डॉ. अनामिका यादव द्वारा आयोजित ग्राम चौपाल में जनसमस्याओं की गूंज — सोतीपुरा में 63, रतनपुर में 78 शिकायतें
संभल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के सुशासन की प्रेरणा के साथ जनपद संभल के विकासखण्ड बनियाखेड़ा के ग्राम सोतीपुरा एवं रतनपुर में भव्य ग्राम चौपाल एवं समस्या निराकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव जी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनीं।

डॉ. अनामिका यादव जी ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी पात्र लाभार्थी को योजनाओं से वंचित न रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्राम चौपाल केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ को सीधे प्रशासन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।

ग्राम सोतीपुरा में आयोजित चौपाल के दौरान कुल 63 जनसमस्याएँ दर्ज की गईं। इनमें प्रमुख रूप से वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाएँ, शिक्षा व्यवस्था, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, नाली-खड़ंजा, जल निकासी, पशुपालन, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस, समाज कल्याण विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं।

वहीं ग्राम रतनपुर में आयोजित चौपाल के दौरान कुल 78 जनसमस्याएँ सामने आईं। ग्रामीणों ने पेंशन योजनाओं में देरी, किसान सम्मान निधि की किस्त न आने, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, आवास योजना, बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं और कृषि से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। डॉ. अनामिका यादव जी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और समाधान की प्रगति रिपोर्ट जिला पंचायत स्तर पर प्रस्तुत की जाए।

डॉ. अनामिका यादव जी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाएँ — पेंशन, किसान सम्मान निधि, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ — हर पात्र नागरिक तक पहुँचना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर ऐसे ग्रामवासियों, जिनके अभी तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं हैं, उनसे S.I.R. फॉर्म भरकर वोट बनवाने की अपील की गई, ताकि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर सकें और लोकतंत्र को मजबूत बना सकें।

कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष ने दोहराया कि उनका उद्देश्य केवल समस्याएँ सुनना नहीं, बल्कि स्थायी, प्रभावी और जमीनी स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि आगामी ग्राम चौपालों में सभी विभागों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि मौके पर ही अधिकतम समस्याओं का निस्तारण हो सके।
स्काउट गाइड शिविर का समापन

संभल, चंदौसी - नगर से सटे ग्राम पथरा स्थित डा. भीमराव अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल में चल रहे स्काउट गाइड शिविर का तीसरे दिन समापन हुआ। बुधवार को स्काउट गाइड कमिश्नर संगीता भार्गव कैंप में पहुंची और शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में बच्चों की अलग अलग टोली बनाकर उनसे टेंट लगवाए गए। संगीता भार्गव ने टैंटों का निरीक्षण किया और बच्चों से शिविर के दौरान सीखे गए कामों के बारे में जानकारी ली। बच्चे भी टैंटों के निरीक्षण के दौरान काफी उत्साहित दिखाई दिए। बच्चों द्वारा की गई मेहनत पर संगीता भार्गव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। जिला संगठन आयुक्त मीनू राघव, सहायक नीलम कुमारी ने बच्चों को तीन दिन का प्रशिक्षण दिया। शिविर में बताया गया कि एक दूसरे की मदद से असंभव कार्य को भी संभव किया जा सकता है। साथ ही एकता बनाकर रखनी चाहिए। प्रधानाचार्या आशा गोस्वामी ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया । स्कूल संचालक महानंदन गौतम का शिविर में सहयोग रहा।
इस दौरान प्रधानाचार्या आशा गोस्वामी, नीरज शर्मा, प्रवीन कुमार, सत्येंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, अश्विनी शर्मा, रंजीत कुमार, रमन शर्मा, सीमा अग्रवाल, आभा रानी, क्षमता,शालू सुशीला, रेशमा,अनामिका यादव, खुशबू, वंशिका सक्सेना, रंजीत कौर,
दुर्गेशनंदिनी, आरती सिंह, योगेश, गीता, श्याम सिंह आदि उपस्थित रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव के नेतृत्व में ग्राम चौपाल से जनसमस्dयाओं का व्यापक समाधान, 150 से अधिक शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का निर्
संभल।जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत को ऑनलाइन पोर्टल एवं रजिस्टर में दर्ज कर उसकी ट्रैकिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकरण का निस्तारण लंबित न रहे। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को समाधान की स्थिति से अवगत कराना भी विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी।

चौपाल के दौरान सामाजिक सुरक्षा योजनाओं — वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन — के लंबित मामलों की समीक्षा की गई और मौके पर ही पात्र लाभार्थियों के प्रपत्र पूर्ण कराए गए। राशन कार्ड से वंचित परिवारों, पात्र गृहस्थी सूची, आय एवं जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), शौचालय निर्माण, पेयजल आपूर्ति एवं ग्रामीण सड़कों की मरम्मत से जुड़े मामलों पर भी विभागवार निर्देश जारी किए गए।

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद करते हुए उन्होंने आजीविका सृजन, बैंक ऋण सुविधा, प्रशिक्षण एवं मुख्यमंत्री उद्यम योजना के अंतर्गत स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी और संबंधित अधिकारियों को समूहों को बाजार से जोड़ने के निर्देश दिए।

शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं, उपस्थिति, स्वच्छता, टीकाकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता एवं चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं की सफलता तभी सार्थक होगी जब पंचायत प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और जनसामान्य मिलकर सहभागिता निभाएँ। इसी उद्देश्य से आगामी दिनों में अन्य ग्रामों में भी व्यापक स्तर पर चौपाल आयोजित कर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएँ, युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव जी ने सभी विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण तय समय-सीमा के भीतर हो और उसकी प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से जिला स्तर पर प्रस्तुत की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों में पात्रता की कमी या दस्तावेजों की त्रुटि पाई जाए, वहाँ संबंधित लाभार्थियों को मौके पर ही मार्गदर्शन देकर आवेदन पूर्ण कराया जाए, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं के लाभ से वंचित न रहना पड़े।

उन्होंने प्रशासनिक पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि ग्राम चौपाल केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सुशासन का प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से सरकार की नीतियों और योजनाओं की वास्तविक स्थिति सामने आती है और अधिकारियों को जनता के बीच जाकर जवाबदेह बनने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, नामांतरण, खसरा-खतौनी, पारिवारिक रजिस्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, बिजली बिल संशोधन, नल-जल कनेक्शन, सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता अभियान, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, आंगनबाड़ी सेवाएँ एवं छात्रवृत्ति से जुड़े मामलों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित विभागों को मौके पर ही प्राथमिक कार्रवाई करने एवं गंभीर प्रकरणों को प्राथमिकता सूची में रखने के निर्देश दिए गए।

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत युवाओं और प्रथम बार मतदान करने वाले नागरिकों से विशेष संवाद किया गया। उन्हें लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में बताया गया और ग्राम स्तर पर विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल विकास कार्यों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ उन्हें धरातल पर उतारना है। इसी क्रम में विकासखण्ड स्तर पर समीक्षा बैठकों का आयोजन कर प्रत्येक विभाग के कार्यों की प्रगति का आकलन किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वरोजगार योजनाओं और वित्तीय समावेशन के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि जनता का शासन पर विश्वास भी और अधिक मजबूत होता है।
Sambhal सांसद के घर के पास जलभराव से त्रस्त मोहल्लेवासी, एक साल से बदहाल सड़क-नालियों पर नहीं हुई सुनवाई

सम्भल नगर क्षेत्र के बल्ला की पुलिया इलाके के ख़ग्गू सराय और लोधी सराय मोहल्लों में बीते एक साल से जलभराव की गंभीर समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि सड़कें टूट चुकी हैं, नालियां जाम पड़ी हैं और हर वक्त गंदा पानी भरा रहता है। सांसद के घर के नज़दीक होने के बावजूद समस्या का समाधान न होना स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो सड़क निर्माण कराया गया और न ही नालियों की नियमित सफ़ाई हुई। गंदे पानी के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। बारिश या पीछे से अधिक पानी आने पर रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है और लोगों को ईंटें रखकर निकलना पड़ता है। इलाके के चिकित्सक डॉ. परवेज़ ने बताया कि उनके क्लिनिक के सामने पिछले रमज़ान से पहले से लगातार पानी भरा रहता है। कई बार चेयरमैन से शिकायत की गई, आश्वासन भी मिला कि सड़क बनेगी और नालियों की गाद निकाली जाएगी, लेकिन आज तक ज़मीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ। जलभराव के चलते मरीज़ क्लिनिक तक नहीं पहुंच पाते और दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। वहीं बुजुर्ग निवासी मुज़फ्फर हुसैन ने बताया कि यह समस्या पूरे मोहल्ले की है। पास में स्कूल होने के कारण छोटे-छोटे बच्चे रोज़ पानी में गिर जाते हैं। नमाज़ के लिए जाने वाले लोगों को भी गंदे छींटों से होकर गुजरना पड़ता है। एसडीएम, ईओ और चेयरमैन तक कई बार शिकायत पहुंचाई गई, अधिकारी मौके पर आए भी, लेकिन हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ गए।

मौहल्लेवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर रमज़ान से पहले जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे मजबूरन चेयरमैन की कोठी पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। लोगों की मांग है कि नालियों की पूरी तरह सफ़ाई कराई जाए, पानी की निकासी का स्थायी इंतज़ाम हो और सड़क को दुरुस्त किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Sambhal धमकी, बुलडोजर और भेदभाव" योगी सरकार की नीतियों पर बर्क परिवार का हमला

सम्भल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता और वरिष्ठ नेता ममलुकुर्रहमान बर्क ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर कड़े शब्दों में हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के बयानों को “घटिया और नफरत फैलाने वाला” बताते हुए कहा कि मुसलमानों को लगातार धमकियाँ दी जा रही हैं।

ममलुकुर्रहमान बर्क ने कहा कि मुख्यमंत्री के बयानों में बार-बार मारपीट और सख्ती की भाषा इस्तेमाल होती है, जो एक समुदाय विशेष को डराने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ कांवड़ियों पर फूल बरसाए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर मुसलमानों को नमाज़ पढ़ने तक में पाबंदियों का सामना करना पड़ता है। उनका कहना था कि यदि कोई मुसलमान फुटपाथ पर नमाज़ पढ़ लेता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुराने मुकदमों का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने ऊपर दर्ज सभी मामलों को वापस ले लिया गया। बर्क ने सवाल उठाया कि क्या यही सनातन धर्म की शिक्षा है या फिर सत्ता में होने का विशेषाधिकार। दादरी कांड का उल्लेख करते हुए ममलुकुर्रहमान बर्क ने कहा कि अखलाक की हत्या को दस साल हो चुके हैं, लेकिन सरकार ने कथित तौर पर आरोपियों के मामले वापस लेने के लिए कोर्ट को पत्र लिखा। इससे सरकार की मानसिकता स्पष्ट होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में मॉब लिंचिंग की घटनाएँ बढ़ रही हैं और मदरसों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। देवबंद को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि जिस स्थान से आज़ादी की जंग की तहरीक चली, उसे आतंकवाद का अड्डा बताया जा रहा है। बर्क ने कहा कि यदि इन सभी घटनाओं की सूची बनाई जाए तो वह बहुत लंबी हो जाएगी। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और इसे आने वाले दिनों में सियासी बहस का बड़ा मुद्दा माना जा रहा है।

Sambhal आवारा कुत्तों का आतंक, डॉग अटैक में कई लोग घायल, सपा नेता ने सौंपा ज्ञापन
शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सम्भल के हिलाली सराय इलाके का है, जहां राह चलते लोगों पर एक कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इस डॉग अटैक में कई लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

डॉग अटैक की बढ़ती घटनाओं से नाराज़ समाजवादी पार्टी के जिला सचिव डॉ. अख्तर इसराइली ने अपने साथियों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए शहर में फैल रहे आवारा कुत्तों के आतंक पर गंभीर चिंता जताई। डॉ. अख्तर इसराइली ने कहा कि बीते एक-दो दिनों में ही कम से कम 10 से 15 लोगों को कुत्तों ने काटा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं और आम नागरिकों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि हिलाली सराय के अलावा डूंगर सराय, पंजू सराय, नई सराय और नखासा जैसे कई मोहल्लों में कुत्तों द्वारा लोगों पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया गया है और नगर पालिका को निर्देश देकर जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की गई है।

डॉ. अख्तर इसराइली ने भरोसा जताया कि प्रशासन इस पर सख्त कार्रवाई करेगा। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और स्थानीय लोगों द्वारा आवारा कुत्तों को लेकर ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका से विचार-विमर्श कर विधिक प्रक्रिया के तहत कुत्तों को पकड़वाने और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाए। फिलहाल, लगातार हो रहे डॉग अटैक से लोग भयभीत हैं और प्रशासन से जल्द ठोस कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे है।
Sambhal मिशन इंटरनेशनल एकेडमी, सीनियर सेकंडरी स्कूल संभल में सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम का सफल आयोजन
मिशन इंटरनेशनल एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल , तरीन कैंपस, संभल में सीबीएसई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, देहरादून के तत्वावधान में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम (Capacity Building Programme) का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “लर्निंग आउटकम्स एंड पेडागॉजी” रहा, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण दृष्टिकोण, प्रभावी अधिगम परिणामों तथा नवीन शिक्षण विधियों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विल्सन राजन के स्वागत संबोधन द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए आमंत्रित रिसोर्स पर्सन डॉ. रीता शर्मा एवं सुश्री निधि कौशिक का परिचय करा कर स्वागत किया। प्रोग्राम समन्वयक जिया उल्लाह खान ने सभी शिक्षकों का स्वागत किया ।
एकेडमिक कोऑर्डिनेटर फैजान अली ने सभी शिक्षकों को बताया कि कार्यक्रम दो भागों में विभाजित है प्रथम भाग डॉक्टर रितु शर्मा के द्वारा  और द्वितीय भाग निधि कौशिक जी के द्वारा आयोजित किया जाएगा
प्रधानाचार्य विल्सन राजन ने कार्यक्रम के उद्देश्य बताते हुए कहा कि इसका  उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण दृष्टिकोण, प्रभावी अधिगम परिणामों तथा नवीन शिक्षण विधियों से अवगत कराना था।
इस अवसर पर डॉ. रीता शर्मा ने लर्निंग आउटकम्स पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार स्पष्ट अधिगम परिणाम निर्धारित कर शिक्षण को अधिक उद्देश्यपूर्ण और परिणामोन्मुख बनाया जा सकता है।
वहीं सुश्री निधि कौशिक ने पेडागॉजी पर प्रकाश डालते हुए आधुनिक शिक्षण विधियों, गतिविधि-आधारित शिक्षण तथा कक्षा में नवाचार के महत्व को रेखांकित किया।
इस क्षमता निर्माण कार्यक्रम में मिशन इंटरनेशनल एकेडमी के साथ-साथ आरआरके चंदौसी, बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल संभल, एचएम ग्लोबल स्कूल संभल, एंजल्स पब्लिक स्कूल संभल, जेकेईटी जुनावई
मिशन इंटरनेशनल एकेडमी, सीनियर सेकंडरी स्कूल संभल में सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम का सफल आयोजन

मिशन इंटरनेशनल एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल , तरीन कैंपस, संभल में सीबीएसई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, देहरादून के तत्वावधान में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम (Capacity Building Programme) का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “लर्निंग आउटकम्स एंड पेडागॉजी” रहा, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण दृष्टिकोण, प्रभावी अधिगम परिणामों तथा नवीन शिक्षण विधियों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विल्सन राजन के स्वागत संबोधन द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए आमंत्रित रिसोर्स पर्सन डॉ. रीता शर्मा एवं सुश्री निधि कौशिक का परिचय करा कर स्वागत किया। प्रोग्राम समन्वयक जिया उल्लाह खान ने सभी शिक्षकों का स्वागत किया ।
एकेडमिक कोऑर्डिनेटर फैजान अली ने सभी शिक्षकों को बताया कि कार्यक्रम दो भागों में विभाजित है प्रथम भाग डॉक्टर रितु शर्मा के द्वारा  और द्वितीय भाग निधि कौशिक जी के द्वारा आयोजित किया जाएगा
प्रधानाचार्य विल्सन राजन ने कार्यक्रम के उद्देश्य बताते हुए कहा कि इसका  उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण दृष्टिकोण, प्रभावी अधिगम परिणामों तथा नवीन शिक्षण विधियों से अवगत कराना था।
इस अवसर पर डॉ. रीता शर्मा ने लर्निंग आउटकम्स पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार स्पष्ट अधिगम परिणाम निर्धारित कर शिक्षण को अधिक उद्देश्यपूर्ण और परिणामोन्मुख बनाया जा सकता है।
वहीं सुश्री निधि कौशिक ने पेडागॉजी पर प्रकाश डालते हुए आधुनिक शिक्षण विधियों, गतिविधि-आधारित शिक्षण तथा कक्षा में नवाचार के महत्व को रेखांकित किया।
इस क्षमता निर्माण कार्यक्रम में मिशन इंटरनेशनल एकेडमी के साथ-साथ आरआरके चंदौसी, बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल संभल, एचएम ग्लोबल स्कूल संभल, एंजल्स पब्लिक स्कूल संभल, जेकेईटी जुनावई सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागी शिक्षकों ने प्रशिक्षण सत्रों को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधक मुशीर खान तरीन , निर्देशका शबाना कोसर की तरफ से स्कूल मीडिया समन्वयक श्री जुनैद इब्राहिम ने कहा कि ने सीबीएसई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस देहरादून, दोनों रिसोर्स पर्सन तथा समस्त प्रतिभागी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता प्रबंधन समिति की तरफ से व्यक्त की गई।



सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागी शिक्षकों ने प्रशिक्षण सत्रों को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दरक्षा अब्बास नकवी सभ्य खान सामिया अनवर आयशा रफत, फौजिया, यफ़िस, इंशा, मामून , इमरान, रूही खानम आदि का सक्रिय योगदान रहा।
भारतीय किसान यूनियन की बैठक में उठा स्थानीय समस्याओं के समाधान का मुद्दा

संभल।भारतीय किसान यूनियन (बी आर एस एस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा ग्राम - मेहराना में गुरूवार को जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी के नेतृत्व में जन जागरण अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया ! बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक शिवनारायण सैनी एवं संचालन निर्देश कुमार ने किया !
बैठक में बोलते हुए।

जिला अध्यक्ष संभल कामेन्द्र चौधरी ने भ्रष्टाचार पर तीखा वार किया ! कहा कि जनपद संभल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है ! जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा किसानों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है ! जिसको संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा ! प्रदेश सरकार तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिससे आम जनमानस का लाभ हो सके परंतु भ्रष्टाचार के चलते आम जनमानस को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है ! बैठक में बिजली की दरें बढ़ाने से लेकर स्मार्ट मीटर लगाए जाने एवं क्रेडिट कार्ड के नाम पर किसान को टरकाने का विरोध किया गया ! साथ ही आधार कार्ड संशोधन से लेकर जाति, निवास प्रमाण पत्र एवं खतौनी में त्रुटि के संबंध में हो रही धांधलेबाजी का विरोध दर्ज किया ! सरकार द्वारा चलायी जा रही एकमुश्त समाधान योजना पर निराशा जताते हुए कहा कि आधे से ज्यादा उपभोक्ता योजना के लाभ से वंचित है ! योजना को बेहतर करते हुए पुनः लागू किया जाए जिससे कि आम जनमानस को लाभ मिल सके ! आधे से ज्यादा मीटर गलत बिल निकाल कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं ! जिसमें सुधार अति आवश्यक है ! वहीं जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ पदाधिकारियों के लगातार बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण उनके पद में फेर बदल किया गया है, जिससे कि संगठन को मजबूती दी जा सके ! संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां दी जाएगी एवं अनुपस्थित रहने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा ! युवा जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार ने कहा कि बैठक में कुछ स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया है जिन पर जल्द ही रणनीति तय कर अधिकारियों के समक्ष रखकर मजबूती से समाधान कराया जाएगा ! कार्यकारिणी द्वारा संगठन विस्तार में चौधरी संतवीर सिंह को जिला प्रचार मंत्री, राज्यपाल कश्यप को तहसील उपाध्यक्ष संभल, ज्ञानचंद कश्यप को ग्राम संगठन मंत्री, पुष्पेन्द्र सिंह को ग्राम सचिव, रोहतास चौधरी को ग्राम महासचिव, लोकेश कश्यप को ग्राम प्रभारी, प्रशांत चौधरी को ग्राम सचिव नियुक्त किया गया ! जिला महासचिव अनमोल कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए आम जनमानस को एवं किसान का सहयोग करते हुए संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे !
मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संभल कामेन्द्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मिंकू चौधरी, जिला संरक्षक शिवनारायण सैनी, जिला महासचिव अनमोल कुमार, युवा जिला मीडिया प्रभारी निर्देश कुमार, जिला मंत्री (अ. मो.) सुफियान पाशा, तहसील महासचिव राजीव कुमार, तहसील अध्यक्ष (अ. मो.) मेहंदी हसन, धीरेन्द्र त्यागी ब्लाक महासचिव, ब्लॉक महासचिव मनीराम गूर्जर, डॉ वसीम युवा ब्लॉक अध्यक्ष, युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष मो. हसन, राजपाल कश्यप, राम सिंह, तेजपाल सिंह, करण सिंह, जाकिर अली, ज्ञानचंद कश्यप, नन्नू चौधरी, रोहतास सिंह, विजेन्द्र कुमार अंकुल कुमार, उपेन्द्र चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे !
गणेश चौथ मेले के जनक, डॉ. गिरिराज किशोर गुप्ता का परिवार हुआ सम्मानित

संभल । चंदौसी  के इतिहास और संस्कृति में डॉ. गिरिराज किशोर गुप्ता  का नाम बहुत आदर के साथ लिया जाता है। स्वर्गीय डॉ. गिरिराज किशोर गुप्ता जी जैसा कोई नहीं बन सकता। सर्व धर्म समभाव का संदेश देने की बात जब आती है तो इन्हें हर साल याद किया जाता है। उनके बारे में कुछ प्रमुख बातें- गणेश चौथ मेले के जनक, गणेश चतुर्थी मेला शुरू करने का श्रेय डॉ. गिरिराज किशोर गुप्ता जी को ही जाता है। वे भगवान श्री गणेश के अनन्य भक्त थे और उन्होंने ही यहां गणेश मूर्ति स्थापना की परंपरा शुरू की। सरल और धार्मिक व्यक्तित्व थे डॉ. किशोर न केवल एक प्रतिष्ठित डॉक्टर थे, बल्कि अपने सरल स्वभाव, धार्मिकता और समाज सेवा के लिए भी क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय थे ।क्षेत्र के पहले डॉक्टर: वे मुरादाबाद जिले जो बाद में संभल जिले का हिस्सा बना, प्रथम MBBS, MD डॉक्टर थे और फड़यायी बाजार में उन्होंने "विनायक अस्पताल" के नाम से अपना क्लीनिक चलाया था,और जनता की सेवा की । डॉ. गिरिराज किशोर लीवर की समस्या से पीड़ित थे। उनका उपचार मुरादाबाद के अस्पताल में चल रहा था। 21 दिसंबर 2021 मंगलवार की रात करीब 11 बजे अस्पताल में डॉ. गिरिराज किशोर ने अंतिम सांस ली ।
डॉ. गिरिराज किशोर ने वर्ष 1961 में चंदौसी में गणेश चतुर्थी पर गणेश चौथ मेले की शुरूआत की थी। साम्प्रदायिक सौहार्द: उनके द्वारा शुरू किया गया गणेश चौथ मेला चंदौसी में, गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल माना जाता है। संक्षेप में कहें तो, डॉ. गिरिराज किशोर चंदौसी के एक ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपनी चिकित्सा सेवा के साथ-साथ शहर को एक बड़ी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान दी।
चंदौसी का प्रसिद्ध मेला गणेश चौथ। सोमवार को बहजोई स्थित पुलिस लाइन में 26/1/2026  77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर संभल पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा, संभल रत्न अवार्ड, से स्वर्गीय डॉ. गिरिराज किशोर गुप्ता जी को याद किया गया, उनके  पुत्र मनोज गुप्ता पुत्र वधू को अवार्ड देकर  सम्मानित किया गया । चंदौसी के प्रसिद्ध मेला गणेश चौथ के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. गिरिराज किशोर गुप्ता को नेशनल एक्सप्रेस समाचार पत्र चंदौसी संवाददाता मनीष शर्मा  श्रद्धांजलि के साथ आपको शत-शत नमन करता ।
Sambhal बाजार सब्जी मंडी में तिरंगा वितरण, गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का संदेश
संभल:आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्भल शहर की बाजार सब्जी मंडी में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर एक कार्यक्रम के तहत स्थानीय दुकानदारों को तिरंगा झंडा वितरित किया गया और राष्ट्रीय पर्व को पूरे सम्मान के साथ मनाने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान वक्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बाजार सब्जी मंडी के दुकानदारों को तिरंगा वितरित कर देशभक्ति और एकता का संदेश दिया गया है। उन्होंने सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों और विशेष रूप से सम्भल शहरवासियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों, मकानों, कार्यालयों और वाहनों पर अनिवार्य रूप से तिरंगा झंडा लगाएँ।
सपा जिला सचिव सईद अख्तर ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन-बान-शान है और इसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में राष्ट्रीय चेतना और संविधान के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है। उन्होंने यह भी कहा कि गणतंत्र दिवस हमें लोकतंत्र और संविधान से मिले अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की याद दिलाता है। कार्यक्रम के अंत में वक्ता ने सभी देशवासियों और सम्भल शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ और मुबारकबाद दीं। इस दौरान दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया।