48वीं नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में बिहार के खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमखम
जहानाबाद मध्य प्रदेश में 5 से 8 जून 2026 तक आयोजित होने वाली 48वीं नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में बिहार की टीम पूरे जोश, आत्मविश्वास और जीत के इरादे के साथ भाग लेने जा रही है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
बिहार टीम में आदित्य कुमार सिंह, अविनाश कुमार मिश्रा, मनीष कुमार, कुश रंजन, प्रियांशु शर्मा, एमडी माजीन, आर्यन कुमार राव, गोलू कुमार, धर्मेंद्र शाह, विवेक पाठक, अश्विनी कुमार, डिम्पी कुमारी एवं सुमंती कुमारी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी लंबे समय से कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। बिहार पंजा कुश्ती संगठन के महासचिव एवं चैंपियन जिम के संचालक विक्रम कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और सफल जीवन की आधारशिला है। उन्होंने युवाओं से नशे और अन्य बुरी आदतों से दूर रहकर खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास करता है। सीमित संसाधनों के बावजूद बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है।
विक्रम कुमार ने विश्वास जताया कि बिहार की टीम इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल करेगी और राज्य का नाम राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित करेगी। वहीं खिलाड़ियों ने भी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का भरोसा जताया है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी की निगाहें बिहार के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हैं। संदेश: "नशे से दूरी, खेल से दोस्ती — यही सफलता, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की सच्ची पहचान है।"

जहानाबाद मध्य प्रदेश में 5 से 8 जून 2026 तक आयोजित होने वाली 48वीं नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में बिहार की टीम पूरे जोश, आत्मविश्वास और जीत के इरादे के साथ भाग लेने जा रही है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास करता है। सीमित संसाधनों के बावजूद बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है।
जहानाबाद के सदर प्रखंड अंतर्गत सिकरिया पंचायत के भेवर गांव में “ग्लासेस फॉर लाइवलीहुड” परियोजना के तहत महिलाओं के लिए नेत्र जांच एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। डीबीएस और पीसीआई के सहयोग से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य 35 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं में बढ़ रही निकट दृष्टि दोष की समस्या का समाधान कर उन्हें दैनिक कार्यों में सहूलियत प्रदान करना है। सदर प्रखंड के भेवर गांव में प्रयत्न नारी शक्ति महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्घाटन पीसीआई के प्रोग्राम मैनेजर एजाज अहमद, संघ अध्यक्ष नीतू कुमारी, डीबीएस के देवांजन शर्मा तथा जिला परिषद अध्यक्ष अभिषेक रंजन उर्फ सोनू राधे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में करीब 300 से 350 महिलाओं की आंखों की जांच की गई तथा जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। मौके पर समिति के एफडीई संतोष कुमार ने बताया कि 35 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में अक्सर निकट दृष्टि दोष की समस्या होने लगती है, जिससे उन्हें सिलाई-कढ़ाई, खाना बनाने, पढ़ने-लिखने और अन्य घरेलू कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने बताया कि “ग्लासेस फॉर लाइवलीहुड” परियोजना का उद्देश्य महिलाओं को बेहतर दृष्टि उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को आसान बनाना है। यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और आजीविका से सीधे तौर पर जुड़ी हुई है।निःशुल्क चश्मा मिलने के बाद महिलाओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में समिति की लेखपाल रुक्मिणी देवी, चंद्रकांत, दीपक कुमार, गायत्री देवी, नीलू देवी तथा पीसीआई के प्रोजेक्ट एसोसिएट संदीप कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
जहानाबाद: एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने, सादगी अपनाने और छोटी दूरी के लिए पैदल चलने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जहानाबाद में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के लंबे काफिले ने लोगों के बीच चर्चा और व्यंग्य को जन्म दे दिया है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में करीब 200 गाड़ियों का काफिला शामिल था, जिसे लेकर आम लोगों के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहानाबाद में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी का लंबा काफिला लोगों के आकर्षण और चर्चा का केंद्र बना रहा। नेताओं, अधिकारियों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं की गाड़ियों से सड़कें इस तरह भर गईं कि लोगों ने इसकी तुलना शाही बारात से कर डाली। ऊपर से ऊंट और घोड़ों की मौजूदगी ने माहौल को और भी राजसी बना दिया। स्थानीय लोगों ने इसे लेकर सोशल मीडिया और चौक-चौराहों पर जमकर तंज कसे। लोगों का कहना था कि एक तरफ आम जनता महंगे पेट्रोल-डीजल के बीच खर्च का हिसाब लगा रही है, वहीं दूसरी तरफ वीआईपी काफिलों की लंबाई सादगी के संदेश पर सवाल खड़े कर रही है। लोगों के बीच व्यंग्य की पंक्तियां भी खूब चर्चा में रहीं—
“जनता पैदल चल रही, नेता काफिले संग,
वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, प्रिंसिपल को जारी होगा शो-कॉज नोटिस।
घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों को भूलकर स्कूल को ही पिकनिक स्पॉट बना रहे हैं।

उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में उनका हरसंभव सहयोग आगे भी मिलता रहेगा। सांसद के आगमन पर ग्रामीणों और यज्ञ समिति के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बताया गया कि महायज्ञ का आयोजन 15 मई तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में आचार्य भूषण मिश्रा के प्रवचन श्रद्धालुओं को अध्यात्म और धार्मिक मूल्यों से जोड़ रहा है। रात्रि में रामलीला और रासलीला का मंचन भी किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। गांव में चारों ओर भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है और दूर-दूर से श्रद्धालुओं का लगातार आगमन हो रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव कुमार, अर्जुन कुमार, धनेश कुमार,नागेंद्र कुमार, रोशन कुमार, लालू कुमार समेंदर कुमार, विनोद यादव समेत
अवैध शराब, खनन और लंबित मामलों पर कार्रवाई तेज करने का निर्देश, उत्कृष्ट पुलिसकर्मी सम्मानित।
लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। अवैध खनन में शामिल माफियाओं और शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक सर्वाधिक कांडों के निष्पादन करने वाले अनुसंधानकर्ताओं की सूची भी जारी की गई। इसमें नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने 34 मामलों का निष्पादन कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं नगर थाना के ही पुनि प्रवीण कुमार ने 31 मामलों का निष्पादन किया।
इसके अलावा शकूराबाद थाना के पुनि रोहन कुमार ने 36, सहायक अवर निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता ने 32 तथा परसबिगहा थाना के सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार राय ने 28 मामलों का निष्पादन किया। मखदुमपुर थाना के पुनि जॉन मरांडी ने 23, पुनि श्याम किशोर शर्मा ने 26 तथा घोसी थाना के सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र यादव और पुनि बाल्मिक प्रसाद ने 24-24 मामलों का निष्पादन किया। कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग और आम जनता के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य सड़क से गांव को जोड़ने वाली यह एकमात्र सड़क है, जहां नाली का गंदा पानी हमेशा जमा रहता है। सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। आसपास के कई गांवों के हजारों लोग इसी रास्ते से रोजाना आवागमन करते हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क के किनारे स्कूल भी है, जिससे छोटे-छोटे बच्चों को रोज भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बच्चे गंदे पानी में गिरकर घायल भी हो चुके हैं। लोगों ने बताया कि जलजमाव के कारण इलाके में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारियों का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों ने कहा कि कुछ महीने पहले नाली निर्माण का काम शुरू करने का आश्वासन मिला था। थोड़ी बहुत प्रक्रिया शुरू भी हुई, लेकिन बाद में काम बंद कर दिया गया। हाल की बारिश के बाद स्थिति और भयावह हो गई, जिसके बाद लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा।
सड़क जाम की सूचना मिलने पर जहानाबाद बीडीओ अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि तत्काल राहत के लिए पाइप डालकर पानी निकासी की व्यवस्था शुरू की जा रही है। साथ ही संबंधित इंजीनियरों द्वारा स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट पटना भेजी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही स्थायी नाली निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। वहीं, जहानाबाद सीओ स्नेहा सत्यम ने बताया कि प्रशासन ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही नाली निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। करीब तीन घंटे तक सड़क बाधित रहने के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। जाम में फंसे स्कूली बच्चों ने भी अपनी परेशानी बताई। बच्चों ने कहा कि वे लंबे समय तक सड़क पर फंसे रहे, जिससे उन्हें भूख-प्यास का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन समय रहते समस्या का समाधान कर देता, तो उन्हें सड़क जाम करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता।
1 hour and 40 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1