फ्यूचर आइकॉन्स कप में JCA XI की धमाकेदार जीत, NJS Telibagh को 114 रन से हराया

* करण सिंह की शानदार पारी और अजीत की घातक गेंदबाजी से टीम की मजबूत दावेदारी

लखनऊ। फ्यूचर आइकॉन्स 50 ओवर कप सीजन-1 के तीसरे मुकाबले में JCA XI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए NJS Telibagh को 114 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए JCA XI ने निर्धारित 50 ओवरों में 307 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से करण सिंह ने 83 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि आशुतोष (51) और प्रिंस पटेल (67) ने भी महत्वपूर्ण योगदान देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी NJS Telibagh की टीम 193 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से अमन सिंह ने 53 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि वंश सिंह ने 28 रनों का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके।
JCA XI के गेंदबाजों ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा। खासकर अजीत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। करण सिंह को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। इस जीत के साथ JCA XI ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।
आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, घरेलू गैस की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव

#commercial_lpg_cylinder_price_hike_195 

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सरकारी कंपनियों ने बुधवार को कमर्शियल एलपीजी की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 19 किलो सिलिंडर पर की गई है। हालांकि, घरेलू सिलिंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरों में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी गैस की दरें पहले के जैसी ही हैं।

घरेलू गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं

हालांकि, घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू एलपीजी के दामों में 7 मार्च को 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद से दाम स्थिर हैं और दिल्ली में 14.2 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये बनी हुई है।

बढ़ोतरी के बाद नई कीमतें

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2078.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1884.50 रुपये थी। कोलकाता में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 2208 रुपये का हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 2031 रुपये पहुंच गई है। चेन्नई में यह सिलेंडर अब 2246.50 रुपये में मिलेगा। पटना में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 2365 रुपये हो गया है, जबकि जयपुर में इसकी कीमत 2031 रुपये हो गई है।

7 मार्च को भी बढ़े थे दाम

इससे पहले 7 मार्च को भी घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। उस समय घरेलू सिलेंडर 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा हुआ था। बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये हो गई थी, जो पहले 853 रुपये थी। पिछले एक साल से भी कम समय में यह दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले अप्रैल 2025 में भी 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

स्नेहा दुबे पंडित ने विधानसभा में उठाए वसई के विकास के महत्वपूर्ण मुद्दे
मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा में वर्ष 2025–26 के बजट पर चर्चा के दौरान वसई की विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने सक्रिय भागीदारी करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट आम जनता के विकास को नई दिशा देने वाला है।इस दौरान उन्होंने वसई में MIDC और IT हब की स्थापना, वसई उपजिला अस्पताल के लिए 114 करोड़ रुपये की मंजूरी, पंचायत समिति भवन के लिए 24 करोड़ रुपये, पुलिस क्वार्टर्स और प्रशासनिक भवन निर्माण की मांग की। साथ ही वसई की सड़कों के लिए 25 करोड़ रुपये और नायगांव पुल के लिए 5 करोड़ रुपये की निधि मंजूर करने पर सरकार का आभार जताया।विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने कहा कि यह बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों के विकास को गति देने वाला है।
धार्मिक विधि विधान से ओमप्रकाश गुप्ता का सेवासंपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न
मुंबई । भांडुप (पश्चिम)  स्टेशन रोड  स्थित गीता हॉल में सुभाष नगर मनपा हिंदी स्कूल के विद्वान वरिष्ठ शिक्षक ओमप्रकाश महावीर गुप्ता का यादगार भव्य सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह लगभग सात सौ शिक्षकों की उपस्थिति में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ, भेंट वस्तु, एवं मानपत्र समर्पित करके किया गया। समारोह में उनकी जीवन संगिनी  निर्मलादेवी ओमप्रकाश गुप्ता का विशेष सत्कार हुआ। दोनों लोगों ने मंत्रोच्चार एवं शंखनाद के साथ माल्यार्पण कर तत्पश्चात केक खिलाकर इस समारोह को यादगार बना दिया। सभी अतिथियों ने सत्कार मूर्ति की सफलता में श्रीमती गुप्ता के उल्लेखनीय योगदान की प्रशंसा की।

मनपा स्कूलों के पूर्व अधीक्षक रामचंद्र आर. पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में  मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक.114 की नवनिर्वाचित नगरसेविका बृहन्मुंबई महानगरपालिका स्थापत्य समिति उपनगर, न्याय एवं विधि समिति की सदस्य राजुलताई संजय पाटिल , पूर्व उपशिक्षणाधिकारी चंद्रकेश  आय.सिंह (सी. के. सिंह) , विशिष्ट अतिथि एवं माउंट मेरी इंग्लिश हाय स्कूल के चेयरमैन  धनंजय टी. सिंह, प्रभारी विभाग निरीक्षिका  कल्याणी नख़ाते,सम्माननीय अतिथि मनपा शिक्षक सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष  ओमप्रताप जे. सिंह, वर्तमान उपाध्यक्ष  राजपति आर. प्रजापति, शिक्षक सभा के नवनियुक्त सहसचिव एवं वारकरी सम्प्रदाय के संत  रामराव व्ही.पांगरेकर,  नितिन ढालपे, मनपा शिक्षक बैंक के संचालक  एम केवट, वासुदेव मेश्राम, राष्ट्रीय साहू तेली  समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मुरारी गुप्ता, शिक्षाविद्  रामसकल सिंह,  गिरधर यादव, प्रदीप सिंह,  तेजबहादुर सिंह,  रविंद्र सिंह, विनोद द्विवेदी,आद्याप्रसाद सिंह(ए.पी.सिंह), समाजसेवी विष्णु परब एवं राजेश बालन उपस्थित थे। प्रमुख वक्ताओं में पूर्व प्रधानाध्यापक रामसकल सिंह एवं गिरधर यादव ने सत्कार मूर्ति के विषय में सभी का मन जीत लेने वाले अपने विचार व्यक्त किये।

समारोह को संबोधित करते हुए सत्कार मूर्ति ने अपने सभी अधिकारियों के प्रति स्नेह और मार्गदर्शन हेतु कृतज्ञता ज्ञापित किया। और अपने भगवत भजन से सभागृह को राधेमय कर दिया। पूरे कार्यक्रम का आदर्श संचालन शिक्षाविद्  अवधेशनारायण आर. गिरि ने किया। मानपत्र वाचन राज प्रजापति एवं आभार प्रदर्शन ओमप्रताप सिंह ने व्यक्त किया। समारोह में जलपान और प्रीतिभोज का सभी ने आस्वाद लिया। विद्यालय परिवार की मुख्याध्यापिका कल्याणी नख़ाते और आयोजन समिति के सभी शिक्षकों के बेहतरीन प्रबंधन की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। शिक्षक एवं गीतकार संजय यादव ने फगुआ गाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। कर्मठ शिक्षक दिनेशप्रताप सिंह एवं इंद्रलाल यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। 

समारोह में एस वार्ड के अलावा सभी वार्डों के मनपा विद्यालयों के साथ ही प्राइवेट विद्यालयों के मुख्याध्यापक, शिक्षक, एवं अन्य कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिसमें शिक्षाविद् विनयकुमार सिंह, मयाशरण सिंह,विद्या नरेंद्र सिंह, राजकुमार तिवारी, मनोज यादव, नागेन्द्र यादव, सरिता तिवारी, सुमित्रा यादव, वीसे सर, अमरनाथ सिंह, ऊषा वर्मा, दिलीप राय, प्रदीप यादव, मुन्ना सिंह, विपिनकुमार पाण्डेय, मुकेश सिंह, ईश्वर निंबार्क, मुकेश अंबादे, रामलाल राम, सुनीता गिरि, दीना यादव, विजेंद्र सिंह, गौरव मूर्ति के परिवारजन, नात रिश्तेदार एवं समाज के लोग शामिल रहे। गौरव मूर्ति के आदर्श संस्कारों से युक्त बेटी और बेटों ने सभी अतिथियों को सप्रेम भेंट देकर हृदय की गहराइयों से कृतज्ञता व्यक्त किया।गौरतलब हो कि श्री गुप्ता ने  शिक्षा विभाग को 33वर्ष , 02 माह और 07  दिन की सेवा के पश्चात् 1 मार्च, 2026 को सेवानिवृत्त हुए हैं।
निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में उमड़ी मरीजों की  भीड़

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर के मोहल्ला पटकी टोला स्थित डॉक्टर ओम प्रकाश शुक्ला क्लिनिक पर आंख अस्पताल सीतापुर के सौजन्य से शुक्रवार को आयोजित किया गया एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, शिविर में उमड़ी मरीजों की  भीड़। शुक्रवार को आयोजित इस नेत्र शिविर में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए हुए 114  नेत्र रोगियों ने इलाज हेतु अपना पंजीकरण कराया जिनकी सीतापुर  आंख अस्पताल के डॉ स्वप्निल व उनकी टीम  के द्वारा आंखों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया जांच के उपरांत नेत्र शिविर में 70  नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के योग्य पाया गया जिन्हें मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए अस्पताल के वाहन से सीतापुर आंख अस्पताल ले जाया गया जहां उनका ऑपरेशन किया जाएगा।

इस शिविर में लहरपुर विद्यापीठ के कक्षा 6 के छात्र-छात्राओं ने विशेष सहयोग किया और आए हुए मरीजों व तीमारदारों को सहायता प्रदान की। निशुल्क नेत्र शिविर के आयोजक डॉक्टर आशुतोष शुक्ला ने बताया कि   शिविर में डॉ आकाश शुक्ला, डॉ अटल शुक्ला, राम जी तिवारी, भुजबल तिवारी, भोले कनौजिया ने विशेष सहयोग प्रदान किया। इस मौके भारी संख्या में मरीज व तीमारदार उपस्थित थे। शिविर के आयोजक डॉ आशुतोष शुक्ला ने बताया कि मरीजों की संख्या को देखते हुए आगामी 16 मार्च सोमवार को एक और नेत्र  शिविर  आयोजित किया जाएगा।
मकान पर कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

मीरजापुर। कोतवाली शहर थाना क्षेत्र की परमापुर मोहल्ला निवासिनी नीतू पुत्री मूरत ने अपने भाई भाभी पर मकान कब्जा करने आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि भाई गुलाब और उनकी पत्नी जीरा देवी द्वारा मेरे बैनामा कराए गए भूमि पर स्थित मकान को जबरन कब्जा कर लिया है विपक्षियों द्वारा घर में रखा सामान फेककर मकान पर जबरन कब्जा कर लिया है, उन्होंने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र में आराजी संख्या 114 की जमीन का विधिवत बैनामा कराकर खतौनी में अपना नाम दर्ज कराया है  उक्त जमीन पर बने पुराने मकान में वह निवास कर जीवनयापन कर रही थी कि विपक्षी  भाई भाभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उन्हें घर से जबरन बाहर निकाल दिया। साथ ही घरेलू सामान भी बाहर फेंक दिया गया।

पीड़िता का कहना है कि आरोपित उन्हें मकान में वापस नहीं जाने दे रहे हैं मकान को कब्जा कर  जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसकी शिकायत पुलिस व एसडीएम सदर से भी की गई एसडीएम ने राजस्व टीम व शहर कोतवाली पुलिस को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नही हुई पीड़िता न्याय गुहार लगाते हुए दर दर भटकने को मजबूर हैं।
बिसुही पुल निर्माण के लिए राष्ट्रीय छात्र पंचायत ने सिर मुंड़वाकर किया प्रदर्शन
*कहा मुख्यमंत्री को भेजेंगे बाल

गोंडा।जिले के 114 साल पुराने बिसुही पुल के निर्माण को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया।बीते 15 दिनों से चल रहे इस विरोध प्रदर्शन के अंतर्गत आज कार्यकर्ताओं ने अपना सिर मुंड़वाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बाल भेजने का फैसला किया है।यह प्रदर्शन बिसुही पुल के नीचे बैठकर किया गया,जहाँ एक नाई को बुलाकर लगभग एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने अपने सिर मुंड़वाए।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे और बड़ा आंदोलन करेंगे।राष्ट्रीय छात्र पंचायत के जिला उपाध्यक्ष युगांक मिश्रा ने बताया कि यह उनके आंदोलन का 14वां दिन है।उन्होंने बताया कि हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जा चुका है और 12000 से अधिक लोगों ने इस मांग के समर्थन में सस्ताक्षर किए हैं परन्तु प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि आज हमलोगों ने अपने सिर के बाल मुंड़वाए हैं और हम लोग यह बाल मुख्यमंत्री को अर्पित कर रहे हैं।हमें उम्मीद है कि इन बालों को देखकर ही सही,मुख्यमंत्री हमारे दर्द को समझेंगे और इस पुल का निर्माण करवाएंगे।मोहनपुर निवासी भूपेन तिवारी ने कहा कि वह प्रतिदिन इस पुल से होकर अपनी निजी कंपनी में नौकरी पर जाते हैं और घंटों जाम में फंसे रहते हैं,जिसके कारण उनकी सेलरी भी कटती है।उन्होंने छात्र पंचायत आज समर्थन में अपने सिर आज बाल मुंड़वाए।तिवारी ने अपने मुंडवाए हुए बाल अधिकारियों को समर्पित करते हुए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से जल्द से जल्द पुल का निर्माण करवाने की मांग किया।इस अवसर पर आदित्य द्विवेदी, अभिषेक वर्मा, हिमांशु मिश्रा,सरताज, शहजादा, शुभम, अमन शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बंजारा समाज  के लोगों को वितरित किए गए
लहरपुर सीतापुर  क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर में विस्थापित किए गए बंजारा समाज  के लोगों को वितरित किए गए कंबल। बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी के द्वारा ग्राम भवानीपुर में विस्थापित किए गए बंजारा परिवारों की घर गृहस्थी व्यवस्थित कराने के उद्देश्य से 114 परिवारों को कंबल वितरित किये गए, उन्होंने बताया कि विगत लगभग 40 वर्षों से मोहल्ला ठठेरी टोला स्थित अग्निशमन की भूमि पर रह रहे बंजारा परिवार के लोगों को प्रशासन के द्वारा प्रस्तावित बंजारा टाउनशिप में विस्थापित किया गया था, जिसके चलते सभी परिवारों को शासन व स्थानीय लोगों के द्वारा द्वारा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, इसी के चलते बंजारा परिवारों को कंबल का वितरण किया गया है उन्होंने बताया कि अति शीघ्र ही क्षेत्र की पीतांबरा शिक्षा समिति के द्वारा सभी परिवारों को दैनिक जीवन में काम आने वाली सामग्री व चादरों का वितरण किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि विस्थापित किए गए परिवारों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है जिसके तहत बंजारा टाउनशिप में आवास के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल, बिजली, सड़क, स्कूल, पार्क  और समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इस मौके पर लेखपाल राहुल यादव, पवन यादव, मोहम्मद अफसान सहित भारी संख्या में बंजारा परिवार उपस्थित थे।
और तकतवर होगी भारतीय सेना, 3.25 लाख करोड़ की डिफेंस डील, 114 नए राफेल खरीदने का प्रस्ताव मंजूर

#114_rafale_fighter_jets_approved_for_purchase_major_boost_to_indian_air_force

केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को फुलप्रूफ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। रक्षा अधिग्रहण परिषद यानी डीएसी ने एक ऐतिहासिक खरीद को मंजूरी दी है। परिषद ने भारतीय वायुसेना के लिए 114 राफेल लड़ाकू विमानों और नौसेना के लिए 6 P-8I पोसीडॉन समुद्री निगरानी विमानों की खरीद के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे पर “डील होगी डन”

भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने गुरुवार को फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीद डील को मंजूरी दे दी। वहीं अमेरिका से 6 P-8I एयरक्राफ्ट खरीदने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल गई। राफेल डील फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के 17-20 फरवरी के तीन दिवसीय भारत दौरे पर पूरी हो सकती है।

16 जनवरी को प्रस्ताव को मिली थी मंजूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली डीएसी में राफेल के लिए 3.25 लाख करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। प्रस्ताव अब कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। प्रस्ताव को 16 जनवरी को रक्षा खरीद बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी थी। अब सीसीएस की परमिशन के बाद ही अधिग्रहण प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, नए राफेल विमानों की खरीद से एयर डिफेंस और बॉर्डर एरिया में तैनाती की क्षमता मजबूत होगी।

वायुसेना को मिलेंगे 6 से 7 नए स्क्वाड्रन

इस सौदे का सबसे अहम पहलू वायुसेना की गिरती स्क्वाड्रन संख्या को संभालना है। 114 नए राफेल विमानों के शामिल होने से भारतीय वायुसेना को 6 से 7 नए स्क्वाड्रन मिलेंगे। वर्तमान में वायुसेना के पास लगभग 30 स्क्वाड्रन हैं, जबकि देश की सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए 42 स्क्वाड्रन की आवश्यकता है। डीएसी की मंजूरी मिलने के बाद अब यह प्रस्ताव अंतिम स्वीकृति के लिए कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) के पास भेजा जाएगा।

भारत में ही बनाए जाएंगे 96 विमान

इस प्रस्ताव के अनुसार, भारत फ्रांस की कंपनी डसॉल्ट एविएशन से 18 राफेल विमान सीधे खरीदेगा। बाकी 96 विमान भारत में ही बनाए जाएंगे। इनमें से कुछ विमान दो सीट वाले होंगे, जिनका उपयोग पायलटों को ट्रेनिंग देने के लिए किया जाएगा। इस डील में आधुनिक तकनीक भारत को देने और 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने की बात भी शामिल है।

ठंड में चोरी की घटनाओं पर लगेगी लगाम

*चोरों का सत्यापन कर रही पुलिस, गोपीगंज पुलिस ने 51 और भदोही ने 43 चौरी किया सत्यापन*

रिपोर्ट -‌ नितेश श्रीवास्तव भदोही। ठंड में बढ़ी चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने भदोही और गोपीगंज कोतवाली के 94 अभियुक्तों का सत्यापन किया। इसमें गोपीगंज पुलिस ने 51 व भदोही पुलिस 43 चोरों का सत्यापन किया है। भदोही में अपराध करने वाले अन्य प्रांतों के नौ और गैर जनपदों के 114 अभियुक्तों का चिह्नित करके उनका सत्यापन कर रही है। टीम ने इस दौरान लोगों को जागरूक भी किया। इससे चोरी की घटनाओं को कम किया जा सके। चोरों ने बीते एक महीने में 20 से 25 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इस पर लगाम लगाने के लिए एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने जिले के हर थानों के चोरों का रिकॉर्ड तलाशने के निर्देश दिए हैं। इसके आधार पर अलग-अलग थानों में चोरी के मुकदमों में वांछित अभियुक्तों का सत्यापन किया जा रहा है। एसपी ने चोरी के मुकदमों में वांछित गैर जनपद व प्रांतों के एसपी के पत्र लिखकर संबंधित चोरों के अपराधिक रिकॉर्ड को तलाशने का प्रयास किया है। गांवों व कस्बों में पहुंचकर पुलिस टीम लोगों को जागरूक कर रही है। उन्हें स्पष्ट रूप से यह निर्देशित कर रही है कि किसी आवश्यक काम से अगर घर से बाहर जा रहे हैं तो संबंधित थानों की पुलिस को सूचित कर दें। जिससे विशेष नजर रखी जा सके। चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस सत्यापन कर रही है। जिले में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरी के सत्यापन के लिए गैर जनपदों और प्रांतों के एसपी को पत्र लिखा गया है। ताकि उनके अपराधिक रिकॉर्ड का पता चल सके। अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही