देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, बोले-विकसित भारत का आईना
#pminauguratesfirstvandebharatsleepertrainhowrahguwahati
![]()
देश को आज वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन की शुरुआत की है। उन्होंने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी। यह देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है।
पश्चिम बंगाल के हावड़ा से असम के गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलने वाली यह ट्रेन 958 किलोमीटर की दूरी को महज 14 घंटे में तय कर लेगी, जबकि अभी यह दूरी तय करने में करीब 17 घंटे लग जाते हैं। इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकंड एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल होगा। इस ट्रेन का किराया राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों से थोड़ा ज्यादा है। गुवाहाटी से हावड़ा तक थर्ड एसी का किराया करीब 2,300 के आसपास है।
पूर्वी भारत के लोगों का विश्वास भाजपा के नाम-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, हमारा देश 2047 तक विकसित होने पर काम कर रहा है। इसलिए लिए पूर्वी भारत का विकास होना जरूरी है। पूर्वी भारत को दशकों तक नफरत करने वालों ने जकड़ रखा था। भाजपा ने नफरत की राजनीति करने वालों से पूर्वी भारत को मुक्त किया है। पूर्वी भारत के लोगों का विश्वास भाजपा के नाम है। उनका विश्वास भाजपा के साथ है।
भारतीय रेल आधुनिक होने के साथ आत्मनिर्भर हो रही-पीएम मोदी
भारतीय रेलवे में हो रहे अभूतपूर्व बदलावों पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज भारतीय रेल आधुनिक होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी हो रही है। अब विदेशों से आने वाले लोग भी भारत की प्रगति पर वीडियो बना रहे हैं और इसकी सराहना कर रहे हैं। यह राज्य के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक बड़ा कदम है। देशभर में इस समय 150 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं।
देश को जोड़ना ही सरकार का मिशन-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा, उत्तर-पूर्व से लेकर देश के दक्षिणी हिस्सों तक कनेक्टिविटी को मजबूत किया गया है, जिससे आम नागरिकों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल सेवाएं मिल रही हैं। देश को जोड़ना ही सरकार का मिशन है।




नई दिल्ली। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), भारत सरकार द्वारा पीएम विश्वकर्मा हाट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी विशेष रूप से पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी कारीगरों और शिल्पकारों के लिए समर्पित है। यह आयोजन 18 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक दिल्ली हाट, आईएनए, नई दिल्ली में होगा। हाट सुबह 10:30 बजे से रात 10:00 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 17, 19, 20 और 21 जनवरी 2026 को विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। इन दिनों सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर्तव्यपथ और आसपास के इलाकों में यातायात प्रतिबंध रहेंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।
* विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, विशेषाधिकार हनन की जांच की मांग
1 hour and 38 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1