न्यू सनबीम स्कूल विवाद का हुआ 'सम्मानजनक' अंत; श्रीकृष्ण शास्त्री और विमलेश दीक्षित के हस्तक्षेप से थमा तूफान
रितेश मिश्रा
हरदोई। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया के गलियारों में बारूद की तरह धधक रहा न्यू सनबीम स्कूल प्रकरण अब पूरी तरह शांत हो चुका है। जो विवाद सोशल मीडिया पर एक भयानक 'ज्वाला' का रूप ले चुका था और जिले को जातीय संघर्ष की अंधी खाई में ढकेलने की कगार पर खड़ा था, उसे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व व्यापारी नेता अपनी सूझबूझ से जड़ से समाप्त कर दिया है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए व्यापारी नेता विमलेश दीक्षित ने जो पहल की, उसे अंजाम तक पहुँचाने का पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री  ने उठाया। शास्त्री जी ने अपनी अनुभवी कूटनीति का परिचय देते हुए न केवल वादी और प्रतिवादी, दोनों पक्षों के सम्मान को सुरक्षित रखा, बल्कि उच्चाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर इस पूरे विवाद का विधि सम्मत पटाक्षेप कराया।
इस समझौते ने न केवल आपसी कटुता को खत्म किया है, बल्कि उन अराजक तत्वों को भी कड़ा संदेश दिया है जो इस विवाद की आड़ में अपनी रोटियां सेंकना चाहते थे।
आज दोनों पक्षों समझौता करने वालों का आभार व्यक्त किया है। क्योंकि इन्होंने समाज को एक बड़े टकराव से बचाकर एकता की नई मिसाल पेश की है
मलिहाबाद ज्ञापन देने जा रहे प्रदर्शनकारियों को हरदोई पुलिस ने रोका; अतरौली सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात--सुनील अर्कवंशी राष्ट्रीय प्रवक्ता

रितेश मिश्रा
हरदोई/अतरौली: मलिहाबाद में ज्ञापन देने की घोषणा के बाद आज हरदोई और लखनऊ की सीमाओं पर भारी गहमागहमी का माहौल रहा। लखनऊ जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर हरदोई पुलिस ने कड़ा पहरा बिठा दिया है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

अतरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ की ओर जाने वाले सभी रास्तों को पुलिस ने पूरी तरह से सील कर दिया है।
भारी पुलिस बल: स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सीमावर्ती इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जो किसी भी वाहन या समूह को आगे बढ़ने से रोक रहा है।
जबरदस्ती का आरोप: प्रदर्शनकारियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस बल प्रयोग कर उन्हें वापस भेज रही है। मलिहाबाद जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अतरौली पुलिस द्वारा रोक दिया गया है।
अधिकारियों की चुप्पी बनी चर्चा का विषय
सबसे ज्यादा असमंजस की स्थिति तब पैदा हुई जब मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने इस 'अघोषित पाबंदी' का कारण बताने से इनकार कर दिया। किसी भी वरिष्ठ अधिकारी ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह कार्रवाई किस धारा या आदेश के तहत की जा रही है।
"हमें आगे जाने से रोका जा रहा है, लेकिन कोई यह नहीं बता रहा कि क्यों? हम शांतिपूर्ण ढंग से अपना ज्ञापन देने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने हमें अतरौली में ही बंधक जैसी स्थिति में डाल दिया है।" — एक प्रदर्शनकारी
यातायात प्रभावित
इस घेराबंदी के कारण न केवल ज्ञापन देने जा रहे लोग, बल्कि आम राहगीर भी घंटों जाम और चेकिंग में फंसे रहे। पुलिस की इस मुस्तैदी को देखते हुए इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतज़ार है ताकि इस प्रतिबंध की सही वजह सामने आ सके।
इस मौके पर हमारे साथ श्री रामसुचित्र अर्कवंशी, पंकज अर्कवंशी,संजय अर्कवंशी, अशोक अर्कवंशी, संदीप अर्कवंशी, शोभित अर्कवंशी,भारी संख्या में लोग मौजूद है
वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक संपन्न
रितेश मिश्रा
हरदोई। वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की अति महत्वपूर्ण बैठक  स्थानीय गांधी भवन में ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी डाक्टर ए. पी.सिंह की अध्यक्षता में रजत जयंती वर्ष हेतु प्रथम कार्यक्रम रोजगार मेले हेतु आहूत की गई।
डाक्टर सिंह ने बताया कि  वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने अपने स्थापना के पच्चीस वर्ष पूरे कर  लिए है, इसलिए ट्रस्ट के सभी सहयोगियों का दायित्व बनता है  कि  रजत जयंती के अवसर पर वर्ष भर में कम से कम चार भव्यता पूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये जाएं।
ट्रस्ट के सचिव अतुल कांत द्विवेदी ने बताया कि चार कार्यक्रमों की श्रृंखला में पहला कार्यक्रम रोजगार मेला सेवायोजन के सहयोग से,दूसरा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, तीसरा पुण्यात्मा अमिय कृष्ण चतुर्वेदी की स्मृति में विभिन्न क्षेत्रों में जिन बालिकाओं ने हरदोई का नाम रोशन किया उन्हें सम्मानित किया जाएगा तथा अंतिम कड़ी के रूप में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सचिव  ने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन मई माह दिनांक 23 दिन शनिवार को होगा । इस हेतु कई कंपनियों ने रोजगार मेले में आने की सहमति भी जताई है।
रोजगार प्राप्त करने हेतु अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल होनी चाहिए, अभ्यार्थी को अपना पंजीकरण रोजगार संगम पोर्टल पर करना अनिवार्य होगा,उन्हीं अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में वरीयता दी जाएगी जिन्होंने पंजीकरण करा लिया है।
उन्होंने यह भी बताया उपरोक्त रोजगार मेला दिनांक 23 मई दिन शनिवार को सेवायोजन कार्यालय में दस बजे से कार्यालय  के वरिष्ठ सहायक मुनेंद्र जी के संयोजन में शुरू होगा। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी भुवन चतुर्वेदी वर्चुअल उपस्थित रहकर सभी सहयोगियों को दिशा निर्देश प्रदान किये l
बैठक में ट्रस्टी अविनाश चंद्र गुप्त,करुणा शंकर द्विवेदी, सुयश बाजपेई सहयोगी, श्रवण कुमार राही,के. के. सिंह,मनीष मिश्रा गिरीश मिश्रा, श्रवण दीक्षित, सत्यम मिश्र, अनुराग, अशोक श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, प्रेम शुक्ला, लखनऊ, कंचन बाजपेई, सरिता अग्रवाल ,रूपाली मित्तल आदि मौजूद रहे
वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक संपन्न
रितेश मिश्रा
हरदोई। वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की अति महत्वपूर्ण बैठक  स्थानीय गांधी भवन में ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी डाक्टर ए. पी.सिंह की अध्यक्षता में रजत जयंती वर्ष हेतु प्रथम कार्यक्रम रोजगार मेले हेतु आहूत की गई।
डाक्टर सिंह ने बताया कि  वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने अपने स्थापना के पच्चीस वर्ष पूरे कर  लिए है, इसलिए ट्रस्ट के सभी सहयोगियों का दायित्व बनता है  कि  रजत जयंती के अवसर पर वर्ष भर में कम से कम चार भव्यता पूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये जाएं।
ट्रस्ट के सचिव अतुल कांत द्विवेदी ने बताया कि चार कार्यक्रमों की श्रृंखला में पहला कार्यक्रम रोजगार मेला सेवायोजन के सहयोग से,दूसरा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, तीसरा पुण्यात्मा अमिय कृष्ण चतुर्वेदी की स्मृति में विभिन्न क्षेत्रों में जिन बालिकाओं ने हरदोई का नाम रोशन किया उन्हें सम्मानित किया जाएगा तथा अंतिम कड़ी के रूप में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सचिव  ने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन मई माह दिनांक 23 दिन शनिवार को होगा । इस हेतु कई कंपनियों ने रोजगार मेले में आने की सहमति भी जताई है।
रोजगार प्राप्त करने हेतु अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल होनी चाहिए, अभ्यार्थी को अपना पंजीकरण रोजगार संगम पोर्टल पर करना अनिवार्य होगा,उन्हीं अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में वरीयता दी जाएगी जिन्होंने पंजीकरण करा लिया है।
उन्होंने यह भी बताया उपरोक्त रोजगार मेला दिनांक 23 मई दिन शनिवार को सेवायोजन कार्यालय में दस बजे से कार्यालय  के वरिष्ठ सहायक मुनेंद्र जी के संयोजन में शुरू होगा। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी भुवन चतुर्वेदी वर्चुअल उपस्थित रहकर सभी सहयोगियों को दिशा निर्देश प्रदान किये l
बैठक में ट्रस्टी अविनाश चंद्र गुप्त,करुणा शंकर द्विवेदी, सुयश बाजपेई सहयोगी, श्रवण कुमार राही,के. के. सिंह,मनीष मिश्रा गिरीश मिश्रा, श्रवण दीक्षित, सत्यम मिश्र, अनुराग, अशोक श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, प्रेम शुक्ला, लखनऊ, कंचन बाजपेई, सरिता अग्रवाल ,रूपाली मित्तल आदि मौजूद रहे
पति घर से बाहर, दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा; जेवर लूटने का आरोप

रितेश मिश्रा
पाली हरदोई/पाली थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला मामला सामने आया है। गांव के ही करीब आधा दर्जन दबंगों पर आरोप है कि उन्होंने पड़ोसी महिला को घर में अकेला पाकर उसके साथ मारपीट की और घर में रखे कीमती जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के समय महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था।पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंग अचानक घर में घुस आए और महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर घर में रखा सामान भी अस्त-व्यस्त कर दिया गया। आरोप है कि इसी दौरान घर में रखे कीमती जेवर भी गायब हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।परिजनों का कहना है कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी, लेकिन पाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस की ढिलाई के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और अब परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।वहीं कार्यवाहक थाना प्रभारी इरफ़ान अहमद ने बताया कि मामला बच्चों के विवाद से जुड़ा है। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों का चालान कर आवश्यक कार्रवाई की
बच्चों में निहित क्षमताओं के विकास में शिक्षक की भूमिका अहम : डॉ. सुनील कुमार सिंह*

प्राथमिक विद्यालय बमटापुर खास के वार्षिकोत्सव में पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिले*

रितेश मिश्रा
हरदोई सांडी विकास खण्ड सांडी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में बमटापुर आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे में विशेष प्रतिभा एवं क्षमता निहित होती है, जिसे पहचान कर विकसित करना शिक्षक का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है।प्रधान संजय सिंह ने विद्यालय स्टाफ की सराहना कर कहा कि  ऐसे आयोजन बच्चो के विकास मे सहायक होते है।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वार्षिकोत्सव में शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।संचालन शिक्षक अजीत शुक्ल ने किया। प्रधानाध्यापक नीलम देवी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एआरपी शेरपाल, प्रभाकर मिश्र,शिक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, दुर्गेश तिवारी,अमन श्रीवास्तव, प्रशांत द्विवेदी,मो सारिक, आदर्श कुमार, श्यामा कुमार व अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शाहाबाद से पाली आ रहा ऑटो पलटा, मौके पर मची चीख-पुकार
रितेश मिश्रा
पाली हरदोई/पाली-शाहाबाद मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सवारियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक महिला समेत दो बच्चों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक शाहाबाद से पाली की ओर सवारियां लेकर आ रहा था। जैसे ही ऑटो दनियापुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ऑटो में बैठी महिलाओं और बच्चों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने दौड़कर घायलों को बाहर निकाला। बताया गया कि ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां भरी गई थीं। ऑटो में 3 बच्चों समेत करीब 10 लोग बैठे थे, जिसके चलते हादसे का खतरा और बढ़ गया था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कई ऑटो चालक पैसों के लालच में सवारियों को ठूंस-ठूंसकर भर लेते हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे लापरवाह ऑटो चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। वहीं कार्यवाहक थाना प्रभारी इरफान अहमद ने बताया कि फरार ऑटो चालक की तलाश की जा रही है और उसे जल्द पकड़कर कानूनी कार्रवाई की
महाकाल से तिरुपति तक दर्शन का अवसर, हरदोई होकर गुजरेंगी आईआरसीटीसी की विशेष ट्रेनें
रितेश मिश्रा
हरदोई गर्मियों की छुट्टियों में धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आईआरसीटीसी ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से दो विशेष धार्मिक यात्राओं की घोषणा की है, जिनका लाभ हरदोई रेलवे स्टेशन से भी लिया जा सकेगा। स्कूलों में अवकाश शुरू होने के साथ ही बड़ी संख्या में परिवार तीर्थ यात्रा की तैयारी करते हैं। ऐसे में हरदोई समेत आसपास के जिलों के यात्रियों के लिए यह सुविधा काफी राहत देने वाली मानी जा रही है।पहली यात्रा 12 जून 2026 से 23 जून 2026 तक संचालित होगी। यह 11 रात और 12 दिन की यात्रा होगी, जिसमें श्रद्धालु देश के सात प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे। इस विशेष ट्रेन का संचालन योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से किया जाएगा और रास्ते में हरदोई रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों के चढ़ने और उतरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।यात्रा के दौरान उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर, गुजरात का द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक का त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर और संभाजी नगर स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा पंचवटी, कालाराम मंदिर और अन्य स्थानीय धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी शामिल रहेगा।

*ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध*
दूसरी धार्मिक यात्रा 29 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक प्रस्तावित है। इस यात्रा में श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इसमें तिरुपति बालाजी मंदिर, रामेश्वरम स्थित रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरै का मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी तथा मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग शामिल हैं। यह ट्रेन भी हरदोई रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधे अपने जिले से यात्रा शुरू करने का अवसर मिलेगा।आईआरसीटीसी की ओर से यात्रियों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में पैकेज तय किए गए हैं। स्लीपर क्लास, थर्ड एसी और सेकेंड एसी में यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। पैकेज में ट्रेन यात्रा के साथ शाकाहारी भोजन, स्थानीय भ्रमण के लिए बस सुविधा और ठहरने की व्यवस्था भी शामिल की गई है।गर्मी की छुट्टियों में अक्सर परिवार धार्मिक स्थलों की यात्रा की योजना बनाते हैं, लेकिन लंबी दूरी की टिकट और ठहरने की व्यवस्था बड़ी चुनौती बन जाती है। ऐसे में एक ही पैकेज में यात्रा, भोजन और दर्शन की सुविधा मिलने से हरदोई के यात्रियों में उत्साह देखा जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर भी इस योजना को लेकर यात्रियों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।वायु नंदन शुक्ला जॉइंट जनरल मैनेजर टूरिज्म आईआरसीटीसी के अनुसार यात्रा की बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी। इच्छुक यात्री लखनऊ स्थित पर्यटन भवन कार्यालय के अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी बुकिंग करा सकते हैं। साथ ही एलटीसी और ईएमआई जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस धार्मिक यात्रा का लाभ उठा सकें। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन में स्वच्छ शाकाहारी भोजन की व्यवस्था के साथ सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था की गई है हर कोच में सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी ऑन बोर्ड कैटरिंग स्टाफ सफाई कर्मचारी की उपस्थिति रहेगी साथ ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत की यात्रा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के एक कोच में मंदिर भी बनाया है जहां सुबह-शाम आरती होती है और लोग भजन कीर्तन करते हुए अपने तीर्थ यात्रा पूरी करते हैं। वायु नंदन शुक्ला ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी के वेबसाइट और टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर अपनी यात्रा को बुक कर सकते हैं।
रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य डॉ गौरव अग्रवाल ने सभी मुख्य आगुंतकों को पुष्प गुच्छ और भक्त प्रहलाद स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर आईआरसीटीसी से नवनीत गोयल सीएमआई अंबुज मिश्रा स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीणा सीएमआई मुरलीधर समाज स्टेशन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे पर कार्रवाई, नगर पालिका ने बुलडोजर से गिराईं दुकानें .
रितेश मिश्रा
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलग्राम चुंगी स्थित कब्रिस्तान परिसर में अवैध रूप से बनी दुकानों पर नगर पालिका ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन से टीनशेड सहित करीब पांच अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। हटाए गए ढांचों को नगर पालिका की टीम ने अपने वाहनों में भरकर कब्जे में ले लिया। बताया गया कि इन दुकानों के निर्माण को लेकर पहले से शिकायतें मिल रही थी। जांच में पाया गया कि बिना किसी वैध अनुमति के कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर दुकानें बनाई गई थी। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने संबंधित लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी और अब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
नगर पालिका के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ईओ रामेंद्र सिंह ने कहा कि कब्रिस्तान जैसी संवेदनशील जगह पर कब्जा करना गंभीर मामला है और भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण प्रभारी अमित सिंह, वरिष्ठ लिपिक नीरज अवस्थी, शहर कोतवाल संजय त्यागी और नायब तहसीलदार सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। नगर पालिका ने लोगों से अपील की है कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के बच्चों को लगाए गए टिटनेस और डिप्थीरिया के टीके
रितेश मिश्रा
हरदोई। श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में संस्था चिकित्सक स्वास्थ्य केंद्र  की ओर से बच्चों को टिटनेस और डिप्थीरिया  का टीका लगाया गया ।यह टीका बच्चों को टिटनेस  डिप्थीरिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है ।
विद्यालय के प्रबंधक मुकेश सिंह ने बताया कि टिटनेस डिप्थीरिया  के टीके लगवाने से बच्चों को इन बीमारियों से बचाया जा सकता है , उन्होंने बताया कि टिटनेस एक गंभीर बीमारी है जो बैक्टीरिया के कारण होती है, जबकि डिप्थीरिया एक संक्रामक बीमारी है जो श्वसन प्रणाली को प्रभावित करती है। इसलिए टीका लगवाना बहुत ही जरूरी है। टीका लगने से बच्चों की सेहत को सुरक्षित रखा जा सकता है।
*विद्यालय की प्रधानाचार्या भूमिका सिंह* ने बताया कि टीका लगवाने से बच्चों को न केवल इन बीमारियों से बचाया जा सकता है, बल्कि इससे उनकी सेहत और शिक्षा पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को टीका जरूर लगवाएं।
चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र की जेएनएम आकांक्षा शुक्ला, रत्नावली दुबे और आशा बहू  पिंकी गुप्ता ने विद्यालय में सैकड़ों बच्चों का टीकाकरण किया ।
इस अवसर पर जूनियर विद्यालय की प्रधानाचार्या लक्ष्मी देवी शिक्षिकाएं कोमल यादव, विनीता त्रिवेदी, सोनम शुक्ला ,आरती वर्मा, मीनाक्षी सिंह, ऐश्वर्या सिंह, कविता गुप्ता, मंशा वाजपेई, प्रज्ञा द्विवेदी,सोनी शुक्ला, पूजा चौहान, क्षमा सिंह, शैलजा मिश्रा, दिव्यांशी गुप्ता शिक्षक राम प्रकाश पांडे , अशोक कुमार गुप्ता, आयुष यादव आदि मौजूद रहे।