NDA सरकार में सशक्त बनी महिलाएं, 150 प्रतिशत तक बढ़ी भागीदारी: नितिन नवीन
*
* बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री एवं बांकीपुर से भाजपा विधायक श्री नितिन नवीन ने कहा कि बिहार में महिला सशक्तिकरण और रोजगार के क्षेत्र में NDA सरकार ने जो ठोस कदम उठाए हैं, उसका परिणाम आज स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सरकारी स्कूलों की शिक्षिकाएँ हों, पुलिस बल की अधिकारी हो या प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत महिलाएँ, हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी अभूतपूर्व स्तर पर पहुँची है। 2005 में बिहार में जहाँ मात्र 56,498 महिला शिक्षिकाएँ थीं, आज उनकी संख्या बढ़कर 2.61 लॉख हो गई है। यानी सरकारी शिक्षकों में महिलाओं की भागीदारी 44 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है, जो 150 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाती है। माननीय मंत्री नितिन नवीन ने आगे कहा कि इसी तरह, पुलिस बल में 2005 में सिर्फ 893 महिला पुलिसकर्मी थीं, जबकि आज यह संख्या बढ़कर लगभग 29,000 तक पहुँच चुकी है। हाल ही में आयोजित 21,391 पुलिस नियुक्तियों में से 11,178 पद महिलाओं को दिए गए हैं। इसके साथ ही महिला श्रम भागीदारी दर, जो 2017-18 में मात्र 4.1 प्रतिशत थी, 2023-24 में बढ़कर 30.5 प्रतिशत हो गई है. जो लगभग सात गुना वृद्धि को दर्शाती है। मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि यह परिवर्तन सिर्फ और सिर्फ NDA सरकार की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता के कारण संभव हुआ है। इसके विपरीत, RJD के शासनकाल में महिलाओं पर केवल और केवल अत्याचार हुए। 2005 तक उनके शासनकाल में न तो महिलाओं की सुरक्षा थी और न ही उन्हें सम्मान देने वाली कोई नीति। जहाँ RJD के शासन में सिर्फ 19,000 सरकारी नौकरियों दी गई, वहीं NDA सरकार अब तक 9.35 लाख नौकरियों दे चुकी है और लक्ष्य 12 लाख का है। उन्होंने कहा कि आज NDA सरकार ने बिहार की हर महिला को इज्जत और सम्मान देने का काम किया है। चाहे शिक्षा हो, पुलिसिंग हो या अन्य सरकारी सेवाएँ, महिलाएँ अब हर क्षेत्र में बराबरी से योगदान दे रही हैं। यह बदलाव केवल NDA सरकार की नीतियों और ईमानदार प्रयासों से संभव हुआ है। जहाँ RJD का शासन डर, असुरक्षा और अपराध का प्रतीक था, वहीं आज बिहार महिला सशक्तिकरण में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।
Aug 05 2025, 21:50