निबन्ध तथा ड्राईंग एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता 2025 में चयनित बच्चों का पुरस्कार वितरण समारोह।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन मुख्यालय प्रयागराज की ओर से निबन्ध तथा ड्राईंग एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता 2025 में चयनित किये गये बच्चो का नकद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन स्पंदन अधिकारी क्लब सूबेदारगंज प्रयागराज में किया गया।इस सम्बन्ध में अवगत कराना है कि संगठन द्वारा उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के समस्त अराजपत्रित कर्मचारियो के बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता दिनांक 14.09.2025 तथा ड्राईग एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता दिनांक 21.09.2025 को तीन ग्रुपो में आयोजित करायी गयी थी।इस अवसर पर मुख्यालय स्तर पर चयनित बच्चो को संगठन की अध्यक्षा हिमा चौहान सिंह द्वारा प्रत्येक ग्रुप के बच्चो को प्रथम द्वितीय तृतीय सांत्वना तथा स्पेशल नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बच्चो को प्रमाण-पत्र भी दिये गये।इस अवसर पर संगठन की सचिव साधना कुमार सुप्रिया सिन्हा भावना सिंह श्रुति सचान सुनीता भारती आयुषी भटनागर किरण जयसवाल युसरा यूसुफ प्रीति गुप्ता साधना गुप्ता शोफिया के साथ साथ संगठन की अन्य सदस्यायो उपस्थित रही।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रयागराज में मनाई गई देव दीपावली।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर संगम नगरी प्रयागराज में देव दीपावली मनाई जा रही है। संगम क्षेत्र के घाटों पर 5 लाख से अधिक दीप जलाए गए हैं। संगम क्षेत्र दीपों की जगमगाहट से सजा हुआ है।गंगा-यमुना के प्रमुख घाटो अरैल घाट किला घाट काली घाट दारागंज घाट नागवासुकी मंदिर गउघाट को भी लाखों दीपों से सजाया गया है।नदी घाटो पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम दीप प्रज्वलन और लेजर शो का आयोजन किया जा रहा है। वहीं परमार्थ निकेतन ने पूरे अरैल घाट को दिए से सजाया है।काशी की तरह प्रयागराज में भी लाखों श्रद्धालु गंगा तटो पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता स्वयं पृथ्वी पर आकर गंगा में स्नान करते हैं। इस दिन दीपदान और गंगा स्नान का विशेष महत्व माना गया है।इस वर्ष देव दीपावली पर हंस नामक राजयोग और शिव वास योग जैसे शुभ योग बने हुए है।ऐसे में दीपदान का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में शाम 5:15 बजे से 7:50 बजे तक है।

पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री उमा भारती ने पाण्डेश्वर नाथ धाम पड़िला मंदिर में किया दर्शन।

संजय द्विवेदी प्रयागराज गंगानगर।थरवई थाना क्षेत्र स्थित पाण्डेश्वर नाथ धाम पड़िला महादेव मंदिर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्य मंत्री मध्य प्रदेश उमा भारती ने गंगा स्वच्छता और श्रद्धा संकल्प अभियान को लेकर पड़िला महादेव पांडेश्वर नाथ धाम में दर्शन पूजन किया और गंगा स्वच्छता अभियान को तेजी से बढ़ाने के लिए लोगो को प्रेरित किया और कहा कि माँ गंगा भारतीय संस्कृति है हम सब को मिलकर गंगा स्वच्छता अभियान से जुड़कर गंगा स्वच्छता श्रद्धा संकल्प अभियान को तेजी से बढ़ाने का काम करना है उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुरेश मौर्य एवं जैतवार डीह ग्राम प्रधान महेन्द्र गिरि सहित मौजूद लोगों ने उमा भारती का फूल मालाओं से स्वागत किया।उसके उपरांत सुरेश मौर्य के आवास सेवईत में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई।इस मौके पर ग्राम प्रधान जैतवारडीह मंडल अध्यक्ष भाजपा महेंद्र गिरि अखिलेश गिरि अनिल प्रजापति व मंदिर के पुजारी पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा देवेन्द्र गिरी व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह इंस्पेक्टर थरवई संतोष कुमार पाण्डेय सहित समस्त पुलिस फोर्स मौजूद रही ।

वृहदारण्य उपनिषद् का अध्ययन मानव जीवन को इच्छारहित स्थिति की ओर ले जाता है:स्वामी अभेदानन्द सरस्वती

संजय द्विवेदी प्रयागराज।चिन्मय मिशन प्रयागराज के तत्वावधान में बुधवार को अमिलेश्वर महादेव मंदिर सभागार रसूलाबाद घाट रोड(महर्षि पतंजलि विद्यालय के सामने) में वृहदारण्य उपनिषद् के“मैलेयी प्राइझम”पर पूज्य स्वामी अभेदानंद सरस्वती जी ने गहन प्रवचन दिया।उन्होंने कहा कि उपनिषद् ‘इदम किया’को प्रकट करने का एकमात्र साधन है, इसलिए इसे प्रमाण कहा गया है।प्रमाण अर्थात वह जो ‘प्रभा’अर्थात ज्ञान का प्रकाश उत्पन्न करे। उपनिषद् का यह ज्ञान शरणागत भाव से श्रद्धा और शुश्रूषा पूर्वक ही ग्रहण किया जा सकता है।

स्वामी ने कहा कि उपनिषद हमें भवसागर से पार कराने का मार्ग दिखाते है अर्थात “भव” यानी बनने की इच्छा और इच्छाओं के सागर से मुक्त होकर इच्छारहित स्थिति में पहुंचाना ही आत्मविद्या का परम लक्ष्य है— यही मानव जीवन का सच्चा उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि इच्छाओं का उदय और उनकी पूर्ति हमेशा परिच्छिन्न (सीमित)अहं में ही होती है। यही सीमित अहं ‘जीव’कहलाता है और इस सीमितता की अनुभूति का कारण अविद्या है।अतः उपनिषद् हमारे अहं के प्रति अज्ञान को दूर कर आत्मज्ञान की ओर ले जाते है।

चारो आश्रमो का विस्तृत विवेचन करते हुए पूज्य स्वामी अभेदानंद सरस्वती जी ने कहा कि गृहस्थ आश्रम में श्रद्धा विनय और गुरु आज्ञा के पालन से कर्तव्यपरायणता तथा आदर्श जीवन के संस्कार विकसित होते है।ब्रह्मचर्य आश्रम व्यक्ति को संयम और सेवा का पाठ पढ़ाता है।वही गृहस्थ जीवन में कर्मयोग का पालन, कर्तव्यनिष्ठा और ईश्वर के प्रति प्रसन्नता का भाव मनुष्य की उन्नति का आधार बनता है।

उन्होने कहा कि जब मनुष्य कर्म को फल की आसक्ति से मुक्त होकर ईश्वरार्पण भाव से करता है, तब वह धीरे-धीरे आंतरिक शांति की ओर अग्रसर होता है।ऐसा जीवन जीने वाला व्यक्ति वानप्रस्थ आश्रम में उपासना और आत्ममंथन के योग्य बनता है।उस अवस्था में उसकी दृष्टि व्यापक और ईश्वरमय हो जाती है।जब यह दृष्टि पूर्णतःपरिपक्व होती है तब साधक अनुभव करता है कि सब कुछ ईश्वर ही है वही अनंत है।यही अनुभूति अद्वैत ब्रह्म की प्राप्ति कहलाती है।

स्वामी ने कहा कि उपनिषद हमें इस ब्रह्म सत्य का बोध कराते हैं कि जो कुछ भी है वह उसी अनंत ब्रह्म से ही उत्पन्न हुआ है।जब साधक इस सत्य को अनुभव कर लेता है तो उसके जीवन से भय मोह और इच्छा समाप्त हो जाते है और वही मुक्ति की स्थिति है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु साधक और विद्यार्थियो ने भाग लिया।सभी ने स्वामी अभेदानंद सरस्वती के प्रेरणादायी प्रवचन को आत्मसात किया।अंत में सामूहिक प्रार्थना और आरती के साथ कथा का समापन हुआ।

डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने संगम क्षेत्र में गंगा/यमुना तट पर देव दीपावली आयोजन स्थल व घाटों का निरीक्षण किया

संजय द्विवेदी प्रयागराज।कार्तिक पूर्णिमा/देव दीपावली के दृष्टिगत DCP नगर मनीष कुमार शांडिल्य द्वारा ACP झूंसी के साथ संगम क्षेत्र में गंगा/यमुना तट पर होने वाले देव दीपावली आयोजन स्थल व घाटो का निरीक्षण कर श्रद्धालुओ की सुरक्षा हेतु किए गए प्रबन्धो का जायजा लिया गया तथा ड्रोन कैमरो के माध्यम से निगरानी करते हुए सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

संदिग्ध परिस्थितियो में युवक ने नदी में कूदकर की खुदकुशी।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत कौंधियारा थाना क्षेत्र के पिपरहटा गांव में बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने टोंस नदी में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान शेषमणि यादव (21)पुत्र दशरथ यादव निवासी पिपरहटा के रूप में हुई है, जो पेशे से दूध डेयरी की दुकान चलाता था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने साथी दीपक कुमार पुत्र गुलाब के साथ शौच के लिए गया था।कुछ देर बाद घाट किनारे उसकी चप्पल और रुमाल पड़े मिले। वहीं नाविकों ने बताया कि उन्होंने युवक को नदी में छलांग लगाते देखा था।सूचना मिलते ही कौंधियारा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घंटों तलाशी अभियान चलाया। करीब साढ़े पांच घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय मल्लाहों ने शव को नदी से बरामद किया।शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया परिजन रो-रोकर बेहाल हो उठे। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनो से मानसिक तनाव में था और गांव की एक युवती से उसका विवाद चल रहा था,जो हाल ही में उसके घर पर रह चुकी थी।शव बरामद होने के बाद परिजनों ने पहले पोस्टमार्टम से इंकार किया लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच, कौंधियारा पुलिस ने संबंधित युवती को हिरासत में लेकर थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटा छा गया है।

ट्रक की टक्कर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत करछना थाना क्षेत्र के रैपुरा पुर गांव निवासी शीतला प्रसाद निषाद पुत्र राम किशुन उम्र 35 वर्ष अपनी पत्नी मूर्ति निषाद बेटी प्रियाशी उम्र डेढ़ वर्ष के साथ कंजासा मायके जा रहे थे जैसे ही रोकड़ी गांव के समीप सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जोरदार की टक्कर की आवाज से आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और आनंद आनंद में मोटरसाइकिल सवार घायल व्यक्ति को उसे प्राइवेट गाड़ी से नजदीक प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां हालत नाजुक बताई गई जिसके बाद सीएससी करछना उसे ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना के बाद साथ में पत्नी व बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है सूचना परिजनों को दी गई मौके पर परिजन पहुंचे इसके बाद पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया शीतला प्रसाद निषाद की तीन बेटियां हैं दो बेटियां रिया 9 वर्ष प्रिया 7 वर्ष ननिहाल शीतला प्रसाद निषाद पांच भाइयों में दुसरे नम्बर का था पहले सुरेन्द्र निषाद सोनू निषाद पंचम निषाद पंडा निषाद शीतल निषाद जो की रायपुर में रोलिंग फैक्ट्री में काम करते थे।इस घटना से गांव क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने रचा इतिहास. न्यूयॉर्क के मेयर बनने पर घंटाघर चौक पर मना जश्न।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। 34 वर्षीय ममदानी न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम और सबसे युवा मेयर बने हैं। उनकी इस ऐतिहासिक जीत की खुशी प्रयागराज में भी देखने को मिल रही है।कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला के नेतृत्व में चौक घंटाघर पर ममदानी की जीत का जोरदार जश्न मनाया गया।इस दौरान लोगों ने जोहरान ममदानी की फोटो के साथ खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाइयाँ बाँटकर इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

समाज में चेतना और जनजागरण का काम हिंदी साहित्य भारती है-डॉ अमर नाथ दुबे।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।हिंदी साहित्य भारती प्रयागराज महानगर इकाई के गठन के लिए विगत देर रात मंगलवार को वनवासी छात्रावास सुलेमसराय में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री डॉ अमर नाथ दुबे ने कहा कि आज भारत की हिन्दी साहित्य भारती एक सशक्त मंच है जो समाज में चेतना और जन जागरण के लिए काम करती है।उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रविन्द्र शुक्ल के प्रयासों की सराहना की जिन्होंने गूगल में हिंदी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।प्रयागराज के अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि प्रयागराज शिक्षा न्याय और धार्मिक नगरी है और यहाँ से पूरे दुनिया में राष्ट्र के धरोहर और सनातन संस्कृति का संदेश जा रहा है।उन्होने कहा कि वह जल्द ही कार्यकारिणी टीम का गठन करेंगे और विकसित भारत के सपनों को साकार करने के लिए काम करेगे।बैठक में राष्ट्रीय मंत्री बृजेश कुमार पाण्डेय संघ के पूर्व प्रचारक आचार्य विश्वपति शुक्ल, काशी प्रान्त अध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी श्याम सिंह सेंगर अजय कुमार मिश्र सत्येन्द्र कुमार पाल अभय कुमार मिश्र हनुमान प्रसाद कुशवाहा वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

प्रतीक ने किशोरी लाल क्लब को दिलाई जीत।

असद कासिम स्मृति अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।किशोरी लाल क्लब ने गोपाल दास क्लब को 24 रन से हराकर सैयद असद कासिम स्मृति राज्य स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।इस जीत में प्रतीक पाण्डेय की उम्दा गेंदबाजी (7-1- 16-4) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।मजीदिया इस्लामिया इण्टर कॉलेज मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में किशोरी लाल क्लब ने 33.3 ओवर में 184 रन(राहुल यादव 33 नाबाद कमल सिंह 32, शिखर 24 आदित्य पांडेय 4/10 विकास सिंह 3/37) बनाए।जवाब में गोपाल दास क्लब की टीम 34.3 ओवर में 160 रन (अमन खान 36 कृष्णा यादव 33, मोहम्मद बशर 21 रौनक यादव 18 प्रतीक पांडेय 4/16, कमल सिंह 2/11) पर सिमट गई। प्रतीक पांडेय को पूर्व क्रिकेटर डॉ.वीएम शर्मा ने मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच में सुधीर सोनकर व मोहम्मद नबी ने अंपायरिंग एवं खुर्शीद अहमद व जुल नूरैन ने स्कोरिंग की।असद कासिम स्मृति अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट में प्रतीक पाण्डेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉ वीएम शर्मा द्वारा दिया गया और उज्जवल भविष्य की कामना की।