देवघर-में मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती, विद्युत उपभोक्ता परेशान श्रावणी मेला से पहले कुंभकरणी नींद में सोया रहता है बिजली विभाग।
देवघर: जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा , झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार एवं देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी ने जारी एक बयान में कहा कि देवघर शहर में श्रावणी मेला को लेकर मेंटेनेंस के नाम पर की जा रही बिजली कटौती के कारण शहर के विद्युत उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है खासकर व्यवसायी वर्ग एवं छात्र-छात्राओं को तो और भी ज्यादा परेशानियां हो रही है। इंटेक्स के नेताओं ने कहा कि बिजली विभाग सावन मेला के आरंभ होने से पहले कुंभकर्णी नींद में सोया रहता है और मेला के आरंभ होने के एक महीना पहले विद्युत उपभोक्ताओं की परेशानियों को नजरअंदाज करते हुए नींद से जाग कर मेंटेनेंस के कार्य में लग जाता है। अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक
देवघर के इंटक नेताओं ने एम्स (देवीपुर) के प्रशासनिक अधिकारी (एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर) से की मुलाकात।
देवघर: 2 जून 2026 देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा तथा झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने एम्स (देवीपुर) के प्रशासनिक अधिकारी अजय कुमार बरनवाल से मुलाकात की। इंटक के दोनों नेताओं ने मुलाकात कर एम्स के अंदर सुचारु व्यवस्था के तहत मरीजों को मिल रही सारी सुविधाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारी अजय कुमार बरनवाल को बधाई दी। इंटक के दोनों नेताओं ने श्री अजय कुमार बरनवाल को इस बात के लिए भी बधाई दी की एम्स द्वारा मरीजों के इलाज से संबंधित बहुत सारी सुविधायें मरीजों को लगातार प्रदान की जा रही हैं। अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक
देवघर-डीएवी भंडारकोला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया डीएवी स्थापना दिवस।
देवघर: के डीएवी के स्थापना दिवस के अवसर पर गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, हवन एवं प्रार्थना सभा के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रनिर्माण संबंधी योगदान पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि डीएवी केवल एक शैक्षणिक संस्था नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का एक सशक्त माध्यम है। डी.ए.वी. स्थापना दिवस 1 जून 1886 को प्रथम डी.ए.वी. विद्यालय की स्थापना की स्मृति में मनाया जाता है तथा वैदिक मूल्यों और आधुनिक शिक्षा के समन्वय की गौरवशाली विरासत का उत्सव है।उन्होंने विद्यार्थियों से महर्षि दयानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डीएवी परंपरा की जड़ों से प्रगति के पंखों तक निरंतर नई ऊँचाइयों को छूता रहे। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा भजन की प्रस्तुतियाँ दी गईं। शिक्षकों ने भी डीएवी आंदोलन के इतिहास और उसके गौरवशाली योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी ने डीएवी परिवार की उन्नति तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।
देवघर-नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल को लेकर कार्यशाला आयोजित किया गया।
देवघर: आज भारतीय जनता पार्टी भाजपा जिला कार्यालय, देवघर, में मोदी जी के 12 साल बेमिसाल, विकास, विश्वास और जनकल्याण को लेकर जिला कार्यशाला किया गया। कार्यशाला का अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने किया। कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला प्रभारी  यदुनंदन पाठक उपस्थित हुए। कार्यशाला में सचिन रवानी ने कहा देश की जनता ने जिस तरह भरोसा और विश्वास के साथ नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया उसे भरोसा और विश्वास को 12 साल निरंतर अपने समय का पल-पल और शरीर का कण-कण इस देश को समर्पित किया है ।इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को गर्व है। पूरे 12 साल उपलब्धि भर रहा। 2014 से पहले कांग्रेसियों की सरकार में देशवासियोंको बुनियादी सुविधा यह नहीं पहुंच पाती थी कहीं बिजली नहीं, कहीं पानी नहीं, गरीबों को पक्का मकान नहीं, इलाज की सुविधा नहीं, और योजना बिचोलियों के हाथ। लेकिन जैसे ही गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना उसने पहले संबोधन में ही संकल्प लिया कि मैं अपनी पूरी कार्यकाल देश की गरीब,दलित ,पीड़ित शोषित ,मजदूर,किसान, युवा, महिलाओं के लिए समर्पित रहेगा और उन्होंने 12 साल के कार्यकाल में करके दिखाने का काम किया है चाहे वह प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन,प्रधानमंत्री आवास,उज्जवला गैस योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छता अभियान,हर घर शौचालय अभियान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नल से जल योजना, देवघर में एम्स ,हवाई अड्डा, रिंग रोड, रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों इस 12 साल के कार्यकाल में करने का काम किया। और ऐतिहासिक कार्य जैसे अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण ,कश्मीर से 370 धारा हटाना महिला आरक्षण बिल, तीन तलाक जैसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कार्य करने का काम किया है। जिला प्रभारी यदुनंदन पाठक ने कहा की 12 साल के जन कल्याणकारी योजना को हम लोगों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है और राज्य की हेमंत सोरेन की भ्रष्ट सरकार का नाकामी को भी हम लोग जनता के बीच ले जाएंगे। 5 जून से 20 जून तक मोदी जी के सरकार की उपलब्धियां को तरह-तरह के कार्यक्रम के माध्यम से बताने का काम किया जाएगा ।5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम एवं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग दिवस प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभयानंद झा ने किया मौके पर संजीव जजवाड़े,रीता चौरसिया, सुनीता सिंह, पंकज सिंह भदोरिया, मुकेश पाठक, मनोज मिश्रा, संतोष मुर्मू,सुलोचना देवी,अलका सोनी धनंजय तिवारी, बलवीर राय प्रहलाद यादव सोना धारी झा संजय गुप्ता निरंजन देव गंगाधर मंडल सुमित रवानी काशी मंडल शांति देवी सुनील मंडल संतोष सिंह रामनारायण राय दिगंबर पांडे मनोहर चौधरी अनूप भैया रवि रवानी कृष्ण पोद्दार मोहन कुमार उमेश यादव आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित हुए
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को देवघर-राज्यसभा प्रत्याशी घोषित करने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के ने
देवघर: 1 जून झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, कांग्रेस नेता नंदकिशोर दास, शैलेश मिश्रा, शंकर दास, देवघर जिला इंटक के उपाध्यक्ष सुखदेव दुबे, चंद्रशेखर सिंह, मौलाना रियासत अंसारी, सीताराम सिंह इंटक के जिला महासचिव अंजलि देवी, रामानंद सिंह, सोहन केसरी, जिला इंटक के सचिव प्रभु दास, आशुतोष पासवान एवं कैलाश रजक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को पार्टी की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित करने की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से की है। इंटक एवं कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि श्री सहाय राज्यसभा में जाकर पूरे राज्य के क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाएंगे क्योंकि वह पूरे राज्य के क्षेत्र की समस्याओं को करीब से समझते हैं और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ भी है। इंटक एवं कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की पूरे राज्य की शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को श्री सहाय जैसे मजबूत भरोसेमंद और सक्रिय नेता जब राज्यसभा में उठाएंगे तो इस राज्य को एक नई दिशा मिलेगी परिणाम स्वरूप राज्य का चौमुखी विकास होगा। अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक
देवघर-इंटक एवं कांग्रेस नेता पहुंचे पंजाबी राउत के डूमरथर स्थित आवास, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस।
देवघर: के मोहनपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पंजाबी राउत के चाचा एवं स्वर्गीय शिबू सोरेन के पूर्व आप्त सचिव रहे विवेकानंद राउत के पिताजी के निधन पर देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष नित्यानंद सेवक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिकांत यादव ने पंजाबी राउत के मोहनपुर प्रखंड के डूमरथर स्थित आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक
देवघर-इंटक के उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय वीर सावरकर को दी श्रद्धांजलि।
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय वीर सावरकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मातृभूमि के स्वाधीनता, अखंडता तथा संपन्नता के लिए वीर सावरकर का त्याग एवं संघर्ष सर्वदा अनुकरणीय एवं प्रशंसनीय है। संपूर्ण जीवन मातृभूमि की सेवा में अर्पित कर देने वाले स्वाधीनता आंदोलन के अग्रणीयों में से एक वीर सावरकर देशवासियों के स्मरण में सदैव जिंदा रहेंगे। अजय कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल
देवघर-झूठे वादों, जन विरोधी नीतियों एवं विफलताओं से भरा केंद्र की भाजपा सरकार का 12 साल।
देवघर: झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने केंद्र की भाजपा सरकार के 12 साल के शासनकाल को विफलताओं से भरा करार देते हुए कहा कि महंगाई एवं बेरोजगारी चरम पर, पूरे देश में हर वर्ग के बीच नफरत फैलाने का काम चरम पर, केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग चरम पर , गलत आर्थिक नीतियों के चलते आर्थिक असमानता चरम पर एवं निजीकरण के नाम पर राष्ट्रीय संपत्तियों को बेचने का कार्य चरम पर यानी कि अगर केंद्र की भाजपा सरकार के 12 साल के शासनकाल को अक्षम नेतृत्व एवं कुशासन से भरा काल कहा जाए तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। श्री कुमार ने कहा कि यह एक कटु सत्य है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने 12 वर्षों के शासनकाल में सिर्फ देश की जनता को अपने झूठे वादों के सहारे छलने एवं ठगने का ही काम किया है। अपने 12 वर्षों के शासनकाल में केंद्र की भाजपा सरकार ने आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, संवैधानिक एवं धार्मिक रूप से देश को बर्बाद करने का ही काम किया है। अजय कुमार प्रदेश सचिव झारखंड प्रदेश इंटक
देवघर- टैलेंट हंट अभियान के तहत संथाल परगना प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर अवधेश प्रजापति को देवघर जिला कांग्रेस कमिटी ने बधाई दी।
देवघर: टैलेंट हंट अभियान के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग में प्रभार संथाल परगना प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर अवधेश प्रजापति को देवघर जिला कांग्रेस परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास ने कहा कि अवधेश प्रजापति लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संथाल परगना क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में नई ऊर्जा प्राप्त होगी। जिला कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा टैलेंट हंट अभियान के माध्यम से युवा एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना सराहनीय कदम है। इससे पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने अवधेश प्रजापति को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में दिनेशानंद झा , रविंद्र मिश्रा ,मकसूद आलम ,अमरेंद्र कुमार सोना, गणेश दास , बृजभूषण राम , प्रियांशु कुमार , राहुल राज गोलू कुमार , पप्पू कुमार आदि दर्जनों कांग्रेस जनों ने बधाई दिए।
देवघर- टैलेंट हंट अभियान के तहत संथाल परगना प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर अवधेश प्रजापति को देवघर जिला कांग्रेस कमिटी ने बधाई दी।
देवघर: टैलेंट हंट अभियान के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग में प्रभार संथाल परगना प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर अवधेश प्रजापति को देवघर जिला कांग्रेस परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास ने कहा कि अवधेश प्रजापति लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संथाल परगना क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में नई ऊर्जा प्राप्त होगी। जिला कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा टैलेंट हंट अभियान के माध्यम से युवा एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना सराहनीय कदम है। इससे पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने अवधेश प्रजापति को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में दिनेशानंद झा , रविंद्र मिश्रा ,मकसूद आलम ,अमरेंद्र कुमार सोना, गणेश दास , बृजभूषण राम , प्रियांशु कुमार , राहुल राज गोलू कुमार , पप्पू कुमार आदि दर्जनों कांग्रेस जनों ने बधाई दिए।