राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों जारी होगी राज्य की 70 लाख महिलाओं को दीवाली से पहले 1000-1000 रुपये की राशि
रायपुर- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ राज्य की 70 लाख महिलाओं को दीवाली से पहले महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त की राशि 651.37 करोड़ रूपए रिमोट बटन दबाकर उनके बैंक खातों में ऑनलाईन अंतरित करेंगी। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 9वीं किश्त की राशि के वितरण का यह आयोजन संध्या 5.15 बजे से साढ़े 6 बजे तक नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में होगा।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिरण को बढ़ावा देने, उनके सामाजिक और पारिवारिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने, लिंग विभेद एवं असामानता को दूर करने के उद्देश्य से महतारी वंदन नामक अभिनव योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। यह योजना राज्य में एक मार्च 2024 से लागू की गई है।
महतारी वंदन योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। राज्य में अब तक हितग्राही महिलाओं को 8 मासिक किश्तों में 5227 करोड़ रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया है। हितग्राही महिलाओं के खाते में 9वीं किश्त की राशि का अंतरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को करेंगी। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना की दो हितग्राही महिलाएं राष्ट्रपति के समक्ष अपने अनुभव भी साझा करेंगी।
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु इस मौके पर पुरखौती मुक्तांगन में निर्मित सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण करेंगी। राज्यपाल रमेन डेका राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की प्रथम प्रतियां भेंट करेंगे। इस मौके पर श्रीमती मुर्मु स्थानीय जनजाति समुदाय के लोगों से भी मुलाकात एवं चर्चा करेंगी।

रायपुर- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ राज्य की 70 लाख महिलाओं को दीवाली से पहले महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त की राशि 651.37 करोड़ रूपए रिमोट बटन दबाकर उनके बैंक खातों में ऑनलाईन अंतरित करेंगी। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 9वीं किश्त की राशि के वितरण का यह आयोजन संध्या 5.15 बजे से साढ़े 6 बजे तक नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में होगा।
रायपुर- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों के लिए ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम बेमेतरा में 16 लाख रूपए की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त महतारी सदन का लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने करीब 90 लाख रुपये के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों क़ा भी लोकार्पण किया।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पहल पर राज्य में शैक्षिक परिदृश्य को सुदृढ़ बनाने और बच्चों में बुनियादी साक्षरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय पठन महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निपुण भारत मिशन के तहत, नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप बुनियादी साक्षरता कौशल को विकसित करने और बच्चों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी), रायपुर के तत्वावधान में और रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट एवं USAID के सहयोग से किया गया। इस महोत्सव का उद्देश्य पठन के प्रति जागरूकता फैलाना, बच्चों में पढ़ने का आनंद विकसित करना और स्कूलों व समुदायों को इस दिशा में एकजुट करना था।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अटलनगर, नवा रायपुर स्थित सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल परिसर में श्री सत्य साईं नर्सिंग कॉलेज का उदघाटन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान बीएससी नर्सिंग की नव प्रवेशी छात्राओं को लैंप लाइटिंग कार्यक्रम में शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्हें मानवता की सेवा और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रतिज्ञा दिलाई गई।








रायपुर- कोरबा के टीपी नगर के राजीव गांधी आडिटोरियम में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास मेला समारोह में कल मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव, उद्योग, वाणिज्य व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल उपस्थिति में हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का वितरण किया गया। जिसमें विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय अंतर्गत पहाड़ी कोरवा को 67, बिरहोर को 36 तथा अनुसूचित जनजाति के 303 हितग्राहियों सहित कुल 404 हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री साव ने कहा कि वनांचल क्षेत्रों में कई दशकों से जीवन यापन कर रहे परिवारों को वनाधिकार पत्र प्राप्त होने पर उन्हें बेदखली के भय से मुक्ति मिलेगी।
रायपुर- प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने नारायणपुर जिले के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रधानमंत्री आवास मेला में 2 हजार 463 लाभार्थियों को नए मकानों की चाबियां सौंपी। इस अवसर पर श्री वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास मेला में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का अवलोकन भी किया।





रायपुर- कोरबा के सीएसईबी पूर्व खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय 24वीं शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने प्रथम स्थान और सरगुजा ने द्वितीय और बस्तर संभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।


रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आज यहां मंत्रालय में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष आर. एस.विश्वकर्मा ने आयोग का प्रतिवेदन सौंपा। इस आयोग का गठन तीन माह पहले अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति के अध्ययन के लिए किया गया था।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में राज्योत्सव 2024 की तैयारियों की समीक्षा की। नया रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल पर 4 से 6 नवंबर तक राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
Oct 24 2024, 23:12
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1