टीम वर्क की भावना विकसित करने एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से जनपद स्तरीय पी एम श्री विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

संजीव सिंह बलिया!जनसमुदाय के समक्ष पी एम श्री योजना अंतर्गत चयनित विद्यालयों में अभिभावकों, समुदाय की सहभागिता ,बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं विद्यालयों में नामांकन, उपस्थिति एवं ठहराव में वृद्धि ,बच्चों में शारीरिक मानसिक और भावनात्मक विकास के साथ ही आत्मविश्वास अनुशासन और टीम वर्क की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आज वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में जनपद स्तरीय पी एम श्री विद्यालय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद में संचालित प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक स्तर के कुल 26 पीएम श्री विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य कोषाधिकारी आनंद दुबे तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।इसके पश्चात पी एम श्री प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिताओं में मुख्य रूप से बच्चों ने एथलेटिक्स, कबड्डी , खो - खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सबसे पहले कबड्डी की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा बच्चों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया।आज की प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता 50 मीटर में हथौज मनियर के अमित राजभर विजेता घोषित किए गए, 100 मीटर की प्रतियोगिता में हथौज मनियर के ही राकेश राजभर जबकि 200 मीटर की प्रतियोगिता में आयुष15 उससा , पंदह एवं 400 मीटर की प्रतियोगिता में भोपालपुर रेवती के अमित यादव विजेता घोषित किए गए। बालिका संवर्ग में खोरीपाकड़ , हनुमानगंज की सपना, 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया , 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में डीहवा कला नगरा की सपना ,200 मीटर की प्रतियोगिता में हल्दी ,बेलहरी की अंशिका सिंह तथा 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में नरही नंबर- 1, सोहाव की अंकिता राजभर विजेता रही। खो खो की प्रतियोगिता में बालक संवर्ग में तथा बालिका संवर्ग प्राथमिक स्तर में शेरवा कला , गड़वार प्रथम स्थान पर रहा है ।इस प्रतियोगिता में व्यक्तिगत चैंपियनशिप नरही नंबर एक सोहाव रहा जबकि दूसरी तरफ शेरवा कला गड़वार के नीतीश यादव व्यक्तिगत रूप से चैंपियन घोषित किए गए। उच्च प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में खोरी पाकड़ हनुमानगंज के बिट्टू राज बिट्टू कश्यप ,200 मीटर की प्रतियोगिता में बिसौली, रेवती के अभिषेक तथा 400 मीटर की प्रतियोगिता में हथौज, मनियर के अखिलेश राजभर रहे जबकि बालिका संवर्ग में 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में चांदपुर बैरिया की सीमा यादव तथा 200 मीटर की प्रतियोगिता में भी चांदपुर बैरिया की सीमा यादव रही ,400 मीटर की प्रतियोगिता में सोनाडीह , सीयर की सुनैना ने अपना स्थान प्राप्त किया। दौड़ प्रतियोगिता में व्यक्तिगत चैंपियनशिप अखिलेश राजभर हथौज को बालक संवर्ग में तथा सीमा यादव चांदपुर बैरिया को बालिका संवर्ग में प्राप्त हुआ।प्रतियोगिता के आयोजन में जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सोहाव नीरज राय , ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मनियर भावानंद शर्मा, जिला व्यायाम शिक्षिका नीतू सिंह ,जिला गाइड कैप्टन कनक चक्रधर, सपना चौधरी ,अनामिका सिंह ,एकता तिवारी, नीतू चौबे ,शबाना परवीन ,शबनम, मोहम्मद वसीम ,अनिल कनौजिया, राजेश अंचल ,मोहम्मद खुर्शीद ,सियाराम यादव ,मोहम्मद शमशाद ,विराट कुंवर, राजेश कुमार, अम्बरीष तिवारी, विजय कुमार ,प्रभाकर राय, डॉ भवतोष कुमार पाण्डेय ,प्रतिमा उपाध्याय ,निरुपमा ,ब्रजेश कुमार,रश्मि पांडेय,अनीता कुमारी ,राज्य संदर्भ दाता समूह के सदस्य आशुतोष कुमार सिंह तोमर, संतोष चंद तिवारी,चित्रलेखा सिंह द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।जिला समन्वयक प्रशिक्षण ओम प्रकाश सिंह तथा सत्येंद्र राय की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से डा शशि भूषण मिश्र तथा व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा किया गया।
रसड़ा विधायक उमा शंकर सिंह ने हत्या पीड़ित परिवार को 5 लाख की सहायता दी, न्याय का दिया भरोसा
संजीव सिंह रसड़ा, बलिया। कुछ दिनों पूर्व रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा गुरगुजपुर निवासी स्वर्गीय श्री सत्यप्रकाश राम जी की नृशंस हत्या कर दी गई थी, जो अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक घटना है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।आज लोकप्रिय रसड़ा बसपा विधायक उमा शंकर सिंह ने अपने छोटे भाई रमेश सिंह जी को पीड़ित परिवार के बीच भेजकर परिवार को 5,00,000 रुपये (पांच लाख रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की। विधायक जी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि इस दुख की घड़ी में हम सभी उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर परिवार को पूर्ण न्याय दिलाया जाएगा।पीड़ित परिवार ने सहायता राशि प्राप्त कर विधायक जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा न्याय की उम्मीद जताई। क्षेत्रवासियों ने भी इस पहल की सराहना की है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
आत्म सम्मान, जीवन कौशल और लैंगिक समानता के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं में से एक बनता जा रहा है मीना मंच का प्लेटफार्म**बी एस ए* मनीष कुमार सिंह
संजीव सिंह बलिया!प्रगति स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 बाल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण कर किया गया जिसमें राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका प्रतिमा उपाध्याय ,नम्रता सिंह एवं आराधना द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में स्कूलों में बच्चों की अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करने की अनुशंसा के अनुरूप उत्तर प्रदेश में परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कंपोजिट विद्यालय तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चों में समानता के भाव को विकसित करने के साथ ही उनके सर्वांगीण विकास ,क्रॉस लर्निंग, स्पेस, खुली चर्चाओं और नए शैक्षिक तरीकों को खोजने ,प्रतिभा दिखाने और छिपी हुई क्षमता का पता लगाने के अवसर उपलब्ध कराए जाने हेतु विगत कई वर्षों से मीना मंच के अंतर्गत बाल उत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है, इसी क्रम में आज जनपद स्तरीय प्रगति 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में प्रगति स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 बाल उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया गया कि इतिहास गवाह है कि महिलाओं का विकास जितना इस शताब्दी में हुआ है इसके पहले शायद कभी नहीं था। उन्होंने राजा राममोहन राय द्वारा चलाए गए अभियान और आंदोलन की चर्चा करते हुए बताया कि बदलाव एवं सफलता का दूसरा नाम महिलाओं के लिए मीना मंच ही प्रदान करता है। बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखा अधिकारी अभिषेक वर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में उपस्थित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए बताया गया कि बाल उत्सव में प्रतिभाग करने वाले बच्चों का उत्साह निश्चित रूप से उनके शिक्षकों द्वारा किए गए अद्भुत प्रयास का परिणाम है। यह प्रतियोगिता तीन स्तर पर आयोजित की गई जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता, बदलाव के लिए कहानी सुनाओ प्रतियोगिता तथा कामिक प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों का अवलोकन किया गया। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सत्येंद्र कुमार राय द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई जबकि मीना मंच कार्यक्रम की नोडल लक्ष्मी चौधरी द्वारा प्रतियोगिता के लिए अपनाए जाने वाले विभिन्न मानकों से नोडल शिक्षकों तथा बच्चों को अवगत कराया गया। जनपद के सभी 18 शिक्षा क्षेत्र से कुल 110 बालक तथा बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया जिनमें से सर्वश्रेष्ठ 10 बच्चों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व एकेडमिक पर्सन डॉक्टर शशि भूषण मिश्रा द्वारा किया गया जबकि पूर्व एकेडमिक पर्सन डॉक्टर भवतोष कुमार पांडे ,विजय कुमार ,अशोक कुमार सिंह ,राम प्रकाश सिंह, अजयकांत ,मुमताज अहमद ,प्रभाकर राय द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। राज्य संदर्भ दाता समूह के तीनों सदस्य आशुतोष कुमार सिंह तोमर ,संतोष चंद तिवारी तथा चित्रलेखा सिंह द्वारा निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया गया। सभी बच्चों को तथा नोडल शिक्षकों एवं सहयोग प्रदान कर रहे शिक्षकों को बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा वित्त एवं लेखा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया जबकि मंडल स्तर के लिए चयनित 10 छात्र-छात्राओं को मेडल से सम्मानित किया गया।विभिन्न नोडल शिक्षकों द्वारा अपने विद्यालय के बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया जिनमें प्रमुख रूप से गिरिजेश उपाध्याय, पुष्पांजलि श्रीवास्तव ,रमिता अमित कुमार सिंह,संजीत कुमार तिवारी,चंदन सिंह, किरन भारती प्रमुख रहे।
यदि आवश्यकता हो डेस्क- बेंच की तो निःसंकोच बताएं: ब्लॉक प्रमुख
संजीव सिंह बलिया!राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा निर्देशों के क्रम में बुनियादी साक्षरता एवं प्राथमिक अंक की दक्षता प्राप्त करने के उद्देश्य से तथा प्राथमिक शिक्षा के सार्वभौमीकरण हेतु शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित निपुण लक्ष्य की संप्राप्ति किए जाने हेतु एवं शिक्षा के सुदृढ़ीकरण, समुदाय के मध्य उनकी जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आज ब्लॉक संसाधन केंद्र बेलहरी पर आयोजित किया गया। मां सरस्वती के चित्र पर पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बेलहरी ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख मृत्युंजय तिवारी द्वारा आह्वान किया गया कि जिस भी परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में डेक्स बेंच की आवश्यकता हो तथा बच्चे जमीन पर बैठ रहे हो उन्हें अवगत कराया जाए इसकी उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी। ब्लॉक प्रमुख बेलहरी तथा इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शशांक शेखर तिवारी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु उनके स्तर से बच्चों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराए जाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है तथा कई विद्यालयों को आर ओ उपलब्ध भी कराया जा चुका है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बेलहरी इकाई के अध्यक्ष शशि कांत ओझा द्वारा अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए अपने उद्बोधन में बताया गया कि बाल विकास पुष्टाहार मंत्रालय तथा बेसिक शिक्षा के द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम निश्चित रूप से समाज के हर तबके को मुख्य धारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी बेलहरी राजीव गंगवार द्वारा सभी अतिथियों का अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए स्वागत अभिनंदन किया गया। अपने स्वागत भाषण में खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हम सभी को मिलकर विकासखंड के समस्त बच्चों को निपुण लक्ष्य की प्राप्ति करानी है जो केवल आपसी समझदारी एवं समन्वय से ही संभव है। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन ब्रजेश बिहारी सिंह द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तथा मेले के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का सुखद संजोग यह भी रहा कि जनपद के तीनों राज्य संदर्भ दाता समूह के सदस्य आशुतोष कुमार सिंह तोमर, संतोष चंद तिवारी तथा चित्रलेखा सिंह की उपस्थिति रही तथा इन लोगों द्वारा मेले के उद्देश्य के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए गए। इस उत्सव कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय के बच्चों को प्रमाण पत्र तथा स्टेशनरी प्रदान किया गया जिसमें प्राथमिक विद्यालय रोहुआ की नंदनी प्रजापति ,प्राथमिक विद्यालय पुरास की पार्थवी मिश्रा तथा रीमा कुमारी ,प्राथमिक विद्यालय स्वयंवर छपरा की रिया कुमारी, प्राथमिक विद्यालय बिगही के गोलू यादव, प्राथमिक विद्यालय मठिया की रानी राजभर, कंपोजिट विद्यालय दिघार की प्रिया , सृष्टि कुमारी ,नायरा ,छोटी कुमारी तथा नैना, प्राथमिक विद्यालय मझौंवा के आर्यन गिरी , शिवांशु यादव, शिवम गिरी, प्राथमिक विद्यालय रासबिहारी नगर की मंजीत रावत , सोनाली ,प्राथमिक विद्यालय उदवत छपरा के आर्य एवं अंशिका ,प्राथमिक विद्यालय नेमछपरा के खुशी कुमारी तथा लव कुश साहनी, प्राथमिक विद्यालय उदवतछपरा की आराध्या उपाध्याय, प्राथमिक विद्यालय नंदपुर की पंखुड़ी एवं लक्ष्मी ,प्राथमिक विद्यालय हल्दी नंबर 1 के ओसी तथा तरन्नुम खातून, प्राथमिक विद्यालय भरसौता की सोनम कुमारी ,प्राथमिक विद्यालय मुड़ाडीह की कुमारी स्नेहलता, प्राथमिक विद्यालय गायघाट की कुमारी दिव्या ,प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर की गुड़िया कुमारी ,प्राथमिक विद्यालय शुक्ल छपरा की कुमारी प्रीति प्रजापति ,प्राथमिक विद्यालय लाखपुर की कुमारी संध्या रावत, प्राथमिक विद्यालय सुजानीपुर के निशांत , आराध्या कुमारी, शिवानी ,अर्पित कुमार एवं प्राथमिक विद्यालय बसुधरपाह के आराध्या पांडे को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व एकेडमिक पर्सन डॉक्टर शशी भूषण मिश्रा द्वारा किया गया। अपने संचालन में डॉक्टर मिश्रा द्वारा बताया गया कि हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का उद्देश्य प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को सुधार करना और बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है बच्चों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह के साथ इस तरह के कार्यक्रम को आयोजित किया जाना है क्योंकि यह कार्यक्रम जन जागृति का कार्यक्रम है जिससे हमें सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका निर्मला गुप्ता, स्वस्तिका मिश्रा, राजेश सिंह, जीवेश सिंह, श्री राम चौबे, ब्रजेश उपाध्याय,दिनकर झा,सुरेंद्र सिंह,हरेराम शर्मा,आशा गुप्ता,कमला सिंह ,उषा देवी,अनीता गुप्ता,राजीव कुमार दुबे,अमित वर्मा,प्रभात सिंह,संतोष कुमार,आदर्श सिंह,रवि भूषण सिंह,मनोज पांडे,अमित सिंह,पंकज सिंह, बब्बन, सुनिल यादव,प्रदीप श्रीवास्तव,रवि रंजन यादव,सुनील दुबे,कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव,संजीव शुक्ला,तरुण राम,श्याम देव,नवीन चतुर्वेदी,सतीश मिश्रा,जय प्रकाश राम,अनुज सिंह,श्रीराम तिवारी,अभिषेक कुमार,गोपाल पांडे का सहयोग रहा।
सीयर में ‘हमारा आँगन–हमारे बच्चे’ उत्सव का शानदार आयोजन, निपुण बच्चों का हुआ सम्मान
संजीव सिंह बलिया1सीयर (बलिया), 10 फरवरी 2026। बीआरसी सीयर के प्रांगण में मंगलवार को ‘हमारा आँगन–हमारे बच्चे’ उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी श्री फैसल आलम और खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुनील चौबे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजन के साथ किया।खंड शिक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि श्री फैसल आलम, विशिष्ट अतिथि श्री रविभूषण सिंह (सहायक विकास अधिकारी) व श्रीमती ममता श्रीवास्तव (सुपरवाइजर, सीडीपीओ प्रतिनिधि) को बैज, माल्यार्पण, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कम्पोजिट विद्यालय सीयर के बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में सीयर ब्लॉक की 15 न्याय पंचायतों के कक्षा 1-2 के निपुण बच्चे, नोडल शिक्षक, संकुलाध्यक्ष, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं व उनके बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। सहायक अध्यापक श्री राजी कमाल पासा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती किरण सिंह ने भी संबोधित किया।अपने उद्बोधन में श्री फैसल आलम ने आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प व बेहतर संचालन पर जोर दिया। उन्होंने अच्छे कार्यों से प्रेरणा लेने व सभी सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सभी निपुण बच्चों को बैग व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री सुनील चौबे ने शिक्षण को पवित्र कार्य बताते हुए समन्वय का आह्वान किया।कार्यक्रम में टीएलएम प्रदर्शनी भी लगाई गई, जहां खंड विकास अधिकारी ने शिक्षकों की सराहना की, खासकर प्राथमिक विद्यालय बुद्धिपुर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुनीता की टीएलएम को। देवेंद्र वर्मा, जयप्रकाश यादव, सोहराब अहमद, आशुतोष, तरुण पांडेय, विनोद कुमार मौर्य, अजीत सिंह, रमेश सिंह जितेंद्र वर्मा, राजा कमाल पाशा,सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। संचालन श्री नंदलाल शर्मा ने किया!
बलिया में सांख्य दर्शन का आधुनिक अवतार: डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की 'नव-भाष्य' का भव्य विमोचन
संजीव सिंह बलिया, 10 फरवरी 2026: प्राचीन सांख्य दर्शन को आधुनिक विज्ञान से जोड़ने वाला अनोखा ग्रंथ 'नव-भाष्य' आज यहां विधिवत् विमोचित हुआ। शिक्षा जगत के प्रसिद्ध विद्वान डॉ. विद्यासागर उपाध्याय द्वारा रचित यह पुस्तक पारंपरिक भाष्य शैली को पीछे छोड़कर वैज्ञानिक व्याख्या प्रस्तुत करती है। संस्कृत की गहराई, हिंदी की सहजता और अंग्रेजी की वैज्ञानिक शब्दावली का संगम इसे इंजीनियरों, डॉक्टरों और डेटा साइंटिस्टों के लिए उपयोगी बनाता है।ग्रंथ का आशीर्वाद अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु रामानुजाचार्य मधुसूदनाचार्य जी महाराज ने दिया, वहीं यूक्रेन के तारास शेव्चेंको कीव राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर यूरी बोत्वींकिन ने शुभाशीष पत्र भेजा। यह वैश्विक समर्थन पुस्तक की अंतरराष्ट्रीय अपील को रेखांकित करता है।'नव-भाष्य' में सांख्य के सिद्धांतों को आधुनिक उदाहरणों से जोड़ा गया है—'प्रतिप्रसव' को रिवर्स इंजीनियरिंग, 'पुरुष-प्रकृति' को यूजर-सॉफ्टवेयर, और सत्त्व-रज-तम को इंफॉर्मेशन-एनर्जी-मास के रूप में समझाया गया। कैवल्य को 'सिस्टम रिकवरी' और मुक्ति को 'आइडेंटिटी करेक्शन' बताते हुए इसे इसी जीवन में संभव ठहराया गया है।डॉ. उपाध्याय ने विमोचन अवसर पर कहा, "यह ग्रंथ ऋषियों की प्रज्ञा और वैज्ञानिकों के तर्क का पुल है। सांख्य को इतिहास की धूल से निकालकर भविष्य की प्रयोगशाला में लाता है।" महर्षि कपिल के दर्शन पर आधारित यह कृति शोधार्थियों और जिज्ञासुओं के लिए समर्पित है, जो विज्ञान में चेतना और दर्शन में तर्क तलाशते हैं।
लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश रच रही सत्ताधारी भाजपा:* कान्हजी
संजीव सिंह बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष /प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय 'कान्हजी' ने मतदाता सूची से नाम काटने की प्रक्रिया (फॉर्म-7) के दुरुपयोग को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विपक्षी विचारधारा वाले और आम मतदाताओं के नाम कटवाने का कुचक्र रचा जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है। सपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के लोग सत्ता की हनक पर बड़े पैमाने पर 'फॉर्म-7' भरकर सही मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश कर रहे हैं। कान्हजी ने मांग किया कि चुनाव आयोग द्वारा (एस.आई.आर.) प्रक्रिया में नाम हटाने से पूर्व उपयोग होने वाले सभी 'फॉर्म-7' को संबंधित बूथों के सभी बी.एल.ए. (Booth Level Agents) को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। सुशील कुमार पाण्डेय ने कहा कि "मतदान का अधिकार आम जनता का सबसे बड़ा हथियार और संवैधानिक अधिकार है। भाजपा इस अधिकार को छीनकर लोकतंत्र को कमजोर करने का निंदनीय प्रयास कर रही है।" चेतावनी और अपील सपा प्रवक्ता ने जिला प्रशासन और चुनाव आयोग को आगाह किया कि यदि बिना उचित सत्यापन और बी.एल.ए. की जानकारी के नाम काटे गए, तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे सजग रहें और मतदाता सूची में हो रही किसी भी गड़बड़ी का डटकर मुकाबला करें। भवदीय सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी उपाध्यक्ष/प्रवक्ता, समाजवादी पार्टी बलिया
बरवां रत्ती पट्टी की बेटी डॉ. नेहा सिंह का UPSC में चयन, असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी) बनीं
संजीव सिंह बलिया!बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के बरवां रत्ती पट्टी गांव की बेटी डॉ. नेहा सिंह का संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (हिंदी) पद पर चयन हो गया है। इस उपलब्धि से गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। जगमोहन सिंह की पुत्री डॉ. नेहा की सफलता पर परिवार, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में गर्व का माहौल है।डॉ. नेहा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय बरवां रत्ती पट्टी से तथा माध्यमिक शिक्षा बाबा गोरखनाथ इंटर कॉलेज, भीमपुरा नंबर-1 से प्राप्त की। इलाहाबाद विश्वविद्यालय और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से हिंदी विषय में उच्च शिक्षा हासिल कर उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पांच बहनों और एक भाई में सबसे छोटी डॉ. नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।" बेटियों को संदेश देते हुए डॉ. नेहा बोलीं, "लड़कियों का आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। एक लड़की की सफलता न केवल एक परिवार, बल्कि दो परिवारों और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवार देती है।"
गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की दर्दनाक मौत, ऑनलाइन गेम की लत बनी आत्महत्या की वजह!
अमर बहादुर सिंह बलिया शहर! गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने एक साथ इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसायटी की है। मृतक बच्चियों की पहचान निशिका, प्रावी और पार्थवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बीती रात करीब 2:15 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि टावर बी-1, फ्लैट नंबर 907 की बालकनी से तीन बच्चियों ने छलांग लगा दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गंभीर हालत में 50 शैय्या अस्पताल लोनी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें केवल “मम्मी-पापा सॉरी” लिखा हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें “कोरियन लवर” नामक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेम की आदी थीं। पिता चेतन कुमार के अनुसार, बच्चियां मोबाइल गेम खेलती थीं और घटना वाले दिन उनका आखिरी टास्क था। पुलिस ने तीनों के मोबाइल फोन जब्त कर डिजिटल जांच शुरू कर दी है। परिजनों से पूछताछ जारी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर इस सामूहिक आत्महत्या की वजह ऑनलाइन गेम की लत मानी जा रही है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। एसीपी अतुल कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और साइबर टीम को भी शामिल किया गया है ताकि गेम से जुड़े लिंक और चैट हिस्ट्री खंगाली जा सके। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों में मोबाइल और ऑनलाइन गेम की बढ़ती लत बेहद खतरनाक साबित हो रही है।
बलिया:मलप की मृदु भाषी शिक्षामित्र ममता सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, शिक्षकों ने की परिवार को 1.04 लाख की सहायता भेंट
संजीव सिंह बलिया। मलप:कंपोजिट विद्यालय मलप की परिश्रमी व मृदुभाषी शिक्षामित्र ममता सिंह का 20 जनवरी 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके अप्रत्यक्ष रूप से चले जाने से परिवार टूट गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मायके मलप में रहने वाली ममता सिंह ने अपने पीछे पति मनीष सिंह (मऊ जिले के रणवीरपुर निवासी), बड़ी पुत्री अनन्या, पुत्र अर्थव सहित सम्पूर्ण परिवार छोड़ दिया।उनके पैतृक गांव मलप में आयोजित भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा में नगरा प्राथमिक शिक्षक संघ व प्राथमिक शिक्षामित्र संगठन के सदस्यों ने खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह की अगुवाई में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन चढ़ाए। सभा का समापन एक मिसाल कायम करते हुए हुआ, जब नगरा के सभी शिक्षकों द्वारा एकत्रित सहायता राशि 1 लाख 4 सौ रुपये उनके परिजनों को भेंट की गई।इस श्रद्धांजलि सभा में बीईओ रामप्रताप सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ से वीरेंद्र प्रताप यादव, मंत्री ओमप्रकाश, हेमंत यादव, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ से संजीव कुमार सिंह, राकेश कुमार पांडेय, अजय श्रीवास्तव, रणवीर सिंह, बच्चालाल, हरीश शुक्ला, आलोक सिंह, वीकेश सिंह, दिनेश सिंह मंटू, संजीव सिंह 'दारा', बिंदु राम, शशिभूषण मौर्य, निर्भय सिंह, संजय सिंह, सुभाषचंद्र, समर बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में सम्मानित अध्यापक व शिक्षामित्र उपस्थित रहे। ममता सिंह की सादगी, लगन व मृदुभाषी स्वभाव ने शिक्षा जगत को हमेशा प्रेरित किया, जो क्षेत्रवासी सदैव याद रखेंगे।