पीएम मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा किया पार

#narendramodifirstworldleadertoreach100million_followers

Image 2Image 3

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है। दुनियाभर के देशों में पीएम मोदी के करोड़ों प्रशंसक हैं। इसी बीच पीएम मोदी ने पूरी दुनिया के लीडर्स को पछाड़ते हुए एक नया रेकॉर्ड बना लिया है। इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी दूसरे नंबर पर हैं। पीएम मोदी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं।

दुनिया के पहले लीडर और पॉलिटिशियन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का ऐतिहासिक माइलस्टोन पार करने वाले दुनिया के पहले लीडर और पॉलिटिशियन बन गए। यह उनकी डिजिटल मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। प्रधानमंत्री मोदी 2014 में मेटा के इस प्लेटफॉर्म से जुड़े थे और तब से उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है।

ट्रंप से दोगुने फॉलोअर्स पीएम मोदी के

पीएम मोदी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने हैं। यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उनके बाद इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबियंतो 15 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ चौथे और तुर्की के प्रेसिडेंट तैयप एर्दोगन 11.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पांचवें नंबर पर हैं। आखिर में अर्जेंटीना के प्रेसिडेंट जेवियर माइली के 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

दूसरे भारतीय नेताओं का क्या है हाल?

पीएम मोदी के अलावा दूसरे भारतीय नेताओं के फॉलोअर्स की बात करें तो उनमें भी पीएम मोदी काफी आगे हैं। कोई दूसरा नेता उनके आसपास भी नहीं है। भारत में पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, जिनके लगभग 16.1 मिलियन (1.6 करोड़) फॉलोअर्स हैं। उनके बाद राहुल गांधी हैं, जिनके लगभग 12.6 मिलियन (1.2 करोड़) फॉलोअर्स हैं।

बहसूमा से प्रधानमंत्री के स्वागत को विशेष बस व्यवस्था, सुबह 9 बजे प्रस्थान

मेरठ। बहसूमा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व समर्थकों के लिए रविवार, 22 फरवरी को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के आगमन को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में हस्तिनापुर मंडल महामंत्री, Bharatiya Janata Party तथा बहसूमा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष विनीत अहलावत के आह्वान पर समर्थकों के लिए विशेष बस सेवा की व्यवस्था की गई है।

जानकारी के अनुसार बस रविवार सुबह ठीक 9 बजे शाकंभरी बिल्डिंग मटेरियल (निकट जे.एन. मार्केट, मेरठ–बिजनौर रोड) से प्रस्थान करेगी। आयोजन से जुड़े लाला सचिन अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ता एकत्र होकर अनुशासन के साथ निर्धारित समय पर रवाना होंगे।

विनीत अहलावत ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से समय का विशेष ध्यान रखने तथा अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रधानमंत्री का स्वागत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह अवसर क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और संगठित उपस्थिति से क्षेत्र का मान-सम्मान और बढ़ेगा।
भारत नई टेक्नोलॉजी बनाता भी है और उसे अपनाता भी है”, AI इम्पैक्ट समिट में बोले पीएम मोदी

#indiaaiimpactsummit2026pmnarendramodispeech

Image 2Image 3

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहे 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' को पीएम मोदी संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने इंडिया एआई समिट 2026 का मकसद बताया। पीएम मोदी ने एआई के लिए दुनिया को भारत का मंत्र दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत नई टेक्नोलॉजी बनाता भी है, और उसे अभूतपूर्व तेजी से अपनाता भी है।

भारत को एआई में भय नहीं भविष्य दिखता है-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी का देश है। सबसे बड़े टैग टैलेंट पूल का केंद्र है। उन्होंने कहा कि भारत को एआई में भय नहीं, भाग्य और भविष्य दिखता है।

एआई को डेमोक्रेटाइज करना होगा-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि एआई को मानव इतिहास का ट्रांसफॉर्मेशन है। हालांकि, इस दौरान पीएम मोदी ने दुनिया को संदेश देते हुए साफ-साफ कहा कि एआई को डेमोक्रेटाइज करना होगा। भविष्य में नहीं, बल्कि वर्तमान में इसकी दिशा तय होनी चाहिए।

एआई एक ट्रांसफॉर्मेशन है-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, मानव इतिहास में हर कुछ शताब्दियों के बाद एक टर्निंग पॉइंट आता है और वो टर्निंग पॉइंट सभ्यता की दिशा रिसेट करता है और वहीं से विकास की रफ्तार बदलती है। सोचने, समझने और काम करने के परिणाम बदलते हैं। किसी ने कल्पना नहीं की थी कि एक दिन पूरी दुनिया रियल टाइम में कनेक्ट होगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव इतिहास का ऐसा ही ट्रांसफॉर्मेशन है। आज जो हम देख रहे हैं जो प्रेडिक्ट कर रहे हैं वो इसके इंपैक्ट का सिर्फ प्रारंभिक संकेत है।

एआई मशीनों को इंटेलीजेंट बना रही-पीएम मोदी

पीएम ने कहा एआई मशीनों को इंटेलीजेंट बना रही है। लेकिन उससे भी अधिक मानव सामर्थ्य को कई गुना बढ़ा रही है। पहले टेक्नोलॉजी दिखने में दशकों लगते थे, आज मशीन लर्निंग से लर्निंग मशीन तक का सफर तेज भी है, गहरा भी है, व्यापक भी है। इसलिए हमें विजन भी रखना है और जिम्मेदारी भी बढ़ानी है।

ग्लोबल साउथ के लिए गर्व का विषय- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा इस समिट का होना पूरे ग्लोबल साउथ के लिए गर्व का विषय है। यहां दुनिया के कोने-कोने से आए मेहमान इसकी सफलता को नई ऊंचाई पर ले जा रहे हैं। यंग जेनरेशन की उपस्थिति नया विश्वास पैदा करती है। पीएम ने कहा एआई समिट में यंग टैलेंट बहुत बड़ी संख्या में आया।

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को भारत आने का न्योता, ओम बिरला ने तारिक रहमान को सौंपा पीएम मोदी का पत्र

#pmnarendramodiinvitespmtariquerahmantovisit_india

Image 2Image 3

बांग्लादेश में हाल ही में हुए आम चुनावों के बाद नयी सरकार का गठन हो गया है। तारिक रहमान ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है की। भारत की ओर से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।

तारिक रहमान को भारत आने का न्योता

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ढाका में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से एक व्यक्तिगत बधाई पत्र तारिक रहमान को सौंपा। मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिरला ने लिखा, "बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के साथ अभी-अभी एक रचनात्मक बैठक संपन्न हुई। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक व्यक्तिगत पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने पीएम रहमान को शुभकामनाएं दीं और उन्हें जल्द से जल्द भारत आने का निमंत्रण दिया। मैंने भारत की जनता की ओर से हार्दिक बधाई दी और दोनों पड़ोसी देशों के बीच स्थायी साझेदारी को गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई।"

मिलकर काम करने की उम्मीद

वहीं, भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त, रियाज हमीदुल्लाह ने एक्स पोस्ट में कहा, "शपथ ग्रहण समारोह के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान से शिष्टाचार भेंट की। पीएम रहमान ने भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का अभिवादन स्वीकार किया।" रियाज हमीदुल्लाह ने कहा, "माननीय स्पीकर ने भारत की तरफ से शुभकामनाएं और भारत आने को न्योता दिया। दोनों नेताओं ने बांग्लादेश और भारत के लोगों की भलाई के लिए मिलकर काम करने और जन केंद्रित साझेदारी को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।"

क्या सुधरेंगे दोनों देशों के संबंध?

मुहम्मद यूनुस के कार्यकाल में भारत और बांग्लादेश के संबंध काफी बिगड़ गए थे। अब रहमान के पीएम बनने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार होगा। पीएम मोदी का रहमान को जीत की बधाई देना और भारत आने का आमंत्रण देना इस बात की ओर इशारा करता है कि भारत, बांग्लादेश से संबंधों को फिर से मज़बूत करने के लिए तैयार है।

मलेशिया दौरे के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, रवानगी से पहले भारतीय समुदाय को लेकर कही ये बात

#pmnarendramodimalaysiavisit

Image 2Image 3

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मलेशिया के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए। पीएम मोदी के मलेशिया दौरे के दौरान भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित रहने की संभावना है। यह यात्रा मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर हो रही है, जिसमें रक्षा, सुरक्षा, आर्थिक व नवाचार सहयोग बढ़ाने पर जोर रहेगा।

मलेशिया रवानगी से पहले पीएम मोदी ने कहा, ''भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों में हाल के वर्षों में निरंतर प्रगति हुई है।'' उन्होंने कहा, ''मैं प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ अपनी चर्चाओं और हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने को लेकर उत्साहित हूं।'' उन्होंने कहा, ''हमारा लक्ष्य अपने रक्षा और सुरक्षा संबंधों को गहरा करना, अपनी आर्थिक और नवाचार साझेदारी को बढ़ाना तथा नए क्षेत्रों में अपने सहयोग का विस्तार करना है।''

मलेशिया में भव्य स्वागत की तैयारी

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर मलेशिया में भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह है। कुआलालंपुर में उनके स्वागत के लिए एक भव्य सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसका नाम है ‘वेलकम मोदी जी’। इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि यहां 750 से ज्यादा कलाकार एक साथ मंच पर उतरेंगे और सामूहिक नृत्य प्रस्तुति देंगे। आयोजकों का दावा है कि यह आयोजन मलेशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो सकता है। रिकॉर्ड के लिए आवेदन पहले ही किया जा चुका है और रिकॉर्ड्स टीम मौके पर मौजूद रहेगी।

क्यों खास है यह दौरा?

पीएम मोदी के इस दौरे का मकसद व्यापार, निवेश, ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।प्रधानमंत्री मोदी की यह मलेशिया की तीसरी यात्रा है। अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदले जाने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है। पीएम मोदी इस दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वे भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान 10वां भारत-मलेशिया सीईओ मंच भी आयोजित होगा।

हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं…जानें आर्थिक सर्वे से पहले क्या बोले पीएम मोदी

#pmnarendramodimediaaddressinparliament_house

Image 2Image 3

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बजट सत्र के दूसरे दिन संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने आर्थिक सर्वे से पहले कहा अपने संबोधन में कहा कि देश का ध्यान इस समय केंद्रीय बजट पर केंद्रित होना स्वाभाविक है, क्योंकि बजट देश की आर्थिक दिशा और विकास की प्राथमिकताओं को तय करता है।

पीएम मोदी ने कहा, "कल आदरणीय राष्ट्रपति जी ने कई मार्गदर्शन वाली बाते हम सभी के सामने रखी थी। सत्र के प्रारंभ में राष्ट्रपति जी ने सांसदों से अपेक्षाएं व्यक्त की हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी सांसदों ने उनकी बातों को गंभीरता से लिया होगा। यह सत्र अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण सत्र होता है। यह बजट सत्र है। 21वीं सदी का 1/4 हिस्सा बीत चुका है और यह 2/4 का प्रारंभ हो रहा है। 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह दौर प्रारंभ हो रहा है।"

भारत आज विश्व के लिए आशा की किरण-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "आत्मविश्वास भरा भारत आज विश्व के लिए आशा की किरण भी बना है और आकर्षण का केंद्र भी बना है। इस क्वार्टर के प्रारंभ में ही भारत और यूरोपीय संघ का मुक्त व्यापार समझौता दिखाता है कि आने वाले वक्त में भारत के युवाओं का भविष्य कितना उज्जवल है। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत के उत्पादक इस अवसर का इस्तेमाल अपनी क्षमताएं बढ़ाने के लिए करेंगे। हमें गुणवत्ता पर बल देना है। आज बाजार खुल गया है तो हमें उत्तम से उत्तम गुणवत्ता वाला सामान लेकर बाजार में जाना है। 27 देशों के साथ हुआ यह समझौता हमारे देश के मछुआरे, किसान, युवाओं और जो लोग सर्विस सेक्टर में जाने के लिए उत्सुक हैं, उनके लिए बड़े अवसर लेकर आ रहा है।"

रिफॉर्म एक्सप्रेस को मिल रही गति- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, देश का ध्यान बजट की तरफ होना बहुत स्वाभाविक है। लेकिन इस सरकार की पहचान रही है रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म। उन्होंने कहा, अब तो हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर बहुत तेजी से चल पड़े हैं और मैं संसद के भी सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूं कि इस रिफॉर्म एक्सप्रेस को गति देने में वे भी अपनी सकारात्मक शक्ति लगा रहे हैं। जिसके कारण रिफॉर्म एक्सप्रेस को लगातार गति मिल रही है। इस दौरान पीएम मोदी का इशारा 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर था।

भारत-ईयू एफटीए पर क्या बोले पीएम

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी भारत की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता देश के उज्ज्वल भविष्य और भारतीय युवाओं के लिए नई संभावनाओं का संकेत है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि यह समझौता आत्मविश्वासी, प्रतिस्पर्धी और उत्पादक भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि मौजूदा तिमाही की शुरुआत बेहद सकारात्मक रही है और आज आत्मविश्वासी भारत दुनिया के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरा है।

पीएम मोदी ने ‘दोस्त’ नेतन्याहू को लगाया फोन, इन मुद्दों पर हुई बात

#pmnarendramodispokewithisraeliprimeministerbenjamin_netanyahu

Image 2Image 3

वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद बने हालात के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक दूसरे पर फोन पर बात की है। इस महत्वपूर्ण बातचीत का ब्योरा पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दिया है।

पीएम मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "अपने दोस्त, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करके खुशी हुई। उन्हें और इजराइल के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। हमने आने वाले साल में भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। साथ ही हमने क्षेत्रीय स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और आतंकवाद से ज्यादा मजबूती से लड़ने के अपने साझा संकल्प को दोहराया।

वैश्विक राजनीतिक हालात में उथलपुथल

पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हुई ये बातचीत ऐसे समय हुई है, जब पूरी दुनिया की वैश्विक राजनीतिक हालात में उथलपुथल मची हुई हैं। इतिहास में पहली बार किसी देश के राष्ट्रपति को उसके देश में घुसकर गिरफ्तार किया गया है और विदेशी धरती पर ले जाकर उसके खिलाफ केस चलाया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी कमांडो फोर्स भेजकर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अरेस्ट कर लिया है। मादुरो पर ट्रंप ने अमेरिका में ड्रग्स और गन अवैध रूप से भेजने का आरोप लगाया है।

बीते साल दिसंबर में हुई थी बातचीत

इससे पहले बीते साल दिसंबर के दूसरे सप्ताह इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को फोन किया था। इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर बातचीत की थी। इस बाचतीच में भी दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी दोहराई थी। दो टूक कहा था कि आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सीएम योगी, यूपी में मंत्रिमंडल फेरबदल पर कयास

#pmnarendramodiandcmyogiadityanath_meeting

Image 2Image 3

उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बदलाव को लेकर अटकलें जारी है। इन सबके बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दिल्ली पहुंचे। यहां सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशेष मुलाकात की। जिसके बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं और तेज हो चली हैं।

करीब एक घंटे चली बातचीत

मंत्रिमंडल के विस्तार पहले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। नये वर्ष पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी के बीच पहली मुलाकात करीब एक घंटे की रही।

कैबिनेट विस्‍तार को लेकर अहम मंत्रणा

मुलाकात के दौरान पीएम मोदी के पास एक टैबलेट था तो सीएम के हाथ में फाइल। माना जा रहा है कि यूपी कैबिनेट विस्‍तार को लेकर दोनों के बीच अहम मंत्रणा हुई है। कहा जा रहा है कि इस कैबिनेट रिशफल में उन लोगों को तवज्‍जो दी जा सकती है जो जमीनी स्‍तर पर काम कर सकें। कुछ राज्‍यमंत्रियों का भी प्रमोशन हो सकता है।

नितिन नवीन से भी मिलेंगे योगी

पीएम से मिलने के बाद सीएम योगी नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पिछले काफी वक्त से यूपी में मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चा चल रही है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी कैबिनेट में विस्तार से बीजेपी सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश करेगी।

केरल निकाय चुनाव परिणाम: तिरुवनंतपुरम में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, जानें पीएम मोदी ने क्या कहा?

#pmnarendramodicongratulateskeralalocalbodyelectionresult

Image 2Image 3

केरल की राजनीति में शनिवार को एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले एनडीए ने पहली बार तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भाजपा ने सीपीआई(एम) के नेतृत्व वाले एलडीएफ के 45 साल पुराने किले को ध्वस्त कर दिया है।

भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए तिरुवनंतपुरम नगर निगम में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरा है, जिसने 101 वार्डों में से 50 पर जीत हासिल की है। इस परिणाम के साथ ही एलडीएफ का 45 साल का शासन समाप्त हो गया है और सत्तारूढ़ गठबंधन को केवल 29 वार्डों में ही जीत मिली है।

पीएम मोदी बोले-केरल की राजनीति का निर्णायक मोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा-एनडीए को मिले जनादेश पर खुशी जताई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर इसे केरल की राजनीति का निर्णायक मोड़ बताया।

केरल के लोगों का दिल से आभार-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने लिखा, केरल के उन सभी लोगों का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने राज्य में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को समर्थन दिया। केरल की जनता अब यूडीएफ और एलडीएफ दोनों से ऊब चुकी है। उन्हें भरोसा है कि सुशासन देने और सभी के लिए अवसरों से भरा विकसित केरल बनाने का काम केवल एनडीए ही कर सकता है।

पीएम मोदी ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार

पीएम मोदी ने हैशटैग ‘विकसित तिरुवनंतपुरम’ के साथ कहा, 'हमारी पार्टी इस जीवंत शहर के विकास और लोगों के जीवन की सुगमता को बढ़ावा देने के लिए काम करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की ताकत हैं और सभी को उन पर गर्व है। उन्होंने कहा, भाजपा के सभी मेहनती कार्यकर्ताओं का मैं आभारी हूं, जिन्होंने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शानदार परिणाम सुनिश्चित करने के लिए लोगों के बीच जाकर काम किया।”

विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा को संजीवनी

यह जीत इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि वामपंथी दलों का इस निगम पर पिछले साढ़े चार दशकों से एकछत्र राज था। राजधानी में मिली यह कामयाबी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के लिए संजीवनी का काम करेगी। आंकड़ों पर नजर डालें तो 2010 में भाजपा के पास यहां सिर्फ 6 पार्षद थे। 2015 में यह संख्या बढ़कर 35 हो गई थी, हालांकि 2020 में यह थोड़ी घटकर 34 रह गई थी, लेकिन तब भी पार्टी मुख्य विपक्षी दल बनी रही। इस बार 50 सीटें जीतकर पार्टी ने स्पष्ट बहुमत के करीब पहुंचकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है।

कानून नियम जरूरी, लेकिन किसी को परेशानी न हो...इंडिगो संकट के बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान

#pmnarendramodibigstatementonindigo_crisis

Image 2Image 3

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को यात्रियों को पिछले कुछ समय से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक हफ्ते में इसकी 4,500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिगो संकट पर बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने कहा है कि नियम-कानून बनाने का मकसद सिस्टम को बेहतर करना होना चाहिए, न कि आम नागरिकों को परेशान करना।

पीएम मोदी ने एनडीए सांसदों की बैठक के दौरान इंडिगो संकट पर ये बात कही।संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आज संसद परिसर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल दलों के सांसदों की बैठक हुई।

सांसदों से सभी क्षेत्रों में सुधार का आह्वान

एनडीए संसदीय दल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी। उन्होंने कहा, आज की बैठक में बिहार चुनावों में एनडीए की जीत के लिए सभी एनडीए नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी। पीएम मोदी ने सभी एनडीए सांसदों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लिए काम करने का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने जनता के जीवन को आसान बनाने और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी क्षेत्रों में सुधार करने पर जोर दिया कि उन्हें कोई समस्या न हो।

कानून लोगों पर बोझ नहीं बने

प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत साफ शब्दों में कहा है कि कोई भी ऐसा कानून, नियम नहीं होना चाहिए, जो बिना मतलब नागरिकों को परेशान करें। कानून लोगों पर बोझ नहीं बल्कि उनकी सुविधा के लिए होना चाहिए। पीएम ने कहा कि कानूनों से लोगों की मदद होनी चाहिए। उन्होंने सांसदों से युवाओं से जुड़ने का आह्वान किया।

बड़े एयरपोर्ट्स का जायजा लेंगे बड़े अधिकारी

इधर, इंडिगो एयरलाइन की वजह से हवाई अड्डों पर यात्रियों को हो रही भारी दिक्कतों को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी, डायरेक्टर और ज्वाइंट सेक्रेटरी जैसे बड़े अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे जल्द ही देश के बड़े हवाई अड्डों पर जाकर जमीनी हकीकत का जायजा लें। ये अधिकारी मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, गुवाहाटी, गोवा और तिरुवनंतपुरम जैसे हवाई अड्डों का दौरा करेंगे। इसका मकसद यह समझना है कि यात्रियों को किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।