*राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 118 वर्षगांठ, लोगों को जागरूक करने की अपील*
श्रीप्राक्ष यादव
चंदौली- राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 118 वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम तथा तिरंगा प्रेम के चलते राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक व कम्पोजीट विद्यालय ह्रदयपुर विकास खंड चहनियाँ जनपद चंदौली के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा जनप्रतिनिधियों की बेरुखी पर रोष व्याप्त करते हुए कहा कि भ्रष्ट राजनीति के चलते राजनीतिक लोग राष्ट्र नीति भूल गए हैं।
श्री यादव ने कहा की 6 सितंबर को बंदे मातरम की वर्षगांठ होने के कारण वंदे मातरम दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरकार जनप्रतिनिधियों समाज सेवियों सामाजिक संगठनों तथा आम जनता को स्वतंत्रता दिवस गणतंत्र दिवस गांधी जयंती याद रहते हैं, लेकिन वंदे मातरम दिवस पर लोगों की बेरुखी उचित नहीं है। वंदे मातरम दिवस पर लोगों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाना चाहिए तथा भारत माता की प्रतिमा पर माला अर्पण करना चाहिए। जिससे लोग जागरुक हो सके।
उन्होंने जानकारी के बावजूद भी ब्लॉक स्थित शहीदस्मारक की भारत माता की प्रतिमा पर साफ सफाई भी नहीं कराई गई है और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने भारत माता की प्रतिमा पर माला अर्पण किया है, यही नहीं प्रतिमा के अनावरण के दौरान लगाई गई पट्टिका पर लिखे हुए नाम में से भी किसी व्यक्ति ने माला अर्पण नहीं किया है। ऐसे लोग सिर्फ दिखावा करते हैं राष्ट्र नीति उनके दिल और दिमाग में कतई नहीं होती जो की चिंता का विषय है।





*श्रीप्रकाश यादव*
श्रीप्रकाश यादव
चन्दौली /जनपदकेसकलडीहा तहसील अंतर्गत पपौरा गांव में जिला पंचायत सदस्य के आलिशान मकान पर प्रशासन द्वारा बुल्डोजर चलाकर जमींजोद किया जायेगा।गुरूवार को एसडीएम अनुपम मिश्रा ने उक्त कार्रवाई के क्रम में तालाब पर अवैध रूप से बने आलिशान भवन को गिराने व क्षतिपूर्ति का आदेश पारित किया है।एसडीएम के इस कार्रवाई से अवैध अतिक्रमणकारियों में खलबली मची है।
*श्रीप्रकाश यादव*
*श्रीप्रकाश यादव*
Sep 07 2024, 18:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.6k