भा कि यू की चेतावनी से शमसाबाद स्टेशन छावनी में तब्दील, ट्रेन रोकने पर अड़े कार्यकर्ता, स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद l  क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही ट्रेन ठहराव की माँग को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन स्वराज के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शमसाबाद रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी और प्रदर्शन करते रहे। भारतीय किसान यूनियन स्वराज का ट्रेन रोककर आंदोलन करने की तैयारी में थे लेकिन रेल अधिकारियों और पुलिस प्रशासन के कई घंटों समझाने-बुझाने के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपकर आंदोलन स्थगित किया। साथ ही कहा है कि समस्या का निस्तारण जल्द ना हुआ तो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे l यूनियन ने
आंदोलन की चेतावनी को मद्देनजर रख कर प्रशासन ने रेलवे स्टेशन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जीआरपी निरीक्षक रिपुदमन सिंह, आरपीएफ निरीक्षक फर्रुखाबाद ओम प्रकाश मीणा और नवाबगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ स्टेशन पर डटे रहे। पूरा स्टेशन परिसर छावनी में तब्दील नजर आया। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में पहुँचे कार्यकर्ताओं को अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि उनकी जायज माँगों को उच्चाधिकारियों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाएगा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि शमसाबाद स्टेशन एक बड़ी आबादी का केंद्र है, फिर भी यहाँ ट्रेन सं. 15041 सुबह 7:15 बजे फर्रुखाबाद-कासगंज एक्सप्रेस ट्रेन सं. 15040: सुबह 10:30 बजे कानपुर की ओर जाने वाली एक्सप्रेस का ठहराव नहीं है जबकि इस रूट की अन्य सभी जरूरत की ट्रेनें यहाँ रुकती हैं। इन दो प्रमुख ट्रेनों के न रुकने से लखनऊ, कानपुर, कन्नौज और कासगंज जाने वाले छात्र, व्यापारी और मरीज परेशान हैं। उन्होंने कहा  कि इन ट्रेनों के ठहराव से न केवल यात्रियों को सुरक्षित व किफायती सफर मिलेगा, बल्कि रेलवे के राजस्व में भी भारी बढ़ोतरी होगी। आपातकालीन चिकित्सा स्थिति में यह ठहराव क्षेत्र के लिए जीवनदायिनी साबित होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के साथ नवाबगंज नगर अध्यक्ष पप्पू राठौर, मोहम्मदाबाद ब्लॉक अध्यक्ष मानेंद्र, उपाध्यक्ष राजीव राठौर, कुलदीप सक्सेना, ब्लॉक नवाबगंज अध्यक्ष अर्जित सिंह, सुरजीत कुमार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त सैनिकों की समस्याओं को रैली में सुना गया, वीर नारियों को किया गया सम्मानित

फर्रुखाबाद। मुख्यालय पर स्थित राजपूत रेजीमेंट सेंटर फतेहगढ़ के करिअप्पा ग्राउंड में भूतपूर्व सैनिक रैली 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान करना रहा।
रैली में पेंशन से जुड़ी शिकायतें, बैंकिंग संबंधी दिक्कतें, जमीन से जुड़े मामले और चिकित्सा सुविधाओं से संबंधित समस्याओं पर विशेष रूप से सुनवाई की गई। अलग-अलग विभागों के काउंटर लगाए गए, जहां अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया। साथ ही चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जहां स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श की व्यवस्था रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा रहे, जिन्होंने पूर्व सैनिकों से संवाद करते हुए उनके योगदान को सराहा और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
इस दौरान जनपद की पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही। शहर क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय स्वयं मौके पर मौजूद रहीं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सेना और प्रशासन की इस संयुक्त पहल से भूतपूर्व सैनिकों में संतोष और उत्साह का माहौल देखने को मिला ।
तंत्र-मंत्र के नाम पर घर में घुसकर लूट, कार्रवाई के बजाय पुलिस पर लीपापोती का आरोप

साण्डी हरदोई ।  जनपद के हरदोई में तंत्र-विद्या के नाम पर घर में सुनियोजित तरीके से लूट की वारदात सामने आई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने पहले बीमारी का बहाना बनाकर तांत्रिक बुलवाया, फिर डर और मौत की धमकी देकर नगदी ऐंठ ली। इतना ही नहीं, शिकायत के बाद भी साण्डी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय पूरे मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की।

थाना साण्डी क्षेत्र के ग्राम लक्षनपुरवा निवासी सिद्धा श्री पत्नी स्व. मिठ्ठू के अनुसार उनकी पुत्रवधू की तबीयत खराब रहती है। 20 जनवरी 2026 को थाना सवायजपुर क्षेत्र के पदिमलापुर निवासी राकेश व हरिनाथ ने उनके पुत्र रामसेवक को फोन कर एक तथाकथित तांत्रिक से इलाज कराने का झांसा दिया। योजना के तहत पहले पदिमलापुर में झाड़-फूंक की गई और फिर कहा गया कि असली बाधा घर पर ही दूर होगी।

इसके बाद आरोपी राकेश, उसका पुत्र संतोष व उसकी सास राजेश्वरी देवी तांत्रिक को लेकर लक्षनपुरवा पहुंच गए। घर के मुख्य द्वार पर गड्ढा खुदवाया गया और सिद्धा श्री को कमरे में अकेले ले जाकर डराया गया कि उनके पास रखा सोने का हार “बाधा” का कारण है। तांत्रिक ने 18 हजार रुपये हवन-पूजन के नाम पर मांगे और धमकी दी कि 25 जनवरी तक रुपये न दिए तो उनके पुत्र और पुत्रवधू की मौत हो जाएगी।

भयभीत परिवार से 17 हजार रुपये तुरंत मंगवाए गए। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद किसी तरह की क्रिया कर परिवार को असामान्य स्थिति में पहुंचा दिया गया। जब होश आया तो घर में रखे लगभग 50 हजार रुपये नगद गायब थे और आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।

पीड़िता ने 21 जनवरी को थाना साण्डी में तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बाद में 5 फरवरी को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई, परंतु थाना स्तर से मामले को “राजस्व प्रकृति” का बताकर निस्तारित करने की कोशिश की गई। पीड़िता का आरोप है कि थाना अध्यक्ष व संबंधित पुलिसकर्मियों ने आरोपियों से मिलीभगत कर झूठी आख्या भेजी और पूरे प्रकरण को दबाने का प्रयास किया। उनके पास कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी होने का दावा किया गया है।
घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
æ
फर्रुखाबाद l कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र के थाना जहानगंज के महरुपुर बीजल स्थित जवाहरलाल विद्यालय में जहाँ एक सरकारी अभियान के तहत पेट के कीड़े मारने की दवा (एल्बेंडाजोल) खाने के बाद बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लगभग 20 से ज्यादा बच्चों को आनन-फानन में अस्पताल पहुँचाया गया।

घटना का विवरण
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को विद्यालय में बच्चों को 'राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस' या नियमित स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई थीं। दवा के सेवन के कुछ ही समय बाद, कई बच्चों ने बेचैनी, पेट में दर्द और घबराहट की शिकायत करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बच्चों की हालत बिगड़ने लगी।

अस्पताल में उपचार जारी
बच्चों की बिगड़ती स्थिति को देख स्कूल प्रशासन ने तुरंत उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचाया। CHC में प्राथमिक उपचार देने के बाद, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए 40 बच्चों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

वर्तमान स्थिति: वर्तमान में करीब एक दर्जन से अधिक बच्चे लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं।

चिकित्सकीय सहायता: डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की निगरानी कर रही है और उनका उपचार जारी है।

अभिभावकों में रोष
इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक अस्पताल और स्कूल पहुँच गए। परिजनों में डर और प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग इस बात की जांच कर सकता है कि क्या दवा की डोज में कोई समस्या थी या यह दवा के सामान्य 'साइड इफेक्ट्स' (जो कभी-कभी खाली पेट दवा लेने से हो सकते हैं) का मामला है।
सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर हुई कलेक्ट्रेट में एक कार्यशाला
फर्रूखाबाद l मंगलवार को “सुरक्षित इन्टरनेट दिवस ” मनाये जाने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन  कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया।    

इस दौरान कार्यशाला में जिला सूचना  विज्ञान अधिकारी कु0 ज्योति चौधरी ने मोबाइल एवं कंप्यूटर पर सुरक्षित इंटरनेट का प्रयोग कैसे करें इस बारे में सबको बताया । कार्यशाला में एन0आई0सी0 के  दीपक कुमार व पुलिस विभाग के साइबर थाना फतेहगढ़ के एक्सपर्ट के द्वारा , ओ.टी.पी.  फ्रॉड , फेक वेबसाइट  फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट स्कैम  , फेक डेटिंग एप फ्रॉड, मनी लोन एप स्कैम ,   एस.एम.एस. फ्रॉड , सोशल वेबसाइट स्कैम, क्रेडिट कार्ड स्कैम  इत्यादि के बारे में बताया गया ।

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी,जिला सूचना विज्ञान केंद्र के सभी कार्मिक अन्य विभागों के कर्मचारी व विभिन्न विद्यालयों के छात्र उपस्थित रहे।
पिता की जमीन हड़पने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर रूकवा दी पेंशन, सम्मान निधि का पैसा भी रुका, डीएम को दिया शिकायती पत्र
फर्रुखाबाद। भूमि हड़पने के लिए बड़े पुत्र ने पिता का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर उनकी सालों से आ रही वृद्धावस्था पेंशन और किसान सम्मन निधि की धनराशि को प्रमाण पत्र लगाकर रुकवा दिया है । पीड़ित पिता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को अपने ही पुत्र के खिलाफ फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र देने का शिकायती पत्र दिया है और बेटे के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है जिलाधिकारी ने पीड़ित को कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
पीड़ित सूबेदार पुत्र रघुवर दयाल निवासी रामपुर माक्षंगांव विकासखंड कमालगंज ने जिला अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहां है कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन और किसान सम्मन निधि की धनराशि आ रही थी जो एक का एक बंद हो गई है जब इस संबंध में जानकारी की तो पता लगा उसकी बेटे अशोक कुमार शुक्ला ने मृत्यु घोषित कर सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया है। पीड़ित ने जिला अधिकारी से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाए जाने की जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पांचाल घाट से बेवर तक हाइवे पर लगेगी लाइटे, दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश

फर्रुखाबाद। पांचाल घाट से बेवर तक हाइवे शीघ्र ही लाइटों से जगमगायेगा। भाजपा नेता अशोक कटिहार एडवोकेट ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया था कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या NH-730C पर प्रतिदिन जनपद फर्रुखाबाद मे ही दो से तीन लोगों की मौतें हो रही है। दर्जनों घटनाएं होती है रोड पर लाइटे नहीं जल रही है, अधिकारी गंभीर नहीं है। मुख्यमंत्री योगी ने सभी रोड पर लाइटें जलाने के सख्त निर्देश भी दिये है। इसके बाद भी दुर्घटनाएं रोकने के लिए स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं हुई है। इस आपराधिक कृत्य से लोकप्रिय सरकार की छवि खराब हो रही है।
परियोजना कार्यान्वयन इकाई, शाहजहाँपुर के परियोजना निदेशक ने लखनऊ स्थित कार्यालय के मुख्य अभियन्ता को अवगत कराया l
लखनऊ स्थित कार्यालय के मुख्य अभियन्ता को अवगत कराया है कि उक्त सम्बन्ध में अवगत कराना है कि उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में परियोजना के पर्यवेक्षण एवं निगरानी (Supervision & Monitoring) हेतु नियुक्त Authority's Engineer से प्रकरण में यथोचित कार्यवाही किये जाने एवं आख्या उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। विभाग की ओर से जवाब दिया है कि अशोक कटियार 'अधिवक्ता' के पत्र में छपी सूचना "राष्ट्रीय राजमार्ग 730C पर प्रतिदिन हो रही भीषण दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रोड लाइट तत्काल जलवाने हेतु का सन्दर्भग्रहण करें जो कि NH-730C, पैकेज-01 से सम्बंधित है।
जनपद फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग 730C परियोजना के किमी 0.00 से किमी 52.770 (बेवर से अल्लाहगंज खंड) में प्रस्तावित कुल 11 में से 6 कनेक्शनों की प्राक्कलन धनराशि बिजली विभाग को जमा करवाई जा चुकी है। शेष 5 कनेक्शनों का प्राक्कलन बिजली विभाग से उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया है, जो कि प्राप्त होने पर शीघ्र ही धनराशि जमा करवाकर स्ट्रीट लाइट का संचालन प्रारंभ करवाया जाएगा। राजमार्ग निर्माण से सम्बंधित शेष कार्य ठेकेदार द्वारा पूर्ण कराने के उपरांत ही निर्माण कार्य की पूर्णता घोषित करने से सम्बंधित औपचारिकतायें एवं अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
भा,कि,यू टिकैत हस्ताक्षर अभियान चलाएगी
फोटो 9 भारतीय किसानयूनियन

फर्रुखाबाद l जनपद में बन रहे लिंक एक्सप्रेसवे में किसानों की बेस कीमती जमीनें जा रही है किसान और भारतीय किसान यूनियन टिकैत अब सर्किल रेट न बढ़ाए जाने पर विरोध कर रहा है इसके लिए 14 फरवरी को एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा इसी परिवेक्ष में किसान यूनियन टिकैत लिंक एक्सप्रेसवे से प्रभावित गांव गांव बैठके कर के किसानों से बड़ी संख्या में मुख्यालय आने का आवाहन किया जा रहा है l ब्लॉक मोहम्मदाबाद के ग्राम मानपुर, लुखरियाई, बराकेशव, नीमकरोरी एवं नवाबगंज में की जिनमें किसानों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि सभी 43 गांवों में लिंक एक्सप्रेसवे में जा रही जमीनों के सर्किल रेट अगर भी बड़े तो विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा जिसमें बोलते हुए जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि जनपद में एक तरफ बाढ का प्रकोप दूसरी तरफ लिंक एक्सप्रेसवे में किसानों की बेस कीमती जमीनें जिला के अधिकारी जबरदस्ती अधिग्रहण करना चाहते हैं जबकि सूबे के मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके है कि किसानों का जमीनों के साथ भावनात्मक रिश्ता होता है इनके साथ जबरदस्ती नहीं की जानी चाहिए जनपद के प्रतिनिधि भी किसानों के लिये सोचे सिर्फ़ वोट लेकर घर बैठना ही राजनीति करना भी होता किसान यूनियन द्वारा कराए गए कार्यों का श्रेय खुद लेना जनप्रतिनिधियों की आदत हो गई है अबकी बार ऐसा नहीं होगा हम अबकी बार जनपद के सांसद और विधायक सर्किल रेट बढ़वाए अगर वह इसे बढ़वाने में विफल होते है तब किसान यूनियन सर्किल रेट बढ़वाना जानती है 14 फरवरी को जिला मुख्यालय पर 72 घंटे का धरना प्रदर्शन किया जाएगा यदि इस पर भी बात नहीं बनी तो फिर लिंक एक्सप्रेसवे नहीं बनने दिया जाएगा किसान किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देगा |
इस अवसर जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य,जिला महासचिव अभय यादव,जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार,युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत,जिला प्रचार मंत्री राजेश यादव,जिला सचिव पुजारी कटियार,जिला सहसचिव दिनेश सिंह,सदर तहसील महासचिव रजत गंगवार,ब्लॉक मोहम्मदाबाद अध्यक्ष बड़े यादव,प्रेम चंद्र यादव,अर्पित गंगवार,संजीव मिश्रा,पप्पू यादव,नवीन यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे |
पानी निकास को लेकर विवाद,घर में घुसकर मां बेटी को पीटा
नवाबगंज,फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम बराकेशव में जल निकासी के मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। परिवार के ही दबंगों ने एक महिला और उसकी दो बेटियों के साथ घर में घुसकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर लात-घूसों से जमकर मारपीट की। हमले में एक युवती को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
थाना नवाबगंज के गांव बराकेशव निवासिनी सुधा देवी पत्नी रामनिवास यादव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बीते दिनों  वह अपने घर का काम कर रही थी। तभी गांव के ही शिवराखन, जितेन्द्र और विनीता देवी उनके घर पर आए। ये लोग गली में बरसात के पानी के निकलने की बात को लेकर अचानक गाली-गलौज करने लगे। सुधा देवी के अनुसार, जब उन्होंने गालियां देने से मना किया, तो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई उनकी दो पुत्रियों, अंजली और सपना को भी दबंगों ने नहीं बख्शा और लात-घूसों से उनकी पिटाई कर दी। इस मारपीट में अंजली के शरीर पर काफी चोटें आई हैं। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि आए दिन ये लोग छोटी-छोटी बातों पर विवाद करते हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की छानबीन कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
ओवरहेड तार टूटने से बड़ा हादसा टला, उत्सर्ग ट्रेन 10 मिनट सिंगल लाइन पर खड़ी रही
फर्रुखाबाद: कानपुर-कासगंज रेल मार्ग पर रविवार को फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच अचानक ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) का तार टूट गया। इस दौरान फर्रुखाबाद से छपरा की ओर जा रही उत्सर्ग एक्सप्रेस उसी ट्रैक पर थी, जिस पर तार टूटा पड़ा था जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका के चलते बीच रास्ते में ही एक्सप्रेस ट्रेन को रोका गया ।

स्थानीय युवकों ने दिखाई बहादुरी
घटना के दौरान वहां मौजूद स्थानीय युवकों ने तत्परता दिखाते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया जैसे ही उन्होंने ओएचई तार को टूटा हुआ देखा, उन्होंने तुरंत लाल झंडी दिखाकर लोको पायलट (ट्रेन चालक) को खतरे का संकेत दिया। युवकों की इस सूझबूझ के कारण चालक ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया।

10 मिनट तक बाधित रही रेल सेवा
ट्रेन के चालक ने पुष्टि की कि युवकों द्वारा संकेत मिलने के बाद ही ट्रेन को रोका गया था। इस तकनीकी खराबी के कारण उत्सर्ग एक्सप्रेस लगभग 10 मिनट तक रेलवे लाइन पर खड़ी रही।
प्रशासनिक कार्रवाई और मरम्मत कार्य
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी कर्मचारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुँच गए। रेलवे की तकनीकी टीम द्वारा टूटे हुए ओएचई तार की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं ताकि रेल यातायात को पुनः सुचारू रूप से बहाल किया जा सके।