बिरसा मुंडा के जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विनोबा भावे विश्वविद्यालय में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

हजारीबाग: झारखंड निर्माण से आत्मनिर्भरता तक की यात्रा में हजारीबाग की धरती हमेशा से संघर्ष, बलिदान और आत्मगौरव की प्रतीक रही है। 1857 की क्रांति में वीर शहीद शेख भिखारी, बाबु राम नारायण सिंह और न जाने कितने वीरों ने अपने साहस, जज्बे और ईमानदारी से झारखंड की नीव रखी। जब-जब न्याय, हक और अस्मिता की बात उठी, तब तब हजारीबाग की आवाज सबसे आगे रही। यहॉ की घाटियाँ और पहाड़ आज भी उन संघर्षो की गवाही देते हैं जहॉ आम लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना, एक पहचान, एक राज्य, और एक सम्मान की लड़ाई लड़ी। उपरोक्त बातें उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त श्री पवन कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा 15 नवम्बर 2000 का दिन सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि सपनों की एक उड़ान थी जिसके ताने-बाने में हजारीवाग का पसीना, संघर्ष और उम्मीद बनी हुई थी। आज भी यह जिला उसी गौरवशाली विरासत को संजोए हुए हैं-जहाँ हर पत्थर, हर नदी, हर खेत-अपने अतीत की कहानी बयां करता है।

इसके उपरांत आयुक्त ने इस विकास यात्रा के कुछ महत्वपूर्ण प्रक्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख किया।

कृषि क्षेत्र में परंपरागत खेती से आधुनिक कृषि तकनीक की ओर बड़ा बदलाव, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, खेत तालाब, चेकडैम, बिरसा हरित ग्राम योजना से हजारों किसानों की आय में वृद्धि, स्वास्थ्य सेवाएं प्राथमिक स्वास्थ्य से लेकर ICU, डायलिसिस और ट्रॉमा सेंटर जैसी आधुनिक सुविधाएँ,मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी, खनन प्रभावित क्षेत्रों में नई मेडिकल सुविधाएँ, शिक्षा क्षेत्र विद्यालयों की बढ़ती संख्या, स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, मेडिकल, टेक्निकल और उच्च शिक्षा के नए अवसर, छात्रवृत्ति, साइकिल योजना व आवासीय विद्यालयों से शिक्षा को नई दिशा,महिला एवं सामाजिक विकास, आंगनबाड़ी केंद्रों का विस्तार, मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना से महिलाओं को सशक्त समर्थन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लाखों लोगों को लाभ,इंफ्रास्ट्रक्चर एवं औद्योगिक प्रगति, नई सड़कों, पुलों और रेललाइन का तेज विकास, जल जीवन मिशन से घर-घर स्वच्छ पेयजल का लक्ष्य, ऊर्जा, संचार और डिजिटल सेवाओं का आधुनिकीकरण की ओर अग्रसर हुआ है। हजारीबाग आने वाले वर्षों में "मॉडल जिला—Model District"के रूप में उभरेगा, जहाँ हर बच्चे को शिक्षा, हर घर को पानी, हर नागरिक को स्वास्थ्य और युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा।

प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा यह विकास किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन की संयुक्त प्रतिबद्धता का परिणाम है।

कार्यक्रम में उपायुक्त ने प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत करते हुए कहा भगवान बिरसा मुंडा केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, जन-आंदोलन और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक हैं। उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान ने हमें न्याय, समानता और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की शक्ति दी है। आज उनकी 150वीं जयंती पर हम सभी उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लेते हैं।

उपायुक्त महोदय ने आगे कहा कि जिला प्रशासन जनभागीदारी को आधार बनाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तीकरण, युवा विकास तथा बुनियादी ढांचा सुदृढ़ करने के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और नागरिकों से आह्वान किया कि वे मिलकर एक समृद्ध, स्वावलंबी और विकसित झारखंड के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में उपायुक्त हजारीबाग श्री शशि प्रकाश सिंह ने कहा राज्य गठन के 25 वर्ष की इस यात्रा ने न केवल अपने अस्तित्व को संवारा है, बल्कि विकास की अवधारणा के साथ नित्य समग्र प्रगति पथ पर अग्रसर भी हैं। उन्होंने कहा सामाजिक सौहार्द्र और समरस्ता बनाते हुए हजारीबाग ने आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास के कुछ नए आयाम भी स्थापित किए हैं। जिसमें, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, खनन तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में यह जिला राज्य के महत्वपूर्ण पायदान पर रहा है।

इस कार्यक्रम में जिले के आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही जिला स्तरीय गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता में भारती कुमारी राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय कटकमसांडी, नितिन कुमार उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरिया चौपारण, शिया कुमारी संत रॉबर्ट बालिका विद्यालय सदर एवं सृष्टि प्रसन्न टोपनो झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कटकमदाग, रंगोली प्रतियोगिता में संत रॉबर्ट बालिका मध्य विद्यालय सदर, क्विज प्रतियोगिता में धीरज कुमार उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिल्वार सदर एवं अमीषा कुमारी इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय सदर, निबंध प्रतियोगिता में अनुसुलेखा मिंज इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय सदर एवं दीपक कुमार सरस्वती+2 उच्च विद्यालय, सामूहिक नृत्य में इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय सदर एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पदमा, बेहतर बैंड परिचालन हेतु कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पद्मा एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय सदर, साइक्लोथोन में नीरज कुमार UPG +2 केरेडारी एवं सृष्टि साधना कुमारी संत रॉबर्ट बालिका विद्यालय हजारीबाग को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आयुक्त, उपायुक्त एवं अन्य के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं: उपायुक्त, भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान सबों के लिए प्रेरणा स्त्र

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आज उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह,उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद, प्रशिक्षु आईएएस श्री आनंद शर्मा समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने हजारीबाग के पुराना बस स्टैंड स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने स्वतंत्रता संग्राम एवं झारखंड के जल, जंगल, जमीन और राज्य की खनिज संपदा की रक्षा के लिए जो कार्य किए वे हमारे लिए सदैव प्रेरणा के स्त्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्गों पर चल कर हम सभी उनके सपनों के झारखंड का निर्माण कर सकते है। 

इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं उनके द्वारा किए गए संघर्षों एवं कार्यों को याद किया।

झामुमो को नज़रअंदाज़ करना महागठबंधन को पड़ा भारी : कुणाल यादव

घाटशिला उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर

हजारीबाग: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जिसके बाद पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। इस जीत को लेकर झामुमो के जिला प्रवक्ता कुणाल यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता द्वारा लगाया गया ठोस मुहर है।

कुणाल यादव ने कहा कि यह परिणाम साबित करता है कि झारखंड की जनता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और उनकी योजनाओं से खुश है।

उन्होंने कहा यह कोई साधारण जीत नहीं है। यह जनता का भरोसा है, जो हेमंत सोरेन के काम, उनके संघर्ष और उनकी जनता-समर्पित नीतियों का सम्मान करते हुए मिला है।

सोमेश चन्द्र सोरेन बी.टेक इंजीनियर हैं और युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरा माने जाते हैं। उनकी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कुणाल यादव ने कहा कि घाटशिला की जनता ने एक युवा, पढ़े-लिखे और दूरदर्शी व्यक्ति को विधानसभा भेजकर पूरे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का रास्ता खोल दिया है।

कुणाल यादव ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, घाटशिला चुनाव प्रभारी दीपक बिरुवा, माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, केन्द्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव बेदिया, सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि पार्टी की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और जनता के बीच लगातार जुड़ाव ने ही इस जीत को संभव बनाया।

बिहार चुनाव को लेकर बोलते हुए कुणाल यादव ने राजद और कांग्रेस पर बड़ा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की हार का एक बड़ा कारण झारखंड मुक्ति मोर्चा को नज़रअंदाज़ करना भी है।

उन्होंने कहा अगर महागठबंधन में झामुमो को उचित सम्मान और स्थान दिया जाता, तो बिहार चुनाव का परिणाम बिल्कुल अलग होता। हमारा संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत है, खासकर सीमावर्ती जिलों में हमारा प्रभाव निर्णायक साबित हो सकता था।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में क्षेत्रीय दलों को सम्मान देने, उनकी ताकत को समझने और साथ मिलकर लड़ने की आवश्यकता है, तभी भाजपा जैसी शक्तियों को टक्कर दी जा सकती है।

घाटशिला की जीत ने झामुमो के राजनीतिक आत्मविश्वास को नई ऊर्जा दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह नतीजा हेमंत सोरेन के प्रति झारखंड की जनता के विश्वास, संगठन की मजबूती और विपक्षी दलों के अंदर बढ़ती असहमति का संकेत है।

झारखंड की बेटी पहली बार दूसरी अंतर्राष्ट्रीय महिला कबड्डी वर्ल्ड कप में चयनित, ओलंपिक संघ के द्वारा किया गया सम्मानित,

राखी कुमारी ने मेहनत और अनुशासन से झारखंड की बेटियों की क्षमता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साबित किया है : हर्ष अजमेरा 

हजारीबाग - दूसरी अंतर्राष्ट्रीय महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के लिए झारखंड की बेटी राखी कुमारी का इंटरनेशनल कबड्डी तकनीकी पदाधिकारी के रूप में चयन हजारीबाग के लिए गर्व का विषय बन गया है। हजारीबाग हुरहुरु की निवासी एवं राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी राखी का चयन बांग्लादेश में 17 नवंबर से 24 नवंबर तक होने वाले इस महत्त्वपूर्ण वैश्विक आयोजन के लिए किया गया है। राज्य की किसी बेटी का पहली बार इस स्तर पर तकनीकी पदाधिकारी के रूप में चयन होने से खेल जगत में उत्साह की लहर है। राखी कुमारी, पिता अशोक पासवान की पुत्री, तीन सीज़न से प्रो कबड्डी लीग सहित अनेक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में अपनी क्षमता और अनुशासन का परिचय दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह अवसर उनके लिए गौरवपूर्ण है और वह पूरे समर्पण के साथ राज्य एवं देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी। उनके इस ऐतिहासिक चयन पर हजारीबाग ओलंपिक संघ द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राखी को अंगवस्त्र, फूलों का गुलदस्ता और स्पोर्ट्स ड्रेस भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने राखी की उपलब्धि को झारखंड की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया और कहा कि राखी ने यह सिद्ध किया है कि मेहनत और अनुशासन के बल पर हमारी बेटियाँ भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमक सकती हैं। उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर राखी को हार्दिक बधाई दी। मौके पर मुरारी सिन्हा,रविन्द्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहें।

चिल्ड्रन डे पर एच.ज़ेड.बी. आरोग्यम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में उमंग, प्यार और मासूमियत का संगम, पजल्स, गेम्स और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चो

बच्चों की मुस्कान ही हमारे हर आयोजन की असली सफलता है : हर्ष अजमेरा 

बच्चों की हंसी से ही परिसर में जीवन और ऊर्जा का प्रवाह होता है : जया सिंह 

हजारीबाग - एच.ज़ेड.बी. आरोग्यम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के द्वारा शुक्रवार को बच्चों की मुस्कुराहटों, उत्साह भरी आवाज़ों और रंग-बिरंगी गतिविधियों से गूंज उठा। चिल्ड्रन डे बाल दिवस के अवसर पर संस्थान में ऐसा माहौल देखने को मिला, मानो पूरा परिसर बचपन की खुशियों में डूब गया हो। शिक्षकों ने बच्चों के लिए पजल्स, चेयर गेम, ड्रॉइंग और मजेदार गतिविधियों की श्रृंखला तैयार की थी, जिसमें बच्चों ने पूरे मन से भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया।पजल्स प्रतियोगिता में बच्चों की एकाग्रता, रचनात्मकता और तेज़ सोच ने सभी को प्रभावित किया। चेयर गेम में बच्चों की मासूम मस्ती और हंसी-ठिठोली देख कर शिक्षक और दर्शक भी आनंदित हो उठे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उनके प्रयासों की सराहना के रूप में उपहार दिए गए। समारोह में संस्थान के निदेशक हर्ष अजमेरा भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें प्रोत्साहित किया। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि 

बच्चों की मुस्कान ही हमारे हर प्रयास की असली सफलता है। उनकी खुशी, उनकी ऊर्जा और उनकी मासूमियत हमें हर दिन बेहतर करने की प्रेरणा देती है। ऐसे आयोजन बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को सामने लाते हैं और उनके भविष्य को नई दिशा देते हैं। अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने बच्चों के साथ केक काटकर उत्सव की शुरुआत की। हृदय स्पर्शी अंदाज़ में उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे संस्थान की धड़कन हैं। जब वे खेलते-हंसते दिखते हैं, तो पूरा परिसर उजाला से भर उठता है। पढ़ाई के साथ ऐसी गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। खेल-खेल में सीखना ही असली सीख है, यही उन्हें आत्मविश्वासी और संवेदनशील बनाता है। इंस्टिट्यूट की प्रिंसिपल शबनम तिर्की ने कहा कि चिल्ड्रन डे केवल एक समारोह नहीं, बल्कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानने और संवारने का अवसर है। उन्होंने कहा कि बच्चों की रचनात्मकता और ऊर्जा देखकर यह स्पष्ट होता है कि आने वाला भविष्य उनके हाथों में सुरक्षित है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, गीत और रचनात्मक गतिविधियों से सजे इस कार्यक्रम में हर बच्चा अपनी चमक के साथ शामिल था। बच्चों की खिलखिलाहट और उत्साह ने यह दिन न केवल उनके लिए बल्कि शिक्षकों व अभिभावकों के लिए भी अविस्मरणीय बना दिया। मौके पर शिक्षक के रूप में ज्योति तिर्की, भारती, प्रीति अग्रवाल, शुभम जैन सहित कई शिक्षक गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर सांसद मनीष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं संग मनाया जश्न

बिहार की जनता ने जंगलराज को नकारा और जाती-धर्म से ऊपर उठकर विकास एवं सुशासन के नाम पर एनडीए को दिया प्रचंड जनादेश: मनीष जायसवाल

हजारीबाग - बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हजारीबाग से बिहार में एनडीए के इस अद्भुत और ऐतिहासिक जनादेश के लिए बिहार की जनता को सलाम किया। सांसद मनीष जायसवाल ने इस बड़ी जीत पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने जाति- धर्म से ऊपर उठकर विकास और सुशासन के नाम पर जो प्रचंड जनादेश एनडीए को दिया है उसने एनडीए की जवाब दे ही बिहार के प्रति बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव में बिहार की जनता ने जहां एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट आस्था प्रकट किया वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास और सुशासन के कार्य के प्रति कृतज्ञता जताई साथ ही बिहार में जंगल राज को नकारने का कार्य किया है। 

ज्ञात हो कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद मनीष जायसवाल पिछले करीब एक महीने तक बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा शेष नेतृत्व के निर्देशानुसार मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के प्रभार दायित्व के दौरान प्रवास पर रहें और इस लोकसभा क्षेत्र के आलमनगर, बिहारीगंज, मधेपुरा, सोनवर्षा, सहरसा एवं महिषी विधानसभा चुनाव के ग्राउंड लेवल पर एनडीए के पक्ष में कार्य किए थे। उनके प्रभार क्षेत्र के कुल 6 विधानसभा क्षेत्र में से 5 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव परिणाम के अनुसार खबर लिखे जाने तक बढ़त बनाए हुए है। यह सांसद मनीष जायसवाल के उत्कृष्ट प्रबंधन और अथक मेहनत का ही परिणाम रहा ।

सांसद मनीष जायसवाल ने बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर अहले सुबह से ही अपने सांसद सेवा कार्यालय में टेलीविज़न पर ध्यान बनाए रखा और जैसे-जैसे एनडीए ने बढ़त बनाना शुरू किया यहां मिठाई बंटने लगा। सांसद मनीष जायसवाल खुद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते नजर आएं। शाम होते ही ढोल-ताशे के साथ सांसद सेवा कार्यालय के बाहर खूब आतिशबाजी हुई और कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे ।

बिहार में एनडीए की प्रचंड विजय पर विधायक कार्यालय में उमंग का माहौल

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली भारी एवं प्रचंड विजय पर को विधायक प्रदीप प्रसाद के कार्यालय में हर्ष, उत्साह और उल्लास का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह से ही कार्यकर्ताओं, समर्थकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का विधायक कार्यालय में आगमन जारी रहा। सभी ने एनडीए के जीत की खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताया।

माननीय विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, स्थिरता और सुशासन को चुना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार में नए युग की शुरुआत होने जा रही है। यह प्रचंड जनादेश जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है और एनडीए सरकार उन सपनों को साकार करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आगे कहा कि यह विजय न केवल एनडीए के कार्यकर्ताओं की मेहनत का सम्मान है, बल्कि करोड़ों लोगों की आशाओं, अपेक्षाओं और विश्वास का प्रतीक भी है। विधायक ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं, किसान भाइयों, बुद्धिजीवियों एवं समाज के हर वर्ग का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता का यह आशीर्वाद हमारी जवाबदेही और भी बढ़ाता है। हम दोनों राज्यों—बिहार और झारखंड—के विकासात्मक सहयोग, रोजगार अवसरों, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण योजनाओं को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे।

विधायक कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सौहार्द, उत्साह और सहभागिता का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाने में निरंतर सक्रिय रहेंगे।

बच्चे देश का भविष्य है उन्हें प्यार ,शिक्षा और संस्कार देना हम सभी का कर्तव्य ::उप प्रमुख अमेरिका महतो!!

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

केरेडारी: कन्या मध्य विद्यालय केरेडारी में बाल दिवस के अवसर पर उप प्रमुख अमेरिका महतो व सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्या अर्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किया! इसके उपरांत सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दिए! इस अवसर पर उप प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि नेहरू जी बच्चों से गहरा स्नेह रखते थे और उनका मानना था कि आज के बच्चे कल के भारत के निर्माता है! बच्चों के प्रति उनके इस प्रेम के कारण ही उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे! भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस इसलिए मनाया जाता है! कि चाचा नेहरू जी जन्म दिन है! हर देश में अलग अलग तारीख में बाल दिवस मनाया जाता हैं! बाल दिवस के अवसर पर देश भर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जाता है असली आयोजन तो स्कूल में किया जाता है! इस दौरान उपस्थित बच्चों ओर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी बाल दिवस पर अपनी बातों को रखा! उप प्रमुख के द्वारा सभी सभी बच्चों को चॉकलेट दिया और मध्याह्न भोजन भी किया!  

कार्यक्रम में प्रभारी प्रधान ध्यापक - घनश्याम साव पूनम कुमारी उर्मिला सिंह गीता देवी सरिता देवी गेंदों वर्मा दशरथ कुमार साव मोइदीन अंसारी बच्चों में रोशनी कुमारी रूनीका कुमारी अरशद अंसारी विकास कुमार अंशु कुमारी स्मृति कुमारी अमित कुमार जानवी कुशवाहा अजमत अली गजाला परवीन अंशु कुमार समेत अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित थे!

पहरा आजीविका महिला समिति की बैठक में आयोजित!!

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

केरेडारी: केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हेवई के पहरा गांव में संचालित पहरा आजीविका महिला समिति की बैठक 14 नवंबर को पहरा दुर्गा मंडप परिसर में हुई! बैठक की अध्यक्षता पहरा आजीविका महिला समिति के सोनी सिंह ने की! संचालन एफ एल टी ममता सिंह ने किया!बैठक में पहरा आजीविका महिला समिति से संबंधित सभी महिला समिति के अध्यक्ष सचिव समेत सदस्य गण उपस्थित हुवे! बैठक में समिति की क्रिया कलापों की समीक्षा गहनता पूर्वक की गई! साथ ही 15 नवंबर झारखंड राज्य स्थापना दिवस के बारे में सोनी सिंह ने उपस्थित लोगों को विस्तार पूर्वक बताया! और झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी लोगों को दी! साथ हीं झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस को रजत जयंती समारोह पूर्वक मानने का संकल्प लिया और महिलाओं के सर्वांगीण विकास पर संकल्प लिया गया! जिसमें मुख्य रूप से भ्रूण हत्या पर जागरूक करना बेटा बेटी में अंतर नहीं मानना गर्भवती महिलाओं के प्रसव अस्पताल में कराने समेत अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा किया गया! मौके ज्योति कुमारी बिल्सी देवी ममता देवी देवती देवी पुष्पा देवी अंजली देवी बसंती देवी पूजा देवी रीना कुमारी पी आर पी सुनीता देवी समेत अन्य लोगों उपस्थित थे!

स्वयं सहायता समूहों के दीदियों द्वारा विभिन्न प्रखंडों में राज्य स्थापना दिवस मनाया गया

झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह–2025 के तहत राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हजारीबाग जिले के सभी प्रखंडों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दीदियों द्वारा अलग–अलग ग्राम संगठनों में झारखंड राज्य स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान सखी मंडल की दीदियों ने पिछले 25 वर्षों में अपने गाँव में हुए विकास पर विस्तृत चर्चा की तथा भविष्य में अपने गाँव को किस रूप में देखना चाहती हैं, इस पर भी विचार–विमर्श किया।

साथ ही महिलाओं एवं पूरे गाँव के FNHW (खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य तथा WASH) से संबंधित मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम में अत्यंत गरीब परिवारों की पहचन कर, उन्हें VRF से सहायता प्रदान करने हेतु एक सूची भी तैयार की गई। दीदियों द्वारा लैंगिक समानता, स्वास्थ्य तथा अपने संगठन के 10 सूत्रों का पालन करने का संकल्प लिया गया।अंत में तीन श्रेष्ठ स्वयं सहायता समूहों को पुरस्कार तथा सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडर को सम्मानित किया गया।