सड़क हादसे का शिकार हुए एक भाई की मौत दूसरा का ईलाज जारी, रिपोर्ट दर्ज
मासूम बच्चों को छोड़कर दुनिया से रूखसत हो गया शमशेर, परिवार मे मचा है कोहराम
संभल। अरटिगा वाहन से रौंदे गए बाइक सवार दो भाईयों में एक ने उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात अरटिगा वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी अनुसार बताते चलें कि 01 दिसम्बर को बहजोई थाना क्षेत्र के ग्राम मिजार्पुर नसरूल्लापुर निवासी बुन्दू खान के दो पुत्र अफजाल और शमशेर मोटर साईकिल स्प्लैंडर यूपी 22 बीएच 1947 से घर से गए थे। बाइक सवार दोनों भाई बहजोई की ओर से अपने गांव मिजार्पुर नसरूल्लापुर आ रहे थे। बाइक सवार बहर्जाई के डीआर फैक्ट्री इस्लाम नगर रोड पर पहुंचे तभी तेज गति में आ रही सफेद रंग की मारूती अरटिगा ने मोटर साईकिल को टक्कर मार दी। अरटिगा चालक ने हद तो उस समय कर दी थी कि टक्कर मारकर दोनों को काफी दूर तक घसीटा और दूर लेजाकर फैंका। जिसमें दोनो भाई गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद व स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को चन्दौसी रोड स्थित अस्पताल में उपचार को भर्ती कराया गया। लेकिन प्राथमिक उपचार के शमशेर उर्फ बिल्लू की चिंता जनक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नाराण अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। उपचार के लिए भर्ती कराये गए शमशेर ने जिन्दगी और मौत से जंग लड़ते हुए दम तोड़ दिया। दिल्ली पुलिस ने मृतक का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपा। हंसते खेलते परिवार के युवक की मौत ने परिजनों पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। परिजनों की सिसकियां थम नहीं रही है। एक भाई पहले हादसे मे खत्म हो चुका है। मृतक शमशेर उर्फ बिल्लु के पास छोटे दो मासूम बच्चे हैं। हादसे से परिवार मे कोहराम मचा हुआ है। बहजोई पुलिस ने अज्ञात मारूती अरटिगा चालक के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि दूसरे घायल का उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत भी गम्भीर है।
















6 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k