अभिनंदन ट्रस्ट ने उठाया गरीब परिवार की लड़कियों की शादी का बीड़ा
*बेरोजगारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराएगा अभिनंदन ट्रस्ट

गोंडा।अभिनंदन ट्रस्ट देश व प्रदेश में पैसे के अभाव में जिन लड़कियों की शादी नहीं हो रही है उनकी शादी करवाएगा तथा बेरोजगारों को रोजगार की तलाश में अपने परिवार से दूर नहीं जाना पड़ेगा।यह बात अभिनंदन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विश्वास कुमार ने स्थानीय शर्मा होटल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए बताया।उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य देश व समाज में व्याप्त विषमताओं को दूर करना है।डॉक्टर विश्वास ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब समाज में व्याप्त विसंगतियों को समाप्त कर स्वस्थ समाज की स्थापना किया जाएगा।श्री विश्वास ने कहा कि ट्रस्ट से किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए किसी को भी कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है बल्कि जिस भी जनपद से ताल्लुक रखते हैं उस जिले के जिला तहसील अथवा ब्लॉक प्रभारी से मिलकर शादी का निमंत्रण पत्र देकर ट्रस्ट का सहयोग ले सकते हैं।पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डॉक्टर विश्वास कुमार के साथ,राष्ट्रीय महामंत्री संजय सिंह, डाक्टर मशरूर अहमद,शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल रहमान, औबैदुर्रहमान सिम्पू,डाक्टर राजबहादुर सिंह मौजूद रहे।
मां की डांट के डर से खेत में छुपे थे बच्चे,24 घंटे बाद सकुशल मिले
*पुलिस,एसओजी,एनडीआरएफ व एसडीआरएफ ने चलाया सर्च अभियान

गोंडा।जिले के खोंड़ारे थाना क्षेत्र अंतर्गत ढ़डुआ कुतुबजोत गांव में रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए बच्चों को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया।सभी बच्चे घर से लगभग 200 मीटर दूर एक सरसों के खेत में डरे सहमे बैठे मिले।पुलिस पूछताछ में बच्चों ने बताया कि 7 वर्षीय कृष्णा शर्मा ने गांव के एक बच्चे की खिलौना बंदूक तोड़ दी थी।इसी बात पर उसकी माँ सोनी उसे डांटने व मारने के लिए दौड़ी।माँ की डर से कृष्णा भागा तो उसके साथ बाकी बच्चे भी भाग गये।बच्चे भागकर पास के सरसों के खेत में पहुंच गए।यहाँ वो देर तक खेलते रहे और रात होने पर उन्हें नींद आ गई।

डर के कारण बच्चे सुबह भी घर नहीं लौटे क्योंकि उन्हें आशंका थी कि घर पहुंचने पर फिर डांट या पिटाई हो सकती है।गायब होने वाले बच्चे क्रमशः विश्व प्रताप विश्वकर्मा (10)पुत्र राम कुमार,कृष्णा शर्मा (7)पुत्र जगराम,शिवसंत उर्फ शिवांशु (5)पुत्र संदीप व रितेश शर्मा (7)पुत्र अजय शर्मा शामिल थे।बच्चों के अचानक गायब होने से गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दिया।बच्चों की तलाश में खोंड़ारे पुलिस व एसओजी टीम सहित कई टीमें लगातार जुटी रहीं तथा देर रात एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को भी बुलाया गया,जिसके बाद आसपास के तालाबों में सर्च अभियान चलाया गया परन्तु कुछ पता नहीं चला।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल भी मौके पर पहुंचे और खेतों में भी तलाशी अभियान के निर्देश दिए।खेतों में तलाशी के दौरान सरसों के खेत में सभी बच्चे एक साथ बैठे मिले।जिसके बाद उन्हें सुरक्षित बाहर लाया गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोंड़ारे में मेडिकल परीक्षण कराया गया,जहाँ सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ पाए गए।24 घंटे बाद बच्चों के मिलने पर परिजन उन्हें गले लगाकर रो पड़े और खुशी जाहिर किया।

पुलिस बच्चों को थाने ले जाकर आवश्यक पूछताछ कर रही है।पुलिस अधीक्षक ने सभी बच्चों के सुरक्षित बरामद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना पारिवारिक डांट के डर से भागने का मामला निकला।पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों के साथ संवाद और निगरानी रखने की अपील किया है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

चार बच्चों के गायब होने से मचा हड़कंप,बच्चों के गायब होने पर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज
गोंडा।जिले के खोंड़ारे थाना क्षेत्र अंतर्गत ढंड़ुवा कुतुबजोत गांव में एक साथ चार बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं।इस घटना से पूरे गांव और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है।परिजनों ने बच्चों की काफी खोजबीन किया परन्तु जब वे नहीं मिले तो खोंड़ारे थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।लापता बच्चों में क्रमशः विश्व प्रताप विश्वकर्मा (10) पुत्र रामकुमार विश्वकर्मा,कृष्णा शर्मा (7) पुत्र जगराम,रितेश शर्मा (7) पुत्र अजय शर्मा व शिवसंत उर्फ दिव्यांशु (5) पुत्र संदीप शामिल हैं।इन बच्चों के अचानक गायब होने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।बच्चों की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद खोंड़ारे थाने की पुलिस ने क्षेत्राधिकारी मनकापुर के साथ मौके पर पहुंच कर देर रात 4 बजे तक सघन सर्च अभियान चलाया।एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया।टीमों ने तालाबों और नदियों में भी बच्चों को तलाश किया परन्तु खबर लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं मिला है।खोंड़ारे थानाध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि बच्चे कल देर शाम 5 बजे से लापता हैं।पुलिस को देर रात सूचना मिली जिसके बाद मौके पर जांच और सर्च अभियान चलाया गया।उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है और दिन में भी अलग अलग स्थानों पर बच्चों की तलाश जारी है,लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चला है।
एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ में लगी आग,लोगों ने मशक्कत के बाद पाया काबू
*फायर ब्रिगेड पहुंचने में हुई देर

गोंडा।जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सर्कुलर रोड स्थित होटल जेपी पैलेस के समीप देर रात लगभग 8.30 बजे एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ में आग लग गई।आग इतनी तेज फैली कि देखते ही देखते पूरा एटीएम कक्ष और मशीन जलकर हो गये।आग की लपटें और तेज धुंआ उठता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दिया,परन्तु फायर ब्रिगेड की टीम को पहुंचने में देर हो गई।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने स्वयं प्रयास कर आग पर काबू पाया है।आग की चपेट में आने से एचडीएफसी बैंक का पूरा एटीएम जलकर नष्ट हो गया,जिससे लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर बचे हुए धुंए को शांत किया और आग को पूरी तरह बुझाया।

घटना की जानकारी मिलते ही एचडीएफसी बैंक के उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दिया।नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।उन्होंने पुष्टि किया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और मामले की जांच जारी है।नुकसान के आंकलन के संबंध में उन्होंने कहा कि कितने रुपए का नुकसान हुआ है,इसका आंकलन भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी और कर्मचारी ही कर पाएंगे।अभी इस संबंध में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
जिलाधिकारी ने तहसील तरबगंज का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

*तहसील तरबगंज में कम वसूली करने वाले 20 अमीनों को नोटिस जारी करने के लिए निर्देश- जिलाधिकारी


गोण्डा।जिलाधिकारी  प्रियंका निरंजन ने तहसील तरबगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों की गति, कार्यालयीन अनुशासन और जनता को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करना था।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कोर्ट, भूलेख विभाग, कलेक्शन विभाग सहित अन्य कार्यालयों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि कुछ विभागों में कार्यों की गति अपेक्षित मानक के अनुसार नहीं थी, विशेष रूप से कलेक्शन विभाग में 20 अमीनों द्वारा वसूली कम होने की जानकारी मिली।

इस पर जिलाधिकारी ने कलेक्शन विभाग को कड़े निर्देश दिए हैं कि कम वसूली करने वाले अमीनों के विरुद्ध नोटिस जारी किया जाए और आगामी समय में पूर्ण वसूली सुनिश्चित की जाए।इसके साथ ही तहसीलदार तरबगंज को भी निर्देशित किया गया कि वे नियमानुसार अधिक से अधिक मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को यह स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान और मामलों का शीघ्र निपटान प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता होनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान श्रीमती प्रियंका निरंजन ने कार्यालयीन अनुशासन और साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि तहसील परिसर में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए और कार्यालयों में अभिलेखों का रखरखाव व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अभिलेखों का डिजिटल और भौतिक रूप में सुव्यवस्थित रखरखाव किया जाए ताकि किसी भी समय आवश्यक जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सके।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जनता को सेवा देने में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का पालन करें और तहसील तरबगंज में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने में सहयोग करें।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी तरबगंज विश्वामित्र, तहसीलदार तरबगंज आशुतोष पांडेय सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
माध्यमिक की मान्यता के बिना हाईस्कूल में हो रहा था प्रवेश,स्कूल में बच्चों के ब्रेनवाश आरोप
*बीएसए ने दिया जांच का आदेश

गोंडा।जिले के कोड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित केजीएन पब्लिक स्कूल सेहरिया चौराहा पर लव जिहाद फैलाने और बच्चों का ब्रेनवाश करने के लगे आरोपों के लेकर अब कार्रवाई की मांग तेज हो गयी है।यह विद्यालय बिना माध्यमिक मान्यता के संचालित हो रहा था।इन आरोपों के बाद जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने मामले के विस्तृत जांच आदेश दिया है।प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि इस विद्यालय को केवल कक्षा पांचवीं तक की मान्यता प्राप्त थी,परन्तु यहाँ हाईस्कूल तक के छात्रों को शिक्षा दी जा रही थी।बच्चों को यह बताया जा रहा था कि विद्यालय को हाईस्कूल तक की मान्यता प्राप्त है।जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ रामचंद्र ने भी पुष्टि की है कि उनके विभाग से इस विद्यालय को माध्यमिक शिक्षा के लिए कोई मान्यता नहीं दी गई है।आरोपों के अनुसार, विद्यालय में धार्मिक शिक्षाएं भी दी जाती थीं।बताते चलें कि नियमों का उल्लंघन करते हुए रविवार को भी विद्यालय खुला था और वहां कोचिंग चल रही थी।इसी कोचिंग में आरोपी परवेज खान भी पढ़ रहा था,जिस पर एक हिन्दू छात्रा को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर परेशान करने का आरोप है।रविवार को जब छात्रा के भाई ने परवेज को छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज भेजने से रोका तो उसके साथ मारपीट की गई थी।पीड़ित छात्रा के पिता व हिन्दू संगठनों ने विद्यालय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।उनका आरोप है कि यहाँ मौलवी को बुलाकर बच्चों का ब्रेनवाश भी किया जा रहा था।इन आरोपों के बाद अब हिन्दू संगठन के लोगों में भी नाराजगी है और उन्होंने भी कार्रवाई को लेकर मांग उठाई है।पीड़ित छात्रा के भाई ने बताया कि जब उसने लव जिहाद फैलाने की बात कही तो विद्यालय में तैनात सलाहुद्दीन हाफिज ने कथित तौर पर कहा कि हां हम लव जिहाद फैलाएंगे।इस संबंध में जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे,उनके आधार पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।पुलिस ने भी चार लोगों को पूरे मामले में हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
दूसरे समुदाय का युवक छात्रा से कर रहा था छेड़छाड़, स्कूल में हुआ हंगामा
*विरोध करने पर छात्रा के भाई से मारपीट

गोंडा।जिले के कोड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित केजीएन पब्लिक स्कूल सेहरिया चौराहा एक गंभीर मामले को लेकर सुर्खियों में है।यहाँ नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने विशेष समुदाय के एक युवक परवेज खान स्कूल आते जाते समय छेड़छाड़ करने और इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया है।आज जब छात्रा के भाई ने विद्यालय पहुंचकर इस मामले का विरोध किया तो उसके साथ आरपी परवेज खान,वारिस खां, सलाहुद्दीन हाफिज,इसराइल, जकीरे, साजिद, अरशद, इमरान और लगभग एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों ने लाठी डंडों से उसपर हमला करते हुए गाली गलौज कर भगा दिया।पीड़ित छात्रा के भाई ने जब लव जिहाद फैलाने का आरोप लगाया तो सलाहुद्दीन हाफिज ने जवाब दिया कि लव जिहाद फैलाएंगे जो करना हो कर लो।छात्रा के पिता ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वारिस खान द्वारा आए दिन विद्यालय में मौलवी बुलाकर बच्चों का ब्रेनवाश करने का प्रयास किया जा रहा है।पिता ने इस अवैध रूप से संचालित विद्यालय में धर्मांतरण और ब्रेनवाश की गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग किया है।

पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर कौड़िया थाने की पुलिस ने मारपीट,गाली गलौज और छेड़छाड़ के आरोप आठ नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दिया है।कौड़िया थाने की पुलिस ने आरोपी परवेज खान, वारिस खान,सलाहुद्दीन हाफिज और इसराइल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।आरोपी परवेज खान द्वारा छात्रा के इंस्टाग्राम पर भेजे गये कुछ चैट भी सामने आए हैं।इनमें छात्रा द्वारा बार बार परेशान न करने और अपने पिता को बताने की बात कह रही है।इसके बावजूद परवेज खान उसे लगातार मैसेज भेजकर उसे परेशान कर रहा था।आज जब छात्रा के भाई के पास मोबाइल फोन था और दोबारा मैसेज पहुंचा,तब उसने विद्यालय जाकर विरोध किया था।वहीं कौड़िया थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विद्यालय में जांच किया है और चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच प्रारम्भ कर दी गई है।उन्होंने बताया कि आठ नामजद लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और अश्लील कमेंट के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।इसके साथ ही साथ लड़की नाबालिग है ऐसे में आरोपियों पर पाक्सो एक्ट की भी धारा लगाई गई है और अभी इस मामले में जो भी आरोपी फरार हैं उनके खिलाफ भी पुलिस द्वारा लगातार जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
शत्रु संपत्ति पर दिया 24 लाख का लोन,11 पर मुकदमा दर्ज,पुलिस ने शुरू किया जांच
*आरोपियों में यूपी कोआपरेटिव बैंक का शाखा प्रबंधक भी शामिल

गोंडा।जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शत्रु संपत्ति घोषित भूमि पर 24 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत करने का आरोप लगा है।नगर कोतवाली क्षेत्र के पंतनगर, फारबिसगंज निवासी फारूख अली ने नगर कोतवाली में इस मामले में तहरीर दिया है।फारूख अली ने अपने शिकायती पत्र में बताया है कि उन्होंने 10 दिसंबर 2020 को माधवपुर चकत्ता निवासी रघुनाथ से एक जमीन खरीदी थी।बैनामे से पहले सभी अभिलेखों की जांच कराई गई थी, जिसमें खतौनी में रघुनाथ का नाम दर्ज था,हालांकि जिलाधिकारी गोंडा के आदेश पर 17 जनवरी 2023 को इस भूमि को शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया गया था।इसके बावजूद 5 अप्रैल 2024 को यूपी कोआपरेटिव बैंक बड़गांव के शाखा प्रबंधक अजय कुमार व अन्य लोगों ने मिलकर इस भूमि पर 24 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत कर लिया।फारूख अली का आरोप है कि उन्होंने कोई ऋण नहीं लिया है और इन लोगों ने गलत तरीके से कागजात तैयार कर यह बड़ा ऋण हासिल कर लिया है।नगर कोतवाली पुलिस ने फारूख अली की तहरीर पर बैंक मैनेजर अजय कुमार, रघुनाथ,बैंक के पैनल अधिवक्ता शिवाकांत वर्मा उर्फ पंकज वर्मा,बैंक कर्मी पवन पाल और सुशील कुमार के साथ ही पवन कुमार तिवारी,राघव राम उर्फ रघु,निशांत तिवारी और दो तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।मामले की जांच नगर कोतवाली के अपराध निरीक्षक सभाजीत सिंह को सौंपी गई है।फारूख अली ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 10 दिसंबर 2020 को अपनी माँ के नाम पर माधवपुर चकत्ता स्थित यह जमीन रघुनाथ से खरीदा था।बैनामे के समय शिवाकांत वर्मा रघुनाथ की तरफ से पैरोकार थे।फारूख अली के अनुसार,बैनामा करने से पहले रघुनाथ अपने भतीजे व वकील शिवाकांत वर्मा उर्फ पंकज के साथ उनके पास आए थे और जमीन से संबंधित कागजात दिखाए थे।उन्होंने जमीन खरीदने से पहले उसके कागजात का मुआयना कराया था,उस समय तहसील से निकाली गई खतौनी में अंकना आयुक्त देवीपाटन मंडल के आदेश के परिप्रेक्ष्य में रघुनाथ का नाम दर्ज था।उसी खतौनी के आधार पर मेरे द्वारा उक्त जमीन का बैनामा अपनी माँ के नाम पर लिखाया गया था।जबकि यह जमीन जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार 17 जनवरी 2023 को शत्रु संपत्ति के नाम से अंकित हो गई है।रघुनाथ और शिवाकांत वर्मा ने जालसाजी,कूटरचित दस्तावेज के आधार पर उक्त जमीन को मेरी माँ के नाम बैनामा किया था, जबकि जमीन का संपूर्ण अंश शत्रु संपत्ति के नाम दर्ज है और मेरे द्वारा उक्त जमीन को प्राप्त करने के लिए न तो कोई दावा पेश किया गया और न तो कोई प्रयास किया गया परन्तु मुझे 29 अगस्त 2024 को पता चला कि रघुनाथ और शिवाकांत वर्मा उर्फ पंकज वर्मा जो कि बैंक के पैनल अधिवक्ता भी हैं,इन्होंने यूपी कोआपरेटिव बैंक बड़गांव शाखा के मैनेजर व कर्मचारी पवन पाल,सुशील कुमार, अजय कुमार,पवन कुमार तिवारी,राघव राम उर्फ रघु,निशांत तिवारी तथा दो से तीन अज्ञात लोगों ने जालसाजी करके कूटरचित कागज बनवाकर यूपी कोआपरेटिव बैंक से 24 लाख रुपए का ऋण पास करवा लिया है।मेरे द्वारा 29 अगस्त 2024 को जब खतौनी तहसील से निकलवाई गई तो उस पर 5 अप्रैल 2024 को मेरे खाते में 24 लाख रुपये निकाला है जो रघुनाथ संतोषी के नाम से शत्रु संपत्ति की खतौनी बंधक पाई गई।उन्होंने यह भी बताया कि मेरे द्वारा बैंक के आसपास जानकारी किया गया तो पता चला कि पिछले 18 महीने से बैंक स्टाफ को पैनल अधिवक्ता और अन्य व्यक्तियों की मदद से जालसाजी व कूटरचित पेपर लगा कर के सदर तहसील के कई गांव बूढ़ा देवर, ज्ञानापुर,लक्ष्मणपुर जाट,गिर्द गोंडा और अन्य नगरीय क्षेत्र का बिना स्थलीय निरीक्षण किए गृह ऋण,वाहन ऋण सहित कई प्रकार के ऋण इन लोगों द्वारा वितरण करके इसका दुरुपयोग किया गया है।नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि बैंक के शाखा प्रबंधक अजय कुमार सहित 8 नामजद और दो तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच अपराध निरीक्षक सभाजीत सिंह को सौंपी गई है,जिनके द्वारा पूरे मामले को लेकर के जांच की जा रही है।फारूख अली ने पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज को पूरे मामले को लेकर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया था,जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
9वीं की छात्रा ने घर की दूसरी मंजिल स्थित कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या
बेड पर कुर्सी रखकर लगाई फांसी

गोंडा।जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गायत्री नगर मुहल्ले में एक 15 वर्षीय कक्षा 9 की छात्रा ने आत्महत्या कर लिया है।कक्षा 9 की छात्रा काजल शुक्ला (15) ने अपने किराए के घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में प्लास्टिक की कुर्सी रखकर फांसी का फंदा लगा लिया है।परिजनों ने जब छत पर धूप के लिए जाकर देखा तो काजल को फंदे से लटका हुआ पापा।परिवार के अन्य सदस्यों को तत्काल सूचित किया गया और छात्रा के शव को फांसी के फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर ले जाया गया, जहाँ डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि दोपहर लगभग 12 बजे परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ खाना खाया था इसके बाद काजल छत पर चली गई थी,जबकि परिवार के अन्य सदस्य नीचे थे।

मृतक छात्रा काजल शुक्ला अपने एक भाई व दो बहनों के साथ आरपी इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की पढ़ाई कर रही थी।उसके पिता सुरेश कुमार शुक्ला मूलरूप से जिगना बाजार के निवासी हैं और बच्चों की पढ़ाई के लिए गायत्री नगर मुहल्ले में किराए पर रहते थे।घटना की सूचना मिलने पर मनकापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने मृतक काजल शुक्ला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर छात्रा के कमरे की गहन जांच की जा रही है।मनकापुर कोतवाल अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि परिजन ही छात्रा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये थे, जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उन्होंने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।पुलिस परिजनों से विस्तृत पूछताछ कर रही है।परिजनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि घर में कोई विवाद नहीं हुआहै।सभी लोगों ने आपस में बहुत प्यार से खाना खाया और उसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।
महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप,अपर पुलिस अधीक्षक पहुंचे मौके पर
डाग स्क्वायड का ले रहे सहारा व खंगाल रहे सीसीटीवी कैमरा

गोंडा।जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोको शेड के समीप पाठक पुरवा व नई बस्ती रेलवे क्रासिंग के मध्य एक 40 वर्षीय महिला का शव मिला है।सड़क किनारे झाड़ी में शव देखकर राहगीरों ने स्थानीय लोगों को सूचित किया।स्थानीय लोगों की सूचना पर सेमरा पुलिस चौकी के प्रभारी और नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवाया तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही मामले की जांच शुरू कर दिया है।

घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।उन्होंने स्थानीय लोगों से महिला के शव के संबंध में पूछताछ कियाइस दौरान फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से  महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि महिला की पहचान अभी नहीं हुई है।शव सड़क किनारे झाड़ी में मिला था,जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

पुलिस उच्चाधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।पुलिस महिला की पहचान कराने और मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।