवघर में जयंती पर महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय राम प्रसाद बिस्मिल को श्रद्धांजलि।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जयंती पर महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय राम प्रसाद बिस्मिल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की क्रांतिकारी धारा के एक प्रमुख सेनानी थे। वे हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के संस्थापक भी थेजिसमें भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे कई स्वतंत्रता सेनानी शामिल थे। निर्भीक स्वतंत्रा सेनानी होने के साथ-साथ वे एक कवि भी थे जिन्होंने उर्दू और हिंदी में कई उपनाम से बहुत सारी कविताएं लिखी थी जिसका उद्देश्य जनमानस के मन में क्रांति का बीज बोना था। स्वतंत्रता आंदोलन में अमूल्य योगदान देने वाले महान देशभक्त कवि व जांबाज़ स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय राम प्रसाद बिस्मिल मसूर काकोरी कांड को अंजाम देने वाले क्रांतिकारियों में प्रमुख थे। स्वर्गीय बिस्मिल का नाम स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास के पन्नों पर स्वर्णाक्षरों में अंकित है। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल
देवघर-डीजल एवं पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने की केंद्र सरकार से मांग।
देवघर: संथाल परगना चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने केंद्र सरकार से डीजल एवं पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की है ताकि पूरे देश में एकरूपता लाकर दोनों के दामों पर नियंत्रण रखा जा सके। श्री कुमार ने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण पाने, किसानों तथा मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों पेट्रोल और डीजल के दामों को पूरे देश में एक समान स्तर पर बनाए रखने के लिए उसे जीएसटी के दायरे में लाना अति आवश्यक है। अजय कुमार सदस्य संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज
देवघर-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के बाद डीएवी भंडारकोला के छात्र आयुष संतोषी का विद्यालय में किया गया सम्मान।
देवघर: के गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला, देवघर के पूर्ववर्ती छात्र एवं वर्तमान में डीएवी यूनिवर्सिटी, जालंधर के छात्र आयुष संतोषी ने श्रीलंका में आयोजित साउथ एशियन चैंपियनशिप में गोल शॉट बॉल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर भारत का तिरंगा विश्व मंच पर लहरा दिया। इस प्रतियोगिता में भारत सहित बांग्लादेश, माल्दिव्स, नेपाल, भूटान, पाकिस्तान, श्रीलंका जैसे कुल सात देशों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।यह जीत सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि पूरे देश के सम्मान की जीत रही। झारखंड के देवघर की मिट्टी से निकले और डीएवी के इस होनहार खिलाड़ी ने अपनी मेहनत, जुनून और जीत के जज़्बे से सन 2025 में पावरलिफ्टिंग (बेंच प्रेस) में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्टेट गोल्ड मेडल अपने नाम किया था और 3 बार “बेस्ट लिफ्टर” का खिताब जीतकर अपनी बादशाहत कायम की थी। गौर करने वाली बात यह भी है कि झारखंड से यूथ टीम में केवल दो खिलाड़ियों का चयन हुआ था, जिनमें एक नाम आयुष संतोषी का भी शामिल था। इस चयन ने ही यह संकेत दे दिया था कि आयुष कुछ बड़ा करने वाला है और उसने उस भरोसे को सच साबित कर दिखाया। विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने स्वर्ण पदक विजेता पूर्व छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि डीएवी सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु विद्यार्थियों को निरंतर प्रेरित करता है। इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र की यह सफलता उसकी कठोर मेहनत, अनुशासन, समर्पण तथा खेल के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उसकी यह उपलब्धि विद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। विद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूर्ववर्ती छात्र तथा उसके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की है। विद्यालय परिवार को विश्वास है कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर देश का मान बढ़ाता रहेगा। इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे उनकी माँ कुमारी अलका सोनी और पिता अजय संतोषी का त्याग, संघर्ष और अटूट विश्वास सबसे बड़ी ताकत बना। आयुष के कोच राजेश रंजन, जो कि इस चैंपियनशिप के टीम इंडिया के भी कोच रहे,संजय सिंह और विद्यालय के खेल प्रशिक्षक सत्यवीर यादव और आशुतोष कुमार का मार्गदर्शन उनकी सफलता की मजबूत नींव रहा है। डीएवी जालंधर विश्वविद्यालय के एचओडी यशबीर सिंह ने उनकी उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि आयुष जैसे प्रतिभाशाली छात्र पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर-नीट सीबीएसई परीक्षा से संबंधित पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने की मांग।
देवघर: झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, देवघर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष नित्यानंद सेवक एवं देवघर जिला इंटक की महासचिव पूजा देवी ने नीट- सीबीएसई परीक्षाओं से संबंधित पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने या उन्हें अविलंब मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। इंटक के नेताओं ने कहा कि लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित करने वाले पेपर लीक हो जाने के कारण सभी छात्रों एवं छात्राओं के भविष्य के सामने प्रश्न चिन्ह सा आ खड़ा हुआ है। यह एक कटु सत्य है कि शिक्षा मंत्री के कार्यकाल में नीट और सीबीएसई जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं मे शामिल होने वाले लाखों युवाओं के भविष्य के साथ न सिर्फ खिलवाड़ हुआ है बल्कि परीक्षाओं में हुई धांधली ने देश के लाखों मेहनती और मेधावी छात्रों के भविष्य के साथ एक क्रूर मजाक किया है तथा छात्रों एवं छात्राओं के सपनों को कुचलना का काम किया है। इंटक के नेताओं ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदर जरा सी भी नैतिकता बची है तो वे छात्र एवं छात्राओं के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का या तो इस्तीफा लें या उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करें। अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक
देवघर-झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व उपाध्यक्ष अजय कुमार ने 126 वां शहीद दिवस (पुण्यतिथि) पर भगवान बिरसा मुंडा को दिया श्रद्धांजलि।
देवघर: 9 जून 2026 झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व उपाध्यक्ष अजय कुमार ने 126वां शहीद दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा शौर्य, साहस एवं नेतृत्व के प्रतीक थे। छोटानागपुर संथाल परगना निवासियों के अंदर तत्कालीन ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ एक नई चेतना को जागृत करने एवं समाज सुधार के जरिए आदिवासियों की भावना को जागृत करने में भगवान बिरसा मुंडा के अमूल्य योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता है। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल
देवघर-नगर निगम ने लिया हरियाली का संकल्प: साहेब पोखर पार्क में 25 फलदार पौधों का रोपण।
देवघर: 8 जून 2026। विभागीय निर्देश पर विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर देवघर नगर निगम द्वारा साहेब पोखर पार्क परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 25 फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित देवघर के निर्माण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, निगम पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अपनी-अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया एक पेड़ केवल प्रकृति की सेवा नहीं करता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर जीवन प्रदान करने का आधार भी बनता है। नगर निगम द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे भी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधारोपण करें तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित क्षेत्र बढ़ाने के प्रति सामूहिक जागरूकता का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का आह्वान किया।
देवघर-भाजपा के सत्संग नगर मंडल की एक बैठक हुई जिसमें प्रभारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया उपस्थित रहे।
देवघर: 8 जून 2026 को भारतीय जनता पार्टी के सत्संग नगर मंडल की एक बैठक हुई जिसमें प्रभारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया उपस्थित थें l बैठक में 10 तारीख को SIR पर जिला कार्यशाला, केंद्र सरकार के 12 सालों के जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना, मेरा बूथ सबसे मजबूत, एक पेड़ माँ के नाम तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया l बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया,निर्मल मिश्रा, संध्या कुमारी, सरिता बरनवाल, प्रेमलता बरनवाल, संगीता बरनवाल, उमिता बरनवाल, राजेश गुप्ता,सुभेंदु सुमन अमित,टुनटुन कुमार, अमित शेखर ठाकुर आदि लोग मौजूद थे l
देवघर-स्वर्गीय शिबू सोरेन के पूर्व आप्त सचिव रहे विवेक राउत के पिताजी के ब्रह्म भोज (डूमरथर) इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार हुए शामिल।
देवघर: के मोहनपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पंजाबी राउत के चाचा व स्वर्गीय शिबू सोरेन के पूर्व आप्त सचिव रहे विवेक राउत के पिताजी के ब्रह्म भोज (डूमरथर) में शामिल होकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं देवघर जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष नित्यानंद सेवक अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक
देवघर-कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मांग।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव से वरिष्ठ नागरिकों को फिर से यात्रा में रियायत देने तथा सामान्य श्रेणी में भी सुविधा प्रदान करने की मांग की है। श्री कुमार ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की रियायतों को खत्म करने से वरिष्ठ नागरिक अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं एवं उन्हें कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ रहा है। श्री कुमार ने कहा कि सामान्य श्रेणी में भी बहुत सारी सुविधाओं के न रहने के कारण सामान्य श्रेणी के यात्रियों को बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है परिणाम स्वरूप वह सारी सुविधाएं उन्हें नहीं मिल पा रही हैं जिस सुविधा के यात्रीगण हकदार हैं। अजय कुमार पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल