सपा सांसद की अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च
रितेश मिश्रा
हरदोई:समाजवादी पार्टी के सांसद आजेंद्र लोधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अमर्यादित एवं अपशब्दों का प्रयोग किए जाने के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। देश के सर्वोच्च नेता के प्रति की गई इस अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता सड़कों पर उतरीं और समाजवादी पार्टी की इस संकीर्ण मानसिकता के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। विरोध प्रदर्शन की शुरुआत स्थानीय गांधी मैदान से हुई।
गांधी मैदान में एकत्रित भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। महिलाओं ने बापू के चरणों में शीश नवाकर प्रार्थना की कि ईश्वर समाजवादी पार्टी के नेताओं को सद्बुद्धि प्रदान करे, ताकि वे राजनीतिक शुचिता और मर्यादा का पालन करना सीख सकें। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट तक एक विशाल विरोध मार्च निकाला। मार्च के दौरान सपा विरोधी गगनभेदी नारे भी लगाए गए।
कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती ने कहा कि सपा सांसद के इस घृणास्पद और अमर्यादित व्यवहार ने लोकतंत्र के पावन मंदिर को कलंकित किया है।
जिलाउपाध्यक्ष अलका गुप्ता ने  उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि स्वयं को 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का हितैषी बताने वाले दल के नेता आज एक पिछड़े समाज से आने वाले देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता की वैश्विक स्वीकार्यता को पचा नहीं पा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भरे लहजे में जनता का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि जो दल विपक्ष में रहकर इस तरह की गुंडागर्दी और अमर्यादित भाषा पर उतारू है, यदि वह भूलवश पुनः सत्ता में आ गए, तो समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का क्या हश्र होगा, इसकी कल्पना मात्र से डर लगता है।

महिला कार्यकर्ता अदिति कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी मूल रूप से गुंडों, माफियाओं और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाला संगठन है। इनके नेताओं के शब्दकोश में शालीनता और मर्यादित शब्दों का पूर्ण अभाव है। उत्तर प्रदेश की जनता सपा के विगत शासनकालों में व्याप्त घोर अराजकता, तुष्टिकरण और जंगलराज की विभीषिका को अभी भूली नहीं है। उसी प्रताड़ना और कुशासन से त्रस्त होकर देश व प्रदेश की देवतुल्य जनता ने पूर्ण विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को देश की कमान सौंपी थी।

महिला कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा, जिसमें दोषी सांसद के खिलाफ तत्काल और कठोरतम संवैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है।

उपस्थित रही जिला मंत्री नीतू चंद्रा, दीपा बिस्वास, शोभना सिंह, अनुराधा मिश्रा, चेता शुक्ला, निधि सिंह, विनीता पांडे,  अलका सिंह, मालती, सुधा, साधना,  सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रही।
नाले से मिला नवजात बच्ची का शव, इलाके में फैली सनसनी, लोग मां की ममता पर उठा रहे सवाल
.
रितेश मिश्रा
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में अंबेडकर पार्क के पास स्थित नगर पालिका के नाले से नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह नगर पालिका कर्मचारी नाले की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान जब पत्थर हटाया गया तो वहां एक नवजात शिशु दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह करीब दो दिन की बच्ची थी। यह देख कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला अंबेडकर पार्क के सामने स्थित पासपोर्ट कार्यालय के पास नगर पालिका के नाले का बताया जा रहा है। मौके पर चाइल्ड लाइन टीम और पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी भी पहुंचे, जिन्होंने आवश्यक कार्रवाई की। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कोई मां इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है, जो नवजात बच्ची को इस तरह नाले में फेंक दे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक का स्थापना दिवस मनाया गया
बबलू प्रजापति
पिहानी क्षेत्र के ग्राम अयारी में किसान मसीहा बाबा स्व महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई गई*  आयरी गांव में आयोजित भव्य भंडारा व सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ । क्षेत्र की हर समस्याओं का निवारण करने के लिए हर समय संगठन तैयार रहता है तथा किसानों की हर संभव मदद की जाएगी।
जिसमें मुख्य रूप से अमिताभ सिंह तहसील अध्यक्ष शाहाबाद , अभिषेक वर्मा तहसील अध्यक्ष हरदोई ,सहित रामकुमार राठौर ,गंगाराम ,कृष्ण पाल गौतम ,लाल बहादुर राठौर
ऱफ्फन खान वरिष्ठ नेता, मुकीम खान युवा जिला अध्यक्ष, सबील खान ,सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे
जिलाधिकारी ने जन सुनवाई मे सुनी 49 शिकायतें
रितेश मिश्रा
हरदोई. आज कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 49 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, ज्वाइंट मजिस्टेट सुश्री संस्कृति त्रिवेदी, व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें
अतरौली पुलिस ने जख्मी पीड़ित को ही थाने से कर दिया दफा।
पीड़ित ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई से लगाई न्याय की गुहार।

रितेश मिश्रा
बेनीगंज (हरदोई)। जनपद हरदोई के कोतवाली अतरौली के एक गांव में मार पिटाई का मामला सामने आया है।मोटरसाइकिल लेन देन को लेकर हुए आपसी विवाद में आई एक को गंभीर चोट के बावजूद अतरौली पुलिस ने थाने से कर दिया चलता। थाना क्षेत्र के झंझौली गांव निवासी जितेंद्र गिरी पुत्र प्रेम चंद्र ने बताया कि बीते 12 मई 2026 की शाम अपने चचेरे भाई पंकज पुत्र हरीराम निवासी उपरोक्त को छोटे भाई राजा गिरी की मोटर साइकिल अपाचे कुछ देर कहीं जाने के लिए मांगे दी थी, जिसके दो दिन बाद खाली वापस आने पर मोटर साइकिल का जिक्र किया तो पंकज, कुलदीप पुत्रगण हरीराम व उनकी पत्नी ने अचानक मारपिटाई की जिससे उन्हें सर में गंभीर चोट आई। उन्होंने कहा मैने मामले संबंधी लिखित शिकायती पत्र थाने में दिया तो पुलिस ने अनसुना कर दिया जिसके कारण उन्हें निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराना पड़ा। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की सुनवाई न किए जाने पर पीड़ित ने आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा को आपबीती सुनाई जहां से उचित कार्यवाही का भरोसा दिया गया है। वहीं पीड़ित के अनुसार मामले की जांच कर दोषियों को दंडित करने की जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई से न्याय की गुहार लगाई है।
वही इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतरौली ने बातचीत करने पर बताया कि पीड़ित की हर संभव मदद की जाएगी।
अर्कवंशी समाज समारोह में क्षेत्रीय  विधायक व प्रवक्ता रहे मौजूद     
                                                           

रितेश मिश्रा
हरदोई। अर्कवंशी समाज समारोह में पहुंचे विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा सत्य परेशान तो हो सकता है किन्तु पराजित नहीं, कस्बे के संकेत कुंज गेस्ट हाउस माधौगंज में अर्कवंशी समाज द्वारा “प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह” आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष सिंह आशू के अलावा सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी, डाक्टर मनोज अर्कवंशी, सभासद आनन्द सिंह अर्कवंशी  भाजपा जिला मंत्री अमरेन्द्र सिंह अर्कवंशी प्रधान आलोक सिंह अर्कवंशी आदि ने सहभागिता कर समाज के विशाल अर्कवंशी जनसमूह को संबोधित किया। विधायक आशीष सिंह आशू ने सण्डीला संस्थापक महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी व मलिहाबाद संस्थापक महाराजा मल्हीय सिह अर्कवंशी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक आशीष सिंह आशू ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान, युवाओं के मार्गदर्शन एवं उनके उज्ज्वल भविष्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए उपस्थित सम्मानितजनों के सामाजिक योगदान एवं जनसेवा भावना की प्रेरणा के लिए उन्हें सम्मानित किया तथा अर्कवंशी समाज को संगठित होकर विकास एवं समरसता के पथ पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अर्कवंशी समाज सदैव परिश्रम, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, संस्कार एवं संगठन की मजबूत भावना का प्रतीक रहा है। समाज की प्रगति, युवाओं के सशक्तिकरण तथा आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य हेतु हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। सामाजिक एकता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और यही शक्ति विकास का आधार बनेगी। इसी श्रृंखला में सुभासपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने अर्कवंशी समाज की एकजुटता पर बल देते हुए इतिहास चोरों से सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अर्कवंशी समाज का अहित चाहने वाले व अपमान करने वालों का आगामी चुनाव में  बहिष्कार कर हिसाब चुकता किया जायेगा। समारोह को प्रमुख रूप से आनन्द सिंह अर्कवंशी, विमलेश शास्त्री, सन्दीप सिंह, डाक्टर मनोज अर्कवंशी, राममूर्ति अर्कवंशी, भाजपा जिला मंत्री अमरेन्द्र सिंह अर्कवंशी, आलोक सिंह अर्कवंशी कृष्णकांत अर्कवंशी, हरीराम अर्कवंशी समेत तमाम लोगों ने सम्बोधित किया।इस अवसर पर  रमेश वर्मा (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि), गंगाराम सूर्यवंशी, सुरेश अर्कवंशी, राकेश अर्कवंशी,संगीत कुमार,नामित सभासद सीमा अर्कवंशी, दीपू अर्कवंशी, रामनरेश अर्कवंशी, चंदन अर्कवंशी, आशीष अर्कवंशी,  उज्ज्वल अर्कवंशी, इंद्रजीत अर्कवंशी, अर्पित अर्कवंशी, आलोक सिंह, गोविंद सिंह,  विकास अर्कवंशी, अशोक आर्य, सोनेलाल अर्कवंशी सहित भारी संख्या में अर्कवंशी समाज के नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा रामसिंह व संचालन सतीश शास्त्री द्वारा किया गया।।
चला चेकिंग अभियान, कई दुपहिया वाहनों के काटे गए चालान*
रितेश मिश्रा
हरदोई/सवायजपुर थाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यवाहक थाना प्रभारी राघवेंद्र भूषण प्रताप के नेतृत्व में सवायजपुर थाना क्षेत्र के बृंदावन चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी बैठाकर चल रहे तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दुपहिया वाहन चालकों की जांच की। नियमों की अनदेखी करने वाले कई वाहन चालकों के चालान काटे गए।पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी गहन जांच की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना रहा।
कार्यवाहक थाना प्रभारी राघवेंद्र भूषण प्रताप ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में सतर्कता देखने को मिली, वहीं क्षेत्रीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान की सराहना की।इस मौके पर उप निरीक्षक क्षमता सिंह,उप निरीक्षक राकेश कुमार,के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा
क्षेत्राधिकारी ने मेधावीयों को सील्ड देकर किया सम्मानित
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।यूपी बोर्ड के टापर मेधावी छात्रों को गुरुवार की दोपहर एएसपी/क्षेत्राधिकारी शाहाबाद आलोक राज नारायण द्वारा सील्ड देकर सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी।
      इस अवसर पर  नारायण ने कहा हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के लिए पहली कठिन परस्पर्धा होती है।लेकिन विद्यार्थियों को इससे घबराना नहीं चाहिए यही दौर उनके सुनहरे भविष्य की नीव होता है। इसी समय विद्यार्थियों को मेहनत कर शिखर पर पहुँचने का जज्बा पैदा होता है। गीता विद्या मंदिर के छात्र समर्थ गुप्ता ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी तरह शिव प्रकाश राठौर और रुपेश बाजपेई ने भी काफ़ी सराहनीय अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया।क्षेत्राधिकारी ने तीनों मेधावी छात्रों को सील्ड देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ववल भविष्य की कामना की।
क्षेत्राधिकारी ने मेधावीयों को सील्ड देकर किया सम्मानित
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।यूपी बोर्ड के टापर मेधावी छात्रों को गुरुवार की दोपहर एएसपी/क्षेत्राधिकारी शाहाबाद आलोक राज नारायण द्वारा सील्ड देकर सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी।
      इस अवसर पर  नारायण ने कहा हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के लिए पहली कठिन परस्पर्धा होती है।लेकिन विद्यार्थियों को इससे घबराना नहीं चाहिए यही दौर उनके सुनहरे भविष्य की नीव होता है। इसी समय विद्यार्थियों को मेहनत कर शिखर पर पहुँचने का जज्बा पैदा होता है। गीता विद्या मंदिर के छात्र समर्थ गुप्ता ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया इसी तरह शिव प्रकाश राठौर और रुपेश बाजपेई ने भी काफ़ी सराहनीय अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया।क्षेत्राधिकारी ने तीनों मेधावी छात्रों को सील्ड देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ववल भविष्य की कामना की।
गुजीदेई गाँव स्थित नर्मदेश्वर धाम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,निशुल्क दवाओं का हुआ वितरण
रितेश मिश्रा
हरदोई। तहसील शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम गुजीदेई स्थित नर्मदेश्वर धाम में पत्रकार लक्ष्मीकान्त पाठक की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय परेली के चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार रावत ने ग्रामीणों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति एवं मानव जीवन में उसकी महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आयुर्वेद केवल उपचार पद्धति ही नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी जीवनशैली भी है। इस दौरान लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव भी दिए गए।
शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सच्चिदानंद पाण्डेय, परमानंद, उमेश त्रिवेदी, रामकिशोर गुप्ता, रामदेव पाठक, हजाराम, शरदेन्दु पाठक, हिमांशु, अच्युत, कान्हा, प्रच्छित, आशीष वाजपेयी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।